रांची में खेले गए तीन टी20 मैच की सीरीज के पहले मैच में आज न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हरा दिया है। पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए थे। जवाब में उतरी टीम इंडिया 155 रन बना सकी। अब दूसरा मैच 29 जनवरी को लखनऊ में खेला जाएगा।
Published: 27 Jan 2023, 7:20 AM IST
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई निर्मल चौबे का बिहार के भागलपुर के मायागंज अस्पताल में निधन हो गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया है। जिसके बाद 2 डॉक्टर सस्पेंड कर दिए गए हैं। रिश्तेदार चंदन ने कहा कि उन्हें शारीरिक परेशानी महसूस हुई और हम उन्हें लेकर यहां पहुंचे। कोई डॉक्टर नहीं था। आईसीयू बिना डॉक्टर के है।
Published: 27 Jan 2023, 7:20 AM IST
हॉकी विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल के पूर्ण समय में मैच 2-2 से समाप्त होने के बाद बेल्जियम ने शूटआउट में नीदरलैंड को 3-2 से हराया। अब फाइनल में डिफेंडिंग चैम्पियन बेल्जियम का सामना जर्मनी से होगा। ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान के लिए नीदरलैंड से भिड़ेगा।
Published: 27 Jan 2023, 7:20 AM IST
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में जेल में बंद केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा आशीष मिश्रा आज शाम लखीमपुर खीरी जेल से रिहा हो गया। सुप्रीम कोर्ट ने 25 जनवरी को उसे शर्तों के साथ आठ हफ्ते की अंतरिम जमानत दी थी।
Published: 27 Jan 2023, 7:20 AM IST
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रांची में खेले जा रहे पहले टी20 में न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 3 विकेट खो कर 103 रन बना लिए हैं। कुलदीप यादव ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स को सूर्याकुमार यादव के हाथों कैच कराया। फिलिप्स 22 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए।
Published: 27 Jan 2023, 7:20 AM IST
रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी और दूसरों की जान लगातार खतरे में डाल रहे हैं और गाड़ियों से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो एक के बाद एक सामने आ रहा है। ऐसे में सामने आए एक वीडियो के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के पास ही युवकों ने स्टंट किया है। अल्टो गाड़ी के बोनट पर बैठकर स्टंट करता हुए वीडियो वायरल हुआ है। जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए 27,500 का चालान काटा है। बताया जा रहा है है की ये वीडियो ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पर एक युवक अल्टो गाड़ी के बोनट पर बैठा हुआ है और दो युवक गाड़ी में बैठे हुए हैं।
Published: 27 Jan 2023, 7:20 AM IST
नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल के पास 26 जनवरी के दिन खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने वाले और उसे स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए सीसीटीवी की मदद से गाड़ी के आगे लगी नंबर प्लेट को ट्रेस किया और स्टंट करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ-साथ पुलिस ने 25000 का जुर्माना भी लगाया है। गाड़ी सीज भी की है। गाड़ी चला रहे व्यक्ति का लाइसेंस भी निरस्त किया है और गाड़ी के नंबर को भी निरस्त किया जा रहा है।
Published: 27 Jan 2023, 7:20 AM IST
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी लगातार सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। बिहार के कांग्रेसजन से मुझे व्यक्तिगत लगाव है और बहुत ज्यादा उम्मीदें भी हैं। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में शुक्रवार को हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए आयोजित कार्यशाला को वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि बिहार कांग्रेस ने प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा को अब तक सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया है। हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की व्यापकता को समझाते हुए उन्होंने कहा कि संगठन को धरातल पर अंतिम पायदान तक पहुंचाने का काम यह कार्यक्रम ही निर्धारित करेगा।
Published: 27 Jan 2023, 7:20 AM IST
दिल्ली पुलिस ने 24 छात्रों को हिरासत में लिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री देखने के लिए बड़ी संख्या में छात्रों के जमा होने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में फैकल्टी ऑफ आर्ट के बाहर धारा 144 लगा दी गई है। नॉर्थ दिल्ली के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने कहा कि शुक्रवार को शाम करीब चार बजे 20 लोग फैकल्टी ऑफ आर्ट के गेट पर प्रतिबंधित बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के लिए आए। क्षेत्र में शांति भंग होने के कारण उन्हें वहां से हटने के लिए कहा गया। जब वे नहीं हटे तो उन्हें शांतिपूर्वक हिरासत में ले लिया गया। कुल 24 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है।
बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के लिए एनएसयूआई-केएसयू द्वारा कॉल किया गया था। छात्रों ने कहा कि शाम 4 और 5 बजे आर्ट विभाग के गेट नंबर 4 पर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग होनी थी। दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी है। हालांकि कुछ छात्रों ने अपने लैपटॉप और मोबाइल पर डॉक्यूमेंट्री देखी।
Published: 27 Jan 2023, 7:20 AM IST
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टी-20 मैचों के सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
Published: 27 Jan 2023, 7:20 AM IST
नेपाल के डिप्टी पीएम रवि लामिछाने को नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने उनके पद से हटा दिया है। लमिछाने फर्जी नागरिकता के मामले में दोषी पाए गए हैं।
Published: 27 Jan 2023, 7:20 AM IST
भारत-चीन सीमा तनाव पर GOC-in-C पूर्वी कमान आर.पी. कलिता ने कहा, “LAC के बारे में दोनों देशों की अलग-अलग धारणाएं हैं जो भिड़त की ओर ले जाती हैं। हालांकि, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में स्थिति अब सामान्य है, लेकिन सीमाओं के परिसीमन की अनुपस्थिति के कारण कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।”
उन्होंने कहा कि भारत लगातार सीमा पार होने वाली गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और हम किसी भी तरह की उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं।
Published: 27 Jan 2023, 7:20 AM IST
दिल्ली विश्वविद्यालय में आर्ट फैकल्टी के बाहर प्रदर्शन कर रहे NSUI के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया। NSUI-KSU द्वारा फैकल्टी में पीएम मोदी पर आधारित बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के आह्वान के मद्देनजर वहां CrPC की धारा 144 लगाई गई है।
Published: 27 Jan 2023, 7:20 AM IST
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल जी की यात्रा में सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी? PM मोदी जब पंजाब गए थे तब वे गाड़ी में बैठे थे और कुछ लोगों ने नारेबाज़ी की थी। उस समय महाभारत हो गई थी तो आज PM चुप क्यों हैं? राहुल गांधी की यात्रा को सुनियोजित तरीके से रोकने की कोशिश की जा रही है।
Published: 27 Jan 2023, 7:20 AM IST
भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा अचानक कम करने पर राहुल गांधी ने प्रेस से बात की। इस मुद्दे पर जानकारी देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज सुबह भारत जोड़ो यात्र चल रही थी। पुलिस द्वारा जो सुरक्षा मुहैया कराई जा रही थी, वह अचानक खत्म कर दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिसवाले भीड़ को कंट्रोल करते हैं। रस्सियों को मैनेज करते हैं। लेकिन वह पुलिस कर्मी या तो चले गए या फिर वह दिखे नहीं। मुझे जो सुरक्षा मुहैया करा रहे थे उन सुरक्षा कर्मियों ने कहा कि हमें आगे नहीं जाना चाहिए। इसिलए हम आज पैदल नहीं चल पाए।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि जो भीड़ को कंट्रोल करना होता है, पुलिस की जो भूमिका होती है उसकी गारंटी दे। मुझे मालूम नहीं ऐसा क्यों हुआ। मुझे उम्मीद है कि कल और परसों ऐसा नहीं होना चाहिए।
Published: 27 Jan 2023, 7:20 AM IST
मध्य प्रदेश के शहडोल में कोयला खदान में दम घुटने से 4 लोगों की मौत हो गई। एसपी कुमार प्रतीक ने बताया, "ये चारों वहां पुरानी बंद पड़ी माइन में लोहे के सामान की चोरी करने के मकसद से घुसे थे। प्रथम दृष्टया जानकारी आई है कि गैस रिसाव होने के कारण उनकी मृत्यु हुई है।"
Published: 27 Jan 2023, 7:20 AM IST
जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा अचानक कम कर दी गई। इस पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में एंट्री के सिर्फ 1 किमी बाद ही पदयात्रा रोक दी गई। पुलिस राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला को गाड़ी में बैठाकर अनंतनाग ले गई। यात्रा में शामिल अन्य लोग अभी पैदल ही चल रहे हैं।
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की सुरक्षा घेरे में कई लोग घुस आए थे, जिसके बाद भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया गया। पदयात्रा शुक्रवार सुबह 9 बजे बनिहाल से शुरू हुई थी। यात्रा रामबन से अनंतनाग जानी थी, लेकिन काजीगुंड में एंट्री के सिर्फ 1 किमी बाद यात्रा को रोक दिया गया। शुक्रवार सुबह इस पदयात्रा में नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला शामिल हुए थे।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहा है। सुरक्षा चूक केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के अनुचित और अप्रस्तुत रवैये का संकेत देती है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा, “डी-क्षेत्र से सुरक्षाकर्मियों की अचानक वापसी से कश्मीर के बनिहाल में भारत जोड़ो यात्रा में गंभीर सुरक्षा उल्लंघन हुआ है। यह किसने आदेश दिया? जिम्मेदार अधिकारियों को इस चूक के लिए जवाब देना चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।”
Published: 27 Jan 2023, 7:20 AM IST
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में एक गहरे तालाब में डूब कर तीन बच्चों सहित एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। सभी शवों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है। कुछ लोग इसे आत्महत्या से भी जोड़कर देख रहे हैं।
Published: 27 Jan 2023, 7:20 AM IST
दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को शंकर मिश्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी, जिस पर पिछले दिनों न्यूयॉर्क-दिल्ली एयर इंडिया के एक विमान में नशे की हालत में एक बुजुर्ग महिला सहयात्री पर पेशाब करने का आरोप है। नवंबर, 30 जनवरी तक।
Published: 27 Jan 2023, 7:20 AM IST
नोएडा में अब 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियां और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को जब्त करने की कार्रवाई 1 फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए परिवहन विभाग की तरफ से छह टीमों का गठन किया गया है। 1 अक्टूबर 2022 से जिले में पेट्रोल कि 15 साल और डीजल के 10 साल पुरानी गाड़ियों का पंजीकरण निरस्त करने के बाद अब परिवहन विभाग यह कार्रवाई शुरू कर रहा है।
Published: 27 Jan 2023, 7:20 AM IST
लखनऊ में इमारत ढहने की घटना में बचाव अभियान आखिरकार राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों के साथ 42 वर्षीय एक महिला के शव को निकालने के साथ समाप्त हो गया। मृतकों की कुल संख्या तीन हो गई।
Published: 27 Jan 2023, 7:20 AM IST
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि 30 जनवरी को सभी 23 विपक्षी पार्टियों का एक सम्मेलन होगा और वो अंतिम समारोह होगा। हमारे अंदर आज भी वही जोश है जो 7 सिंतबर 2022 को था जब हमने कन्याकुमारी से शुरुआत की थी।
Published: 27 Jan 2023, 7:20 AM IST
रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। जर्मनी और अमेरिका द्वारा यूक्रेन में दर्जनों टैंक भेजने की घोषणा के एक दिन बाद रूस ने यूक्रेन में मिसाइलों की बारिश कर दी है। रॉयटर्स के मुताबिक, इस हमले में 11 लोगों की जान चली गई है।
Published: 27 Jan 2023, 7:20 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 27 Jan 2023, 7:20 AM IST