में दिखाई दिये। आज उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। उन्होंने कहा ड्रग्स, ट्रैफिकिंग, भू-माफियाओं सहित संदिग्ध लोगों पर लगाम लगाना उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा। उन्होंने कहा देहरादून की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को भी व्यवस्थित करने पर वे काम करेंगे।
Published: 16 Jul 2022, 7:39 AM IST
उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 118 नए मरीज मिले हैं। जबकि 53 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 577 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 9 प्रतिशत है।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 94,648 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 90,428 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 95.54 प्रतिशत है। वहीं, इस साल अब तक 284 मरीजों की मौत हुई है।
Published: 16 Jul 2022, 7:39 AM IST
भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन. वी. रमना ने शनिवार को कहा कि जल्दबाजी में अंधाधुंध गिरफ्तारी से लेकर जमानत हासिल करने में कठिनाई तक, विचाराधीन कैदियों को लंबे समय तक जेल में रखने की प्रक्रिया पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।
Published: 16 Jul 2022, 7:39 AM IST
गोवा राज्य चुनाव आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि 186 ग्राम पंचायतों के चुनाव 10 अगस्त को होंगे जबकि मतगणना 12 अगस्त को होगी। गोवा राज्य चुनाव आयुक्त डब्ल्यू.वी. रामनमूर्ति ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
186 पंचायतों में कुल 1,528 वार्ड हैं। उन्होंने कहा, "पंचायत चुनाव के लिए 18 से 25 जुलाई तक नामांकन दाखिल किया जाएगा और नामांकन की जांच 26 जुलाई को होगी।"
Published: 16 Jul 2022, 7:39 AM IST
भारत के प्रधान न्यायाधीश एन.वी. रमण ने शनिवार को कहा कि एक मजबूत, जीवंत और सक्रिय विपक्ष शासन को बेहतर बनाने में मदद करता है और सरकार के कामकाज को सही करता है, लेकिन दुर्भाग्य से देश में विपक्ष के लिए जगह कम होती जा रही है। राजस्थान विधानसभा में 'संसदीय लोकतंत्र के 75 वर्ष' पर एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में उन्होंने कहा: "विशेष रूप से, विपक्ष के नेता एक तारकीय भूमिका निभाते थे। सरकार और विपक्ष के बीच बहुत अधिक आपसी सम्मान हुआ करता था। दुर्भाग्य से, विपक्ष के लिए जगह कम हो रही है। हम विस्तृत विचार-विमर्श और जांच के बिना कानूनों को पारित होते देख रहे हैं।"
Published: 16 Jul 2022, 7:39 AM IST
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को होंगे एनडीए ने उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार। दिल्ली में बीजेपी संसदीय बोर्ड की मीटिंग में यह फैसला हुआ। मीटिंग के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने धनखड़ के नाम का ऐलान किया।
Published: 16 Jul 2022, 7:39 AM IST
पंजाब के बठिंडा के रामा मंडी के एक सार्वजनिक पार्क में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को अज्ञात बदमाशों ने तोड़ दिया। रमा मंडी थाने के प्रबारी ने बताया कि हरजोत सिंह धारा 379, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
Published: 16 Jul 2022, 7:39 AM IST
शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के दीपक केसरकर ने कहा कि महाराष्ट्र कैबिनेट का जल्द ही विस्तार होगा। बालासाहेब ठाकरे ने हमेशा कहा कि अगर वह जीवित रहने वाले आखिरी शिवसैनिक हैं, तो वह कभी भी कांग्रेस के साथ नहीं जाएंगे और मैं बालासाहेब ठाकरे का अनुसरण कर रहा हूं। मैं कांग्रेस के साथ कभी नहीं जाऊंगा।
Published: 16 Jul 2022, 7:39 AM IST
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लुलु मॉल के बाहर एक बार फिर हिंदू महासभा के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में भगवा झंडे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारी जय श्री राम का नारा भी लगा रहे थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। इसके बाद पुलिस ने करीब 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
Published: 16 Jul 2022, 7:39 AM IST
किसान कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस से बात की। उन्होंने किसानों की मौजूदा स्थिति को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, “देश में इस समय जो खेती, खेत मजदूरों और किसानों के हालात हैं वह बेहद दयनीय हैं। देश में किसानों की जो आर्थिक स्थिति है वह गिरती चली जा रही है। अगर हम पंजाब की बात करें तो हम कहते हैं कि पंजाब देश का अन्न भंडार है। इस समय पंजाब के किसानों के ऊपर एक लाख करोड़ का कर्जा है।
उन्होंने कहा, "पंजाब का जो सबसे प्रफुल्लित किसान है, उसके ऊपर प्रति परिवार 10 लाख रुपये का कर्जा है। इस भारी कर्जे की वजह से पंजाब का किसान लगातार खुदकुशी के रास्ते पर चल रहा है। लगभग इसी रास्ते पर देश के किसान भी हैं। चाहे वह विदर्भ का इलाका हो या फिर आंद्र प्रदेश और तमिलनाडु की बात हो। बाकी देश के हिस्सों में भी यही हाल है। जो एनसीआरबी के रिपोर्ट है उसके हिसाब से साल 2000 से 2015 तक साढ़े चार लाख खेत मजदूर आत्महत्या कर चुके हैं। देश में किसानों की आर्थिक स्थिति गिरती जा रही है। इसकी जिम्मेदार सिर्फ मोदी सरकार और उसकी नीतियां हैं।”
Published: 16 Jul 2022, 7:39 AM IST
राजस्थान के श्री गंगानगर इलाके में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति से प्रभावित आरएमआई और बीएसएफ के जवानों ने बचाव अभियान चलाया। कई घरों में पानी भर गया है।
Published: 16 Jul 2022, 7:39 AM IST
देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। एक बार फिर देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 20 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,044 नए केस सामने आए और 56 मरीजों की मौत हो गई। इसी दौरान 18,301 मरीज रिकवर हुए।
देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,40,760 हो गई है। इसके साथ ही दैनिक सकारात्मकता दर 4.80 फीसदी हो गई है।
Published: 16 Jul 2022, 7:39 AM IST
श्रीलंका के कोलंबो में क्रिकेटर चमका करुणारत्ने को गाड़ी में तेल भरवाने के लिए लंबी कतार में 2 दिन तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने बताया, "हम बड़ी समस्या में हैं। मैं पिछले 2 दिनों से तेल भरवाने के लिए कतार में खड़ा हूं। मैंने गाड़ी में तेल 10,000 रुपये में भरवाया है, जो 2-3 दिनों तक ही चलेगा।"
चमिका करुणारत्ने ने कहा, “भारत एक भाई देश की तरह है और वे हमारी बहुत मदद कर रहे हैं। मैं उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। हमें समस्याएं हैं। जब हम संघर्ष कर रहे हैं तो वे हमारा समर्थन कर रहे हैं। उसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हरचीज के लिए धन्यवाद। हम और बेहतर होते जाएंगे।”
Published: 16 Jul 2022, 7:39 AM IST
दिल्ली के अलीपुर में गोदाम की दीवार ढहने के मामले में दिल्ली पुलिस ने ठेकेदार सिकंदर दास और साइट सुपरवाइजर सतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जमीन के आरोपित मालिकों में से एक शक्ति सिंह फरार है। अलीपुर में कल एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई थी।
Published: 16 Jul 2022, 7:39 AM IST
उत्तराकंड में हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस तरह के आयोजन में हमेशा पुलिस फोर्स सतर्क रहता है। हमारे पास CCTV का पूरा जाल बिछा हुआ है, जिसकी मदद से मेला क्षेत्र की निगरानी की जाती है। इस बार ड्रोन से भी निगरानी करेंगे।
Published: 16 Jul 2022, 7:39 AM IST
पाकिस्तान के इस्लामाबाद की रहने वाली रोजिना नामक महिला को भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने के बाद कल पुंछ के चाकन-दा-बाग इलाके से पकड़ा। आगे की जांच की जा रही है।
Published: 16 Jul 2022, 7:39 AM IST
भारत समेत दुनिया के कई देशों एक बार फिर कोरोना वायरस पैर पसारने लगा है। संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साथ ही मौत के आंकड़े में भी बढ़ोतरी हो रही है, जोकि चिंदा की बात है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी है। कोरोना की नई लहरों को लेकर सावधान किया गया है।
डब्ल्यूएचओ की चीफ सांइटिस्ट सौम्या स्वामीनाथनल ने कहा है कि अब हमें कोरोना की और नई लहरों के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी नए वैरिएंट सामने आ रहे हैं, सभी का रूप अलग है, वो ज्यादा तेजी से फैलने वाले दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितने ज्यादा मामले सामने आएंगे, अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ेगी। बदलती स्थितियों के लिए सभी देश को अपने पास एक एक्शन प्लान तैयार रखना होगा।
Published: 16 Jul 2022, 7:39 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 16 Jul 2022, 7:39 AM IST