
फगानिस्तान की राजधानी काबुल के खैर खाना इलाके की मस्जिद में बड़ा बम धमाका हुआ है, ब्लास्ट में कई लोगों के मारे जाने की खबर है।
सरकार ने ये फैसला तब लिया जब सर्किट हाउस में आनंद मोहन की एक तस्वीर वायरल हुई वह डीएम हत्याकांड में जेल में बंद है और उम्रकैद की सजा काट रहा है।
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि एकनाथ शिंदे गुट में फंसे कुछ लोग अब कैबिनेट विस्तार के बाद हमसे संपर्क कर रहे हैं। हमारे दरवाजे उन सभी के लिए खुले हैं जो हमसे वापस जुड़ना चाहते हैं। जो लोग वहां रहना चाहते हैं, वे अपना इस्तीफा दें और चुनाव में हमारा सामना करें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा गठित समिति सक्षम, समर्पित और दूरदर्शी है। कई नामी कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। मैं केंद्रीय चुनाव समिति के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इससे पार्टी को व्यापकता मिलेगी।
डब्ल्यूएचओ महानिदेशक डॉ टेड्रोस अदनोम ने कहा कि 92 देशों और क्षेत्रों से अब तक 12 मौतों के साथ मंकीपॉक्स के 35,000 से अधिक मामले रिपोर्ट किए गए हैं। पिछले सप्ताह लगभग 7,500 मामले सामने आए, जो उसके पिछले सप्ताह की तुलना में 20% अधिक था, जो कि एक सप्ताह पहले की तुलना में 20% अधिक था।
रोहिंग्याओं को बसाने के एक केंद्रीय मंत्री के ट्वीट के बाद गृह मंत्रालय द्वारा इसका खंडन किए जाने के बावजूद हो रही किरकिरी के बीच अब बीजेपी डैमेज कंट्रोल में उतर गई है। इस मामले में बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि उसने अवैध प्रवासियों को ईडब्ल्यूएस फ्लैट उपलब्ध कराने के लिए कोई निर्देश नहीं दिया है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल को दिल्ली वालों की नहीं रोहिंग्याओं की चिंता है। 29 जुलाई को दिल्ली सीएस की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अवैध प्रवासियों को "उपयुक्त" आवास में स्थानांतरित किया जाए।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने कहा है कि कोरोना के मामलों में वृद्धि को देखते हुए सभी एयरलाइंस को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है कि यात्री पूरी यात्रा के दौरान ठीक से फेस मास्क पहने रहें और विभिन्न प्लेटफार्मों के जरिये यात्रियों को उचित रूप से संवेदनशील बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई यात्री निर्देशों का पालन नहीं करता है, तो एयरलाइंस द्वारा यात्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने कहा कि कोविड अभी भी जीवित है। हम मामलों की संख्या में बदलाव की भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं इसलिए हमें सतर्क रहने और एहतियाती खुराक लेने की जरूरत है। कोवैक्सीन और कोविशिल्ड के साथ-साथ कोर्बेवैक्स के टीके को भी अब टीका लगाया जा सकता है।
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने पुलिस महानिदेशक को शिव संग्राम नेता और राज्य के पूर्व मंत्री विनायक मेटे की मौत की सीआईडी जांच कराने का निर्देश दिया है। 14 अगस्त को मुंबई पुणे एक्सप्रेस-वे पर मेटे का एक्सीडेंट हो गया था।
इस साल फरवरी में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के आवास पर सुरक्षा में चूक के मामले में तीन सीआईएसएफ कमांडो को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि एक डीआईजी और एक कमांडेंट रैंक के अधिकारी का तबादला कर दिया गया है।
क्या अब ट्रेन में एक साल के बच्चे का भी फुल टिकट लगेगा? यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे ने सफाई दी है। रेल मंत्रालय के अनुसार, ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। रेलवे के मुताबिक, पांच साल तक के बच्चे का कोई किराया नहीं लगेगा।
रेलवे के मुताबिक, पांच साल तक के बच्चे के लिए अगर आप सीट बुक नहीं कर रहे हैं तो कोई किराया नहीं लगेगा। इसे लेकर साल 2015 में सर्कुलर जारी हुआ था, जिसके अनुसार पांच से 12 साल का टिकट आधा लगेगा। लेकिन आप अगर बच्चे के लिए सीट बुक करना चाह रहे हैं तो पूरा चार्ज देना होगा। इस सबंध में दो 2020 में जारी सर्कुलर के अनुसार, पांच साल से छोटे बच्चे का टिकट भी कर सकते हैं।
केंद्र ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह फीफा के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है और जल्द ही समाधान हो सकता है, क्योंकि सरकार फीफा द्वारा लगाए गए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के निलंबन को हटाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में बिजली गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घटना भोगोल गांव की है। मजदूर वहां के यूकेलिप्टस के एक खेत में काम कर रहे थे और कुछ खेत के पास बने एक तंबू में आराम कर रहे थे। वे काकीनाडा जिले के अन्नावरम से काम करने के लिए आए थे।
घायलों को एलुरु के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया और बाद में उन्हें इलाज के लिए विजयवाड़ा रेफर किया गया।
मृतकों की पहचान कोंडाबाबू (35), राजू (28), धर्मराजू (25) और वेणु (19) के रूप में हुई है। चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए एलुरु के एक अस्पताल ले जाया गया। वहीं घायल गणेश, अर्जुन और बुलैया का इलाज चल रहा था।
भारतीय नौसेना ने कहा कि अपने पहले प्रयास में अक्टूबर 2022 में होने वाले हवाई के कोना में आयरनमैन विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई करने के लिए लेफ्टिनेंट राहुल तुरान को बधाई।उन्होंने 14 अगस्त को 11 घंटे 57 मिनट 08 सेकेंड में कजाखिस्तान के नूर सुल्तान में पूर्ण आयरनमैन ट्रायथलॉन पूरा किया।
बिहार में महागठबंधन सरकार के गठन के बाद दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में राज्य के प्रभारी भक्त चरणदास, राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने प्रेस से बात की। कन्हैया कुमार ने कहा, "बिहार में नई सरकार का गठन हुआ है। हालांकि की मुख्यमंत्री वही (नीतीश कुमार) हैं। मैं बिहार के मुद्दों पर कुछ बात करना चाहता हूं। हमारा मानना है और हमारी पार्टी यह स्पष्ट तौर पर सोच रही है और समझ रही है और इस पर काम कर रही है कि देश में अब दो तरह के वोट हैं। एक वोट जो देश को बेचने की कार्रवाई को आगे बढ़ा रहा है और दूसरा वोट देश को बचाने की कार्रवाई को आगे ले जाना चाहता है। देश बेचने और बचाने की जो यह लड़ाई है, यह लोगों से छिपा हुआ नहीं है। हम सब देख रहे हैं कि सरकारी संपत्ति की लूट और दोस्तों को छूट मिल रही है। देश के जो नौजवान हैं, मैं युवा हूं और राजनीति में हूं, यह मेरा धर्म भी और कर्तव्य भी है कि हम नौजवानों के सवालों को प्राथमिकता से उठाएं।"
उन्होंने कहा, "नौजवानों का मुद्दा यह है, खासतौर से बिहार की बात करेंगे तो देश के पांच सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर वाले राज्यों में बिहार भी शामिल है। बिहार की जो यह बदतर स्थिति है, उसको बेहतर स्थिति में हम कैसे बदलें यह हमारा उद्देश्य है। इस उद्देश्य को लेकर देश के भीतर कहीं भी कोई भी एकता बनाने की कोशिश होती है तो कांग्रेस पार्टी चाहे दलिय तौर पर उसको कोई नुकसान हो उस नुकसान को सहते हुए भी दल से ऊपर देश को रखते हुए उस सरकार को गठित करने में, उसे बनाने में और बचाने में हम अपनी भूमिका निभा रहे हैं।"
बीजेपी के संसदीय बोर्ड में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संसदीय बोर्ड से हटा दिया गया है। इन दोनों नेताओं को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति से भी बाहर कर दिया गया है।
1984 में ऑपरेशन मेघदूत में तैनाती के दौरान वीरगति को प्राप्त एलएनके चंद्रशेखर के पार्थिव शरीर को उत्तराखंड के हलद्वानी में उनके घर ले जाया गया। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, “हम उनकी शहादत को प्रणाम और नमन करते हैं। हमें गर्व है कि हम उत्तराखंड के वासी हैं जहां के वीर सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। चंद्र शेखर आज से लगभग 38 साल पहले लापता हो गए थे। हम उनके परिवार के सदस्यों के साथ हैं।”
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं। ईडी ने उन्हें को 215 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में आरोपी बनाया है।
बिलकिस बानो केस में दोषियों की रिहाइ पर राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “5 महीने की गर्भवती महिला से बलात्कार और उनकी 3 साल की बच्ची की हत्या करने वालों को 'आज़ादी के अमृत महोत्सव' के दौरान रिहा किया गया। नारी शक्ति की झूठी बातें करने वाले देश की महिलाओं को क्या संदेश दे रहे हैं? प्रधानमंत्री जी, पूरा देश आपकी कथनी और करनी में अंतर देख रहा है।”
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बस हादसे में मारे गए ITBP के जवानों को श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रद्धांजलि अप्रित की। बस के ब्रेक फेल हो जाने से वो नदी में गिर गई थी। बस में 37 ITBP के जवान और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस कर्मी सवार थे।
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता द्वारा अनुरोध किए जाने के बाद फीफा द्वारा अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को निलंबित करने से संबंधित मुद्दे को 22 अगस्त के लिए स्थगित कर दिया।
1984 में ऑपरेशन मेघदूत में तैनाती के दौरान वीरगति को प्राप्त एलएनके (स्वर्गीय) चंद्र शेखर के पार्थिव अवशेष को लेह लाया गया। सैन्य सम्मान के साथ उनके परिवारजनों को उनका पार्थिव शरीर सौंपा जाएगा।
महाराष्ट्र के भंडारा में भारी बारिश के चलते जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। लोगों के घरों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन अलर्ट पर। नदी के पाने ने खतरे के निशान को छू दिया है। डीएम एनके सिंह कहा कि ज जलस्तर बढ़ गया है, हम अभी भी अलार्म के स्तर से 1.5 फीट दूर हैं। अगर पानी और बढ़ जाता है और बाढ़ की स्थिति पैदा होती है तो लोगों को किनारे कर दिया है, हम तैयार हैं।
महाराष्ट्र के पुणे जिले में अहमदनगर-पुणे हाईवे पर रंजनगांव एमआईडीसी के पास बीती रात सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। गलत साइड से आ रहे कंटेनर से कार की टक्कर के बाद यह हादसा हुआ। कंटेनर चालक फरार है।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में थाना कैंट अंतर्गत मुमताज नगर में हाईवे के किनारे एक निर्माणाधीन मकान की छत सरिया सहित नीचे गिर गई। हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाकी लोग सुरक्षित निकल गए: विजय पाल सिंह, SP सिटी,
महाराष्ट्र के गोंदिया में ट्रेन हादसा हुआ है। रात करीब 2.30 बजे एक ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें 50 से अधिक लोग घायल हो गए। मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन के बीच हुई टक्कर के कारण यह हादसा हुआ। किसी की मौत की सूचना नहीं है। ट्रेन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से राजस्थान के जोधपुर जा रही थी।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां के कुटपोरा में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान आतंकियों ने सर्च पार्टी पर ग्रेनेड फेंके। अंधेरे के कारण आतंकवादी भाग निकले। पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक घर के अंदर एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 17 Aug 2022, 8:08 AM IST