
मणिपुर में शनिवार को हथियारों से लैस दो समूहों के बीच गोलीबारी के दौरान एक ग्रामीण स्वयंसेवक की मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि प्रतिद्वंद्वी समूहों के सशस्त्र कैडरों के सतांग गांव में भीषण झड़प के बाद इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। सुरक्षा बलों के पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचने के बाद युद्धरत समूह पीछे हट गए। घायलों को इंफाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published: 27 Jan 2024, 8:00 AM IST
भारत के रोहन बोपन्ना ने शनिवार को इतिहास रच दिया, वह ओपन युग में प्रमुख पुरुष युगल खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई मैथ्यू एबडेन के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता।
43 वर्षीय बोपन्ना और एबडेन ने मेलबर्न के रॉड लेवर एरेना में इटालियन सिमोन बोलेली और एंड्रिया ववासोरी को 7-6(0), 7-5 से हराकर ताज हासिल किया।
Published: 27 Jan 2024, 8:00 AM IST
जमीन के बदले नौकरी मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू परिवार के कई लोगों को समन जारी किया है। सभी को 9 फरवरी को पेश होना होगा। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन लेने के कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप मे दाखिल चार्जशीट पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव, हृदयानंद चौधरी, अमित कत्याल और दो कंपनियों के खिलाफ लिया संज्ञान लिया है।
Published: 27 Jan 2024, 8:00 AM IST
उत्तराखंड के रामनगर के आसपास के गांव में बाघ और गुलदार के हमले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को फिर रामनगर वन विभाग के कोसी रेंज से लगे चुकुम गांव में एक 60 साल के बुजुर्ग पर बाघ के हमले का मामला सामने आया है।
यहां बुजुर्ग पर शौच के दौरान बाघ ने हमला कर दिया। बाघ ग्रामीण को खींचकर जंगल में ले गया। जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो ग्रामीणों ने खोजबीन की और सूचना वन कर्मियों को दी। वन विभाग ने इलाके में बाघ को पकड़ने के लिए गश्त बढ़ा दी है।
Published: 27 Jan 2024, 8:00 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर राज्य से गुजरने वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए उचित अधिकारियों को निर्देश जारी करने को कहा है।
Published: 27 Jan 2024, 8:00 AM IST
मध्य प्रदेश के उज्जैन बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। बदमाशों ने स्थानीय बीजेपी नेता और उनकी पत्नी की उनके आवास पर हत्या कर दी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरु प्रसाद पाराशर ने कहा कि उज्जैन के देवास रोड पर स्थित पिपलौदा गांव में पूर्व सरपंच रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नीबाई की उनके घर में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। एएसपी ने कहा कि यह घटना अज्ञात व्यक्तियों ने डकैती की कोशिश के दौरान की होगी, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में कर रही है।
Published: 27 Jan 2024, 8:00 AM IST
इंडिया गठबंधन पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, ''इस पूरे गठबंधन और सीट बंटवारे पर राज्य के आधार पर चर्चा हो रही है। किसी के पास भी सभी के लिए एक जैसा समाधान नहीं होगा। हर राज्य में कहानी अलग होगी। मुझे लगता है कि हम सभी केंद्र सरकार को बदलने की अनिवार्य आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और यही अंतिम उद्देश्य है।"
Published: 27 Jan 2024, 8:00 AM IST
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।
Published: 27 Jan 2024, 8:00 AM IST
कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि 'Donate For Desh' के जरिए क्राउड फंडिंग की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की थी। अब इसमें एक नया अध्याय - 'Donate For Nyay' शुरू किया गया है। इसके जरिए राहुल गांधी जी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में आप अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दे सकते हैं।
अजय माकन ने कहा कि Donate For Nyay अभियान में हमने कई नई चीजें जोड़ी हैं:
1. जो भी व्यक्ति 670 रुपए या उससे अधिक डोनेट करेगा, उसे राहुल गांधी जी द्वारा साइन की हुई टी-शर्ट गिफ्ट के रूप में मिलेगी।
2. जो लोग 67 हजार रुपए या उससे अधिक डोनेट करेंगे, उन्हें एक न्याय किट मिलेगा। जिसमें टी-शर्ट, बैग, बैंड, बैच और स्टिकर होगा।
3. जो लोग कुछ भी डोनेट करेंगे, उनको राहुल जी का साइन किया हुआ लेटर और डोनेशन का एक सर्टिफिकेट मिलेगा।
Published: 27 Jan 2024, 8:00 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा और अन्य पार्टी गतिविधियों के समन्वय के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया।
Published: 27 Jan 2024, 8:00 AM IST
बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "बिहार में जो चल रहा है, मुझे लगता है वो देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। एक तरफ आप अयोध्या के राम की बात करते हैं, रामराज्य की बात करते हो, दूसरी तरफ आप बिहार में पलटूराम (नीतीश कुमार) को साथ लेकर जाना चाहते हो। असली पलटूराम बीजेपी के लोग हैं।"
Published: 27 Jan 2024, 8:00 AM IST
बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "...मैं तो इसे अफवाह ही मानूंगा...जो संशय की स्थिति है वो संशय असहज कर रहा है और इस असहजता को दूर करने का निदान सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास है... बिहार पूरे देश में अच्छे कारणों से चर्चा का विषय है। मुझे इसमें कोई दरार नहीं दिखती....अंतत: इस 'महागठबंधन' के मुखिया नीतीश कुमार हैं...इसकी बुनियाद उन्होंने, लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने मिलकर रखी थी..."
Published: 27 Jan 2024, 8:00 AM IST
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मराठा आरक्षण कार्यकर्ता महेश जारांगे पाटिल ने नवी मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जारांगे पाटिल ने आज राज्य सरकार द्वारा उनकी मांगें माने जाने के बाद अपना अनशन समाप्त करने की घोषणा की।
Published: 27 Jan 2024, 8:00 AM IST
अयोध्या जोन के आईजी प्रवीण कुमार ने कहा, "यहां भारी संख्या में लोग आ रहे हैं। कल भी 3 लाख से अधिक लोगों ने दर्शन किए हैं। हम सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा रहे हैं। प्रशासन द्वारा भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।"
Published: 27 Jan 2024, 8:00 AM IST
मौसम की दोहरी मार जारी है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग राजधानी दिल्ली में आज सुबह कई इलाकों में मध्यम श्रेणी का कोहरा रहेगा। इसके अलावा दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आने वाले तीन दिनों घना कोहरा छाए रहने की आशंका है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश में 31 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा।
Published: 27 Jan 2024, 8:00 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 27 Jan 2024, 8:00 AM IST