
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रमोंं के आयोजन के लिए सरकार ने पीएम मोदी की अध्यक्षता में 259 सदस्यीय उच्च स्तरीय राष्ट्रीय समिति का गठन किया है। इसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, एचडी देवगौड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, शरद पवार ममता बनर्जी, रामदेव समेत राजनीती, खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों की कई हस्तियों को सदस्य बनाया गया है। इश समिति की पहली बैठक 8 मार्च को होगी।
शिवसेना ने कहा है कि अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू जैसी फिल्मी हस्तियों पर आयकर विभाग द्वारा छापेमारी केंद्र की विरोध में बोलने की हिम्मत करने वालों के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई का हिस्सा है।
झारखंड में कोरोना काल की वजह से पढ़ाई से दूर हुए छात्रों को फिर से पढ़ाई की तरफ लाने के लिए जमशेदपुर में एक अध्यापक लूडो खेल के द्वारा छात्रों को पढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया, "हम बच्चों में बोलने की क्षमता और पढ़ाई की इच्छा को बढ़ाने के लिए उन्हें लूडो खेल के जरिए पढ़ा रहे हैं।"
भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रमोंं के आयोजन के लिए सरकार ने पीएम मोदी की अध्यक्षता में 259 सदस्यीय उच्च स्तरीय राष्ट्रीय समिति का गठन किया।
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को प्रवर्तन निदेशालय के समन की आलोचना करते हुए नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध जम्मू और कश्मीर में स्थिति को सुधारने में मदद नहीं करेगा।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि आज माहोरे, रियासी में पुलिस और भारतीय सेना के एक संयुक्त तलाशी अभियान में एक व्यक्ति रेयाज अहमद को गिरफ्तार किया गया, जिसने खुलासा किया कि उसने एक ठिकाने में हथियारों और गोला-बारूद का एक जखीरा छिपाया है। उसकी निशानदेही पर 2 यूबीजीएल/एमजीएल ग्रेनेड, 1 चीनी ग्रेनेड, एके-47 गोलियों के 30 राउंड और अन्य जब्त किया गया है।
पुलिस ने कहा कि अब तक की जांच में पता चला है कि हथियारों और गोला-बारूद की यह खेप रामबन जिले के गूल में किसी व्यक्ति को पहुंचाई जानी थी। यह भी पता चला है कि यह खेप लश्कर कमांडर खोबेब (डोडा के मूल निवासी और अब पाकिस्तान में स्थित) द्वारा भेजी गई थी।
प्रज्ञान ओझा (2/12) तथा युवराज सिंह (2/15) के नेतृत्व में गेंदबाजों के शानदार प्रदशर्न की बदौलत इंडिया लीजेंड्स ने यहां शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज के मुकाबले में बांग्लादेश लीजेंड्स को 109 रनों पर रोक दिया। बांग्लादेश लीजेंड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 109 रन बनाए। । बांग्लादेश की ओर से मोहम्मद नजीमुद्दीन ने 33 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 49 रन बनाए। इंडिया की ओर से प्रज्ञान ने दो, युवराज ने दो, विनय ने दो, युसूफ ने एक और मनप्रीत गोनी ने भी एक विकेट लिया।
बिहार के गोपालगंज की चर्चित खजूरबानी शराबकांड में गोपालगंज के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय लवकुश कुमार की उत्पाद विशेष अदालत ने शुक्रवार को 13 आरोपियों को दोषी पाते हुए 9 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है, जबकि चार महिलाओं को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। जिन चार लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है, उन्हें 10 लाख रुपये का आर्थिक दंड का भी जुर्माना भी लगाया गया है।
मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर मिली संदिग्ध स्कॉर्पियो कार में विस्फोटक रखने वाले शख्स मनसुख हिरेन मृत अवस्था में पाए गए हैं। उन्होंने कथित रूप से कलावा क्रीक में कूदकर आत्महत्या कर ली है। महाराष्ट्र सरकार ने मनसुख की मौत के मामले की जांच एटीएस से कराने का ऐलान किया है।
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली कार का मालिक सैम मुटेन नाम का शख्स है। सैम ने अपने कार की इंटीरियर ठीक करने के लिए इसे मनसुख हिरेन को दिया था। जब सैम ने इसके लिए भुगतान नहीं किया तो हिरेन ने कार को अपने पास रख लिया था।
मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आलीशान बहुमंजिला घर एंटीलिया के बाहर मिली संदिग्ध स्कॉर्पियो कार के मालिक मनसुख हिरेन मृत अवस्था में पाए गए हैं। उन्होंने कथित रूप से कलावा क्रीक में कूदकर आत्महत्या कर ली है।
केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा, “ममता बनर्जी को नंदीग्राम से हराएंगे। शुभेंदु अधिकारी वहां से लड़ेंगे तो वे ममता बनर्जी को हराएंगे। ममता बनर्जी कई सालों से भवानीपुर सीट से जीत रही थी। उन्होंने वह सीट छोड़ दी है। उन्हें मालूम है इस सीट से लड़ने से उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा।”
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर किसानों के समर्थन में बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “बीज बोकर जो धैर्य से फसल का इंतजार करते हैं, महीनों की प्रतीक्षा और खराब मौसम से वे नहीं डरते हैं! तीनों कानून तो वापस करने ही होंगे!”
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट में बदलाव किए हैं. बोर्ड ने नई तारीखों की जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है. सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से 1 जून के बीच आयोजित की जाएंगी.
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के दूदू दौरे के दौरान उनके काफिले में शामिल वाहन आपस में टकरा गए। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। जिस समय वाहन टकराये उस समय लोकसभा स्पीकर की गाड़ी आगे निकल चुकी थी। आपस में टकराने से काफिले में शामिल दमकल और एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो गए।
ममता बनर्जी ने कहा कि मैं तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन और शिवसेना को अपना समर्थन देने के लिए धन्यवाद देती हूं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए टीएमसी ने 291 प्रत्याशियों की पहली सूचा जारी कर दी है। इसमें 50 महिलाओं और 42 मुस्लिम प्रत्याशियों को पार्टी ने टिकट दिया है। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि वह नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी।
कुछ लोगों द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करके वीडियो बनाने की घटना पर यूपी के सीतामढ़ी के एसपी ने कहा, “कल परिहार थाने में एक मामला दर्ज कराया गया था। वो घटना पहले की है। FIR दर्ज की गई है और सभी की गिरफ्तारी हो गई है। कार्रवाई की जा रही है।”
तांडव वेब सीरीज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि अमेजन प्राइम वीडियो की अपर्णा पुरोहित को गिरफ्तार न किया जाए।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफार्मों को विनियमित करने पर सरकार के नए दिशा-निर्देशों में दम नहीं है।
उत्तराखंड में किसानों के लिए गन्ने के मूल्य में वृद्धि की मांग को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने आज विधानसभा के बाहर गन्ना विरोध प्रदर्शन किया।
ICICI बैंक ने भी अपने होम लोन रेट में कटौती कर उसे 10 साल के निचले स्तर पर ला दिया है। ICICI बैंक ने शुक्रवार को होम लोन पर ब्याज दर को घटाकर 6.70 प्रतिशत तक ला दिया। यह बैंक का पिछले दस साल का सबसे सस्ता होम लोन रेट है। यह लोन रेट आज से ही लागू हो गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में हुईं 89 फीसदी मौतें महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ से हैं।
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा, “राजस्थान में प्रतिदिन 2-2.5 लाख लोगों को वैक्सीन लग रही है। देश का लगभग 25 फीसदी वैक्सीनेशन यहां हो रहा है। मंगलवार तक के वैक्सीनेशन की व्यवस्था है। हमारे स्वास्थ्य मंत्री केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बात करने का प्रयास कर रहे हैं। हम चाहेंगे टाईम पर वैक्सीन मिले।”
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बस स्टैंड के पास आतंकवादियों ने पुलिस की गाड़ी पर ग्रेनेड फेंका है। हालांकि, ग्रेनेड में विस्फोट नहीं हुआ। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।
मुंबई NCB ने विशेष NDPS कोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत से संबंधित ड्रग केस में आरोप पत्र दायर कर दिया है। रिया चक्रवर्ती और उसके भाई समेत 33 आरोपियों के इसमें नाम शामिल हैं।
मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है। मुंबई के एक मशहूर रेस्तरां के 10 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रेस्तरां को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
बजट सत्र पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, “आज वर्ष का पहला सत्र है, यह 16 मार्च तक चलने की संभावना है। 10 मार्च को बजट की घोषणा की उम्मीद है। जहां तक 'अविश्वास प्रस्ताव' का सवाल है, विपक्ष इसे ला सकता है, हम इस पर मानदंडों के अनुसार, फैसले लेंगे।”
बढ़ती महंगाई के खिलाफ बोलते हुए कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा, “पूरे देश पर बेरोजगारी के साथ-साथ महंगाई की लगातार मार पड़ रही है। पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों से त्राहिमाम मचा हुआ है।”
कर्नाटक में कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने पीएम मोदी को पत्र लिखा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक भारतीय को फ्री में कोविड का टीका लगाया जाए।"
एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने कहा, “हमारे गठबंधन में सीट साझा करना कोई मुद्दा नहीं है, क्योंकि हमारा मुख्य लक्ष्य असम से बीजेपी की विदाई सुनिश्चित करना है। सीएए हमारे लिए एक बड़ा मुद्दा है, हम इसके खिलाफ लड़ेंगे और इसे समाप्त करेंगे। जब हम सत्ता में आएंगे तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि डी-वोटर की समस्या समाप्त हो।”
कोरोना के बढ़ते मामलों पर महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने कहा, “मुंबई में अब तक करोड़ो रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया जा चुका है। जो लोग सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। होटल, मॉल और थियेटर पर भी नजर रखी जा रही है।”
दिल्ली पुलिस ने बताया कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शकूरपुर इलाके में कल रात एक महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या कर खुदकुशी कर ली। मामले की जांच जारी है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “महंगाई एक अभिशाप है। केंद्र सरकार सिर्फ टैक्स कमाने के लिए जनता को महंगाई के दलदल में ढकेलती जा रही है। देश के विनाश के खिलाफ अपनी आवाज उठाइए- #SpeakUpAgainstPriceRise कैम्पेन से जुड़िए।”
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए किसानों का जत्था पंजाब के अमृतसर से दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। गर्मियों के मौसम को देखते हुए इस बार किसानों ने ट्रोलियों में पंखे लगाए हैं।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 16,838 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,11,73,761 हुई। 113 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,57,548 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,76,319 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,08,39,894 है।
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्टील प्लांट का निजीकरण करने के फैसले के खिलाफ आज राज्य में बंद का आवाह्न किया गया है, विजयवाड़ा में कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।
बेंगलुरु में सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने हेंयूर में एक नाइजीरियाई ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया और 40 लाख रुपये का 500 ग्राम एमडीएमए जब्त किया है।
सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने गर्मियों के लिए अपनी तैयारी कर ली है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम पिछले 3 महीनों से सिंघु बॉर्डर पर संघर्ष कर रहे हैं और यह लंबा चलेगा। यहां गर्मी के हिसाब से टेंट बनाया गया है, फ्रिज और पंखे भी लगाए गए हैं।"
मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का एक नया मामला सामने आया। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,428 है जिसमें 18 सक्रिय मामले, 4,400 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 10 मौतें शामिल हैं।
कोरोना महामारी के बीच गुजरात के अहमदाबाद में बर्ड फ्लू का संकट गहरा गया है। अहमदाबाद के सोला इलाके में पोल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू का केस सामने आया है। इसके बाद क्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में मीट, चिकन और अंडा बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 05 Mar 2021, 8:01 AM IST