सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कुकी-ज़ो समुदाय से आने वाले दो शिक्षाविदों को मणिपुर पुलिस की किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से बचा लिया। दोनों पर राज्य के इतिहास को कथित तौर पर तोड़-मरोड़ कर पेश करने वाली एक किताब का संपादन करने का मामला दर्ज किया गया था।
Published: 06 Sep 2023, 8:12 AM IST
विश्व कप के लिए टिकटों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अगले फेज के लिए तकरीबन 4 लाख टिकटों की बिक्री करने जा रहा है।बीसीसीआई ने यह भी कहा कि मेजबान राज्य के साथ चर्चा के बाद टूर्नामेंट के सभी मैचों के लिए टिकटों की सामान्य बिक्री 8 सितंबर को रात 8 बजे से शुरू होगी।
एक बयान में कहा गया, "यह कदम अधिक से अधिक क्रिकेट प्रशंसकों को शामिल करना और इस ऐतिहासिक आयोजन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।" फैंस आधिकारिक वेबसाइट (https://tickets.cricketworldcup.com) पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं। यह कदम तब उठाया गया है, जब कई प्रशंसकों को आधिकारिक टिकटिंग प्लेटफॉर्म बुकमायशो पर मेगा टूर्नामेंट के लिए अपने टिकट बुक करने में समस्याओं का सामना करना पड़ा। खासकर भारतीय टीम से जुड़े मैचों के लिए टिकट बुक करने में दिक्कतें आई थी।
Published: 06 Sep 2023, 8:12 AM IST
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने आज नागपुर में आरक्षण पर कहा कि हमने अपने ही साथी मनुष्यों को सामाजिक व्यवस्था में पीछे रखा। हमने उनकी परवाह नहीं की और यह लगभग 2,000 वर्षों तक जारी रहा। जब तक हम उन्हें समानता प्रदान नहीं करते, कुछ विशेष उपाय करना ही होगा...आरक्षण उनमें से एक है। जब तक ऐसा भेदभाव है तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए। संघ संविधान में प्रदत्त आरक्षण का पूर्ण समर्थन करता है।
Published: 06 Sep 2023, 8:12 AM IST
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने 'अखंड भारत' पर कहा कि जो लोग भारत से अलग हुए उन्हें लगता है कि उन्होंने गलती की है...भारत होना यानी भारत के स्वभाव को स्वीकार करना है।
Published: 06 Sep 2023, 8:12 AM IST
झारखंड सरकार ने ट्रांसजेंडरों को ओबीसी सूची में शामिल करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार ने उन लोगों तक पहुंचने का फैसला लिया है, जिनके बारे में किसी ने नहीं सोचा था। बात यहीं खत्म नहीं होती है। आज का फैसला और उसका परिणाम इसी को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है। इसलिए राज्य के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और समान सम्मान मिलता है।
Published: 06 Sep 2023, 8:12 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मणिपुर में सांप्रदायिक हिंसा और संघर्ष के दौरान कथित तौर पर लूटे गए हथियारों की 'सभी स्रोतों' से बरामदगी पर स्थिति रिपोर्ट मांगी।
Published: 06 Sep 2023, 8:12 AM IST
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ झड़प में महिलाओं सहित 30 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हो गए। पुलिस ने फोगाकचाओ इखाई में सुरक्षा बैरिकेड तोड़ने की कोशिश कर रहे हजारों पुरुषों और महिलाओं को तितर-बितर करने के लिए कई राउंड आंसूगैस के गोले भी दागे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
Published: 06 Sep 2023, 8:12 AM IST
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बुधवार को कहा कि उन स्थानीय आतंकवादियों की संपत्ति जब्त की जाएगी, जो यूटी के मूल निवासी हैं और शरण लेने के लिए पाकिस्तान भाग गए हैं।
Published: 06 Sep 2023, 8:12 AM IST
टाटा कंज्यूमर ने कहा है कि वह स्नैक निर्माता हल्दीराम पर नियंत्रण पाने के लिए बातचीत नहीं कर रही है। एक स्पष्टीकरण में टाटा कंज्यूमर ने कहा कि वह हल्दीराम के साथ बातचीत नहीं कर रही है, जैसा कि मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है।
Published: 06 Sep 2023, 8:12 AM IST
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर पैदल चलने, साइकिल चलाने या पिकनिक की अनुमति नहीं है। इस इलाके को 'नियंत्रित क्षेत्र' घोषित किया गया है। जी-20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में निर्धारित है।
विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) एसएस यादव ने कहा, आवश्यक सेवाओं की ऑनलाइन डिलीवरी की अनुमति होगी। लेकिन, नई दिल्ली में स्विगी और डॉमिनोज जैसी ऑनलाइन फूड डिलीवरी की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि जी-20 पास वाले सभी मीडियाकर्मी जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इकट्ठा होंगे और उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले जाया जाएगा। मीडिया वाहनों को नई दिल्ली जिला क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Published: 06 Sep 2023, 8:12 AM IST
पंजाब पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर सीमा पार ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। तस्कर के पास से 15 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को यह जानकारी दी।
Published: 06 Sep 2023, 8:12 AM IST
जालना लाठीचार्ज की घटना पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि राज्यपाल महोदय से हम सभी लोग यही चाहते हैं कि कार्रवाई हो। मैंने राज्यपाल से विनती की है कि मुख्यमंत्री को बुलाकर थोड़ी समझ दें। ऐसे आंदोलन को ऐसे उठाया नहीं जाता। कायदे के हिसाब से चलना चाहिए, देश को कानून को अपनाया जाना चाहिए।
Published: 06 Sep 2023, 8:12 AM IST
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार-बुधवार की रात को एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर शिवनाथ नदी के पुल से नीचे गिर गया। इस वाहन में सवार चार लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पिकअप सवारी पुलगांव बाईपास से होकर गुजर रहा था, वाहन जब शिवनाथ नदी के पुराने पुल पर था, तभी उसका अचानक संतुलन बिगड़ गया और यह वाहन सीधे नदी में जा समाया।
Published: 06 Sep 2023, 8:12 AM IST
तेलंगाना: भारी बारिश के कारण मुसी नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिसके कारण हैदराबाद के कुछ हिस्सों में जलभराव देखा गया।
Published: 06 Sep 2023, 8:12 AM IST
राजस्थान के भीलवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने समान विचार वाले लोगों को एक साथ लाकर एक संगठन बनाया जिसका नाम INDIA रखा गया। वह INDIA को देखकर घबरा रहे हैं और वे अब इंडिया का नाम भारत रखने जा रहे हैं। संविधान में 'इंडिया दैट इज भारत' है। हम पहले ही 'भारत जोड़ो' बोल रहे हैं लेकिन आप रोज़ कुछ नया ला रहे हैं।
Published: 06 Sep 2023, 8:12 AM IST
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमारे संविधान में दोनों नाम दर्ज़ हैं... हम कहां-कहां से 'इंडिया' शब्द हटाएंगे? SBI, IIT, ISRO इन सबके नाम बदलने होंगे। अगर आपको इस बात से दिक्कत है कि विपक्ष की पार्टियों ने अपना नाम INDIA रखा है और आप इसलिए देश का नाम बदल रहे हैं, तो हम अपना (पार्टी) का नाम बदल लेंगे। हम मुल्क को मुसीबत, तकलीफ में नहीं डालना चाहते। अगर हमें थोड़ा सा भी इशारा भी मिलता है तो हम यह करेंगे।
Published: 06 Sep 2023, 8:12 AM IST
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कहा कि 9 और 10 सितंबर 2023 को दिल्ली में होने वाले आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए सुरक्षा, कानून और व्यवस्था, यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात आम जनता, पुलिस कर्मियों और अन्य सहायक एजेंसियों के कर्मचारियों की सुविधा के लिए, दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं तीन दिनों (8 से 10 सितंबर तक) के लिए सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4:00 बजे से शुरू होंगी।
Published: 06 Sep 2023, 8:12 AM IST
तेलंगाना के रंगारेड्डी के कुकटपल्ली इलाके के शिरडी नगर और धरणी नगर की सड़कों पर भारी केमिकल फोम जमा हो गया जिससे स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कल हुई बारिश के चलते कॉलोनियों के पास से गुजरने वाले सीवर की वजह से यह हुआ है। यह सीवर फैक्ट्रियों का केमिकल कचरा लेकर आता है।
Published: 06 Sep 2023, 8:12 AM IST
कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने देश में महंगाई, बेरोजगारी, चीनी घुसपैठ और अडानी ग्रुप को लेकर हुए खुलासे समेत 9 मुद्दों पर आगामी संसद के विशेष सत्र में चर्चा की मांग की है।
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कांग्रेस मुख्लाय में प्रेस से बात की। इस दौरान उन्होंने मंगलवार शाम को कांग्रेस संसदीय दल की सामरिक समूह की बैठक को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक की अध्यक्षता संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने की। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी मौजूद थे। बैठक में लंबी चर्चा हुई। जयराम रमेश ने बताया कि जो 5 दिन का संसद का विषेश सत्र आने वाला है 18 तारीख से, उसके लिए हमारी क्या रणनीति होनी चाहिए, इसमें चर्चा हुई।
जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस संसदीय दल की सामरिक समूह की बैठक के बाद मंगलवार रात 8 बजे मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने घर पर एक बैठक बुलाई। इंडिया गठबंधन के सारे जो फ्लोर लीडर्स हैं लोकसभा और राज्यसभा में, वह इस बैठक में शामिल हुए। बैठक में भी चर्चा हुई कि इस विशेष सत्र में इंडिया गठबंधन की ओर से क्या रणनीति होनी चाहिए। बैठक में यह तय हुआ कि हम इस सत्र का बहिष्कार नहीं करेंगे। यह मौका है हमारे लिए है कि हम जनता के मुद्दों को उठाएं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि अलग-अलग पार्टियां अपने मुद्दे को उठाएंगी। हालांकि सत्र का समय पांच दिन के लिए समिति है।
उन्होंने बताया कि बैठक में यह भी तय किया गया कि सोनिया गांधी जी प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखेंगी। और जो बातचीत हुई है INDIA गठबंन की बैठक में, कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में, उस बातचीत से जो निकला है, जो एक आम सहमति बनी है, उसे प्रधानमंत्री के सामने रखेंगी।
जयराम रमेश ने बताया कि आज सुबह सोनिय गांधी ने प्रधानमंत्री को एक खत भेजा है। पहली बात सोनिया गांधी जी ने जो उस खत में लिखा है, वह ये है कि यह सत्र बिना बातचीत करके बुलाया गया है। कोई मश्वरा नहीं हुआ है। किसी पार्टी से बातचीत नहीं की गई। एकतरफा फैसला लिया गया कि 18 तारीख से 5 दिन का सत्र होगा। जब कभी विशेष सत्र होता है तो कार्यसूची पहले तय की जाती है। सरकार की ओर से जो एजेंडा है उस पर सभी पार्टियों से बातचीत करके आम सहमति बनाने की कोशिश होती है। यह पहली बार हो रहा है कि विशेष सत्र बुलाया गया है, कार्यसूची की जानकारी हमारे पास नहीं है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
कांग्रेस सांसद ने बताया कि सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के लिखे पत्र में कहा है कि हमारी ओर से 9 अहम मुद्दे हैं, जिन्हें हम लोकसभा में और राज्यसभा में विशेष सत्र के दौरान उठाना चाहते हैं, किस नियम के तहत उठाए जाएंगे उस पर बातचीत हो सकती है। प्राथमिकता बहस और चर्चा पर होनी चाहिए। सरकार और इंडिया पार्टी और अलग-अलग पार्टियों के बीच में भी इस पर बातचीत हो सकती है।
देश की मूजादा आर्थिक स्थिति, कमर तोड़ महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, MSME की परेशानी, इन पर बहस हो।
किसान आंदोलन के दौरान सरकार और किसानों के बीच समझौता हुआ उस पर क्या कार्रवाई हुई? एमएसपी पर लीगल गारंटी को लेकर सरकार की क्या मंशा है? इस पर चर्चा हो।
अडानी ग्रुप को लेकर जो खुलासे हुए हैं, उसकी जांच हो। इस मामले की जांच के लिए जेपीसी का गठन हो।
जातीय जनगणना होना जरूरी है। इसे कराया जाए।
संघीय ढाचे पर आक्रमण हो रहे हैं। केंद्र और राज्यों के रिश्ते को लेकर कई राज्यों ने चिंता जातई है, इस पर चर्चा कराई जाए।
प्राकृतिक आपदाओं में राज्य सरकारों की भूमिका तो है ही, लेकिन अहम भूमिका केंद्र सरकार की होती है। राहत केंद्र सरकार से आता है। इस पर संसद में चर्चा हो।
लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हमारी सीमाओं पर गंभीर समस्याएं पैदा हुई हैं। इस मुद्दे पर तीन साल से बहस नहीं हो पाई है। एक शब्द नहीं बोला गया। इस पर बहस होनी चाहिए।
जो सांप्रदायिक तनाव है अलग-अलग राजों में इस पर चर्चा हो।
मणिपुर में चार महीने से हिंसा हो रही है। लाखों लोग पीड़ित और विस्थापित हैं। अगर हालात सामान्य हैं तो फिर इम्फाल घाटी में 5 दिन का कर्फ्यू क्यों?
Published: 06 Sep 2023, 8:12 AM IST
असम के कामरूप-मेट्रो जिले के जोराबाट इलाके में एक प्लास्टिक कार्टन के गोदाम में भीषण आग लगी।आग लगने से कई लाख रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। घटना के बाद स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Published: 06 Sep 2023, 8:12 AM IST
स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा का गुरूग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वह 61 वर्ष के थे और अस्वस्थ थे। सिन्हा 1987 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी थे। उन्हें हाल ही में सेवा विस्तार दिया गया था।
Published: 06 Sep 2023, 8:12 AM IST
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत ने कहा कि INDIA गठबंधन की एक समन्वय समिति (कोऑर्डिनेशन कमेटी) बनी है, जिसमें 13 सदस्य है। एक कैंपेन कमेटी भी बनी है। 13 सितंबर को NCP प्रमुख शरद पवार ने अपने दिल्ली आवास पर समन्वय समिति की एक बैठक बुलाई है और हम सब इसमें शामिल होंगे।
राष्ट्रपति भवन में G20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का निमंत्रण 'भारत के राष्ट्रपति' के नाम से भेजे जाने पर संजय राउत ने कहा कि यह डर है, जबसे इस देश के प्रमुख दलों ने INDIA गठबंधन बनाया, जब से हमने अपने गठबंधन का नाम INDIA रखा है तब से इन लोगों (बीजेपी) को अपने देश से ही डर लगने लगा है। आप क्या-क्या बदलेंगे। यह (इंडिया) संविधान द्वारा दिया हुआ नाम है, आपको इसे बदलने का अधिकार किसने दिया?
Published: 06 Sep 2023, 8:12 AM IST
उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद के कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया में आग लग गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल कुमार ने बताया, "आज सुबह 6:18 पर हमें कवि नगर के भगवान सिंह एंड संस फर्नीचर नामक फैक्ट्री में आग की सूचना मिली। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।"
Published: 06 Sep 2023, 8:12 AM IST
उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना निबहोरा में 15 साल की नबालिग लड़की से तीन लोगों ने गैंगरेप किया है। लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी कहीं जा रही थी तभी उसे तीनों अभियुक्त ऑटो में बैठा कर ले गए और इस घटना को अंजाम दिया। अभियुक्तों की तलाश के लिए 6 टीम गठित की गई हैं, एक अभियुक्त की गिरफ़्तारी कर पूछताछ की जा रही है।
Published: 06 Sep 2023, 8:12 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 06 Sep 2023, 8:12 AM IST