
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को प्रतापगढ़ जाकर पीड़िता से मुलाकात की, जिसे ससुराल वालों ने निर्वस्त्र करके घुमाया था। सीएम ने पीड़िता को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' को लेकर केंद्र द्वारा गठित 8 सदस्यीय समिति का हिस्सा बनने के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया हैं। उन्होंने पूछा है कि इस कमेटी में राज्यसभा में विपक्ष के नेता खड़गे को क्यों शामिल नहीं किया गया।
भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकबले का कोई नतीजा नहीं निकल पाया। बारिश के चलते पाकिस्तानी पारी में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। इसके साथ ही पाकिस्तान टीम सुपर-चार में पहुंच गई है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कावेरी जल संकट के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जल संसाधन मंत्री से समय मांगा है और वह जल्द ही दिल्ली में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि जल संसाधन मंत्री पहले ही कर्नाटक की ओर से सुप्रीम कोर्ट में बहस कर रहे वकीलों से मिल चुके हैं और उन्हें तथ्यों से आश्वस्त कर चुके हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को जी-20 की तैयारियों को लेकर एलजी वीके सक्सेना पर कटाक्ष किया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर भाजपा के नेतृत्व में एमसीडी ने 15 साल तक काम किया होता तो कम प्रयासों की जरूरत होती।
मध्य प्रदेश में शनिवार को कम से कम पांच बच्चों के नदी में डूबने की आशंका है। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम के साथ मिलकर लापता बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना नर्मदापुरम जिले की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, छह बच्चे पास ही स्थित एक नदी में नहाने गए थे। पांचों बच्चों को नदी में डूबते देख छठा बच्चा शोर मचाने के लिए गांव की ओर भागा। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और लापता बच्चों की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस व जिला प्रशासन को दी गई।
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के दयानंद नगर में एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को आग लगने से 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि, हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद फैक्ट्री मालिक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शामली पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के दयानंद नगर में पटाखा फैक्ट्री के गोदाम में शनिवार को सुबह 7 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। आग की लपटों और बारूद में हुए धमाकों से पूरा इलाका दहल गया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। टीम 48.5 ओवर में 266 रनों पर ही सिमट गई। अब पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 267 रन बनाने होंगे।
भारत को लगा 9वां झटका, जडेजा, शार्दूल के बाद कुलदीप भी आउट
भारतीय क्रिकेट टीम को झटके पर झटका लगा है। 7 गेंद के भीतर टीम इंडिया ने अपने 3 विकेट गंवा दिए जिनमें हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर के विकेट शामिल थे।
टीम इंडिया का एक और बड़ा झटका लगा है। ईशान किशन के बाद हार्दिक पांड्या भी शतक से चूंके। 87 रन बनाकर लौटे पवेलियन।
टीम इंडिया का 5वां विकेट गिर गया है। ईशान किशन शतक से चूंक गए हैं। ईशान किशन 82 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
भारत का स्कोर 200 के पार हो गया है। एक ओर जहां ईशान किशन सेंचुरी की ओर बढ़ रहे हैं, तो वहीं हार्दिक पंड्या ने भी अर्धशतक जड़ा है।
भारत का स्कोर 175 के पार हो गया है, ईशान किशन के बाद हार्दिक ने अर्धशतक बनाया है।
भारत पाकिस्तान का मुकाबला जारी है। भारत का स्कोर 170 के पार हो गया है, ईशान किशन ने अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं।
बारिश रुकने के बाद अब फिर से खेल शुरू हो गया है। शुभमन गिल 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच बारिश की वजह से रुक गया है। टीम इंडिया का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 51 रन है।
छत्तीसगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार आदिवासियों के लिए PESA कानून लाई, उनकी जमीनों की रक्षा की। आदिवासी का मतलब हिंदुस्तान का असली मालिक। हम चाहते हैं कि आदिवासी युवा जो भी सपना देखना चाहे, उसे देखें और पूरा करे। जबकि BJP आदिवासियों को वनवासी कहती है। वो चाहते हैं कि आप जंगल में ही रहें और जंगल के बाहर न आएं।
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का तीसरा मैच पल्लेकल में खेला जा रहा है। भारत को तीसरा झटका लग गया है। श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का तीसरा मैच पल्लेकल में खेला जा रहा है। भारत को दूसरा झटका लग गया है। रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली भी आउट हो गए हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का तीसरा मैच पल्लेकल में खेला जा रहा है। भारत को बड़ा झटका लगा है। कप्तान रोहित शर्मा आउट हो गए हैं।
रायपुर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं साफ कहना चाहता हूं कर्नाटक सरकार हो, हिमाचल प्रदेश सरकार हो, छत्तीसगढ़ सरकार हो, राजस्थान सरकार हो या जो अभी आने वाली हैं मध्य प्रदेश, तेलंगाना सरकार ये सारी सरकारें गरीबों की सरकारें होंगी। अडानी की सरकारें नहीं होंगी।
महाराष्ट्र में एक बार फिर माराठा आरक्षण की आग भड़क गई है। जालना में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पथराव किया। वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया।
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले में मुकाबाला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रोहित-गिल पिच पर हैं। पहले ओवर में भारत की तेज शुरुआत हुई है।
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले में थोड़ी देर में मैच शुरू होगा। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान की टीम गेंदबाजी करेगी।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वागत ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी आज नवा रायपुर में 'राजीव युवा मितान सम्मेलन' में शामिल होंगे।
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले में होने वाले मैच से पहले मौसम में सुधार हुआ है। फिलहाल बारिश नहीं हो रही है। पर ग्राउंड पर कवर को हटा दिया गया है। थोड़ी देर में टॉस होने की उम्मीद है।
आदित्य एल1 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह भारत के लिए एक सुखद क्षण है। भारतीय वैज्ञानिक वर्षों से काम कर रहे थे, दिन-रात मेहनत कर रहे थे। आदित्य एल1 का सफल प्रक्षेपण संपूर्ण विज्ञान और संपूर्ण राष्ट्र दृष्टिकोण का भी प्रमाण है जिसे हमने अपनी कार्य संस्कृति में अपनाने की कोशिश की है।
G20 की तैयारियों पर दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने कहा, "पिछले 2 महीनों से हमारा फोकस था कि शहर ऐसा दिखे कि यहां कोई त्योहार होने वाला है। हम इस काम में करीब 2 महीने से लगे हुए हैं और कहीं ना कहीं अब ऐसी दिल्ली दिख रही है।...जी 20 की मेजबानी करना कोई आसान काम नहीं है और हमारे प्रधानमंत्री ने इस चुनौती को स्वीकार किया। हमारी ये जिम्मेजारी बनती है कि हम इसे सफल बनाए। दिल्ली पुलिस सहित देश की अन्य सुरक्षा एजेंसी साथ-साथ काम कर रही हैं। विभिन्न राज्यों से सुरक्षाकर्मियों को बुलाया गया है। जो भी मेहमान यहां आ रहे हैं वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें कोई तकलीफ नहीं होगी। खाने-पीने के बहुत इंतजाम किए गए हैं। जितने भी प्रतिनिधि आ रहें हैं उन्हें भारतीय व्यंजन तो मिलेंगे ही साथ-साथ उनके अपने खाने के भी इंतजाम किए गए हैं। पिछले 2 महीनों से मैं पूरी टीम के साथ घूम रहा हूं, एक-एक रोड को देख रहा हूं।"
आदित्य एल-1 सैटेलाइट को अलग कर दिया गया है। PSLV C-57 मिशन आदित्य एल-1 पूरा हुआ। PSLV C-57 ने आदित्य एल-1 उपग्रह को वांछित मध्यवर्ती कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “आज आदित्य-L1 का लॉन्च होना ISRO और भारत के लिए एक और शानदार उपलब्धि है। ISRO को एक बार फिर सलाम करते हुए, इसकी निरंतरता को समझने के लिए आदित्य-L1 की हाल की टाइमलाइन को याद करना सही होगा।
2006: एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी ऑफ़ इंडिया और इंडियन एकेडमी ऑफ साइंसेज के वैज्ञानिकों ने एक उपकरण के साथ सौर वेधशाला के कंसेप्ट का प्रस्ताव रखा।
मार्च 2008: वैज्ञानिकों ने ISRO के साथ इस प्रस्ताव को साझा किया।
दिसंबर 2009: ISRO ने एक उपकरण के साथ आदित्य-1 परियोजना को मंजूरी दी
अप्रैल 2013: पूर्व अध्यक्ष UR राव के प्रमुख हस्तक्षेप के बाद ISRO ने एक "अवसर की घोषणा" जारी की, जिसमें वैज्ञानिक समुदाय से अधिक वैज्ञानिक उपकरणों (पेलोड) के प्रस्तावों की मांग की गई।
जून 2013: ISRO ने प्राप्त वैज्ञानिक प्रस्तावों की समीक्षा की।
जुलाई 2013: ISRO ने आदित्य-1 मिशन के लिए सात पेलोड का चयन किया, जिसका अब नाम बदलकर आदित्य-L1 मिशन कर दिया गया है।
नवंबर 2015: ISRO ने औपचारिक रूप से आदित्य-L1 को मंजूरी दी।
कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि ISRO ने देश को गौरवान्वित होने के अनेक मौके दिए हैं। चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने आदित्य L-1 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर फिर से देश का मान बढ़ाया है। देश के वैज्ञानिकों की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर समस्त कांग्रेस परिवार को गर्व है। ISRO की पूरी टीम को शुभकामनाएं।
ISRO ने श्रीहरिकोटा से आदित्य-एल1 मिशन को लॉन्च कर दिया है। 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से इसे लॉन्च किया जाएगा।
भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच पर पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने कहा कि अगर हम भारत और पाकिस्तान की टीमों की तुलना करें तो मुझे लगता है कि टीम इंडिया काफी बेहतर है और टीम इंडिया को हराना मुश्किल है। हमारे खिलाड़ी पेशेवर और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलते रहे हैं लेकिन पाकिस्तान के पास ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं।
बिहार के समस्तीपुर जिले में कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग की घटना पर SP विनय तिवारी ने कहा कि घटना में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पिस्टल भी बरामद की गई है। SIT की अलग-अलग टीमों ने झारखंड, दिल्ली और बिहार में छापेमारी कर घटना में शामिल 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
ISRO द्वारा आज श्रीहरिकोटा से आदित्य-एल1 मिशन लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च की तैयारी पूरी कर ली गई है। 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 02 Sep 2023, 7:57 AM IST