अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने टेरर फंडिंग केस में अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। विशेष एनआईए कोर्ट में सुनवाई के दौरान यासीन मलिक ने मान लिया कि वे टेरर फंडिंग मामले में शामिल हैं।
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कहा कि जब दुनिया में कोई समस्या आती है तो दुनिया भारत को उम्मीदों और उम्मीदों की नजर से देखती है, क्योंकि भारत का इतिहास हर दुनिया की समस्याओं में मानवता के साथ खड़ा होने का रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध में बाद भी दुनिया की निगाह पीएम मोदी की शांति वार्ता पर है।
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
श्रीलंका में बिगड़ते हालात के बीच रक्षा मंत्रालय ने उग्र प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है। बताया गया है कि हिंसा करने वालों के खिलाफ शूट एट साइट यानी देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया है।
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
बीएमसी ने अमरावती की सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा को नगर निगम अधिनियम की धारा 351(1ए) के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीएमसी ने दंपति से 7 दिनों के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा। यदि वे पर्याप्त कारण का वर्णन करने में विफल रहते हैं, तो बीएमसी उनकी अनुमति के बिना उल्लिखित निर्माण के खिलाफ पहल करेगी और उक्त अधिनियम की धारा 475 ए के तहत मुकदमा भी चलाया जाएगा।
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
मोहाली हमले की घटना के बाद अमृतसर में रेड अलर्ट जारी कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। अमृतसर पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह ने बताया, “रेड अलर्ट जारी किया है और सारे अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं। महत्वपूर्ण स्थानों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। जनता भी हमें सूचना देने में मदद करें।”
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, “मुगलों के वक़्त जो चीज़ें बनी हुई हैं जैसे, ताजमहल, मस्जिदें, किले ये उन्हें बिगाड़ना चाहते हैं, उनके पीछे पड़े हुए हैं। इससे कुछ हासिल नहीं होगा। अगर इनमें दम है तो ताजमहल, लाल किले को मंदिर बनाकर दिखाएं फिर देखते हैं कि कितने लोग इस देश को देखने के लिए यहां आएंगे।”
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
RJD के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि असल मुद्दों से ध्यान भटकाकर ज़हर फैलाने की जो बातें हैं, वह हो रही है। बिहार के जो असल मुद्दे हैं, बेरोज़गारी, महंगाई, पलायन, गरीबी है। चाहे बिहार को विशेष राज्य का दर्ज़ा हो, विशेष पैकेज हो, जातीय जनगणना है।
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कुतुब मीनार पर हनुमान चालीसा का जाप कर रहे यूनाइटेड हिंदू फ्रंट (यूएचएफ) के एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
लाउडस्पीकर विवाद के बीच हिंदू संगठन यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने मंगलवार को अन्य हिंदू संगठन के साथ कुतुब मीनार में हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की थी।
घोषणा के बाद से ऐतिहासिक स्मारक के बाहर सुबह से ही दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ जवान भारी संख्या में तैनात हैं।
यूएचएफ के कार्यकारी अध्यक्ष जयभगवान गोयल ने अन्य हिंदू संगठनों से बड़ी संख्या में कुतुब मीनार पर जुटने का आह्वान किया। साथ ही हनुमान चालीसा के जाप में शामिल होने की भी अपील की।
जयभगवान गोयल ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि मुझे मेरे ही आवास में नजरबंद कर दिया गया है। पुलिसकर्मी मेरे घर के बाहर हैं। वे मुझे जाने नहीं दे रहे हैं।
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
ओडिशा में चक्रवात असानी का कहर देखने को मिल रहा है। गंजम जिले में समुद्र में मछुआरों का पलट गया। इस हादसे में मछुआरो का एक समूह बाल-बाल बच गया। सभी मछुआरे तैरने में कामयाब रहे, और कोई हताहत नहीं हुआ।
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, “मीडिया के एक वर्ग कहा जा रहा है कि मैं 12-15 मई तक हिमाचल प्रदेश में एक बैठक में हिस्सा लूंगा। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि उक्त रिपोर्ट गलत है।”
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा कि देशद्रोह कानून पर पुनर्विचार करने में कितना समय लगेगा। केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जवाब दिया कि कानून पर पुनर्विचार की प्रक्रिया चल रही है।
वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा, “इस न्यायालय की कवायद को केवल इसलिए नहीं रोका जा सकता, क्योंकि विधायिका को छह महीने या एक साल के लिए पुनर्विचार करने में समय लगेगा और अदालत से देशद्रोह कानून की संवैधानिक वैधता की जांच करने के लिए कहा।”
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “गुजरात की हर ईंट को आदिवासियों ने अपने खून-पसीने से सींचा है। लेकिन उन्हे उनके हक और हिस्से की भागीदारी से वंचित रखा गया। आदिवासी सत्याग्रह जल, जंगल और जमीन का आंदोलन है। मैं गारंटी देता हूं कि गुजरात की कांग्रेस सरकार में जो आदिवासी की आवाज और इच्छा है, सरकार वही करेगी।”सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा, देशद्रोह कानून पर पुनर्विचार करने में कितना समय लगेगा?
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
दिल्ली महिला आयोग ने तीन एमसीडी को समन जारी कर छात्रों की सुरक्षा के लिए स्कूलों द्वारा किए गए उपायों के बारे में जानकारी मांगी है। आयोग ने यह कदम पूर्वी एमसीडी के एक निगम संचालित स्कूल में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर उठाया है।
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
मोहाली ब्लास्ट पर पंजाब के डीजीपी वीके भवरा ने कहा, “आज हमने एक बैठक की है जिसमें इंटेलिजेंस के अधिकारी, जिला पुलिस के एसएसपी शामिल थे। हमले में जो विस्फोटक इस्तेमाल हुआ है वो टीएनटी लग रहा है। जांच जारी है। मामले में बढ़त मिली है, हम इसे जल्द सुलझा लेंगे। अगर गिरफ्तारी होगी तो बता दी जाएगी।”
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
दिल्ली में हिंदू संगठन महाकाल मानव सेवा के सदस्यों ने कुतुब मीनार के पास विरोध प्रदर्शन किया और कुतुब मीनार का नाम बदलकर विष्णु स्तम्भ करने की मांग की। इससे पहले संगठन ने कुतुब मीनार परिसर में घुसकर हनुमान चालीसा पढ़ने की चेतावनी दी थी। इसके बाद यहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
गुजरात के दाहोद में राहुल गांधी ने कहा, “बीजेपी सत्ता में आई। प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में मनरेगा का मजाक उड़ाया, कहते हैं कि मैं इसे रद्द करना चाहता हूं परन्तु नहीं करूंगा ताकि जनता को याद रहे कि कांग्रेस ने क्या किया था। कोविड के समय अगर मनरेगा नहीं होता तो देश की हालत आपको मालूम है।”
उन्होंने कहा, “हमने छत्तीसगढ़ में कहा कि किसानों का कर्ज़ा माफ होगा और धान 2050 प्रति क्विंटल सरकार खरीदेगी। हमने जो कहा था वो करके दिखाया। हम आपसे मिलकर समझना चाहते हैं कि आदिवासियों के लिए क्या करना है।”
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
सेंट्रल जोन एसडीएमसी ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में तोड़फोड़ अभियान पर कहा, “गुरुद्वारा से अशोक पार्क के बीच सड़क पर कुछ बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। आज इसे हटा दिए जाएंगे।”
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने बीजेपी के तजिंदर सिंह बग्गा को गिरफ्तारी पर रोक की अंतरिम राहत दी। 5 जुलाई तक अंतरिम राहत जारी रहेगी।
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
ओडिशा में चक्रवात असानी के मद्देनजर गंजम प्रशासन ने आज और कल के लिए गोपालपुर सी बीच समेत गंजम में सभी समुद्री तटों को बंद करने की घोषणा की है।
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
मंगोलपुरी में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान पर लाइसेंस इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने कहा, “लगभग 50 छोटी दुकानें थीं, उन्हें हटा दिया गया है। जिन्होंने रोड पर कब्ज़ा कर रखा था। कोर्ट में मामला चल रहा है, कोर्ट के आदेश पर ही ये कार्रवाई चल रही है।”
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
चक्रवाती तूफान असानी का असर का असर दिख रहा है। विशाखापट्टनम में तेज हवाएं चल रही हैं। समंदर में ऊंची लहरें उठ रही हैं। तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो रही है। चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, नागपट्टिनम, तिरुवरूर, अरियालुर, पेरम्बलुर, तिरुचिरापल्ली, नमक्कल, पुदुकोट्टई, सलेम, धर्मपुरी में मौसम का मिजाज बदला है।
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान असानी तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात असानी के असर से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना है।
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने कहा, “एक युवा, एक पंजाबी होने के नाते मैं केंद्रीय गृह मंत्री से अनुरोध करूंगा कि वे केंद्रीय जांच एजेंसियों को इस मामले की जांच की ज़िम्मेदारी दें क्योंकि AAP की पंजाब सरकार न इस मामले की तह तक जाने के लिए काबिल हैं, न नियत है, न कोई नीति है।"
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
AAP विधायक मुकेश अहलावत ने कहा, “जब लोगों ने क्षेत्र खाली कर दिया है, तो वे (नॉर्थ एमसीडी) बुलडोजर का इस्तेमाल कर असुविधा क्यों पैदा कर रहे हैं। हम इसके खिलाफ हैं और इसे रोका जाना चाहिए। उन्हें पहले यह साबित करना होगा कि वहां अतिक्रमण है।”
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
SDMC द्वारा दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस भी मौके पर मौजूद है।
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
उत्तराखंड सरकार के मुताबिक, चारधाम यात्रा शुरू होने के कुछ दिनों के भीतर, 9.5 लाख से अधिक पंजीकरण प्राप्त हो चुके हैं। चार में से सबसे ज्यादा केदारनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन 3.35 लाख को पार कर चुके हैं। चारों धामों में निर्धारित क्षमता से तीन गुना अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
उत्तर प्रदेश सरकार मुंबई में रहने वाले उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए कार्यालय खोलेगी। ये कार्यालय उनकी नौकरी, व्यवसाय और कामगारों के सहूलियत व उनके हितों की रक्षा के लिए खोला जा रहा है।
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश में चुनाव आयोग को मध्य प्रदेश चुनाव समेत स्थानीय निकायों के चुनाव कार्यक्रम को दो हफ्ते के भीतर अधिसूचित करने का निर्देश दिया, जहां चुनाव होने वाले हैं।
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने न्यू फ्रेडंस कॉलोनी में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी की है, जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पुख्ता किए गए हैं। एसडीएमसी दक्षिण दिल्ली के कई हिस्सों में 4 मई से 13 मई तक अतिक्रमण अभियान का पहला चरण चला रही है।
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “लगातार काफी लंबे समय से पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश होती रही हैं। परन्तु पंजाब का भाईचारा इतना मज़बूत है कि उनकी कोशिशों के बावजूद वे अपने इरादों में सफल नहीं हो पाते हैं।”
उन्होंने कहा, “कल रात मोहाली में जो घटना हुई है, इस संबंध में मैंने डीजीपी साहब और इंटेलिजेंस के अधिकारियों के साथ बैठक ली है। कुछ गिरफ्तारियां हो गई हैं, कुछ और हो जाएंगी। मामले की जड़ तक पहुंचेंगे। जिसने भी पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की है, वो बख्शा नहीं जाएगा।”
सीएम ने कहा, “सख्त कार्रवाई की जाएगी, सख्त से सख्त सजा मिलेगी। आज शाम तक काफी कुछ स्पष्ट हो जाएगा। पुलिस और इंटेलिजेंस के अधिकारी मामले की जांच में लगे हैं।”दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में लाया जा रहा बुलडोजर जहां दक्षिणी दिल्ली नगर निगम अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने के लिए तैयार है
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, “किरीट सोमैया का जो युवक प्रतिष्ठान है, ये अपने आप को महात्मा मानता है उसका एक नारा है कि 'भ्रष्टाचार मुक्त महाराष्ट्र करूंगा'। सबसे बड़े भ्रष्टाचारी तो ये लोग हैं, ये क्या भ्रष्टाचार मुक्त महाराष्ट्र करेंगे। महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार की शुरूआत इन लोगों ने की है।”
उन्होंने कहा, “बड़े-बड़े बीजेपी नेताओं के साथ ये चर्चा करते हैं। उनके युवक प्रतिष्ठान NGO के खाते में जो पैसे आए हैं, 150 से भी ज्यादा उद्योगपति हैं, जिसमें बहुत से ऐसे लोग हैं जिसपर ED और CBI की कार्रवाई चल रही है।”
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
उत्तरी दिल्ली नगर निगम मंगोलपुरी में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाएगा। जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
चेन्नई एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, “हैदराबाद, विशाखापत्तनम, जयपुर और मुंबई सहित 10 उड़ानें चेन्नई हवाई अड्डे पर चक्रवात आसनी के कारण रद्द कर दी गईं। यात्रियों को इसकी सूचना कल दी गई।”
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा, “जोधपुर में सूरसागर के कालीबेरी क्षेत्र में खान में भरे पानी में नहाते समय डूबने से 4 बच्चों की मृत्यु बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं बच्चों के माता-पिता एवं परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें कठिन समय में सम्बल प्रदान करें।”
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
विशाखापत्तनम चक्रवात चेतावनी केंद्र के ड्यूटी ऑफिसर ने कहा, “चक्रवात 'असानी' विशाखापत्तनम से लगभग 330 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में है। आज रात तक इसके उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। इसके बाद इसके उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है।”
उन्होंने ने कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान इसके आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के उत्तर-पश्चिम में बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के रूप में कमजोर होने की संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है।”
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
मोहाली विस्फोट मामला पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सुबह 10 बजे अपने आवास पर DGP और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई है, जिसमें इस मामले में अब तक की कार्रवाई पर रिपोर्ट मांगी जाएगी।
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
लखीमपुर हिंसा मामले में हाईकोर्ट की टिप्पणी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “लखीमपुर किसान नरसंहार में सबसे अहम पहलू था गृह राज्यमंत्री का "किसानों को देख लेने" की धमकी वाला भाषण। बीजेपी सरकार ने किसानों के पक्ष में खड़े होने की बजाय, अपने मंत्री की लाठी मजबूत की। न्याय का संघर्ष जारी है। पीड़ित किसान परिवार व हम सब मिलकर न्याय की लौ बुझने नहीं देंगे।”
हाईकोर्ट ने कहा कि अगर मंत्री ने किसानों की धमकी नहीं दी होती तो लखीमपुर में हिंसा नहीं होती।
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,288 नए मामले सामने आए, 3,044 मरीज ठीक हुए और 10 लोगों की मौत हुई। कुल सक्रिय मामले 19,637 हैं और दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.47 फीसदी है।
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के बस्तर संभाग में बस्तर फाइटर आरक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। एसपी बस्तर जितेंद्र सिंह मीणा ने बताया, "बस्तर संभाग के सभी 7 ज़िलों में बस्तर फाइटर आरक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये युवक-युवतियों के लिए देश सेवा का सुनहरा अवसर है।"
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
पंजाब पुलिस और कमांडो की एक टीम को पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस मुख्यालय, सेक्टर 77, एसएएस नगर के बाहर तैनात किया गया है, जहां कल रात विस्फोट हुआ था।
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
चक्रवाती तूफान असानी पिछले 6 घंटे के दौरान पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में 12 किमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा और पुरी से करीब 590 दक्षिण-पश्चिम और गोपालपुर, ओडिशा से लगभग 510 किमीटर दक्षिण-पश्चिम में है।
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
चक्रवात असानी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात असानी उत्तर पश्चिम दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हालांकि, इसकी रफ्तार में पहले के मुकाबले कमी आई है। चक्रवात की वजह से आज यानी 10 मई से लेकर 13 मई के तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश के आसार हैं।
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मोहाली में हुए ब्लास्ट की जांच पुलिस कर रही है। उन्होंने कहा कि जिसने भी हमारे पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की उसे बख्शा नहीं जाएगा।
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “बिहार में एक पुल गिर गया, मैं अपने सचिव से पूछ रहा था कि पुल कैसे गिर गया, उसने कहा कि हवा-धुंध आई और पुल गिर गया। मैंने कहा मुझे तो बात समझ नहीं आ रही, हवा-धुंध से पुल कैसे गिर सकता है। कुछ न कुछ गलती होगी।”
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
चक्रवाती तूफान असानी का आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्तीय इलाकों में असर दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल और ओडिशा के समुद्री इलाकों में 90 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कई जगहों पर बारिश भी होगी। तूफान का असर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा। 11 से 13 मई तक यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 10 May 2022, 8:08 AM IST