पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर पॉवर ब्लैकआउट हुआ है जिसके चलते कई बड़े शहर अंधेरे में डूब गए हैं। जिन शहरों मं अंधेरा छाया है उनमें राजधानी इस्लामाबाद और पोर्ट सिटी कराची भी शामिल है।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
जम्मू-कश्मीर में चेनानी-नाशरी सुरंग के पास चालक के नियंत्रण खो देने के कारण एक मिनी बस के पलट जाने से उसमें सवाल 10 पर्यटक घायल हो गए। पर्यटक पटनीटॉप से माता वैष्णो देवी श्राइन के कटरा बेस कैंप जा रहे थे। सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
पाकिस्तान ने आखिरकार मान लिया कि भारतीय वायुसेना द्वारा 26 फरवरी 2019 को किए गए बालाकोट एयरस्ट्राइक में 300 आतंकी मारे गए थे। पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक जफर हिलाली ने एक टीवी डिबेट में यह बात कबूल करते हुए कहा कि भारत ने इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर युद्ध जैसे हालात पैदा कर दिए थे। बालाकोट एयरस्ट्राइक में कम से कम 300 लोग मारे गए। हमारा लक्ष्य भारत से अलग था।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो आज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। जांच रिपोर्ट आने पर उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि रिपोर्ट आने पर रांची के रिम्स में क्वारंटीन प्रक्रिया के लिए भर्ती हो गया हूं।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
जेडीयू की राज्य परिषद की बैठक में पार्टी नेता जय कुमार सिंह ने कहा कि 2005 और 2010 में हमारा गठबंधन अच्छा था। 2020 में एक अलग दृश्य दिखा, जिस पर काम करने की आवश्यकता है। हमने सीएम को बताया कि विधायक खुद के कारण नहीं हारे। यदि गठबंधन समर्थन नहीं करता है, तो एक नुकसान निश्चित है। लेकिन इस पर काम करने की जरूरत है। सीएम ने कई टिप्स दिए हैं।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
अमेरिकी विदेश विभाग ने पाकिस्तान में आतंकी सरगना जकी उर रहमान लखवी को मिली सजा का स्वागत किया है। अमेरिका ने कहा कि जकी की सजा से वह प्रोत्साहित है, लेकिन उसके अपराध आतंकवाद के वित्तपोषण से कहीं बढ़कर हैं। पाकिस्तान को उसे मुंबई हमलों में शामिल होने के लिए जिम्मेदार ठहराना चाहिए।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
हिमाचल प्रदेश के करेरी में रात 8:21 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
अभिनेत्री कंगना रनौत ने शनिवार को भोपाल में महिलाओं पर अत्याचार के समाधान के बारे में पूछे जाने पर कहा कि सऊदी अरब जैसे देशों में महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को चौराहों पर फांसी पर लटका दिया जाता है। हमें यहां इसी तरह के उदाहरण सेट करने की आवश्यकता है।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में सुरक्षा खतरे में है। अलकायदा फैल रहा है, अवैध बम बनाने का काम चल रहा है। मैं जानना चाहता हूं कि वे क्या कर रहे हैं? बंगाल में डीजीपी की स्थिति एक खुला रहस्य है। इसलिए मैं कहता हूं कि यह एक राजनीतिक पुलिस है।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी सरकार और टीएमसी पर निशाना साधते हुए दूसरे राज्यों के बीजेपी नेताओं को बाहरी कहे जाने पर दुख जताया है। उन्होंन कहा कि मेरा दिल दुखता है जब संवैधानिक प्रावधानों की अनदेखी करते हुए, 'मां भारती' के एक बेटे को पश्चिम बंगाल में एक बाहरी व्यक्ति कहा जाता है क्योंकि वह राज्य का नहीं है। हम सभी 'माँ भारती' के बच्चे हैं और हम अपनी एकता में विश्वास करते हैं। इस भूमि में रहने वाला कोई भी व्यक्ति बाहरी व्यक्ति नहीं हो सकता है।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
पीएम मोदी ने ऐलान किया कि भारत कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 16 जनवरी को एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। उस दिन से भारत का राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होगा। इसमें सबसे पहले हमारे बहादुर डॉक्टरों, हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन कर्मचारियों सहित सफाई कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बाद आज मध्य प्रदेश ने भी राज्य में धर्मांतरण रोधी कानून लागू कर दिया। राज्य के गृह विभाग ने आज मध्य प्रदेश के राजपत्र मे मध्य प्रदेश धर्म स्वातंत्र्य कानून-2020 की अधिसूचना जारी कर दी, जिसके साथ ही अब राज्य में यह कानून लागू हो गया है।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली में बर्ड फ्लू के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। हमने अब तक 104 सैंपल लिए हैं और उन्हें जांच के लिए जालंधर लैब में भेजा है, वहां से परसों तक नतीजे आएंगे। नतीजों के आधार पर दिल्ली सरकार को जो भी निर्णय लेने की जरूरत होगी, वो दिल्ली सरकार लेगी।”
सीएम केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से पक्षियों के मरने की ख़बरें आ रही हैं, उन पर उसी जिले की रैपिड रिस्पांस टीम उचित कार्रवाई कर रही है। दिल्ली में आज से लाइव बर्ड के आयात पर पूरी तरह बैन लगाया जाता है। गाजीपुर पोल्ट्री मार्केट को आज से 10 दिनों के लिए बंद किया जाता है।”
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
देश वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।16 जनवरी से देश में कोरोना का टीकाकरण शुरू होगा। सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को टीका लगाया जाएगा, जो करीब 3 करोड़ हैं। इसके बाद जो लोग 50 साल के या फिर उससे ऊपर के हैं उन्हें टीका लगाया जाएगा।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में बर्ड फ्लू के लेकर चिंता बनी हुई है। दिल्ली में किसी भी बर्ड फ्लू के केस की पुष्टि नहीं हुई है। 104 सैंपल जालंधर लैब में भेजे गए हैं, परसों तक उसके नतीजे आए हैं। बर्ड फ्लू को लेकर केंद्र की गाइडलाइन का हम पालन कर रहे हैं। दिल्ली में रैपिड रिस्पॉन्स टीम बनाई गई हैं। बर्ड फ्लू को देखते हुए दिल्ली में जिंदा पक्षियों के आयात पर रोक लगा दी गई है, गाजीपुर पॉल्ट्री मार्केट को 10 दिन के लिए बंद किया जा रहा है।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
मध्य प्रदेश में कोरोना वैक्सीन ट्रायल में शामिल होने के बाद एक शख्स की मौत पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, 'विसरा को जांच के लिए भेजा गया है, लोगों से कहना चाहता हूं कि यह संवेदनशील मसला है, वैक्सीन को लेकर गैरजरूरी गलफहमी ना पालें।'
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
3 नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों और सरकार के बीच आठवें दौर की विफल वार्ता के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को पार्टी के महासचिवों और प्रभारियों के साथ एक वर्चुअल बैठक की। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और किसानों के मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक में सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी.वेणुगोपाल के अलावा, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राजीव सातवाल, मनिकम टैगोर, तारिक अनवर, प्रियंका गांधी वाड्रा, जितिन प्रसाद, पवन बंसल, राजीव शुक्ला, भक्त चरण दास, अजय माकन, पी.एल.पुनिया और कई अन्य लोग शामिल हुए।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि जब तक कोवैक्सीन के पूरे नतीजे नहीं आ जाते हैं मेरी राय है कि हमें रूकना चाहिए। ये वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर की महामारी है, जैसे स्वास्थ्य के राष्ट्रीय कार्यक्रम होते हैं इस आपदा की स्थिति में भी केंद्र सरकार को वैक्सीन उपलब्ध करानी चाहिए
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
लद्दाख में भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव जारी है। इसी बीच सेना ने लद्दाख में एलएसी के पास पैंगॉन्ग इलाके में एक चीनी सैनिक को पकड़ा है। यह चीनी सैनिक भारतीय इलाके में पकड़ा गया है। सैनिक से पूछताछ की जा रही है।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
पश्चिम बंगाल के एआईएमआईएम प्रमुख एसके अब्दुल कलाम राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले एआईएमआईएम के कई अन्य सदस्यों के साथ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
जम्मू-कश्मीर सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में करीब 12:30 बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का भारतीय सेना ने जवाब दिया है।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
सिडनी टेस्ट में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 103 रन 2 विकेट के नुकसान पर है। स्टीव स्मिथ (29 रन) और मार्नस लाबुशेन (47 रन) क्रीज पर हैं। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 197 रनों की बढ़त हासिल हुई है। इससे पहले टीम इंडिया पहली पारी में 244 रनों पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कमिंस ने 4 विकेट लिए। जोश हेजलवुड ने 2 विकेट लिए, जबकि मिशेल स्टार्क को एक सफलता मिली। वहीं, टीम इंडिया के 3 खिलाड़ी रन आउट हुए।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों के कारण दिल्ली में अंडे और चिकन कारोबारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक चिकन शॉप के दुकानदार ने बताया, "बर्ड फ्लू के कारण पिछले 3-4 दिन से कुछ काम नहीं है। पहले हम रोज 8-10 हज़ार रुपये की कमाई करते थे अब कमाई सिर्फ 2-3 हज़ार रुपये की रह गई है।"
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने महाराष्ट्र के भंडारा जिला कलेक्टर को एक पत्र लिखा। पत्र में जिला अस्पताल में आग की घटना की जांच करने और 48 घंटे में एक वास्तविक कार्रवाई रिपोर्ट भेजने को कहा। महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने से 10 बच्चों की मौत हुई है।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
इंडिया और ऑस्ट्रलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। दूसरी पारी में स्मिथ-लाबुशेन के बीच 50 रन से ज्यादा की पार्टनरशिप हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया को 180 रन से ज्यादा की बढ़त मिल गई है।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस कि गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद डर कर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 आंकी गई है। कहीं से जान माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
महाराष्ट्र में एनसीपी के नेता नवाब मलिक ने कहा, “भंडारा के अस्पताल में आग लगने से 10 बच्चों की मौत काफी दुखद घटना है। मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। राज्य में सभी अस्पतालों का फायर ऑडिट कराना जरूरी है। कोई अस्पताल मानकों का उल्लंघन करता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
बीसीसीआई ने बताया कि बल्लेबाजी करते हुए रविंद्र जडेजा को अपने बाएं अंगूठे में चोट लगी। उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया है।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
दिल्ली के कालकाजी पुलिस स्टेशन में विन्सेन्ट जेवियर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है, जो एक भारतीय नागरिक है, जिसने भारतीय ध्वज को अमेरिकी कैपिटल में विरोध प्रदर्शन के लिए लेकर गया था।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री अजित पवार ने भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद तत्काल आधार पर सभी अस्पतालों का ऑडिट करने का आदेश दिया। भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने से 10 बच्चों की मौत हो गई है।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
देश की खस्ताहाल जीडीपी को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मोदी सरकार का ऐतिहासिक ‘विकास’- GDP -7.7% प्रति व्यक्ति आय -5.4% बेरोजगारी दर 9.1%, Too Much Vikas!”
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
दिल्ली के मयूर विहार के एक पार्क में कौओं की मौत पर पार्क के केयर टेकर ने बताया, "पिछले 1 हफ्ते में 150-200 कोओं की मौत हो गई। हम पार्क में किसी को नहीं आने दे रहे हैं। आज भी 15-16 कौओं की मौत हुई है। जांच के लिए मृत कौओं के सैंपल्स भेज दिए गए हैं।"
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
बीसीसीआई ने बताया कि शनिवार को दूसरे सत्र में बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत को बाईं कोहनी पर चोट लगी थी। उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया है।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,222 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,04,31,639 हो गई है। 228 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,50,798 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,24,190 और कुल रिकवरी की संख्या 1,00,56,651 है।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
महाराष्ट्र के भंडारा के डीएम संदीप कदम ने जिला अस्पताल में 10 बच्चों की मौत पर कहा, “करीब 2 बजे लगी इस आग ने 10 बच्चों की जान ले ली। लेकिन हम 7 बच्चों की जान बचा पाए हैं। तकनीकी समिति आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच करेगी।”
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
बच्चों की मौत पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “महाराष्ट्र के भंडारा में दिल दहला देने वाली त्रासदी है, जहां हमने कीमती जीवन खो दिया है। मेरे विचार सभी शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं आशा करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।”
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मृतक नवजात बच्चों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की मुआवजे की राशि दी जाएगी।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने की घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के साथ-साथ भंडारा जिले के कलेक्टर और एसपी से बात की। उन्होंने जांच का भी आदेश दिया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी है।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 4,275 है जिसमें 82 सक्रिय मामले, 4,185 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 8 मौतें शामिल हैं।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
दिल्ली के मयूर विहार फेज तीन के एक पार्क में दिल्ली सरकार की एक टीम को 17 मृत कौवे मिले हैं, जिनमें से चार नमूने एकत्र किए गए। डीडीए पार्क द्वारका में दो कौवे मृत पाए गए और एक नमूना एकत्र किया गया। पश्चिम जिले के हातसाल गांव के एक पार्क में 16 मृत कौवे पाए गए। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी है।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
महाराष्ट्र के भंडारा के जिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा हुआ है। अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद खंडाते के मुताबिक बच्चों के वार्ड में 17 नवजात को रखा गया था। देर रात एक नर्स को इस वार्ड से धुआं निकलता देखा। इसके बाद हादसे के बारे में जानकारी मिली।
जिला अस्पताल में देर रात शॉर्ट सर्किट की वजह से सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में आग लग गई। धुआं निकलते देख नर्स और अस्पताल के लोग दौड़कर वार्ड में पहुंचे। लेकिन तब तक 10 नवजात बच्चों की मौत हो चुकी थी। इस वार्ड में उन्हीं बच्चों को रखा जाता है, जिनकी हालत नाजुक होती है।
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 09 Jan 2021, 8:04 AM IST