हालात

बड़ी खबर LIVE: हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने मचाई तबाही, चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग का एक हिस्सा बहा

हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने से दुकानें बह गईं, इमारतें ढह गईं, राजमार्गों से संपर्क टूट गया और आवासीय इलाके जलमग्न हो गए।

फोटो: PTI
फोटो: PTI -

दिल्ली पुलिस दिल्ली AAP प्रमुख सौरभ भारद्वाज के आवास के बाहर पहुंची

दिल्ली पुलिस दिल्ली AAP प्रमुख सौरभ भारद्वाज के आवास के बाहर पहुंची। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित अस्पताल निर्माण घोटाले में आज AAP नेता सौरभ भारद्वाज के आवास और 12 अन्य ठिकानों पर छापेमारी की।

Published: 26 Aug 2025, 7:42 AM IST

उत्तरकाशी (उत्तराखंड): यमुना नदी उफान पर है। ड्रोन वीडियो स्यानाचट्टी से है।

लोकसभा चुनाव में कह रहे थे - कांग्रेस आपकी भैंस चुरा लेगी। लेकिन ये खुद आपका वोट चुरा रहे हैं: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कह रहे थे - कांग्रेस आपकी भैंस चुरा लेगी। लेकिन ये खुद आपका वोट चुरा रहे हैं। इन्होंने आपके रोजगार चुराए, आपके PSUs चुराए, अब आप अपना वोट चुराने मत दीजिए। मेरे देशवासियों! अपने अधिकार, अपने पहचान की चोरी मत होने दीजिए।

Published: 26 Aug 2025, 7:42 AM IST

कटरा भूस्खलन : एलजी सिन्हा और सीएम अब्दुल्ला ने जताया दुख, जम्मू में बुधवार को सभी सरकारी दफ्तर और स्कूल बंद

जम्मू में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर मंगलवार को लैंड स्लाइड होने की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। इसकी जानकारी श्राइन बोर्ड ने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल के जरिए दी। इसी बीच, मंडलायुक्त जम्मू ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि 27 अगस्त को आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "माता वैष्णो देवी मार्ग पर तीर्थयात्रियों की मृत्यु के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करे।"

एलजी मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "यह जानकर अत्यंत व्यथित हूं कि लगातार बारिश के कारण हुए दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन में माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की जान चली गई। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। अधिकारियों को तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।"

Published: 26 Aug 2025, 7:42 AM IST

हिमाचल में बीजेपी ने उद्योगपतियों को कौड़ियों के भाव बेच दी जमीन: सुक्खू

 हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पिछली बीजेपी सरकार ने उद्योगपतियों को कौड़ियों के भाव जमीन बेचने के साथ उन्हें रियायतें दीं। इस पर विवाद खड़ा हो गया है।

Published: 26 Aug 2025, 7:42 AM IST

दिल्ली में डेंगू के मामले पिछले साल के मुकाबले कम आए, लेकिन मलेरिया-चिकनगुनिया का प्रकोप बढ़ा

दिल्ली में इस वर्ष 23 अगस्त तक डेंगू के 412 मामले सामने आए, जो पिछले साल इसी अवधि तक दर्ज 425 मामलों से कम हैं, जबकि 2023 में इसी अवधि के दौरान दर्ज 942 मामलों के मुकाबले आधे से भी कम हैं। वहीं, इस साल अबतक किसी की डेंगू से मौत की सूचना नहीं है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 2023 के दौरान डेंगू के 9,266 और 2024 में 6,391 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि इस साल कुल मिलाकर यह आंकड़ा अब तक काफी कम है। डेंगू से होने वाली मौतें भी नियंत्रण में हैं, इस साल अब तक कोई भी मौत दर्ज नहीं हुई है, जबकि 2024 में 11 और 2023 में 19 मौतें हुई थीं।

Published: 26 Aug 2025, 7:42 AM IST

व्हाइट नाइट कोर ने ट्वीट किया, "...व्हाइट नाइट कोर की तीन राहत टुकड़ियां कटरा और उसके आसपास बचाव और राहत कार्यों में तेजी से जुट गई हैं।

जम्मू-कश्मीर: राकेश कुमार ने कहा- वैष्णोदेवी यात्रा, शिवखोड़ी यात्रा भी स्थगित कर दी गई है

जम्मू-कश्मीर: जम्मू के संभागीय आयुक्त राकेश कुमार ने कहा, "वैष्णोदेवी यात्रा, शिवखोड़ी यात्रा भी स्थगित कर दी गई है। वहां भूस्खलन हुआ है। 8-9 घायल लोगों को बचाया गया है। वहां बचाव अभियान अभी भी जारी है।"

Published: 26 Aug 2025, 7:42 AM IST

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने मचाई तबाही, चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग का एक हिस्सा बहा

हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने से दुकानें बह गईं, इमारतें ढह गईं, राजमार्गों से संपर्क टूट गया और आवासीय इलाके जलमग्न हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात से हुई किसी भी घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Published: 26 Aug 2025, 7:42 AM IST

जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश के बाद जम्मू संभाग के सभी सरकारी और निजी स्कूल 27 अगस्त रहेंगे बंद

मौजूदा खराब मौसम की स्थिति और क्षेत्र भर में विभिन्न स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने के मद्देनजर, जम्मू संभाग के सभी सरकारी और निजी स्कूल 27 अगस्त, 2025 को बंद रहेंगे।

Published: 26 Aug 2025, 7:42 AM IST

जम्मू और कश्मीर: लगातार भारी बारिश के बाद जलाशयों में पानी भर जाने से चौथे तवी पुल के पास की सड़क बह गई है।

झज्जर (हरियाणा): भारी बारिश के बाद झज्जर शहर में सड़कों पर जलभराव देखने को मिला।

जम्मू-कश्मीर: जिया पोता घाट पर चिनाब नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है, मंदिर जलमग्न

अखनूर (जम्मू-कश्मीर): जिया पोता घाट पर चिनाब नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। घाट पर स्थित मंदिर जलमग्न हो गए हैं। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है, लोगों को नदी के किनारों से दूर रहने की अपील की गई है।

Published: 26 Aug 2025, 7:42 AM IST

हरियाणा: अंबाला में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव 

वैष्णो देवी में इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन, कई लोगों के घायल होने की आशंका, बचाव अभियान जारी

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुताबिक, अधक्वारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन की घटना हुई है, कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है। मौके पर बचाव कार्य जारी है।

Published: 26 Aug 2025, 7:42 AM IST

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बीच IMD का अलर्ट, अगला 24 घंटा बेहद अहम, बढ़ेगा झेलम का जलस्तर

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बाच श्रीनगर में मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने कहा, "लगातार बारिश के कारण झेलम के निचले और मध्य भागों में आज शाम तक जलस्तर बढ़ने की संभावना है। इसके बाद नदी का जलस्तर कम होना शुरू हो जाएगा। जम्मू क्षेत्र में पिछले हफ्ते से हो रही बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित और सतर्क रहना चाहिए। जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं।"

Published: 26 Aug 2025, 7:42 AM IST

जम्मू: भारी बारिश के कारण तवी नदी का जलस्तर बढ़ा

उत्तराखंड: उत्तरकाशी हर्षिल घाटी की ओर जाने वाला रास्ता पत्थरों और मलबे से बंद, हटाने का काम जारी

हिमाचल प्रदेश के मंडी से ब्यास नदी के ड्रोन का दृश्य

हिमाचल प्रदेश के मंडी से ब्यास नदी के ड्रोन का दृश्य: लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। आईएमडी (भारतीय मौसम विभाग) ने चंबा, कांगड़ा और मंडी के लिए दो दिनों का रेड अलर्ट जारी किया है।

Published: 26 Aug 2025, 7:42 AM IST

रांची: SIR के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के विधायकों ने झारखंड विधानसभा में किया विरोध प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से भारी तबाही, 10 से ज्यादा घरों को पहुंचा नुकसान

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थाथरी उप-मंडल में बादल फटने की खबर है। बादल फटने से भीषण तबाही मची है। बताया जा रहा है कि 10 से ज्यादा मकान तबह हो गए हैं।

इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है।

Published: 26 Aug 2025, 7:42 AM IST

जम्मू: तवी नदी का जलस्तर बढ़ा, निक्की तवी क्षेत्र के पास तटबंधों का कटाव, आस-पास के घरों को खतरा

आज हमारे INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुधाकर रेड्डी उत्तर प्रदेश आए हैं, हमने उनका स्वागत किया है- अजय राय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "आज हमारे INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुधाकर रेड्डी उत्तर प्रदेश आए हैं। हमने उनका स्वागत किया है। हम पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़े हैं। इस बार का चुनाव बहुत ऐतिहासिक होने जा रहा है और निश्चित तौर पर हमारे उम्मीदवार की जीत होगी।"

Published: 26 Aug 2025, 7:42 AM IST

AAP नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सौरभ भारद्वाज के घर पर हुई ईडी की छापेमारी पर प्रतिक्रिया

AAP नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सौरभ भारद्वाज के घर पर हुई ईडी की छापेमारी पर कहा, "सौरभ भारद्वाज के घर ईडी की छापेमारी का एक ही कारण है कि कल प्रधानमंत्री की डिग्री को लेकर बड़ा खुलासा हुआ। देश के सामने यह आया कि प्रधानमंत्री की डिग्री फर्जी है। देश के सामने यह आया कि प्रधानमंत्री ने डिग्री के बारे में झूठ बोला। तो प्रधानमंत्री की डिग्री के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए ईडी सौरभ भारद्वाज के घर छापा मार रही है। जिस मामले में सौरभ भारद्वाज के घर छापा बताया जा रहा है, वह मामला उस समय का है जब वे मंत्री भी नहीं थे। यह सुनकर तो बच्चा भी हँसेगा।"

Published: 26 Aug 2025, 7:42 AM IST

सौरव भारद्वाज के घर छापे पर आतिशी की प्रतिक्रिया

सौरव भारद्वाज के घर छापेमारी पर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया आई है। आम आदी पार्टी की नेता आतिशी ने एक्स पर पोस्ट किया, “आज सौरभ जी के यहाँ छापेमारी क्यों हुई? क्योंकि पूरे देश में मोदी जी की डिग्री पर सवाल उठ रहे हैं। क्या मोदी जी की डिग्री फर्जी है? इस चर्चा से ध्यान भटकाने के लिए यह छापा मारा गया।"

आतिशी ने आगे लिखा, “जिस समय का यह मामला बताया जा रहा है, उस समय सौरभ जी मंत्री भी नहीं थे। इसका मतलब है कि पूरा मामला झूठा है। सत्येंद्र जी को भी तीन साल जेल में रखा गया और अंततः CBI/ED को क्लोज़र रिपोर्ट दाखिल करनी पड़ी। यह साफ दिखाता है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं पर दर्ज सभी मामले झूठे और राजनीतिक साज़िश के तहत हैं।”

Published: 26 Aug 2025, 7:42 AM IST

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के घर ED की रेड, अस्पताल निर्माण घोटाले से जुड़े मामले में एक्शन

आम आमदी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के घर ED ने छापा मारा है। अस्पताल निर्माण घोटाले से जुड़े मामले में यह कार्रवाई चल रही है।

Published: 26 Aug 2025, 7:42 AM IST

उत्तर प्रदेश के चंदौसी के एएसपी अनुज कुमार चौधरी ने कल गणेश चतुर्थी से पहले गणेश चौथ मेले में शिरकत की

मध्य प्रदेश: उज्जैन में हरतालिका तीज के मौके पर सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे

हिमाचल प्रदेश: मंडी में लगातार बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ रहा

प्रियंका गांधी आज पहुंचेंगी बिहार, 'वोटर अधिकार यात्रा' में होंगी शामिल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दो दिन के दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं। प्रियंका गांधी 26 और 27 अगस्त को वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगी। वह राहुल गांधी के साथ आज सुपौल और मधुबनी में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगी। दूसरे दिन यानी 27 अगस्त को प्रियंका गांधी के जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना करने का कार्यक्रम है।

Published: 26 Aug 2025, 7:42 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 26 Aug 2025, 7:42 AM IST