मुंबई पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने अभिनेता शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा के मुंबई के अंधेरी में वियान और जेएल स्ट्रीम कार्यालय में एक पोर्नोग्राफी मामले में तलाशी के दौरान एक छिपी हुई अलमारी पाई है।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
महाराष्ट्र राहत एवं पुनर्वास विभाग ने बताया कि राज्य में बाढ़ प्रभावित इलाकों से करीब 1 लाख 35 हजार लोगों को निकाला गया है। अब तक कुल 112 लोगों और 3221 जानवरों की मौत हुई है। कुल 53 लोग घायल हुए और 99 लापता हैं।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में कैथोलिक पादरी जॉर्ज पोन्नैया को पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, डीएमके मंत्रियों और अन्य के खिलाफ अभद्र भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पोन्नैया को मदुरै के कल्लिकुडी में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
भारतीय सेना की दक्षिणी कमान ने महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय लोगों की सहायता के लिए बाढ़ राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। 100 से अधिक लोगों को पहले ही प्रभावित क्षेत्रों से बचाया जा चुका है और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
झारखंड की रांची पुलिस ने बताया कि 22 जुलाई को बेरमो विधायक ने कोतवाली थाने में शिकायत दी थी कि सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच और छापेमारी की गई, जिसमें 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने सरकार के खिलाफ साजिश करने की बात कबूल किया है और वे कुछ राजनीतिक व्यक्तियों के संपर्क में भी थे।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
मुंबई के मलाड स्थित डी मार्ट मॉल को बीएमसी ने सील कर दिया है। सूचना मिली थी कि इस मॉल में न तो कोविड नियमों का पालन हो रहा है और बिना सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और हैंड सैनिटाइजर के ही लोगों को खरीदारी करने दी जा रही है।इसके बाद बीएमसी ने यह कार्यवाही की है।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि किसानों का आंदोलन निरर्थक है। उन्होंने दिल्ली में किसानों की संसद पर कहा कि, "संसद तो एक ही होती है, जिसे जनता चुनकर भेजती है। जो यूनियन के लोग ऐसी बातें कर रहे हैं और आंदोलन कर रहे हैं वह निरर्थक है। हमने कई बार उनसे कहा कि आंदोलन का रास्ता छोड़कर वार्ता का रास्ता अपनाना चाहिए।"
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 25 और 27 जुलाई को जेईई (मेन)-2021 सत्र 3 की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंच पाने वाले महाराष्ट्र के कोल्हापुर, पालघर, रत्नागिरी, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, सांगली और सतारा के छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्हें एक और मौका दिया जाएगा और एनटीए द्वारा जल्द ही तारीखों की घोषणा की जाएगी।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों द्वारा स्थानीय बस सेवा रोके जाने के कारण कई यात्री शिमला में फंसे रहे। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने निजी बस चलाने वालों के दबाव में क्षेत्रीय प्रबंधक के तबादले के खिलाफ बस सेवा ठप किया है।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
दिल्ली सरकार ने आज लॉकडाउन की पाबंदियों में बड़ी राहत दी है। इसके तहत 26 जुलाई की सुबह से मेट्रो और बस पूरी क्षमता के साथ चलेंगे। साथ ही सिनेमा हॉल, थियेटर, मल्टीप्लेक्स 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। इसके अलावा अंतिम संस्कार में अधिकतम 100 लोग शामिल हो सकेंगे।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा है कि अरागम-सुमलार में एक और अज्ञात आतंकवादी मारा गया है। बांदीपोरा मुठभेड़ में अब तक कुल 3 आतंकवादी मारे गए हैं। तलाशी अभियान जारी है। विवरण का इंतजार करना होगा।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
हरियाणा सरकार ने कुछ ढील के साथ राज्य में 2 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी किया है।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
कांग्रेस ने भूपेन बोरा को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही पार्टी ने राणा गोस्वामी, कमलाख्या डे पुरकायष्थ और जाकिर हुसैन सिकदर को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच सुचेतगढ़ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सेक्टर कमांडर स्तर की बैठक हुई। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम समझौते के बाद यह पहली बैठक थी। दोनों पक्ष अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
महाराष्ट्र के सतारा जिले के अंबेघर भूस्खलन की घटना में अब तक कुल 11 शव निकाले जा चुके हैं। सतारा जिला प्रशासन का कहना है कि बचाव अभियान अभी भी जारी है।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश के बाद भूस्खलन में मरने वाले लोगों को जेसीबी की मदद से एक साथ दफनाया गया। सरपंच संपत तनलेकर ने बताया कि 33 लोगों की मौत हुई है। उन्हें एक साथ एक गड्ढे में दफनाया गया। हम भारी बारिश के कारण अंतिम संस्कार करने के लिए सामग्री की व्यवस्था नहीं कर सके।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
ओलंपिक में रजत पदक हासिल करने वाली मीराबाई चानू ने कहा कि इससे महिलाओं को भारोत्तोलन में प्रवेश करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। मैं सभी से कहना चाहती हूं कि वे लड़कियों को खेलों में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करें।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
राजस्थान बोर्ड के 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट आज जारी किए गए हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर नतीजे देखे जा सकते हैं। परिणाम की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री और आरबीएसई अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, “बाढ़ से जिन लोगों को नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। हम कोशिश करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाओं में किसी की जान न जाए।”
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति की समीक्षा करने के लिए रायगढ़ के महाड के तलिये गांव का दौरा किया।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा है। उन्हें अभी भी लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। यह जानकारी संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की ओर से बयान जारी कर दी गई। बयान में कहा गया कि क्रिटिकल केयर मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी विभागों के सीनियर डॉक्टरों की टीम कल्याण सिंह की निगरानी कर रही है।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “मैं वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को बधाई देता हूं। ओलंपिक के पहले दिन ही मेडल जीतना दूसरे ख़िलाड़ियों के लिए संदेश देता है कि हम भी मेडल जीत सकते हैं। इसका अन्य खिलाड़ियों पर सकारात्मक असर होगा।”
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
टोक्यो ओलंपिक में वेट लिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि मैंने मेडल जीता। पूरा देश मुझे देख रहा था और उनकी उम्मीदें थीं, मैं थोड़ा नर्वस थी लेकिन मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की ठान ली थी। मैंने इसके लिए कड़ी मेहनत की।”
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा का बचाव कुया है। मुंबई पुलिस के स्टेटमेंट के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी ने पोर्नोग्राफी केस में अपनी भागीदारी होने से मना किया है। उन्होंने कहा कि वे इस रैकेट से किसी भी तरह से जुड़ी हुई नहीं हैं।
शिल्पा शेट्टी ने बताया कि राज कुंद्रा एरॉटिक फिल्म बनाते थे ना कि पोर्न। उन्होंने कहा कि दोनों ही अलग चीजे हैं। मुंबई पुलिस को शिल्पा ने कहा कि हॉटशॉट मूवी मेकिंग में उनका ना ही कोई रोल है और ना ही किसी तरह से वे इससे जुड़ी हुई हैं।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पेगासस के मुद्दे को लेकर गुवाहाटी में राजभवन तक विरोध मार्च निकाला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने बताया, "हमने पेगासस का दुरुपयोग करने के लिए संसद के अंदर और बाहर विरोध किया। हम असम के राज्यपाल के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौपेंगे।"
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
बिहार के समस्तीपुर जिले के सदर अनुमंडल के कल्याणपुर के नामापुर में नाव डूबने के बाद से अब तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं। तीन लोगों की अभी भी तलाश जारी है। नाव डूबने के बाद 7 लोग लापता हो गए थे।
शुक्रवार की शाम आंधी के कारण अनियंत्रित होकर चकमेहसी के नामापुर में नाव पलट गई थी। नाव पर कुल 12 लोग सवार थे, जिनमें से 5 लोग स्थानीय लोगों के सहयोग से तैर कर बाहर निकल गए थे।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “एक बार जाति आधारित जनगणना जरूर होनी चाहिए, ये सबके हित में है। इससे SC/ST के अलावा जो दूसरे गरीब तबके के लोग हैं, उनको भी लाभ मिलेगा।”
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा, “उत्तराखंड सरकार ने कांवड यात्रा को पहले ही रद्द कर दिया था, जिसके अंतर्गत किसी भी कांवड़ यात्री को प्रदेश के अंदर नहीं आने दे रहे हैं लेकिन जो लोग पर्यटन के लिए उत्तराखंड घूमने आ रहे हैं उन्हें रोक नहीं रहे हैं। उन्हें बस अपनी RT-PCR रिपोर्ट दिखानी होगी।”
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से भारत उत्साहित है। वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।”
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को फोन किया और राज्य में बारिश और बाढ़ के कारण जान-माल के नुकसान पर चिंता व्यक्त की। राज्यपाल ने उन्हें लोगों की परेशानियों को कम करने के लिए किए गए बचाव और राहत कार्यों से अवगत कराया।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
टोक्यो ओलंपिक से भारत के लिए खुशखबरी है। मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में महिला 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीत लिया है।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
टोकियो ओलंपिक में तीरंदाजी मिश्रित टीम स्पर्धा में दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की एन सैन और किम जे देव से 2-6 से हार गए हैं।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज दोपहर 12 बजे मुंबई से हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित महाड़ के लिए रवाना होंगे। वह अपनी यात्रा के दौरान बाढ़ प्रभावित तलिये गांव का भी दौरा करेंगे।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भीषण हादसा हुआ है। गुरु पूर्णिमा पर मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब तीन दर्जन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
उत्तर प्रदेश मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव में घुसे पानी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक युवक ने बताया, "यहां सारे रास्ते बंद हैं, पानी बहुत ज्यादा है निकलने की व्यवस्था नहीं है, सड़कों पर गड्ढे बहुत हैं।"
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए है। ऑपरेशन अभी जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी है।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले के मनकोटे सेक्टर में माइन ब्लास्ट होने से सेना का एक जवान शहीद हो गया है। यह घटना लाइन ऑफ कंट्रोल के पास हुई है। जवान माइन ब्लास्ट में बुरी तरह से जख्मी हो गया था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद नजदीकी इलाके में तैनात सुरक्षा बलों की पूरी टुकड़ी मौके पर पहुंची है।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 39,097 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,13,32,159 हो गई है। 546 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,20,016 हो गई है। 35,087 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,05,03,166 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,08,977 है।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
महाराष्ट्र के सांगली जिले के पेठ नाका इलाके में बाढ़ के कारण कोलापुर हाईवे पर कई ट्रक जाम में फंसे हैं। एक व्यक्ति ने बताया, "हम बैंगलोर जा रहे हैं। यहां पर खाने-पीने की भी दुकानें नहीं हैं। प्रशासन ना तो हमारी सुध ले रहा है और ना ही बता रहा है कि जाम कब तत खुलेगा।"
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
हॉकी में भारतीय टीम ने जीत से शुरूआत की है। पुरुष टीम ने न्यूजीलैंड को कड़े मुकाबले में 3-2 से हरा दिया है। हरमनप्रीत भारतीय टीम की जीत के हीरो रहे। उन्होंने दो गोल दागे।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
एनडीआरएफ कर्मियों ने भारी बारिश के बाद राहत अभियान के तहत भोजन वितरित किया। महाराष्ट्र के कोल्हापुर के कई हिस्सों में सड़कें जलमग्न हो गईं हैं।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 653 नए मामले सामने आए और 3 लोगों की कोरोना से मौत हुई। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 31,145 है जिसमें 8,107 सक्रिय मामले, 22,904 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 134 मौतें शामिल हैं।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने 2 लोगों को गैरकानूनी तरीके से शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया, "एक फैक्ट्री में हमने 100 पेटी शराब और 500 पेटी से ज़्यादा शराब बनाने का केमिकल पकड़ा है। कई मशीनों को भी जब्त किया गया हैं। मामले में जांच जारी है।"
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन भारत की मिली जुली शुरुआत रही। तीरंदाजी में दीपिका-प्रवीण की जोड़ी जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। शूटिंग में अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वालारिवन महिला 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन मुकाबले में बाहर हो गई और मेडल राउंड तक नहीं पहुंच पाई।
तीरंदाजी के मिश्रित टीम अंतिम आठ मुकाबले में दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की टीम का मुकाबला चिया-एन लिन और चिह-चुन तांग से था। भारत ने चीनी ताइपे को 5-3 से हरा दिया। अब क्वार्टरफाइनल में दीपिका-प्रवीण का मुकाबला साउथ कोरिया की टीम से होगा।
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 24 Jul 2021, 7:52 AM IST