उद्धव ठाकरे गुट ने नए चुनाव चिन्ह और पार्टी के नए नाम के साथ पोस्टर जारी किया है। चुनाव आयोग ने आज उद्धव गुट को पार्टी के नाम के रूप में 'शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और चुनाव चिन्ह के रूप में ज्वलंत मशाल आवंटित किया है। वहीं आदित्य ठाकरे ने नए नाम और चिन्ह पर खुशी जताई है और कहा है कि मशाल को हम गर्व के साथ हर घर तक लेकर जाएंगे।
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
भारत के चुनाव आयोग द्वारा आज शिवसेना के शिंदे गुट को 'बालासाहेबंची शिवसेना' नाम आवंटित किया गया। इस पर खुशी जताते हुए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने ट्वीट किया, "आखिरकार बालासाहेब ठाकरे के मजबूत हिंदुत्ववादी विचारों की जीत। हम ही बालासाहेब के विचारों के उत्तराधिकारी हैं।"
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के हिरियूर में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा बीजेपी-RSS द्वारा फैलाई जा रही नफरत, हिंसा से लड़ने के लिए है। यह बीजेपी को संदेश है कि भारत का बंटवारा नहीं होगा, भारत एक होकर खड़ा रहेगा। इस यात्रा में वह संदेश साफ दिखाई दे रहा है। यात्रा में कोई हिंसा, नफरत नहीं है।
मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सैफई पहुंच गया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए मौके पर जनसैलाब देखने को मिल रहा है। हर कोई नेताजी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैफई में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी है।
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति अभय एस. ओका की पीठ ने याचिकाकर्ता गोवंश सेवा सदन का प्रतिनिधित्व कर रहे एक वकील से कहा, क्या किसी जानवर को राष्ट्रीय पशु घोषित करना अदालत का काम है?
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि दिल्ली एनसीआर में पटाखों पर लगा प्रतिबंध नहीं हटाया जाएगा। कोर्ट ने कहा है कि हमारा आदेश बहुत स्पष्ट है। हालांकि याचिका को अन्य याचिकाओं के साथ संबद्ध कर दिया।
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
भारतीय मूल के डॉक्टर अविंद्र दयानंद पर दक्षिण अफ्रीका में हत्या का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि उनके एक मरीज की ऑपरेशन टेबल पर पित्ताशय की सर्जरी के बाद मौत हो गई थी। इससे गुस्साए परिजनों ने डॉ दयानंद पर हत्या का आरोप लगाया।
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
बिहार में दो विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कुसुम देवी ने सोमवार को गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। =
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
यूक्रेन के 12 शहरों पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सीधे तौर पर धमकी दी है कि अगर उनके देश पर हमला हुआ तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा।
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
पिछले 24 घंटों के दौरान श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर फलों से भरे 8,800 ट्रकों समेत कुल 10,000 ट्रक जम्मू की ओर गए। इसकी जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी। यातायात विभाग के अधिकारियों ने कहा कि, पिछले 24 घंटों के दौरान घाटी से जम्मू की ओर जाने वाले ट्रकों में से 8800 ट्रक केंद्र शासित प्रदेश के बाहर के बाजारों में फल ले जा रहे थे।
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष शीतकाल के लिये आज (सोमवार) को बंद कर दिये गए। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा मैनेजमेंट की ओर से इनकी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि कपाट बंद होने की तैयारियां पूरी कर ली गई थी। हेमकुंड साहिब में सोमवार को परंपरा के अनुसार सुबह 10 बजे कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू की गई। 10 बजे से 11 बजकर 15 मिनट तक सुखमणी साहब का पाठ किया गया।
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार सरकार ने 10 अक्टूबर को एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है।
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर मेदांता अस्पताल से निकल चुका है। उनके शव के साथ अखिलेश यादव और पूरा परिवार भी मौजूद है। उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव सैफई ले जाया जा रहा है। कल 3 बजे सैफई में अंतिम संस्कार होगा।
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
समाजवादी पार्टी मुखिया और नेताजी मुलायम सिंह यादव की मौत के बाद उनको भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए काफी लोग मेदांता अस्पताल पहुंच रहे हैं। अभी तक के तय कार्यक्रम के मुताबिक नेताजी का पार्थिव शरीर सैफई ले जाया जाएगा। मेदांता अस्पताल से उनके पार्थिव शरीर को लेकर डीएनडी फ्लाईओवर से होते हुए वाहन यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचेगा। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को सैफई में उनके गांव ले जाया जाएगा। जहां पर मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि मुलायम सिंह यादव का निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। यादव देश के बड़े समाजवादी नेता थे। एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेने वाले यादव पहले दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे उसके पश्चात देश के रक्षा मंत्री बने, पुन: एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वे स्पष्टवादी, निडर एवं दूरदर्शी नेता थे। वे लोकप्रिय जननेता के साथ ही कुशल प्रशासक भी थे। वे लोकसभा सांसद भी थे।
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी वटवृक्ष सपा संरक्षक मुलायम सिंह के निधन की खबर से मर्माहत हूं। देश की राजनीति में एवं वंचितों को अग्रिम पंक्ति में लाने में उनका अतुलनीय योगदान रहा। उनकी यादें हमेश जुड़ी रहेगी।
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी का निधन एक बेहद दुखद समाचार है। वो ज़मीनी राजनीति से जुड़े एक सच्चे योद्धा थे। मैं अखिलेश यादव समेत सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। समाजवादी विचारों की एक मुखर आवाज़ आज मौन हो गई। देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में मुलायम सिंह जी का योगदान सदा अविस्मरणीय रहेगा। उससे कहीं ज़्यादा, शोषितों और वंचितों के लिए उनका संघर्ष सदैव याद किया जाएगा।
देश के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए जब भी जरूरत पड़ी, उनका साथ हमेशा कांग्रेस को मिला है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। उनके परिवार और समर्थकों के लिए यह अत्यंत दुःख की घड़ी है। मेरी संवेदनाएं श्री अखिलेश यादव और उनके परिजनों के साथ है। दिवंगत आत्मा को नमन और भावभीनी श्रद्धांजली।
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक कौशल अद्भुत था और उन्होंने दशकों तक भारतीय राजनीति का एक स्तंभ बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा की।
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें समाजवाद की मुखर आवाज बताया। बिरला ने उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव समाजवाद की मुखर आवाज थे। वे सदैव वंचित वर्ग के कल्याण को समर्पित रहे और उन्होंने जयप्रकाश नारायण और राममनोहर लोहिया की परंपरा को आगे बढ़ाने का काम किया। देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने लंबी सेवा की।
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
मुलायम सिंह यादव के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि वह हमारे बीच में नहीं रहे इससे हमें काफी दुख है। मैं अपनी और हरियाणा सरकार की तरफ से उनके लिए भगवान से शांति की प्रार्थना करता हूं।
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ''मुलायम जी का निधन बेहद दुखद है. उनका इलाज चल रहा था सब इस आस में थे कि वे वापस इलाज करवाकर लौटेंगे लेकिन यह खबर आई। राजनीतिक दृष्टि से यह एक युग का अंत है।''
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
मुलायम सिंह यादव के निधन पर बसपा सुप्रीमो और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'समाजवादी पार्टी के व्योवृद्ध नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के आज निधन हो जाने की ख़बर अति-दुःखद. उनके परिवार व सभी शुभचिन्तकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना. कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
उत्तर प्रदेश सरकार ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। वहीं मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश में उनके पैतृक गांव सैफई में होगा।
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की।
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
पीएम मोदी ने कहा कि जब हमने अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में काम किया, तब मुलायम सिंह यादव जी के साथ मेरी कई बातचीत हुई। घनिष्ठता जारी रही और मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक था। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति संवेदना... ओम शांति।
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा कि मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। भारतीय राजनीति में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के रक्षामंत्री और सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। अखिलेश यादव और अन्य सभी प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं।
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
समाजवादी पार्टी के सरंक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज सुबह गुरुग्राम में निधन हो गया. वह 82 वर्ष के थे। वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
कर्नाटक: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के 33वें दिन की शुरूआत तुमकुर ज़िले के पोचकट्टे से की।
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
दिल्ली-एनसीआर और यूपी में आफत की बारिश जारी है। राजधानी-NCR में लगातार बारिश जारी है, जिससे तापमान पर असर पड़ा है और मौसम ठंडा हो गया है। आईएमडी के आंकड़े के मुताबिक, दिल्ली में मौजूदा बारिश मानसून की बारिश नहीं है। यूपी में बारिश के चलते कई जिलों में कल स्कूल बंद रहेंगे। उत्तर देश के जिन जिलों में स्कूल बंद रहेंगे उनमें लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, आगरा और हापुड़ शामिल हैं।
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 10 Oct 2022, 8:03 AM IST