हालात

बड़ी खबर LIVE: एशिया कप फाइनल, रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाक को 5 विकेट से हराया, 9वीं बार बना एशियन चैंपियन

एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 146 रन बनाए थे और उसकी पूरी टीम आउट हो गई थी। जवाब में भारत ने 5 विकेट खोकर जरूरी स्कोर हासिल कर लिया।

फोटो सौजन्य : @BCCI
फोटो सौजन्य : @BCCI 

एशिया कप फाइनल, रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाक को 5 विकेट से हराया, 9वीं बार बना एशियन चैंपियन

एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 146 रन बनाए थे और उसकी पूरी टीम आउट हो गई थी। जवाब में भारत ने 5 विकेट खोकर जरूरी स्कोर हासिल कर लिया।

एशिया कप फाइनल, रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच, भारत को जीत के लिए आखिरी ओवर में चाहिए 10 रन

एशिया कप के फाइनल में पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 10 रन चाहिए।

भारत की बल्लेबाजी लड़खड़ाई, चौथा विकेट गिरा, भारत का स्कोर 70 के पार

अबरार अहमद ने संजू सैमसन को आउट कर भारत को चौथा विकेट लिया है। सैमसन 21 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। 

एशिया कप फाइनल, भारत की बल्लेबाजी लड़खड़ाई, तीसरा विकेट गिरा, शुभमन गिल आउट

पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। भारत का तीसरा विकेट गर गया है। शुभमन गिल सस्ते में आउट हो गए हैं।

एशिया कप फाइनल, भारत को लगा बड़ा झटका, अभिषेक शर्मा के बाद सूर्या भी आउट

पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। उसने 10 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर बल्लेबाजी में निराश किया है।

एशिया कप फाइनल, भारत को लगा बड़ा झटका, अभिषेक आउट

एशिया कप के फाइनल में पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। पाकिस्तान ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा है। एशिया कप में अब तक शानदार बैटिंग करने वाले अभिषेक शर्मा 5 रन बनाकर भारतीय पारी के दूसरे ओवर में ही आउट हो गए।

एशिया कप फाइनल, अभिषेक-गिल क्रीज पर, पाकिस्तान ने दिया 147 रनों का लक्ष्य

भारतीय क्रिकेट टीम की पारी शुरू हो गई है। भारत के लिए पारी का आगाज करने के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल आए हैं। भारत को जीत के लिए 147 रन के टारगेट की जरूरत है। 

भारत की गेंदबाजी के आग पाकिस्तान पस्त, भारत को दिया 147 रनों का लक्ष्य, कुलदीप ने 4 विकेट झटके

पाकिस्तान ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट लिए

एशिया कप फाइनल, पाकिस्तान का 9वां विकेट गिरे

जसप्रीत बुमराह ने हारिस रऊफ को बोल्ड किया और पाकिस्तान को नौवां झटका दिया।

कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को आठवां झटका दिया है।

कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को आठवां झटका दिया है।

कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को सातवां झटका दिया है

कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को सातवां झटका दिया है। शाहीन अफरीदी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए हैं।

कुलदीप यादव ने कप्तान सलमान आगा को आउट कर पाकिस्तान को छठा झटका दिया है

कुलदीप यादव ने कप्तान सलमान आगा को आउट कर पाकिस्तान को छठा झटका दिया है। सलमान सात गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए। 

अक्षर पटेल ने हुसैन तलत को आउट कर पाकिस्तान को पांचवां झटका दिया

अक्षर पटेल ने हुसैन तलत को आउट कर पाकिस्तान को पांचवां झटका दिया। पाकिस्तान की आधी टीम इस तरह पवेलियन लौट गई है।

एशिया कप फाइनल, पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा, फखर 46 रन बनाकर आउट

फखर जमान को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 46 रन बनाए। हुसैन तलत नए बल्लेबाज हैं।

एशिया कप फाइनल, पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका, सैम अयूब 14 रन बनाकर आउट

कुलदीप यादव ने सैम अयूब को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। अयूब 11 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए। 

एशिया कप फाइनल, पाकिस्तान को लगा पहला झटका, साहिबजादा फरहान 57 रन बनाकर आउट

वरुण चक्रवर्ती ने साहिबजादा फरहान को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई है। साहिबजादा ने फखर जमां के साथ मिलकर पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई थी और दोनों ने पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी कर डाली थी। साहिबजादा फरहान 57 रन बनाकर आउट

एशिया कप फाइनल, पाकिस्तान की अच्छी शुरूआत, रन पहुंचा 70 के पार, भारत को विकेट की तलाश

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में अच्छी शुरुआत की है। भारतीय गेंदबाजों को पावरप्ले में एक भी सफलता नहीं मिली है। पाकिस्तान ने छह ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 45 रन बनाए हैं। 

एशिया कप फाइनल, पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा-फखर क्रीज पर मौजूद, 5 ओवर के बाद स्कोर 35 के पार

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला जरी है। पाकिस्तानी खिलाड़ी साहिबजादा फरहान और फखर जमां क्रीज पर मौजूद हैं। पाकिस्तान का स्कोर 5 ओवर में 37 रन हो गया है।

बड़ी खबर LIVE: एशिया कप फाइनल, पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा-फखर क्रीज पर मौजूद

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान और फखर जमां पारी की शुरुआत करने उतरे हैं

एशिया कप फाइनल, भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

एशिया कप के फाइनल में पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। भारतीय कप्तान सूर्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हैं।

एशिया कप : दुबई स्टेडियम के बाहर गजब उत्साह, इन खिलाड़ियों से फैंस को उम्मीदें

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2025 का फाइनल मैच खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले से पहले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के बाहर मौजूद दोनों ही देशों के फैंस में गजब उत्साह देखने को मिला।

एक फैन ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक मुकाबला होगा। दोनों ही टीमों में जबरदस्त जोश देखा जा रहा है। फैंस भी बेहद उत्साह में नजर आ रहे हैं। हम भारतीय हैं। हम चाहते हैं कि इस खिताब को भारत ही जीते। हमें अभिषेक शर्मा से काफी उम्मीदे हैं। जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।"

भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंची।

भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंची।

ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में कुछ क्रिकेटरों और अभिनेता-अभिनेत्रियों की संपत्ति कुर्क कर सकती है ईडी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जल्द ही एक ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े एक मामले में धनशोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत कुछ खिलाड़ियों और अभिनेताओं की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क कर सकता है।

आधिकारिक सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ‘वनXबेट’ पोर्टल से जुड़े मामले की जांच में पाया गया है कि इनमें से कुछ हस्तियों ने उन्हें दिए गए विज्ञापन शुल्क का इस्तेमाल कई तरह की संपत्तियां हासिल करने में किया और ये पीएमएलए के तहत ‘‘अपराध से अर्जित आय’’ मानी जाती हैं।

BJP नेता अन्नामलाई ने करूर भगदड़ पीड़ितों से मिलने के लिए करूर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया

स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद को दिल्ली की अदालत में पेश किया गया, पुलिस ने मांगी पांच दिन की हिरासत

दिल्ली के एक निजी संस्थान में 17 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद सरस्वती को रविवार को यहां एक अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने पांच दिन के लिए उसकी हिरासत मांगी।

रविवार सुबह आगरा से गिरफ्तार किए गए 62-वर्षीय आरोपी को अपराह्न 3:40 ड्यूटी मजिस्ट्रेट रवि के समक्ष पेश किया गया।

दिल्ली पुलिस की एक टीम को चैतन्यानंद के आगरा में होने का पता चला था, जहां वह एक होटल में ठहरा हुआ था।

राहुल गांधी बोले- लद्दाख की संस्कृति और परंपराओं पर हमला कर रहे हैं BJP-RSS

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी  ने लिखा, "लद्दाख के अद्भुत लोग, संस्कृति और परंपराएँ बीजेपी और आरएसएस के हमले के तहत हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "लद्दाखवासियों ने अपनी आवाज मांगी। बीजेपी ने इसका जवाब 4 युवाओं की हत्या और सोनम वांगचुक को जेल में डालकर दिया।

हत्या बंद करो।

हिंसा बंद करो।

धमकाना बंद करो।

लद्दाख को आवाज दो। उन्हें छठी अनुसूची दो।"

तमिलनाडु भगदड़ में मृतकों की संख्या 40 हुई, टीवीके ने मद्रास HC में घटना की स्वतंत्र जांच की मांग की  

स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, तमिलनाडु में भगदड़ में मरने वालों की संख्या 40 हो गई है। मौतों की संख्या बढ़ने के बीच, टीवीके ने मद्रास हाईकोर्ट में तमिलनाडु भगदड़ की स्वतंत्र जांच की मांग की।

तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक व्यावसायिक इमारत में लगी आग

तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक व्यावसायिक इमारत में आग लग गई है। मौके पर दमकलकर्मी पहुंच गए हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

तमिलनाडु भगदड़: उस जगह का दृश्य जहां कल टीवीके के मुख्य अभिनेता विजय की राजनीतिक रैली के दौरान भगदड़ मच गई थी, 39 लोगों की मौत हो गई थी

तमिलनाडु भगदड़: मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली में इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

तमिलनाडु भगदड़: पुलिस ने अभिनेता विजय के घर के बाहर बढ़ाई सुरक्षा

चेन्नई में एक्टर विजय के घर के बाहर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। करूर में उनकी रैली के दौरान भगदड़ में 39 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने उनके घर के बाहर एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है।

उत्तर प्रदेश के बरेली में भारी पुलिस बल तैनात

उत्तर प्रदेश के बरेली में  26 सितंबर को आला हजरत दरगाह और आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान के घर के बाहर 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर लेकर जमा हुए लोगों के एक समूह द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारियों की शुक्रवार की नमाज के बाद पुलिस के साथ झड़प हुई थी।

दिल्ली पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ ​​पार्थ सारथी को देर रात आगरा से गिरफ्तार किया

तमिलनाडु भगदड़: उपमुख्यमंत्री और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन करूर सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे, घायलों का हाल जाना

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन करूर सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे, जहां करूर भगदड़ में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है और पोस्टमॉर्टम के बाद पीड़ितों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए जा रहे हैं।

टीवीके (तमिलनाडु वेत्री कझगम) प्रमुख और अभिनेता विजय की कल आयोजित राजनीतिक रैली के दौरान हुई भगदड़ में 39 लोगों की मौत हो गई है।

तमिलनाडु भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। राज्य सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। उन्होंने घोषणा की है कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी। वहीं, घायलों को 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

तमिलनाडु में विजय की रैली में मची भगदड़ में 39 लोगों की मौत, दर्जनों घायल अस्पताल में भर्ती

तमिलनाडु के करूर में अभिनेता-राजनेता विजय की चुनावी रैली के दौरान मची भगदड़ में अब तक 39 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 28 Sep 2025, 8:01 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • खेल: 'शायद अब रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में न चुना जाए' और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा

  • ,
  • जनमहाभियोग में खड़गे का प्रस्तावः मोदी-शाह के इशारे पर चुनाव आयोग चला रहे हैं ज्ञानेश कुमार, तत्काल हटाया जाए

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार पर जन महाभियोग: सपा ने कहा-संविधान बचाने को CEC को हटाना होगा, तृणमूल बोली- बंगाल में चोरी हुआ चुनाव

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल