हालात

चारधाम यात्रा: तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 31 मई तक बढ़ाई गई VIP दर्शन पर लगी रोक

चारधाम यात्रा में अभी तक 27,92,679 श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी अब तीन दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

इस बार चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। वहीं, धामों में क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने से कई परेशानियां हो रही थीं, जिसे देखते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने वीआईपी दर्शनों के लिए 31 मई तक मनाही की है।

चारधाम यात्रा में अभी तक 27,92,679 श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी अब तीन दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं। 15 से 17 मई तक हरिद्वार में ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन को बंद कर दिया गया है।

सभी श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि जिस तारीख का का रजिस्ट्रेशन है, उसी समय यात्रा पर निकलें। अगर वो पहले आते हैं तो उन्हें वापस भेज दिया जाएगा। इस बार चारधाम यात्रा में किसी भी श्रद्धालु को मोबाइल फोन मंदिर में ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। मंदिर परिसर से 200 मीटर तक की दूरी पर कोई भी श्रद्धालु, ब्लॉगर या यूट्यूबर किसी भी प्रकार की कोई भी रील नहीं बना सकते हैं। नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि बहुत ज्यादा संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए आ रहे हैं। इस दौरान कई लोग ऐसे भी पहुंच रहे हैं जो आस्था के कारण नहीं, बल्कि केवल घूमने के लिए आ रहे हैं। उनकी कुछ हरकतों की वजह से लोगों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। इस बात का विशेष ध्यान देने की जरूरत है कि यहां आस्था को कोई ठेस न पहुंचे। धार्मिक भावनाएं आहत नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए सारी व्यवस्था की गई है। हम सभी प्रदेशों के मुख्य सचिव को पत्र भेज रहे हैं कि कोई श्रद्धालु अपंजीकृत वाहन में या अपंजीकृत तरीके से न आएं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा से गिरफ्तार 3 आरोपियों को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड, मुंबई ले जा रही पुलिस

  • ,
  • मौसम अपडेट: 17 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी, दिल्ली-UP-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

  • ,
  • दशहरे पर दिल्ली-NCR में ट्रैफिक अलर्ट, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में कई रास्तों पर पाबंदी, निकलने से पहले जान लें वैकल्पिक रूट

  • ,
  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, 35 हजार रुपये का लालच और हथियारों की गुप्त डिलीवरी का खुलासा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: हरियाणा की बीजेपी सरकार के दो साल के कुशासन और जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जायेगा: कांग्रेस