यास्तिका भाटिया, भारतीय महिला क्रिकेटर का कहना है कि हम मैदान पर उतरने को लेकर उत्साहित हैं और हमारी टीम राष्ट्रमंडल खेलों में अपना सफर शुरू करने का इंतजार कर रही है। हम यहां खेलने के इस अवसर के लिए आभारी हैं। हम स्वर्ण पदक पर नजर गड़ाए हुए हैं और उससे कम कुछ नहीं।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान विभिन्न जिलों में वज्रपात से 15 लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक कैमूर जिले में सात लोग वज्रपात की चपेट में आने से मारे गए। इधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम से मंगलवार की शाम तक यानी पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के सात जिलों में वज्रपात से 15 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान वज्रपात से कैमूर में 7, भोजपुर में 3, पटना, जहानाबाद, अरवल, रोहतास एवं औरंगाबाद में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
इधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस घटना पर मर्माहत हैं और उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि कल भी हम देश भर में अपना 'सत्याग्रह' जारी रखेंगे और लोगों के मुद्दों को उठाएंगे। दिल्ली में, हम अपने केंद्रीय कार्यालय में विरोध करेंगे।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
मेघालय में सेक्स रैकेट चलाने के आरोपी बीजेपी नेता बर्नार्ड एन मारक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी बीजेपी ने बर्नार्ड एन मारक को पुलिस ने यूपी के हापुड़ से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि अब मेघालय से एक पुलिस टीम आ रही है जो बर्नार्ड को साथ लेकर जाएगी।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल में बेरहामपुर नगर पालिका द्वारा अवैध निर्माण के संबंध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 781 नए मामले दर्ज किए गए हैं, इस दौरान दो मरीजों की मौत भी हुई है, वहीं 465 लोग ठीक हुए है। दिल्ली में सक्रिय मामले 2,862 हैं।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस सांसदों को सात घंटे की हिरासत के बाद शाम करीब 6:45 बजे रिहा कर दिया। यह प्रतिशोध के साथ विश्वगुरु का राजनीतिक प्रतिशोध है। इसका वर्णन करने के लिए अत्याचारी सबसे हल्का शब्द है!
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पुलिस हिरासत से रिहा होने के बाद कहा कि केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। हम महंगाई, जीएसटी जैसे आम लोगों के मुद्दों के लिए लड़ रहे हैं। वे हमें दबाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हम नहीं दबेंगे।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
दिल्ली पुलिस ने आज राजधानी में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के साथ पुलिस जवानों द्वारा की गई बर्बरता के मामले में कार्रवाई की बात कही है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि हम जवान की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। पहचान के बाद उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
संसद के सत्र से इस सप्ताह के शेष भाग के लिए निलंबित किए सांसदों में शामिल टीएमसी सांसद मौसम नूर ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, हम केवल मुद्रास्फीति पर चर्चा करना चाहते थे। सरकार चर्चा नहीं करना चाहती और यही कारण है कि हमें निलंबित कर दिया गया है। हम संसद के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
राहुल गांधी दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “देश के ‘राजा’ का हुक्म है- जो बेरोजगारी, महंगाई, गलत GST, अग्निपथ पर सवाल पूछेगा उसे कारागृह में डाल दो। भले ही मैं अभी हिरासत में हूं, भले ही देश में अब जनता की आवाज उठाना जुर्म हो, लेकिन वो हमारा हौसला कभी नहीं तोड़ पाएंगे।”
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
बिहार के किशनगंज के कई स्कूलों में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश पर बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि हमने वहां के जिला शिक्षा अधिकारी से प्रतिवेदन मांगा है कि वहां क्या स्थिति है, कब छुट्टी रहती है और किसके आदेश से छुट्टी रहती है। रिपोर्ट जब आएगी उसकी समीक्षा मुख्यालय में की जाएगी।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
उत्तर प्रदेश के मऊ के एसपी अविनाश पांडे ने कहा, “मऊ पुलिस ने मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी, विधायक पुत्र अब्बास अंसारी और बहनोई को भगोड़ा घोषित कर दिया है। मुख्तार अंसारी के गाजीपुर स्थित पैतृक आवास समेत चार जगहों पर पुलिस ने छापेमारी की। उनका परिवार अभी फरार है।”
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी की तानाशाही अब खुलकर सामने है। संसद में जरूरी मुद्दों पर चर्चा नहीं कर सकते और सड़क पर जनता की आवाज नहीं उठा सकते। पुलिस और एजेंसियां लगाकर तानाशाह सरकार विपक्ष को दबाना चाहती है। यह सच की लड़ाई है न झुकेंगे, न डरेंगे लड़ेंगे, जीतेंगे।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ईडी दफ्तर में आज फिर से अपना बयान दर्ज कराया। इसके खिलाफ में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के जनपथ इलाके में धरना दिया। सदस्यों ने तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर लिखा था, "डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं। याद रखें सच कभी नहीं मरता", लेकर सड़क पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने कहा, "हम अपनी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के खिलाफ भाजपा की प्रतिशोधी राजनीति का विरोध कर रहे हैं। भाजपा सच्चाई और कांग्रेस पार्टी से डरती है।"
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
19 विपक्षी राज्यसभा सांसदों के निलंबन पर TMC के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि मोदी और शाह ने लोकतंत्र को निलंबित कर दिया है। आप सांसदों के बारे में क्या बात कर रहे हैं?
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के जवानों पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के बाल खींचने और उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। एक वीडियो सामने आया जिसमें पुलिस के जवान उनके बाल खींचते और एक कार में उन्हें धक्का देते हुए नजर आ रहे हैं।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में ईडी कार्यालय से रवाना हुईं हैं। लंच के बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सोनिया गांधी ईडी कार्यालय वापस आएंगी।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
नई दिल्ली के डीसीपी ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और 50 सांसदों को संसद के पास नॉर्थ फाउंटेन से हिरासत में लिया गया है। किंग्सवे कैंप पुलिस स्टेशन में उन्हें हिरासत में लिया गया है।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
लखीमपुर हिंसा मामला में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया है।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
समाजवादी पार्टी द्वारा लिखे गए पत्र पर पीएसपी प्रमुख शिवपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि औपचारिक स्वतंत्रता मुझे दे दी गई है मुझे लगता है कि ये अपरिपक्वता है। अगर यही था तो मुझे विधान मंडल दल से निकाल देते इस पत्र की क्या ज़रूरत है क्योंकि संविधान के अनुसार हम सब स्वतंत्र हैं।
शिवपाल यादव ने आगे कहा, “हमने तो चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी का सिंबल लिया अपनी पार्टी छोड़ी और पूरी मेहनत की समाजवादी पार्टी के लिए और उसके बाद यह पत्र जारी किया जाता है।”
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी द्वारा एक पत्र जारी कर शिवपाल यादव और ओम प्रकाश राजभर से यह कहा गया था कि आप लोगों को जहां और जिस पार्टी में ज्यादा सम्मान मिलता है, वहां चलें जाएं। उसी पत्र पर शिवपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी है।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
दिल्ली में विजय चौक पर हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “तानाशाही देखिए, शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं कर सकते, महंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा नहीं कर सकते। पुलिस और एजेंसियों का दुरूपयोग करके, हमें गिरफ्तार करके भी, कभी चुप नहीं करा पाओगे। 'सत्य' ही इस तानाशाही का अंत करेगा।”
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों को मुफ्त में उपहार देने से रोकने के लिए समाधान खोजने का निर्देश दिया। कोर्ट ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए 3 अगस्त का दिन रखा है।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
दिल्ली के विजय चौक पर हिरासत में लिए जाने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सभी सांसदों ने यहां पर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर बात की लेकिन ये (पुलिस) लोग हमें बैठने नहीं दे रहे हैं और हमें हिरासत में ले रहे हैं।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
कांग्रेस पार्टी ने कहा, “कांग्रेस के सभी सांसदों, को राहुल गांधी जी के साथ राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने से विजय चौक पर रोक कर जबरन गिरफ्तार किया। अब पुलिस बसों में उनको किसी अज्ञात जगह ले जाया जा रहा है। गंतव्य की जानकारी केवल प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह को ही है।”
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
दिल्ली के विजय चौक पर राहुल गांधी धरना दे रहे थे। अब पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया है। इससे पहले दूसरे पार्टी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये मोदी जी और अमित शाह जी की साजिश है कि विपक्ष को खत्म करना और हमारी आवाज बंद करना है। हम इससे डरने वाले नहीं है। हम लड़ते रहेंगे।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी में अपना बयान दर्ज करा रही हैं। इस बीच विजय चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी धरने पर बैठे हुए हैं। पुलिस उन्हें जबरन उठाने की कोशिश कर रही है। पुलिस उन्हें भी हिरासत में लेने की कोशिश कर रही है।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
दिल्ली के विजय चौक तक मार्च कर रहे कांग्रेस नेताओं और सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल रहे थे। रंजीत रंजन, केसी वेणुगोपाल, मनिकम टैगोर, इमरान प्रतापगढ़ी, के सुरेश और अन्य को पुलिस ने हिरासत में लिया।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
दिल्ली में विजय चौक पर पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रोक दिया है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के नेता राष्ट्रपति शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकाल हैं। कांग्रेस का कहना है कि राजनीतिक द्वेष भावना से सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी कार्रवाई कर रही है।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि वे विपक्षी नेताओं को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं, हम इससे लड़ेंगे। हम सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ हैं। अब आप हमें परेशान नहीं कर सकते।"
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया। राज्य परिवहन बस में पानी भर गया। बस में फंसे यात्रियों को बचाया गया।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में दूसरे दौर में अपना बयान दर्ज कराने के लिए दिल्ली में ईडी कार्यालय पहुंच गई हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी के सामने अपना बया दर्ज करागएंगी। उससे पहले दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस नेता अजय माकन ने प्रेस से बात की। उन्होंने प्रेस से बात करते हुए कहा, “पूरे देश के अंदर सभी राज्यों की राजधानी में कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह का कार्यक्रम कर रही है। उसी तरीके से हम लोगों ने यह तय किया था कि दिल्ली के अंदर राजघाट पर हम लोग सत्याग्रह करेंगे। जब तक कि सोनिया गांधी को पूछताछ के बाद में वापस नहीं जाने दिया जाएगा। तब तक हमरा सत्याग्रह राजघाट पर जारी रहेगा। बहुत ही दुख की बात है कि केंद्र सरकार ने राजघाट पर प्रमुख विपक्षी पार्टी को सत्याग्रह करने से मना कर दिया। कल मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पुलिस कमिश्नर से बात की थी, लेकिन राजघाट पर सत्याग्रह की इजाजत नहीं मिली।”
कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा, “दुख की बात यह है कि वो बीजेपी जिसे राजघाट पर, आप लोगों को याद होगा 5 जून 2015 को बाबा रामदेव के समर्थन में डांस पार्टी के रूप में, उत्सव के रूप में प्रदर्शन किया था, उसी बीजेपी ने आज कांग्रेस को राजघाट पर सत्याग्रह करने से मना कर दिया है। इसे ज्यादा शर्म और दुख की कोई बात नहीं हो सकती है।"
कांग्रेस नेता ने कहा, "हम लोग यह कहते हैं कि अगर राजघाट पर सत्याग्रह नहीं हो सकता तो इसका मतलब सीधे-सीधे यह है कि लोकतंत्र की तो हत्या हो गई गांधीजी की तरह। अगर गांधी की समाधि पर प्रमुख विपक्षी पार्टी, विपक्षी पार्टी के सभी सांसद एक दिन का सत्याग्रह पर भी नहीं बैठ सकते हैं तो फिर लोकतंत्र कहां पर जिंदा रहेगा।"
उन्होंने कहा, "आज हम लोग प्रेस के माध्यम से देश की जनता को यह कहना चाहते हैं, भारतीय जनता पार्टी की सरकार को यह समझाना चाहते हैं कि लोकतंत्र के दो पहिए होते हैं, एक रूलिंग पार्टी और दूसरा विपक्ष। अगर एक भी पहिया लोकतंत्र का खिसक गया तो लोकतंत्र की गाड़ी वहीं की वहीं रुक जाएगी। विपक्ष के पहिए को काम करने दें। विपक्ष के पहिए को घूमने दें, हमें सत्याग्रह का अधिकार है। गांधीजी की समाधि पर सत्याग्रह नहीं करने देना, इससे खराब स्थिति देश के लोकतंत्र के लिए नहीं हो सकीत है।"
अजय माकन ने कहा, "सबसे बड़ी बात यह है कि आज से लगभग 10 साल पहले ईडी ने खुद इस केस को खत्म कर दिया था। अब वापस इस केस को खोलने का मतलब यह है कि केवल इस केस के जरिए सरकार विपक्षी पार्टी पर दबाव डाल रही ताकि हम किसानों के मुद्दों को न उठा सकें, हम महंगाई के मुद्दे को न उठा सकें, हम बेरोजगारी के मुद्दे को न उठा सकें, देश की सुरक्षा के मुद्दे को न उठा सकें, सिर्फ इसलिए दबाव की एक राजनीति खेली जा रही है। और राजनीतिक द्वेष की भावना से यह काम किया जा रहा है कांग्रेस पार्टी इसकी भरपूर निंदा करती है।"
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "हम लोगों को अपने दफ्तर में आने में दिक्कत हो रही है। हमारी गाड़ियां एक किलोमीटर दूर रोक दी जाती हैं। जब विपक्ष के हेड ऑफिस में लोगों को आने जाने देने से रोका जाएगा। विपक्षी पार्टियों को सत्याग्रह करने से रोका जाएगा तो लोकतंत्र कहां पर जिंदा रहेगा?"
माकन ने कहा, "संसद के अंदर हमारे सदस्य इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे। वहां पर भी हम लोग चर्चा कर रहे हैं। राजनीतिक द्वेष के भावना से जो यह कार्रवाई की जा रही है, उसके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं।"
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, “ऑपरेशन विजय में भारतीय सेना ने अपने संकल्प और बहादुरी का परिचय दिया था। सीमा में प्रवेश कर चुके घुसपैठियों को निकालना हमारी प्राथमिकता थी। उस मुश्किल वक्त में हमारे जवानों ने देश सेवा के मार्ग पर चलते हुए दुश्मन को जवाब दिया।”
उन्होंने कहा, “पूरा देश भारतीय सेना की वीरता एवं विजय को नमन कर रहा है। कारगिल विजय दिवस के माध्यम से हम उनके बलिदान को याद करते हैं। मैं देशवासियों को याद दिलाना चाहता हूं कि सेना का हर जवान देश की सेवा में दृढ़ संकल्पित है।”
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए, हमारे जांबाज़ जवानों ने करगिल युद्ध में हिंदुस्तान की जीत का परचम लहराया था। सेना ने अपने शौर्य और वीरता से तिरंगे पर कभी आंच नहीं आने दी। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले प्रत्येक सेनानी को श्रद्धांजलि।”
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 14,830 नए मामले सामने आए हैं, 18,159 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 36 लोगों की मृत्यु हुई है।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के पास भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज फिर ईडी के सामने अपना बयान दर्ज कराएंगी।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी आज फिर नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी के सामने अपने बयान दर्ज कराएंगी। सोनिया गांधी के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के नेता फिर सत्याग्रह कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी मुख्यालय से लेकर संसद तक पार्टी नेता मार्च कर शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह करेंगे।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ है। इस दौरान एक कार पानी के बहाव के साथ बहती देखी गई। बाढ़ जैसी स्थिति के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 26 Jul 2022, 7:42 AM IST