जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन हो गया है। उनकी बेटी ने ट्वीटर पर इस खबर की पुष्टि की है। बिहार और देश की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले शरद यादव ने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे एक दिवसीय मैच में भारत ने श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया है। भारत ने 3 मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है।
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को गुरुवार दोपहर बिहार के बक्सर में प्रदर्शन स्थल से भागना पड़ा, जब किसानों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया। सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो के अनुसार, चौबे को विरोध स्थल पर पहुंचने के बाद, आंदोलनकारी किसानों के कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ा, जिन्होंने उन पर और उनके काफिले पर पथराव किया। हालात यहां तक पहुंच गए कि चौबे को खुद को बचाने के लिए जल्दबाजी में वहां से जाना पड़ा। पुलिस ने उन्हें बचाया और उनकी कार तक पहुंचाया।
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पुणे जाने वाले स्पाइस जेट की फ्लाइट बम होने की सूचना मिली है। इसके बाद फ्लाइट में बोर्डिंग रोक दी गई और बम स्क्वॉड टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जांच में अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है।
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फरवरी में होने वाली इंवेस्टर्स समिट पर सवाल उठाएं और कहा कि ये इंवेस्टर्स समिट केवल चुनाव की तैयारी है। बीजेपी की सरकार जनता को धोखा दे रही है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार को ये भी बताना चाहिए कि पहले निवेश के लिए जो एमओयू साइन हुए थे। उनमें से कितना निवेश जमीन पर उतरा और कितने लोगों को रोजगार मिला। उन्होंने कहा कि ये इंवेस्टर्स समिट केवल चुनाव की तैयारी है। भाजपा की सरकार जनता को धोखा दे रही है। कुछ दिन चमक-दमक दिखेगी जमीन पर कुछ नहीं उतरेगा।
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
झारखंड के सरकारी स्कूलों में 137 पारा शिक्षकों (सहायक शिक्षक) की सेवा समाप्त कर दी गई है। ये शिक्षक सरकार के सामने अपना शैक्षणिक प्रमाण पत्र नहीं पेश कर सके। सरकार ने राज्य के सभी 62318 पारा शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच की प्रक्रिया कुछ महीने पहले शुरू की थी। इन्हें 31 दिसंबर 2022 तक हर हाल में प्रमाण पत्र जांच के लिए जमा करने को कहा गया था। इनमें से 106 शिक्षक अपना शैक्षणिक प्रमाण नहीं दे पाए, जबकि 36 ने प्रमाण पत्र जमा करने के बदले स्वत: इस्तीफा दे दिया।
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले के सोनमर्ग इलाके में गुरुवार को हिमस्खलन स्थल से एक और शव बरामद किया गया है, जिसके बाद मरने वालों की संख्या दो हो गई है। सोनमर्ग के सरबल इलाके में पहाड़ से नीचे लुढ़के एक बड़े हिमस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूर जिंदा दब गए थे। अधिकारियों ने कहा, दोनों शव बरामद कर लिए गए हैं। दोनों मजदूर हैं।
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भारत सरकार के चीन के प्रति रवैया और भारत सरकार की चीन नीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2022 का विनाशकारी चीनी कैलेंडर, सौजन्य मोदी सरकार द्वारा 'क्लीन चिट'।
पवन खेड़ा ने बताया कि पीएम मोदी ने मई 2015 में शंघाई में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपने संबंधों का वर्णन इस प्रकार किया था - दो राष्ट्राध्यक्ष ऐसे आत्मीयता, निकटता और साहचर्य के साथ मिल रहे हैं। जो 'प्लस वन' है। वैश्विक संबंधों की पारंपरिक बातों से बेहतर है। और इस 'प्लस वन' दोस्ती को समझने और सराहने में बहुतों को समय लगेगा।
आगे पवन खेड़ा ने कहा कि 3 जनवरी को पूर्वी लद्दाख में एलएसी से लगभग 40 किलोमीटर दूर चीन द्वारा पैंगोंग त्सो पर एक पुल के निर्माण की ताजा उपग्रह छवियां सामने आईं। अरुणाचल प्रदेश के लुंग्टा जोर क्षेत्र में पीएलए ने 18 जनवरी को भारतीय क्षेत्र के अंदर से 17 वर्षीय भारतीय, मिराम तरोन का अपहरण कर लिया। भाजपा सांसद तपीर गाओ ने भी ट्वीट किया कि चीन ने 2018 में भारत के अंदर 3-4 किलोमीटर सड़क बनाई! 26 जनवरी को पीएलए द्वारा युवा लड़के को भारतीय सेना को सौंप दिया गया था।
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में करंट लगाकर बाघ का शिकार किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना पेंच टाइगर रिजर्व क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण सामान्य वन मंडल के रुखड वन क्षेत्र की दसारी बीट के बरकमपाठ गांव में गश्ती दल को एक बाघ का शव नजर आया तो इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों की दी गई जिस पर चिकित्सक के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 11 केवी बिजली लाइन से करंट फैलाया गया था। इसके लिए खेत से लगी जंगल की सीमा पर खूंटी का सहारा लिया गया। वन्य प्राणी का शिकार करने के मकसद से फैलाए गए करंट की जद में बाघ आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों को मौके से ऐसे साक्ष्य मिले हैं जो बताते हैं कि बाघ के शिकार के लिए करंट का सहारा लिया गया।
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
हत्या के प्रयास के मामले में दोषी ठहराए जाने और 10 साल कैद की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद लक्षद्वीप के लोकसभा सांसद मोहम्मद फैजल ने गुरुवार को ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कवारत्ती सत्र न्यायालय ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के फैजल सहित चार लोगों को 2009 के लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी के एक नेता की हत्या के प्रयास में दोषी ठहराया था।
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
जमशेदपुर के पास आदित्यपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने वृद्ध मां की पिटाई कर जान लेने के आरोप में केनरा बैंक के अफसर प्रीतम कुमार और उनकी पत्नी रेणु देवी को गिरफ्तार किया है। मृतका की पुत्री के बयान पर इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसमें उन्होंने शिकायत की है कि प्रीतम कुमार ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बुरी तरह पीटा। वह बुरी तरह घायल हो गई थीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
कर्नाटक के हुबली में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। पीएम यहां युवा महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने रोज शो किया, इसी दौरान एक युवक दौड़ता हुआ उनकी कार तक पहुंच गया। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने युवक को फौरन रोक लिया।
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
गुजरात के पोरबंदर में एक पीडीएस गोदाम से एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का खाद्यान्न गायब हो गया, जिसके बाद सरकार ने गोदाम को सील कर दिया। पोरबंदर जिला प्रशासन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के गोदाम को सील कर दिया है, आंतरिक जांच के बाद दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
उत्तराखंड के जोशीमठ में प्रशासन द्वारा मलारी इन होटल को ध्वस्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। SDRF, NDRF और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद हैं। उपर्युक्त भूमि धंसने के कारण आस-पास की इमारतों और संरचनाओं में दरारें पड़ गई हैं।
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे एक दिवसीय मैच में श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 215 रन पर ऑल आउट हुई। भारत श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है।
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को कंझावला मौत के मामले में आरोपी आशुतोष भारद्वाज की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सान्या दलाल ने कहा कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए, तथ्य यह है कि जांच शुरुआती चरण में है और आरोपियों के खिलाफ कथित अपराध विशेष रूप से सत्र न्यायालय द्वारा विचारणीय हैं, इसलिए कोर्ट जमानत देने की इच्छुक नहीं है।
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग हिल स्टेशन पर हिमस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य के लापता होने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि सोनमर्ग में आज सुबह दो हिमस्खलन आए। 'पहला हिमस्खलन सरबल क्षेत्र में और दूसरा सोनमर्ग के हंग क्षेत्र में आया।' 'सरबल हिमस्खलन के तहत अब तक एक मृत शरीर, शायद एक मजदूर का पता लगाया गया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति अभी भी लापता है।'
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जोशीमठ के हालातों को देखते हुए गुरुवार को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, आरके सिंह, भूपेंद्र यादव और गजेंद्र शेखावत सहित नॉर्थ और साउथ ब्लॉक के अधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें कि इसके पहले भी बुधवार को अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से टेलीफोन पर बातचीत के जरिए जोशीमठ के हालात जाने थे।
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
कंझावला मामले में रोहिणी कोर्ट ने एक आरोपी आशुतोष भारद्वाज पर लगे आरोपों को देखते हुए उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। उसके खिलाफ जांच प्रारंभिक चरण में है।
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
उत्तर प्रदेश के बागपत के ठाकुरवाड़ा इलाके में ज़मीन धंसने की घटना सामने आई। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट प्रतीपाल चौहान ने बताया, "हमें 5-6 घरों से दरारें आने की शिकायतें मिली हैं। स्थानीय लोगों ने इसका कारण गैस लाइन बताया है। हमने SDM को जांच के लिए निर्देश दिए हैं।"
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
उत्तराखंड के जोशीमठ भू-धंसाव के चलते स्थानीय लोग अपना घर खाली कर रहे हैं। एक स्थानीय ने बताया, "हम अपने घर से सामान निकाल रहे हैं। प्रशासन ने हमें कोई जगह नहीं बताई जहां हम अपना सामान रख सकें। हम अपनी जिम्मेदारी पर किराए के कमरों में सामान रख रहे हैं जिससे वह सुरक्षित रह सके।"
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
वाराणसी के राजातालाब इलाके के मिल्कीपुर गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव घर से बरामद किए गए हैं। कमरे से मां, बेटी और बेटे के शव मिले हैं। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। फॉरेंसिक टीम को छानबीन में मौके से डंडा और हसिया भी मिला है। एक कुर्सी भी टूटी हुई है। तीनों के शव जमीन पर पड़े हुए मिले।
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
गुजरात के गांधीनगर से आई राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की 5 फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने मृतका अंजलि की मौत के मामले की जांच के लिए दिल्ली के सुल्तानपुरी का दौरा किया। इस फोरेंसिक टीम ने मृतका अंजलि को घसीटने वाली कार की भी जांच की।
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
जोशीमठ पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “मैंनें व्यापारी संगठन, निर्वाचित प्रतिनिधी आदि से मुलाकात की और उनको हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही है। हम अंतरिम सहायता के रूप में 1.5 लाख रुपए की राशि लोगों के खातों में भेज रहे हैं। कमेटी तय करेगी कि और अच्छे से अच्छा रेट देंगे।”
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा, “उत्तरी सीमाओं पर स्थिति स्थिर है लेकिन अप्रत्याशित है। हम सात मुद्दों में से पांच को हल करने में सफल रहे हैं। हमने सैन्य और राजनयिक दोनों स्तरों पर बात करना जारी रखा हुआ है। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए हमारे पास पर्याप्त भंडार है।”
उन्होंने कहा, “जहां तक जम्मू-कश्मीर की स्थिति का सवाल है, फरवरी 2021 में हुआ संघर्ष विराम अच्छी तरह से चल रहा है, लेकिन आतंकवाद और आतंकी ढांचे को सीमा पार से समर्थन अभी भी बना हुआ है।”
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
PM के 19 जनवरी को मुंबई दौरे और CM एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री द्वारा दावोस के विश्व आर्थिक मंच (WEF) के दौरे को छोटा और रद्द करने पर संजय राउत ने कहा, “मैं 20 को भारत जोड़ो में जम्मू से शामिल हूंगा। निवेश पर सरकार गंभीर नहीं है। सरकार PM से अनुरोध करती कि वे कुछ समय बाद आएं।”
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
श्चिम बंगाल के कोलकाता के झुपरी मार्केट में भीषण आग लगने से दर्जनों दुकाने जलकर राख हो गई हैं। दमकल की गाड़ियों ने फिलहाल आग पर काबू पा लिया है।
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से चल रही हैं। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
पश्चिम बंगाल के कोलकाता के झुपरी मार्केट में भीषण आग लग गई है। पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के चलते ट्रेनें देरी से चल रही हैं। तस्वीरें कानपुर सेंट्रल से हैं। एक यात्री ने बताया,"हमें प्रयागराज जाना है और हमारी ट्रेन 4 घंटा देर है।" एक अन्य यात्री ने बताया, "हमारी ट्रेन 4:30 घंटा देरी से चल रही है। यहां ठंड भी बहुत है जिससे परेशानी हो रही है।"
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
जोशीमठ से करीब 82 किलोमीटर दूर कर्णप्रयाग में भी हालात बिगड़ रहे हैं। यहां के दर्जनों मकानों में दरारें आ गई हैं। यहां के बहुगुणा कॉलोनी के इन मकानों में पहली दरार करीब एक दशक पहले नजर आई थी, लेकिन अब ये दरारें इतनी चौड़ी और लंबी हो गई हैं कि खतरा साफ-साफ नजर आने लगा है। दरारों वाले मकानों को लोग खाली करने को मजबूर हैं।
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 12 Jan 2023, 8:08 AM IST