निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले के दोषियों का डेथ वारंट स्थगित किए जाने के निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय रविवार को विशेष सुनवाई करेगा। न्यायालय ने इसके लिए सभी पक्षों को शनिवार को नोटिस जारी कर दिया है। इससे पहले मामले के चार दोषियों को आज (1 फरवरी को) फांसी दी जानी थी। लेकिन फांसी के लगभग 12 घंटे पहले दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को तिहाड़ जेल प्रशासन से इन दोषियों को अगले आदेश तक फांसी नहीं देने को कहा। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेद्र राणा ने आदेश पारित करते हुए कहा था कि फांसी को अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया जाता है।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
सरकार ने बताया है कि अब तक करीब 326 उड़ानों से भारत पहुंचे किल 52332 यात्रियों की जांच की गई है। इनमें से कुल 97 संदिग्ध वायरस पीड़ितों को आइसोलेशन सुविधाओं में भर्ती कराया गया है। अब तक कुल 98 नमूनों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 97 नकारात्मक पाए गए हैं। इससे पहले केरल में पाए गए कोरोना वायरस के सकारात्मक केस की निगरानी की जा रही है।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
शाहीन बाग में गोलीबारी की घटना पर इलाके के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि घटनास्थल से 2 खाली बुलेट शेल्स बरामद किए गए हैं। पकड़े गए हमलावर के कब्जे से एक देसी पिस्तौल जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि हमलावर के खिलाफ शाहीन बाग पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और जांच जारी है।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बताया कि साइबर सेल ने कोरोना वायरस के बारे में सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि इन मैसेजों को फॉरवर्ड करने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा। गिरफ्तार किए गए शख्स त्रिशूर के रहने वाले हैं।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी अगले हफ्ते 4 फरवरी और 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जंगपुरा, संगम विहार, कोंडली और हौज खास इलाके में 4 रैलियां करेंगे। वहीं दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस कल अपना घोषणापत्र जारी करेगी।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अगले हफ्ते 4 फरवरी और 5 फरवरी को जंगपुरा, संगम विहार, कोंडली और हौज खास में 4 रैलियां करेंगे।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
एम्स फायर डिवीजन, सुरक्षा और दिल्ली फायर सर्विसेज ने एम्स के कार्डियो-थोरैसिक साइंसेज सेंटर में लगी आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। एहतियाती उपाय के तौर पर रोगियों को अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया गया था। अब उन्हें उनके संबंधित वार्डों में वापस भेजा जा रहा है।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में उतरे रक्षा मंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “अन्ना हजारे ने उन्हें (आप) बार-बार राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए मना किया। उन्होंने हमेशा कहा कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं और उन्होंने भारत के लोगों से वादा किया है कि उनके साथ लड़ने वाले कुछ समय के लिए सक्रिय राजनीति में शामिल नहीं होंगे।”
राजनाथ सिंह ने आगे कहा, “बार-बार उन्हें राजनीतिक पार्टी नहीं बनाने के लिए कहने के बावजूद, उन्होंने एक पार्टी का गठन किया। उन्होंने अन्ना हजारे के माध्यम से राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखकर सरकार का भी गठन किया। लेकिन आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार की किसी भी नीति को दिल्ली में लागू नहीं किया।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल के पास फायरिंग की घटना के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को शाहीन बाग में सुरक्षा पुख्ता करने का निर्देश दिया है। इसके तहत उन्होंने दिल्ली पुलिस को प्रदर्शन स्थल तक जाने वाले बाहरी और संदिग्ध लोगों की पूरी तरह से तलाशी लेने का आदेश दिया है। आज शाहीन बाग इलाके में प्रदर्शन स्थल से 50 मीटर की दूरी पर एक शख्स ने हवा में कई राउंड गोलियां चलाकर दहशत पैदा करने की कोशिश की, जिसे पकड़ लिया गया।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
शाहीन बाग में फायरिंग की घटना पर साउथ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि पुलिस ने हवा में फायरिंग करते हुए एक शख्स को मौके पर काबू में कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है, उसने अपना नाम कपिल बताया है। एफआईआर दर्ज की जा रही है, आगे की जांच चल रही है।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
AAP नेता संजय सिंह ने कहा, “मुंबई में बहुत सारे प्रदर्शनकारियों ने प्रोटेस्ट वापस ले लिया है। आपको भी प्रदर्शन के बारे में विचार करना चाहिए क्योंकि बीजेपी इससे फायदा उठाने की कोशिश कर रही है।”
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
निर्भया केस में दिल्ली हाई कोर्ट ने दोषियों और जेल प्रशासन दोनों को नोटिस जारी किया है। कल फिर मामले की सुनवाई होगी।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
निर्भया केस में सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि अगर इसी तरह से प्रक्रिया चलती रही तो यह केस कभी खत्म ही नहीं होगा। मेहता ने दोषियों को अलग-अलग फांसी देने की भी मांग की है।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में फायरिंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं फायरिंग के बाद शाहीन बाग के समर्थन में पहुंचे सिख समुदाय के लोग पहुंचे है और उन्होंने ने प्रदर्शनकारियों के जज्बे का सलाम किया है।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
निर्भया केस में सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि दोषी लंबी न्यायिक प्रक्रिया का लुत्फ ले रहे हैं। दोषी जघन्य अपराध करके न्याय प्रक्रिया का मजाक उड़ा रहे हैं।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में फायरिंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद वोरिंटर ने मानव श्रृखंला बनाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस घटना के बाद शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों की भीड़ बढ़ने लगी है। खबरों के मुताबिक, भारी संख्या में लोग शाहीन बाग पहुंच रहे हैं।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में फायरिंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। फायरिंग के वक्त आरोपी जय श्रीराम के नारे लगा रहा था। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने कहा कि इस देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी किसी और की नहीं चलेली।
शाहीन बाग में फायरिंग के बाद धरना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। इस घटना से नाराज प्रदर्शनकारी संविधान के प्रस्तावना पढ़ रहे हैं।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
दिल्ली के शाहीन बाग में एक शख्स ने फायरिंग की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
कांग्रेस नेता पी चिदंबमर ने बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “सरकार इस बात से पूरी तरह इंकार करती है कि अर्थव्यवस्था को व्यापक आर्थिक चुनौती का सामना करना पड़ रहा है और 6 तिमाही में विकास दर में गिरावट आई है। बजट में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिससे हमें विश्वास हो कि विकास 2020-21 में फिर से बढ़ेगा। अगले साल 6 से 6.5 प्रतिशत वृद्धि का दावा आश्चर्यजनक और गैर जिम्मेदाराना बयान है।”
बजट पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “बीजेपी सरकार इस बात से गुरेज करती है कि अर्थव्यवस्था को एक वैश्विक आर्थिक चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। मंदी और तालाबंदी इस सरकार की पहचान बन गई है। पिछली 6 तिमाहियों में विकास दर लगातार गिरकर 5 प्रतिशत से कम हो गई है।”
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
तिहाड़ जेल प्रशासन ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिसने निर्भया केस में दोषियों की फांसी की सजा पर रोक लगा दी थी।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
नोएडा के सेक्टर 65 में हल्दीराम की इमारत में अमोनिया गैस का रिसाव होने की वजह से लोगों को वहां से बाहर निकाला गया है।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
मोदी सरकार के बजट से निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये डूब गए हैं। बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 987.96 अंक गिरकर 39,735.53 रुपये पर बंद हुआ।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
बजट से शेयर बाजार में भारी निराशा देखी जा रही है। बाजार में भारी गिरावट देखी जा रहीहै। सेंसेक्स 1,013.11 अंक गिरकर 39,710.38 रुपये पर पहुंच गया है।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
बजट से शेयर बाजार में भारी निराशा देखी जा रही है। बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 741.13 अंक गिरकर 39,982.36 रुपये पर पहुंच गया है।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
केंद्रीय बजट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि निर्मला सीतारमण ने करीब ढाई घंटे तक संसद में बोला बावजूद इसके बजट में कुछ भी खास नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के सामने सबसे बड़ी परेशानी बेरोजगारी दूर और खस्ताहाल अर्थव्यवस्था है, लेकिन बजट में इसे लेकर सरकार की ओर से कोई खास कदम नहीं उठाया गया।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
कोरोना वायरस के दो और संदिग्ध मरीजों को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुल 8 संदिग्ध इस अस्पताल में भर्ती हैं। दो संदिग्धों के सैंपल को पुणे जांच के लिए भेजा गया है।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
निर्भया केस में दोषी विनय शर्मा की दया याचिका को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खारिज कर दिया है।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार तैयार हो गई है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “सरकार शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार है, लेकिन फिर यह एक संरचित रूप में होना चाहिए और नरेंद्र मोदी सरकार उनके साथ संवाद करने और सीएए के खिलाफ उनके सभी संदेहों को दूर करने के लिए तैयार है।”
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
324 भारतीयों में से 3 नाबालिग और 211 छात्रों को आज दिल्ली हवाई अड्डे पर चीन वुहान से एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट में लाया गया। उन्हें दिल्ली में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, छावला कैंप और भारतीय सेना शिविर मानेसर, हरियाणा में मेडिकल निरीक्षण के लिए ले जाया जा रहा है।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
दिल्ली एयरपोर्ट पर चीन वुहान से एयर इंडिया की फ्लाइट में आने वाले 324 भारतीयों को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) छावला कैंप में ले जाया जा रहा है। उन्हें मेडिकल निरीक्षण के लिए 14 दिनों के लिए कैंप में रखा जाएगा।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
चीन में कोरोना वायरस से मचे कोहराम के बीच वुहान में बसे 324 भारतीय नागरिकों को एयरलिफ्ट करके दिल्ली एयरपोर्ट पर आज सुबह लाया गया है। इनमें कई छात्र भी हैं। शुक्रवार दोपहर एयर इंडिया की एक स्पेशल फ्लाइट ने भारत से वुहान के लिए उड़ान भरी और फिर शुक्रवार देर रात भारतीयों का पहला जत्था लेकर वुहान से वापसी के लिए उड़े। शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड हुआ। एयरपोर्ट पर मौजूद स्क्रीनिंग कैंप में वुहान से लाए गए यात्रियों की पहले जांच की जा रही है।
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 01 Feb 2020, 8:56 AM IST