पुलिस आयुक्त एसके प्रियदर्शी ने कहा कि भुवनेश्वर पुलिस ने बालासोर ट्रेन हादसे के पीड़ितों के शवों की पहचान करने के लिए एम्स भुवनेश्वर में मुर्दाघर के पास एक हेल्प डेस्क और नियंत्रण कक्ष खोला है। भुवनेश्वर के अन्य मेडिकल कॉलेजों और और राजधानी अस्पताल में भी शवों को पहचान के लिए रखा गया है।
Published: 05 Jun 2023, 8:06 AM IST
ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना के मामले में सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने कटक में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 153, 154 और 175 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। बालासोर जीआरपी के एसआई पापु कुमार नाइक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Published: 05 Jun 2023, 8:06 AM IST
हरियाणा पुलिस के एक पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के दो बेटों सहित चार लोगों को गुरुग्राम के सेक्टर-62 इलाके में एक शराब की दुकान के कर्मचारियों को शराब देने से मना करने पर कथित रूप से पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। संदिग्धों की पहचान डीआईजी के दोनों बेटों विशाल धनखड़, नवदीप धनखड़ के अलावा करण उर्फ कुलवंत और इरु कुमार के रूप में हुई है, जिन्हें सोमवार को गिरफ्तार किया गया।
Published: 05 Jun 2023, 8:06 AM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने करोड़ों रुपये के कोयला तस्करी मामले में तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा नरूला बनर्जी को नोटिस जारी करने के लिए सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की आलोचना की। ईडी के लुकआउट नोटिस का हवाला देते हुए सोमवार सुबह नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आव्रजन विभाग के अधिकारियों ने रुजीरा नरूला बनर्जी और उनके बच्चों को दुबई जाने वाली एक उड़ान में सवार होने से रोक दिया। इसके तुरंत बाद उन्हें ईडी द्वारा एक नोटिस जारी किया गया, जिसमें उन्हें 8 जून को एजेंसी के सॉल्ट लेक स्थित कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
Published: 05 Jun 2023, 8:06 AM IST
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य सरकार प्लास्टिक का विकल्प खोजने के लिए एक साल के भीतर एक नीति बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उद्योगों को भी प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए प्रोत्साहित करेगी और उसके बाद धीरे-धीरे इसके इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा देगी।
Published: 05 Jun 2023, 8:06 AM IST
एक चौंकाने वाली घटना में, बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे टोलगेट के कर्मचारियों ने एक कार ड्राइवर को कर्नाटक के रामनगर जिले में पीट-पीट कर मार डाला। मृतक की पहचान 26 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हुई है, जो बेंगलुरु दक्षिण तालुक के करिकल टांड्या का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, टोल शुल्क देने के मामले को लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई और अंत में उसकी हत्या कर दी गई। घटना रविवार रात (4 जून) की है।
Published: 05 Jun 2023, 8:06 AM IST
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोमवार को बताया कि उसने 7.19 करोड़ रुपये मूल्य के 4.03 किलोग्राम वजन के दो हाथी दांत की तस्करी के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एक डीआरआई अधिकारी ने कहा, डीआरआई की चेन्नई इकाई द्वारा प्राप्त विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर कि कुछ व्यक्ति अवैध रूप से हाथी दांत बेचने की योजना बना रहे थे, एक निगरानी की गई और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 4.03 किलोग्राम वजन के दो हाथी दांत बरामद किए गए।
Published: 05 Jun 2023, 8:06 AM IST
ओडिशा रेल हादसे पर कांग्रेस ने पूछा कि, सरकार कह रही है कि दोषियों को दंड मिलेगा। सवाल यही है- "कौन दोषी है?" CBI जांच के नाम पर देश का ध्यान भटकाया जा रहा है। CAG रिपोर्ट में सामने आ चुका है कि 2017 से अब तक कितनी बार ट्रेन दुर्घटनाएं हुईं हैं। इस पर न प्रधानमंत्री ध्यान दे रहे और न रेलमंत्री।
Published: 05 Jun 2023, 8:06 AM IST
अरुणाचल से लगती सीमा पर असम के धेमाजी जिले में बदमाशों द्वारा सोमवार को की गई गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग घायल हो गए। यह घटना जिले के पनबारी इलाके में हुई जो अरुणाचल राज्य की सीमा के पास पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने दावा किया कि अरुणाचल प्रदेश के उपद्रवियों ने हमला किया। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, पुलिस घटना की जांच कर रही है। हमें जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए। सीमा निर्धारण को लेकर विवाद रहे हैं जो अब तक हल नहीं हुए हैं। लेकिन मेरा मानना है कि यह कृत्य कुछ उपद्रवियों का है और बिना किसी सबूत के पड़ोसी राज्य को दोष देना अनुचित है।
Published: 05 Jun 2023, 8:06 AM IST
कर्नाटक कांग्रेस सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ और समाज में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 'पीसफुल कर्नाटका' हेल्पलाइन स्थापित करने पर विचार कर रही है। राज्य में कांग्रेस सरकार द्वारा कथित रूप से परेशान अपने कार्यकर्ताओं के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन स्थापित करने की भाजपा की हालिया घोषणा के बाद यह कांग्रेस ने यह योजना बनाई है।
Published: 05 Jun 2023, 8:06 AM IST
ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने कहा कि 950 से ज़्यादा लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं, अभी तक 170 मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है। मृतकों को भेजने में हम परिवारों की मदद कर रहे हैं। अभी कुल मृतकों का आंकड़ा 275 ही है हम पूरी प्रक्रिया के बाद मृतकों का अंतिम आंकड़ा बताएंगे:
Published: 05 Jun 2023, 8:06 AM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बालासोर दुर्घटना में कुछ लोगों ने अपने हाथ, पैर खो दिए। ऐसे लोगों के लिए हमारी सरकार ने फैसला लिया है कि हम इनके परिवार के किसी एक सदस्य को स्पेशल होमगार्ड की नौकरी देंगे।
Published: 05 Jun 2023, 8:06 AM IST
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने सोमवार को बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) को राज्य की राजधानी में पौधरोपण अभियान में छात्रों को शामिल करने का निर्देश दिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रचनाहल्ली में एक समारोह में भाग लेने के दौरान, शिवकुमार ने बीबीएमपी से एक रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा कि बेंगलुरु में ऐसी कितनी सड़कें हैं, जिनके दोनों ओर पेड़ नहीं हैं। पौधे लगाने और उनके पोषण की जिम्मेदारी स्थानीय छात्रों को दी जाए। शिवकुमार ने कहा, बीबीएमपी को उन्हें पौधे और सुरक्षा जाल उपलब्ध कराने चाहिए। पौधे का नाम उस बच्चे के नाम पर रखा जाना चाहिए, जो इसे लगाता है और उस बच्चे को पौधे की देखभाल करनी चाहिए।
Published: 05 Jun 2023, 8:06 AM IST
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि उनकी सरकार शहर के पीएम स्तर को लगभग 30 प्रतिशत तक कम करने में सफल रही है, जिससे हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'अच्छी' हो गई है। मुख्यमंत्री विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बोल रहे थे। पिछले सात वर्षों में, प्रदूषण के स्तर और खराब वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय कमी आई है, जिससे निवासियों को लाभ हुआ है।
Published: 05 Jun 2023, 8:06 AM IST
तमिलनाडु के पेरम्बलुर के पास तिरुचि-चेन्नई राजमार्ग पर सोमवार तड़के चार वाहनों के बीच हुई टक्कर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सड़क हादसा तड़के लगभग 3 बजे हुआ। दुर्घटना में एक ट्रैक्टर, एक वैन, एक एम्बुलेंस और एक बस शामिल थी। पहले वैन ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रैक्टर से टकरा गया। टक्कर के कारण ट्रैक्टर पलट गया और वैन सड़क के डिवाइडर से टकराकर रुक गया।
Published: 05 Jun 2023, 8:06 AM IST
एक दिल दहला देने वाली घटना में, ओधव (अहमदाबाद) में रहने वाले 27 वर्षीय एक शिक्षक ने सोमवार सुबह अपने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। 14 लाख रुपये ब्याज चुकाने के बाद भी सूदखोरों द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने के कारण आत्महत्या की गई। मृतक सुब्रतो पाल के बड़े भाई ने भी छह दिन पहले जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की
Published: 05 Jun 2023, 8:06 AM IST
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 790 परिष्कृत और स्वचालित हथियार तथा 10,648 गोला-बारूद बरामद किए हैं, जो 3 मई को हुए जातीय दंगों के दौरान पुलिस और विभिन्न अन्य प्रतिष्ठानों से लूटे गए थे। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस बीच, मणिपुर के विभिन्न जिलों से पिछले 24 घंटे में हिंसा की कई घटनाओं की खबरें आ रही हैं, हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Published: 05 Jun 2023, 8:06 AM IST
उत्तर प्रदेश के वाराणसी की एमपी एमएलए कोर्ट ने अवधेश राय हत्याकांड मामले में जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही मुख्तार अंसारी पर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया।
Published: 05 Jun 2023, 8:06 AM IST
अजय राय के वकील विकास सिंह ने कहा कि 2 बजे मुख्तार अंसारी की सज़ा का ऐलान होगा। MP MLA कोर्ट में सिर्फ मुख्तार अंसारी का केस चल रहा था, बाकी अभियुक्तों का मामला इलाहाबाद के जिला न्यायलय में लंबित है।
Published: 05 Jun 2023, 8:06 AM IST
अवधेश राय हत्याकांड में जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को वाराणसी की MP MLA कोर्ट ने दोषी करार दिया। 3 अगस्त 1991 को कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अजय राय के भाई अवधेश राय की वाराणसी में अजय राय के घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
Published: 05 Jun 2023, 8:06 AM IST
महाभारत में शकुनि की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल का निधन हो गया है। वह 78 साल के थे। वह बीते कई दिनों से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे। पेंटल के साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने उनके निधन की पुष्टि की।
Published: 05 Jun 2023, 8:06 AM IST
भागलपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भागलपुर में पहले भी ऐसा हुआ था तब भी हमने पूछा था कि ऐसा क्यों हुआ? 2014 से इसपर काम शुरु हुआ था। कल पुल गिरने की घटना के बाद हमने विभाग के लोगों को एक्शन लेने के लिए कहा है।
Published: 05 Jun 2023, 8:06 AM IST
1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है. इस बार पहलगाम और बालटाल दोनों ही मार्गो पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और माउंटेनरिंग रेस्क्यू की कई टीमों को जगह-जगह पर तैनात किया जाएगा। माउंटेनरिंग रेस्क्यू टीम द्वारा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों को अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है।
Published: 05 Jun 2023, 8:06 AM IST
बिहार के भागलपुर में निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल गिरने के बाद का वीडियो। वीडियो आज सुबह का है।
Published: 05 Jun 2023, 8:06 AM IST
ओडिशा के बालासोर में रेल दुर्घटना के बाद प्रभावित पटरियों पर यात्री ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू हुई।
Published: 05 Jun 2023, 8:06 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 05 Jun 2023, 8:06 AM IST