पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेताओं के टीएमसी में जाने की अटकलों के बीच राज्यपाल जगदीप धनखड़ देर शाम दिल्ली पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि मैंने चुनाव बाद हिंसा को लेकर सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। 6 सप्ताह से अधिक समय हो गया, लेकिन राज्य सरकार का कोई भी अधिकारी, मंत्री या मुख्यमंत्री मौके पर नहीं गया है।
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
अफगानिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में अफगान सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच लड़ाई के दौरान कम से कम 20 नागरिक मारे गए हैं। इस दौरान तीन जिला केंद्रों पर तालिबान का कब्जा हो गया है।
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने आज दोहा में अफगानिस्तान सुलह के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान और क्षेत्र पर हमारे दृष्टिकोणों का आदान-प्रदान जारी है।
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए सांसद सुनील मंडल ने कहा कि टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वालों में से कई बीजेपी में असहज महसूस कर रहे हैं। उन्हें दिल से स्वीकार नहीं किया गया है। बीजेपी में कुछ लोग सोचते हैं कि पार्टी में नए लोगों पर भरोसा करना सही नहीं है।
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
राजस्थान सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए त्रि-स्तरीय जनअनुशासन मॉडिफाइड लॉकडाउन 2.0 की नई गाइडलाइन जारी कर प्रतिबंधों में राहत दी है। अब बाजार सोमवार से शनिवार तक खुलेंगे बाजार। हालांकि, वीकेंड कर्फ्यू और शाम 5 बजे से सुबह तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। साउथैम्पटन में 18-22 जून तक होने वाले खिताबी मुकाबले के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है।
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद चिराग पासवान ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई और पांचों सांसदों को निलंबित कर दिया। बैठक से पहले पटना में चिराग के समर्थकों ने चाचा पशुपति कुमार पारस के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा किया। समर्थकों ने पशुपति पारस समेत सभी 5 सांसदों और नीतीश कुमार की तस्वीरें भी जलाईं।
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
नीति आयोग के सदस्य- स्वास्थ्य डॉ. वीके पॉल ने प्रेस से बात करते हुए बताया, "कोरोना वायरस का नया वेरिएंट 2020 के मुकाबले ज़्यादा चालाक हो गया है। अब हमें ज्यादा सावधानी बरतने की ज़रूरत है। हमें ज्यादा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा। मास्क लगातार पहने रखना होगा। इसके बिना परिस्थिति फिर खराब हो सकती है।”
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
चिराग पासवान को लोक एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। सूरजभान सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी ने उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए चुनाव कराने का प्रभार भी दिया है।
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में 9 लाख के करीब सक्रिय मामले बने हुए हैं। 20 राज्यों में 5,000 से कम सक्रिय मामले हैं। अन्य राज्यों में भी सक्रिय मामलों में कमी आ रही है। रिकवरी दर भी बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 1,17,525 रिकवरी हुई है।
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
कुंभ मेले में फर्जी टेस्टिंग के आरोपों पर हरिद्वार के CMO एस. के. झा ने कहा, “अभी टिप्पणी करना ठीक नहीं है, इसकी जांच की जा रही है। अगर कुछ गलत हुआ है तो जांच में खुलासा होगा।”
उन्होंने आगे कहा, “गलत डाटा दर्ज होने का संज्ञान लिया गया है, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्य सामने आएंगे और गलत डाटा डाला गया होगा तो कार्रवाई होगी।”
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
उत्तर प्रदेश के कानपुर में राम मंदिर के लिए जमीन खरीद में घोटाले के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) के साथ भारतमाला परियोजना के तहत 22 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की समीक्षा की।
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
चंडीगढ़ में रिटायर्ड आईएएस टीसी गुप्ता ने हरियाणा के सेवा का अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त पद की शपथ ग्रहण की। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें शपथ दिलाई।
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
देश में वैक्सीन की वजह से एक 68 साल से शख्स की मौत की पुष्टि हुई है। केंद्र सरकार के द्वारा गठित पैनल ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, 68 साल के व्यक्ति को 8 मार्च, 2021 को वैक्सीन की डोज दी गई थी, जिसकी बाद में मौत हो गई।
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “गलवान में देश की सीमा की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सपूतों को सादर नमन। हमारे 20 योद्धाओं को शहीद हुए 1 साल हो गया। चीनी आज भी हमारी ज़मीन पर जबरन काबिज हैं। मोदी सरकार देश की रक्षा में विफल रही है।”
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
पश्चिम बंगाल के पूर्व टीएमसी नेता विनय मिश्रा ने विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को कानूनी नोटिस दिया है, उनके 11 जून के "झूठे" ट्वीट को हटाने की मांग की, जिसमें उन्होंने कहा कि मिश्रा ने भारतीय नागरिकता त्याग दी थी, लेकिन 2020 में टीएमसी युवा विंग के महासचिव बनाए गए थे।
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
फायर एंड फ्यूरी कोर ने गलवान घाटी में जान गंवाने वाले 20 जवानों को फायर एंड फ्यूरी कोर ने गलवान घाटी में जान गंवाने वाले 20 जवानों को दी श्रद्धांजलिश्रद्धांजलि दी। पिछले साल 15 जून को पूर्वी लद्दाख सेक्टर में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में भारत के 20 सैनिकों की जान चली गई थी।
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “अनलॉक हो रहा है लेकिन कोरोना वायरस हमारे बीच है और रहेगा। ऐसे में सुरक्षा नियमों का पालन करते रहें और जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं। जब तक सब सुरक्षित नहीं होते, कोई भी सुरक्षित नहीं है। अपना ख्याल रखिए।”
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट काफी संक्रामक और खतरनाक है। भारत में मचे कोहराम के पीछे इसी वेरिएंट को जिम्मेदार माना जा रहा है। स्कॉटलैंड की एक नई स्टडी में यह बात सामने आई है कि ब्रिटेन में फैले पहले वेरिएंट की तुलना में डेल्टा वेरिएंट से अस्पताल में भर्ती होने का खतरा दोगुना बढ़ गया है।
स्टडी में यह भी कहा गया है कि वैक्सीन की दोनों डोज इस वेरिएंट के खिलाफ मजबूत सुरक्षा देती है. स्टडी में कहा गया है कि शुरुआती सबूतों से पता चलता है कि सबसे पहले भारत में पाए गए डेल्टा वेरिएंट पर वैक्सीन, अल्फा वेरिएंट की तुलना में कम प्रभावी है। अल्फा वेरिएंट सबसे पहले इंग्लैंड के केंट में पाया गया था।
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा, “राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेता संचारी विजय का अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। मैं उनके परिवार का शुक्रगुजार हूं, जो अंगदान के लिए आगे आए। मैं प्रतिभाशाली कलाकार संचारी विजय के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
दिल्ली हाईकोर्ट ने उत्तरपूर्वी दिल्ली हिंसा मामले में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार पिंजरा तोड़ कार्यकर्ता देवांगना कलिता और नताशा नरवाल और जामिया के छात्र आसिफ इकबाल तन्हा को जमानत दे दी।
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
दिल्ली के ओखला सब्जी मंडी में कविड टेस्टिंग कैंप लगाया गया। दिल्ली सरकार में नियुक्त जावेद ने बताया, "दिल्ली सरकार के सौजन्य से ये कैंप लगा है। यहां रोज़ 100 RT-PCR और 200 एंटीजेन टेस्ट होता है। टेस्ट सुबह 6 बजे से शुरू होता है और यहां रोज़ पॉजिटिव केस पाए जा रहे हैं।"
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
हरियाणा के पंचकूला में दुकानदारों और उनके स्टॉफ को प्राथमिकता के आधार पर कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा रही है। सिविल अस्पताल की CMO ने कहा,''भीड़भाड़ वाले बाजारों में अगले 7-10 दिन में वैक्सीनेशन पूरा हो जाएगा।इसके बाद दुकानों के बाहर लिखा रहेगा कि सभी का वैक्सीनेशन हो गया है।''
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
देश में कोरोना वायरस के 60,471 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,95,70,881 हुई। 2,726 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,77,031 हो गई है। 1,17,525 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,82,80,472 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 9,13,378 है।
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
उत्तराखंड सरकार ने चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लोगों के लिए चार धाम यात्रा खोलने के अपने आदेश को स्थगित कर दिया। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, "चार धाम यात्रा को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। 16 जून के बाद राज्य सरकार यात्रा खोलने पर फिर से विचार करेगी।"
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
देश में कल कोरोना वायरस के लिए 17,51,358 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 38,13,75,984 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की सब्जी मंडी में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने कोरोना नियमों का उल्लंघन किया।
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और बदमाश घायल हुए। एसपी ग्रामीण ने कहा, ''कोसलिया क्षेत्र में मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है। एक हेड कांस्टेबल को भी गोली लगी है। शाम को बदमाश ने एक लड़के से मोबाइल फोन, लैपटॉप छीना था।''
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक नाबालिक लड़की और उसकी मां के साथ 3 लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया। डीएसपी ने कहा,''थाना बिलारी के ग्राम देवीपुर नगला में एक व्यक्ति की तहरीर में कहा गया कि शनिवार और रविवार की रात 3 व्यक्तियों ने उनकी पत्नी और बेटी के साथ गैंगरेप किया।''
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
हरियाणा के जींद के अलीपुरा गांव में निजी स्कूल के संचालक की अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। डीएसपी ने कहा, ''मृतक के भाई ने बताया कि मृतक के बेटे की 5 दिसंबर 2018 को हत्या कर दी गई थी। कोर्ट में इसकी गवाही थी। उन्हें शक है कि उन लोगों ने ही इनकी भी हत्या की है।''
उन्होंने कहा, “शिकायत दर्ज की गई है और पोस्टमार्टम चल रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। तीन टीमें रोहतक जा चुकी हैं।”
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 268 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 15,631 है जिसमें 3,682 सक्रिय मामले, 11,879 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 70 मौतें शामिल हैं।
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
दूसरी लहर में कहर बरपाने वाले कोरोना वायरस ने अब अपना रूप बदल लिया है। इस वायरस का नया वैरिएंट मिला है, जिसे 'डेल्टा प्लस' या 'एवाई.1' नाम दिया गया है। यह कोरोना के 'डेल्टा' वैरिएंट से बना है, जिससे बहुत ज्यादा संक्रमण बढ़ा था।
सवाल यह है क्या यह वैरिएंट भी फिर से कोहराम मचा सकता है। इस पर सआईआर-आईजीआईबी के निदेशक अग्रवाल ने कहा कि अभी वायरस के इस प्रकार को लेकर भारत में चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि टीके की पूरी खुराक ले चुके लोगों के रक्त प्लाज्मा से वायरस के इस प्रकार का परीक्षण करना होगा जिससे पता चलेगा कि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को चकमा दे पाता है या नहीं।
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 15 Jun 2021, 7:42 AM IST