असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असोम गण परिषद, बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र के सीईएम प्रमोद बोरो और बीजेपी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शाम गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। हम तौर-तरीकों पर काम कर रहे हैं और कल एक औपचारिक गठबंधन घोषित किया जाएगा।
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
तमिलनाडु में दिवंगत जयललिता की सहयोगी रहीं वी के शशिकला के सार्वजनिक जीवन छोड़ने के ऐलान पर उनके भतीजे टीटीवी दीनाकरन ने कहा कि उन्हें मनाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं मानी। उन्होंने कहा कि एएमएमके उनके नेतृत्व में आगामी चुनाव लड़ेगी।
इससे पहले आज शाम में एक नाटकीय घटनाक्रम में दिवंगत जयललिता की सहयोगी रहीं वी के शशिकला ने एक बयान जारी कर सार्वजनिक जीवन छोड़ने का ऐलान कर दिया। साथ ही उन्होंने एआईएडीएमके कैडर को एकजुट होने और आगामी चुनावों में डीएमके की हार सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
तमिलनाडु चुनाव से पहले एक नाटकीय घटनाक्रम में दिवंगत जयललिता की सहयोगी रहीं वी के शशिकला ने एक बयान जारी कर कहा कि वह सार्वजनिक जीवन छोड़ रही हैं। उन्होंने एआईएडीएमके कैडर को एकजुट होने और आगामी चुनावों में डीएमके की हार सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ रमेश सभरवाल ने बताया कि कुरुक्षेत्र में कन्या गुरुकुल की 10 छात्राओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी बच्चियां स्वस्थ है। सभी बच्चियों को हॉस्टल में ही आइसोलेट किया गया है।
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
उत्तर प्रदेश के हाथरस गोलीकांड में आज दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन मुख्य आरोपी गौरव शर्मा अभी भी फरार है। एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। यदि स्थानीय प्रशासन चाहता है, तो वह उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) की कार्यवाही शुरू कर सकता है।
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट फंड बोर्ड के अधिकारियों को ईडी के समन के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कुछ केंद्रीय मंत्रियों के कहने पर आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
तापसी-अनुराग पर IT के छापे को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी राजनीतिक लाभ के लिए CBI, ED, IT Dept जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। एक तानाशाह है जो उसके खिलाफ आवाज नहीं सुनना चाहता। उन्होंने सभी संस्थानों को तबाह कर दिया।
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
बिहार के सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को एक खेत से शव बरामद किया। शव बरामद होने के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के एक वाहन में आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक, बनियापुर थाना क्षेत्र के भुसांव पंचायत के वार्ड नंबर 12 के वार्ड सदस्य सद्दाम हुसैन को अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। सद्दाम मंगलवार को हंसराजपुर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश प्रारंभ की।
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी गुलजार रहा। सेंसेक्स बीते सत्र से 1147.76 अंकों यानी 2.28 फीसदी की जोरदार तेजी के साथ 51,444.65 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी बीते सत्र से 326.50 अंकों यानी 2.19 फीसदी की तेजी के साथ 15,245.60 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से 441.32 अंकों की तेजी के साथ 50,738.21 पर खुला और दिनभर के कारोबार के दौरान 51,539.89 तक उछला, जबकि सेंसेक्स का निचला स्तर 50,512.84 रहा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी बीते सत्र से 145.30 अंकों की तेजी के साथ 15,064.40 पर खुला और 15,273.15 तक चढ़ा, जबकि दिनभर के कारोबार के दौरान इसका निचला स्तर 14,995.80 रहा।
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
महाराष्ट्र: पुणे के बिबवेवाडी इलाके में एक गोदाम में आग लग गई। दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आग पर अब काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
हाथरस कांड को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी शासन में उत्तर प्रदेश दिन पर दिन बदतर प्रदेश बन रहा है। इस कानून अव्यवस्था से कोई भी अछूता नहीं है- ये हर समुदाय के लिए अभिशाप है।
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रदेश को दलदल में धकेल दिया गया था। साल भर के अंदर प्रदेश को उस दलदल से बाहर निकालकर एक निश्चित दिशा में ले जाने का काम सरकार ने किया है। हमने पहले भी कहा है कि यह साल हमारे लिए रोज़गार उपलब्ध कराने का वर्ष होगा।
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
देश में कोरोना वैक्सीनेशन का काम लगातार जारी है। इस बीच बिहार के पटना से एक दिल दुखाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मेडिकल कॉलेज के छात्र की कोरोना की चपेट में आने के बाद मौत हो गई है। ये मामला पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज का है, जहां के छात्र शुभेंदु ने कोरोना के कारण अपनी जान गंवा दी। इतना ही नहीं, उसके संपर्क में आए करीब 8 अन्य छात्र में कोरोना से पीड़ित हो गए हैं। कुछ दिन पहले ही शुभेंदु ने को-वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। हालांकि, अभी छात्र को दूसरी डोज नहीं लग पाई थी।
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की संपत्तियों पर ED की छापेमारी पर एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि पिछले कई दिनों से अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ बोल रह थे उन्हें दबाने के लिए सरकार द्वारा ED की कार्रवाई की गई है।
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
BJP सांसद कौशल किशोर के बेटे पर हुए हमले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि इस हमले के पीछे खुद आयुष की साजिश थी। मोहनलालगंज निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा सांसद के बेटे आयुष (30) को बुधवार तड़के करीब 2.30 बजे मड़ियांव इलाके में गोली मार दी गई थी।
उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
लखनऊ के पुलिस आयुक्त डी.के. ठाकुर ने पत्रकारों से कहा, "अब तक की जांच से संकेत मिलता है कि आयुष ने खुद अपने साले से अपने ऊपर गोली चलवाई।"
उन्होंने कहा, "किसी ने शिकायत दर्ज नहीं की है। हम ऐसा करेंगे क्योंकि हमले में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है।"
पुलिस अधिकारी ने कहा कि आयुष के साले आदर्श को हिरासत में लिया गया है और उसने स्वीकार किया है कि उसने उस पर गोली चलाई थी।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "आदर्श ने स्वीकार किया कि उसने आयुष पर कुछ लोगों को फंसाने के लिए गोली चलाई।"
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
बिहार में सरकार भले ही अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए प्रयासरत हो, लेकिन अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेगूसराय में मंगलवार को हुई बैंक लूट की घटना में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभी छापेमारी कर ही रही थी कि लुटेरों ने बुधवार को समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बैंक को निशाना बनाया। यहां लुटेरे बैंक में घुसकर 5 लाख 29 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह जितवारपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के खुलते ही 3 नकाबपोश अपराधी बैंक के अंदर घुस गए। हथियारबंद अपराधियों को देख बैंक में अफरातफरी मच गई।
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ग्राहकों को एक नए सोफिस्केटेड नेशन-स्टेट साइबर हमले के खिलाफ आगाह किया है, जिसका मूल चीन में है और मुख्य रूप से दिगग्ज टेक कंपनी के 'एक्सचेंज सर्वर' सॉफ्टवेयर को निशाना बना रहा है। इसे 'हाफनियम' कहा जा रहा है, यह चीन से संचालित होता है और एक्सफिलट्रेटिंग की सूचना के लिए अमेरिका में एनजीओ, संक्रामक रोग शोधकर्ताओं, कानून फर्मों, उच्च शिक्षा संस्थानों, रक्षा ठेकेदारों, पॉलिसी थिंक टैंकों पर हमला कर रहा है।
माइक्रोसॉफ्ट के कॉर्पोरेट वाइस प्रेसीडेंट (कस्टमर सिक्योरिटी, ट्रस्ट) टॉम बर्ट ने कहा, "जबकि हाफनियम चीन से है, यह मुख्य रूप से अमेरिका में लीज्ड वर्चुअल प्राइवेट सर्वर (वीपीएस) से अपने ऑपरेशन का संचालन करता है।"
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
महाराष्ट्र: मुंबई में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू की संपत्तियों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है।
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “हाथरस में छेड़छाड़ के खिलाफ मुक़दमा वापस न लेने वाली एक लड़की के पिता की हत्या कर दी गई। बुलंदशहर में कई दिनों से गायब एक बच्ची का शव एक घर में गड़ा हुआ मिला। अपराध को लेकर यूपी भाजपा सरकार के झूठे प्रचार के ठीक विपरीत जमीन पर हर रोज कोई न कोई परिवार न्याय के लिए चीख रहा है।”
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
दिल्ली में एमसीडी की पांच सीटों पर आए नतीजों को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली की जनता ने दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में 5 में से 4 सीट AAP को देकर आज ये बता दिया कि वो AAP के कामों से बहुत ज़्यादा खुश है और जीरो सीट जो BJP की आई है वो ये दिखती है कि बीजेपी के 15 साल के काम से MCD में दिल्ली की जनता बहुत नाराज है।”
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
मुंबई में बॉलिवुड की कई नामी हस्तियों के घर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। इन हस्तियों में तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा फिल्म निर्माता विकास बहल और मधु मंटेना के घर पर भी इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है।
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
उत्तर प्रदेश की राजधानी में कोरोना का नया स्ट्रेन सामने आया है। यहां एक प्राइवेट होटल के 9 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद जिला प्रशासन ने होटल को 48 घंटे के लिए सील कर दिया है।
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां एक आर्मी ऑफिसर ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। सेना के अधिकारियों ने खबर की पुष्टि करते हुए जानकारी दी है। हालांकि इसके पीछे क्या वजह है, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
न्यायमूर्ति संजय किशन कौल की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की एक पीठ ने पूर्व जम्मू-कश्मीर के सीएम फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा कि सरकार की राय से भिन्न विचारों की अभिव्यक्ति को देशद्रोही नहीं कहा जा सकता है।
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
दिल्ली में एमसीडी की पांच वार्डों में हुए चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी को एक भी वार्ड में जीत नहीं मिली है। चार वार्डों में आम आदमी पार्टी और एक वार्ड में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सुनीता मिश्रा को वार्ड नंबर 62N (शालीमार बाग उत्तर) से विजेता घोषित किया गया। AAP कार्यालय में मिठाइयां बांटी जा रही है, जहां पार्टी नेता और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी मौजूद हैं।
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, “5 में से 4 सीटें मिलना बहुत बड़ी जीत है। बीजेपी के 15 साल के शासन से दिल्ली की जनता तंग आ चुकी है और चाहती है कि झाड़ू लगाकर बीजेपी को नगर निगम से पूरी तरह साफ कर दिया जाए। अगले साल होने वाले नगर निगम चुनावों में भी बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा।”
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को गोली मारने के मामले में लखनऊ के पुलिस कमिश्नर ने प्रेस से बात की। उन्होंने चौंकाने वाला खुलास किया है। उन्होंने बताया, “जांच में पता चला कि सांसद के बेटे के साथ उनके साले भी थे। CCTV फुटेज और पूछताछ से कुछ ऐसे फुटेज सामने आए, जिसमें इनके साले पीछे हथियार छुपाते दिखाई दे रहे थे। सांसद के बेटे के घर में घटना में इस्तेमाल पिस्टल मिला है।”
लखनऊ के पुलिस कमिश्नर ने बताया, “सांसद के बेटे के साले ने पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने ही अपने बहनोई के कहने पर गोली चलाई थी। सांसद जी के बेटे सुरक्षित हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। सांसद के बेटे के साले का कहना है कि इस घटना में वे कुछ लोगों को फंसाना चाहते थे।”
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
एमसीडी की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी वार्ड नंबर 32N (रोहिणी-C),वार्ड नंबर 02-E (त्रिलोकपुरी),वार्ड नंबर 08-E (कल्याणपुरी) और वार्ड नंबर 62N, (शालीमार बाग नॉर्थ) में आगे चल रही है, जबकि वार्ड नंबर 41-E(चौहान बांगर) में कांग्रेस आगे है।
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 14,989 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,11,39,516 हुई। 98 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,57,346 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,70,126 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,08,12,044 है।
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
यूपी के बुलंदशह के एसएसपी ने बताया, “अम्बेडकर नगर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 3 बेटियों के सर पर हथौड़े से प्रहार किया। पत्नी और 2 बेटियों की मौके पर मौत हो गई, तीसरी बेटी घायल है और अस्पताल में है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसे अपनी पत्नी और बेटियों के चरित्र पर शक था।”
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में खेलो इंडिया के अंतर्गत जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। कोच ने बताया,"यह 2 दिन की जिला चैंपियनशिप थी जो 1 मार्च को शुरू हुई। इसमें 52 बॉक्सर्स ने भाग लिया। 'खेलो इंडिया' की जमीनी स्तर पर बच्चों के लिए बहुत अहमियत है। इससे बहुत फायदा मिला है।"
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का 1 नया मामला सामने आया। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,427 है, जिसमें 20 सक्रिय मामले, 4,397 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 10 मौतें शामिल हैं।
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
महाराष्ट्र के दायघर इलाके में एक ऑटो गैराज में लगी आग को बुझा दिया गया है। हादसे में किसी की मौत या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी है। लखनऊ में मड़ियाव इलाके के छठामील चौराहे पर पर फायरिंग की गई। गंभीर हालत में आयुष को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 03 Mar 2021, 7:42 AM IST