संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने यूएनएससी की पश्चिम अफ्रीका और साहेल के लिए हुई बैठक में कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए भारत पश्चिम अफ्रीका में 12 देशों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही इस क्षेत्र की सरकारों की भरपूर सहायता कर रहा है।
Published: 11 Jan 2021, 8:01 AM IST
बीजेपी सांसद एस मुनीस्वामी ने दिसंबर में कर्नाटक के कोलार में विस्ट्रॉन प्लांट में हुई हिंसा पर कहा है कि उन्होंने मजदूरों को उचित भुगतान नहीं किया था। कम्युनिस्ट भी व्हाट्सएप और एफबी के माध्यम से उनके साथ जुड़ गए। मुझे लगता है कि यह चीन से जुड़ा हुआ है, जो अन्य कंपनियों को भारत में नहीं आने देने के लिए कम्युनिस्टों के साथ काम कर रहा है।
Published: 11 Jan 2021, 8:01 AM IST
इस बार का बजट पेपरलेस होगा। कोरोना के कारण मंत्रालय ने बजट-2021 की प्रतियां नहीं छापने का फैसला किया है। बजट टाइप किया जाएगा और सॉफ्ट कॉपी के रूप में सभी के लिए ऑनलाइन उपलब्ध होगा। साथ ही वित्त मंत्रालय ने इस साल पारंपरिक हलवा समारोह नहीं होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि संसद में बजट प्रस्तुति से 10 दिन पहले यह परंपरा के अनुसार आयोजित किया जाएगा।
Published: 11 Jan 2021, 8:01 AM IST
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात कर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक को सर्वश्रेष्ठ उपचार प्रदान कराने की व्यावस्था करने को कहा है। साथ ही उन्होंने कहा है कि यदि आवश्यकता हुई तो केंद्रीय मंत्री नाइक को विमान से दिल्ली भेजा जाए। सीएम सावंत अस्पताल पहुंच चुके हैं।
Published: 11 Jan 2021, 8:01 AM IST
केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक और उनकी पत्नी सोमवार को कर्नाटक में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसमें उनकी पत्नी की मौत की खबर है। हादसा कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला में हुआ, जब वे गोकरना से येल्लापुर जा रहे थे। हादसे के बाद पीएम मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को केंद्रीय मंत्री के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।
Published: 11 Jan 2021, 8:01 AM IST
छत्तीसगढ़ के जशपुर में हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है। जशपुर डीएफओ एस जाधव का कहना है कि 3 अलग-अलग घटनाएं हुई, जहां पिछले कुछ दिनों से हाथी घूम रहे थे। वन विभाग ने लोगों के बचाव के लिए हाथी विकर्षक अवरोध खड़ा किया था।
Published: 11 Jan 2021, 8:01 AM IST
कांग्रेस ने कहा है कि किसानों की लड़ाई किसान ही जीतेंगे, चाहे इसका फैसला जहां कहीं भी हो। बता दें कि दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है, जिसे लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने सरकार के अब तक के रुख पर कड़ी टिप्पणी की है।
आज की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस मुद्दे का हल नहीं निकलने पर अपना फैसला देने के साथ ही गतिरोध को खत्म करने पर पूर्व जज की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने की बात भी कही। हालांकि कोर्ट ने अपना फैसला अभी नहीं दिया है।
Published: 11 Jan 2021, 8:01 AM IST
केरल सीएम द्वारा फिल्म जगत के लिए आज की घोषणाओं पर फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि मलयालम फिल्म जगत सीएम को धन्यवाद देता है। उन्होंने हमारी सभी मांगों को रिकॉर्ड गति के साथ स्वीकार किया। हमने प्रदर्शकों, निर्माताओं और वितरकों के सभी मुद्दों का हल कर लिया। इसलिए थिएटर 13 जनवरी से फिर से खुलेंगे। पहली रिलीज होने वाली फिल्म विजय की तमिल फिल्म 'मास्टर्स' होगी।
Published: 11 Jan 2021, 8:01 AM IST
पाकिस्तान ने आज शाम जम्मू-काश्मीर के पुंछ के मेंढर सेक्टर के शाहपुर क्षेत्र में युद्ध विराम का उल्लंघन भीषण किया, जिसमें एक 16 वर्षीय लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसे जिला रेड क्रॉस द्वारा 5000 रुपये की चिकित्सा सहायता भी दी गई।
Published: 11 Jan 2021, 8:01 AM IST
जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अभी किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
Published: 11 Jan 2021, 8:01 AM IST
आम आदमी पार्टी विधायक सोमनाथ भारती को विवादित बयान के एक मामले में कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। आप विधायक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
Published: 11 Jan 2021, 8:01 AM IST
देश में कोरोना के बचाव के लिए स्वीकृत ऑक्सफोर्ड वैक्सीन की कीमत 200 रुपये प्रति वायल होगी। सीरम इंस्टीट्यूटको वैक्सीन खरीदी का ऑर्डर आज मिल गया है।
Published: 11 Jan 2021, 8:01 AM IST
मुख्यमंत्रियों संग बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि सबसे पहले फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना का वैक्सीन लगेगा। इसके बाद सफाई कर्मियों को टीका लगेगा। इसके बाद पुलिसकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों, सुरक्षा बल के जवानों को कोरोना का वैक्सीनेशन होगा।
Published: 11 Jan 2021, 8:01 AM IST
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए खुशखबरी है। वह पापा बन गए हैं। अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है।
Published: 11 Jan 2021, 8:01 AM IST
आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सोमवार को जब कुछ सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने जा रहे थे, तभी उन पर किसी ने स्याही फेंक दी। अपने इस दौरे को लेकर कुछ अधिकारियों संग उनकी नोकझोंक शुरू हो गई और उसी वक्त पीछे से एक युवक आकर उन पर स्याही फेंक दी।
आप नेता भारती रविवार की रात को रायबरेली पहुंचे हुए थे और सोमवार को जब वह अपने कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए गेस्टहाउस से बाहर निकल रहे थे, तभी पुलिसवालों ने उनका रास्ता रोक दिया।
इस घटना के बाद सोमनाथ भारती वापस फिर से गेस्टहाउस में ही गए और जिस युवक ने उन पर स्याही फेंकी दी, वह किसी तरह से वहां से भाग निकलने में कामयाब रहा।
Published: 11 Jan 2021, 8:01 AM IST
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में बाहर से आने वाले प्रोसेस्ड चिकन पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। जो लोग चिकन और अंडा खाते हैं उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि अगर आप पूरी तरह से पका हुआ चिकन या उबला हुआ अंडा खाते हैं तो आपको संक्रमण नहीं होगा।
Published: 11 Jan 2021, 8:01 AM IST
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैं आम जनता से अनुरोध करूंगा कि वे घबराएं नहीं, सरकार सभी एहतियाती कदम उठा रही है। दिल्ली के बाहर से चिकन की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है।
Published: 11 Jan 2021, 8:01 AM IST
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज कोलिन मैक्डोनाल्ड का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। आस्ट्रेलिया के 191वें टेस्ट क्रिकेटर मैक्डोनाल्ड ने देश के लिए 47 टेस्ट मैच खेले थे। वह आस्ट्रेलिया के महान सलामी बल्लेबाजों में गिने जाते थे।
मैक्डोनाल्ड ने अपना टेस्ट पदार्पण रिची बेन्यो और जॉर्ज थॉमस के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ 152 में गाबा में किया था। उन्होंने 39.32 की औसत से 3,107 टेस्ट रन बनाए जिसमें पांच शतक शामिल रहे।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) चेयरमैन इर्ल एडिंग्स ने एक बयान में कहा, "कोलिन हमेशा विक्टोरिया और आस्ट्रेलियाई क्रिकेट के महान खिलाड़ी के तौर पर गिने जाएंगे। वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ निडर थे और स्पिनरों के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते थे। उन्होंने आस्ट्रेलिया में और इंग्लैंड, कैरिबियन, दक्षिण अफ्रीका, भारत और पाकिस्तान के दौरों पर भी शानदार बल्लेबाजी की थी।"
Published: 11 Jan 2021, 8:01 AM IST
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की टीम COVID-19 महामारी की उत्पत्ति की जांच का काम 14 जनवरी को चीन में करेगी, चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने सोमवार इसकी जानकारी दी
Published: 11 Jan 2021, 8:01 AM IST
लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में कोरोना वैक्सीन ड्राई-रन के तीसरे और अंतिम चरण की तैयारियां चल रही हैं। यहां कलाम हाल में मेडिकल कॉलेज के सभी छात्र उपस्थित हैं जिनके साथ वैक्सीनेशन का ट्रायल किया जाएगा।
Published: 11 Jan 2021, 8:01 AM IST
देश की राजधानी दिल्ली में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है.।कुछ दिनों पहले 8 बत्तखों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। अब उसकी रिपोर्ट आ गई है। इसके अनुसार, 3 बत्तख और 5 कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।
Published: 11 Jan 2021, 8:01 AM IST
दिल्ली के पशुपालन विभाग ने दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टी कर दी है। मृत कौवों और बत्तखों के आठ सैंपल के टेस्ट पॉजिटिव निकले। जिसके बाद दिल्ली में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई।
Published: 11 Jan 2021, 8:01 AM IST
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,311 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,04,66,595 हुई। 161 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,51,160 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,22,526 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,00,92,909 है।
Published: 11 Jan 2021, 8:01 AM IST
मिज़ोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस का एक नया मामला सामने आया। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 4,293 है जिसमें 92 सक्रिय मामले, 4,192 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 9 मौतें शामिल हैं।
Published: 11 Jan 2021, 8:01 AM IST
पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों संग बैठ करने वाले हैं। खबरों की मानें तो पीएम मोदी राज्य के मुख्यमंत्रियों से कोरोना वैक्सीन पर बात कर सकते हैं।
Published: 11 Jan 2021, 8:01 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 11 Jan 2021, 8:01 AM IST