हालात

बड़ी खबर LIVE: 'BJP का ‘बिहार बंद’ फ्लॉप, एक आदमी का भी सपोर्ट नहीं मिला', तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर हमला

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "बीजेपी और NDA द्वारा आयोजित बिहार बंद सुपर फ्लॉप रहा। बीजेपी और NDA को एक भी आम आदमी का समर्थन नहीं मिला, बल्कि बीजेपी के लोगों ने सड़कों पर गुंडागर्दी की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सरकार आखिरकार जागी है लेकिन ऐसा इसलिए है क्योंकि बिहार चुनाव करीब हैं: भूपेश बघेल

GST सुधारों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "राहुल गांधी ने इसे(GST) गब्बर सिंह टैक्स कहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे वन नेशन वन टैक्स कहकर देश के साथ विश्वासघात किया, लेकिन यह टैक्स 5 स्लैब में वसूला गया... इस टैक्स की वजह से छोटे व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए... विपक्ष हमेशा इसके खिलाफ था। सरकार आखिरकार जागी है लेकिन ऐसा इसलिए है क्योंकि बिहार चुनाव करीब हैं।"

Published: 04 Sep 2025, 7:59 AM IST

उत्तर प्रदेश: लगातार बारिश के कारण भरूच के कई हिस्सों में भारी जलभराव हुआ

झारखंड में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत, एक घायल

झारखंड के पलामू जिले में बुधवार देर रात माओवादी के एक अलग समूह के सदस्यों के साथ मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Published: 04 Sep 2025, 7:59 AM IST

दिल्ली के मयूर विहार बाढ़ राहत शिविर में पर्याप्त शौचालयों का अभाव

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित बाढ़ राहत शिविर में रह रहीं महिलाओं को शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

राहत शिविरों में रह रहीं महिलाएं तड़के उठकर खुले में शौच के लिए मजबूर हैं। इनमें कई महिलाएं गर्भवती भी हैं।

आठ माह की गर्भवती रमा (26) ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह मेरा पहला बच्चा है। गर्भावस्था वैसे ही मुश्किल समय होता है और शिविर में शौचालयों की कमी ने स्थिति और भी कठिन बना दिया है। हम सभी महिलाएं सुबह जल्दी उठती हैं और अंधेरे में शौच जाती है ताकि कोई देख न सके। मुझे हर कदम पर डर लगता है कि कहीं फिसल न जाऊं।।’’

Published: 04 Sep 2025, 7:59 AM IST

पंजाब: सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से गांवों को खाली कराया गया है

पंजाब: सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से गांवों को खाली कराया गया है। NDRF टीम ने बचाव अभियान तेज किया।

Published: 04 Sep 2025, 7:59 AM IST

दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी, आज भी कई हिस्सों में हुई बारिश

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "बीजेपी और NDA द्वारा आयोजित बिहार बंद सुपर फ्लॉप रहा

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "बीजेपी और NDA द्वारा आयोजित बिहार बंद सुपर फ्लॉप रहा। बीजेपी और NDA को एक भी आम आदमी का समर्थन नहीं मिला, बल्कि बीजेपी के लोगों ने सड़कों पर गुंडागर्दी की। महिलाओं और शिक्षकों के साथ बदतमीजी की गई, एम्बुलेंस रोकी गईं, आम नागरिकों को जबरन परेशान किया गया। ये सारी तस्वीरें आज बिहार बंद में देखने को मिलीं, यानी बंद का जो आयोजन प्रधानमंत्री और भाजपा के लोगों ने किया था, उसे बिहार के एक भी नागरिक का समर्थन नहीं मिला।"

Published: 04 Sep 2025, 7:59 AM IST

ऐसे व्यक्ति को उपराष्ट्रपति नियुक्त किया जाए जो संविधान की रक्षा कर सके और सबको साथ लेकर काम कर सके: तेजस्वी यादव

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "बी सुदर्शन रेड्डी किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े हैं। उन्हें हमारे सभी सांसदों का समर्थन मिलेगा। मुझे उन पर पूरा भरोसा है कि वे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और सदन (राज्यसभा) को और बेहतर ढंग से चलाएंगे। वर्तमान समय की मांग है कि ऐसे व्यक्ति को उपराष्ट्रपति नियुक्त किया जाए जो संविधान की रक्षा कर सके और सबको साथ लेकर काम कर सके। आश्चर्य की बात यह है कि यह चुनाव (उपराष्ट्रपति चुनाव) क्यों कराया जा रहा है? अचानक एक ट्वीट के माध्यम से हमें धनखड़ जी की खराब तबीयत के बारे में पता चला। सच्चाई केवल तीन लोगों को पता है, 2 गुजरात से और एक धनखड़ साहब को। देश जानना चाहता है कि धनखड़ साहब कहां हैं? क्या उन्हें नज़रबंद किया गया है?..."

Published: 04 Sep 2025, 7:59 AM IST

जम्मू-कश्मीर: पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए जम्मू के आरएस पुरा पहुंचीं

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: सदन में हंगामे और तकरार के बाद भाजपा विधायक शंकर घोष की तबीयत बिगड़ने पर राज्य विधानसभा में एक एम्बुलेंस पहुँची

पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामा हो गया। बीजेपी और तृणमूल कांग्रेसके विधायक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। हंगामे के दौरान BJP विधायक शंकर घोष घायल हो गए। उन्हें चोट लगने के बाद मौके पर ही एंबुलेंस बुलानी पड़ी

Published: 04 Sep 2025, 7:59 AM IST

वकीलों ने चैंबर के लिए 8 एकड़ जमीन की मांग को लेकर सोहना चौक को राजीव चौक से जोड़ने वाली सड़क पर यातायात बाधित किया

दिल्ली में बाढ़ जैसे हालातों के बीच, NCR के कई इलाों में भारी बारिश 

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश ने राजधानी और आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। गुरुवार सुबह से ही हो रही भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे ट्रैफिक जाम और लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। कई जगह अंडरपास और लो-लाइन एरिया जलमग्न हो गए हैं।

Published: 04 Sep 2025, 7:59 AM IST

मयूर विहार के पास से ड्रोन से ली गई तस्वीरों में राहत शिविरों में पानी भरता दिख रहा है, क्योंकि यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है

दिल्ली में जल प्रलय, सचिवाल की सड़क डूबी, यमुना बैंक मेट्रो तक पहुंचा पानी, वजीराबाद ब्रिज बंद

दिल्ली में भारी बारिश के कारण यमुना नदी उफान पर है जिसकी वजह से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यमुना नदी का पानी यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक पहुंच गया है। उधर, ओल्ड वजीराबाद ब्रिज वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं दिल्ली सचिवालय तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है।

Published: 04 Sep 2025, 7:59 AM IST

दिल्ली: भारी बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दक्षिण पूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर विश्वकर्मा कॉलोनी जलमग्न हो गई, जिसके बाद एनडीआरएफ तैनात किया गया 

धौला कुआं के पास एक डीटीसी बस में आग लग गई, दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं

गुरुवार को नई दिल्ली में कश्मीरी गेट के पास चंदगीराम अखाड़ा रोड पर भीषण जलभराव, यमुना नदी का पानी सड़कों पर 

पंजाब: राज्य सरकार ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए फाजिल्का जिले के जलालाबाद शहर में राहत केंद्र स्थापित किए हैं

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में बाढ़ और बारिश से संबंधित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने विभिन्न राज्यों में अभूतपूर्व भूस्खलन और बाढ़ पर संज्ञान लिया। मामले में कोर्ट ने केंद्र सरकार, एनडीएमए और अन्य को नोटिस जारी किए हैं। कोर्ट ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में पेड़ों की अवैध कटाई के कारण आपदाएं आई हैं। कोर्ट ने उस याचिका पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की, जिसमें पेड़ों की अवैध कटाई को ऐसी आपदाओं का एक प्रमुख कारण बताया गया था। 

मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर और पंजाब की सरकारों को भी नोटिस जारी किए। पीठ ने अनामिका राणा की ओर से दायर याचिका को दो सप्ताह बाद सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित करने को कहा।

Published: 04 Sep 2025, 7:59 AM IST

यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक पहुंचा यमुना का पानी, DMRC का अलर्ट

दिल्ली का सिविल लाइंस इलाका बाढ़ की चपेट में

सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरों के काम न करने की मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया

कांग्रेस नेता उदित राज ने नई जीएसटी दरों पर कहा, "जीएसटी एक तरह का उत्पीड़न है। सरकार चाहे कुछ भी कर ले, वह देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर नहीं ला सकती

एनडीआरएफ का यमुना बाजार में बचाव अभियान जारी, यमुना नदी के उफान के कारण यह इलाका जलमग्न  

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को ईडी ने तलब किया, अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला

दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति, दिल्ली का ISBT बस अड्डा भी डूबा  

दिल्ली: उफनती यमुना नदी का पानी राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में घुसने से भीषण जलभराव

जम्मू-कश्मीर: ऊपरी इलाकों में लगातार भारी बारिश के कारण चिनाब नदी पूरे उफान पर है

दिल्ली में यमुना के जलस्तर में मामूली गिरावट 

राष्ट्रीय राजधानी में बारिश का दौर जारी है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा। वीडियो मोनेस्ट्री मार्केट इलाके से है, जहां सड़कों पर जलभराव देखा जा रहा है

दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कश्मीरी गेट इलाके के कुछ हिस्सों में बाढ़ आ गई

दिल्ली के सिविल लाइंस में बेला रोड पर उफनती यमुना नदी का पानी घुसने से गाड़ियां डूब गईं और इमारतें पानी में डूब गईं।

दिल्ली में बाढ़ का कहर, चारों तरफ जलभराव, भारी बारिश के बाद पानी में डूबी पूरी दिल्ली!

दिल्ली में भारी बारिश के कारण यमुना नदी उफान पर है जिसकी वजह से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई इलाकों में पानी घुस गया है। उफनती यमुना नदी का पानी घुसने से वाहन डूब गए, इमारतें जलमग्न हो गईं।

Published: 04 Sep 2025, 7:59 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 04 Sep 2025, 7:59 AM IST