रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने आज अमेरिका और पश्चिम पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि दुनिया भर में सत्ता वही है जिसे तथाकथित पश्चिम ने अपने खेल में लाइन पर रखा है, लेकिन यह खेल खतरनाक है, खूनी है और मैं इसे गंदा तक कहूंगा। पुतिन ने कहा कि जैसा कि वे कहते हैं, हवा की ताकत, तूफ़ान को काटेगी।
पुतिन ने कहा कि अमेरिका ने डॉलर को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर अंतरराष्ट्रीय वित्त को बदनाम किया है। उन्होंने कहा कि सैन्य अभियानों की शुरुआत के बाद से यूक्रेन में नवीनतम विकास, विश्व व्यवस्था में टेक्टोनिक शिफ्ट हैं। हम द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद से सबसे खतरनाक दशक का सामना कर रहे हैं। साथ ही पुतिन ने कहा कि हम अमेरिका के साथ रणनीतिक स्थिरता पर बातचीत फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं, लेकिन हमें इस पर अमेरिका की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
Published: 27 Oct 2022, 7:46 AM IST
आस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में एक और बड़ा उलटफेर हुआ है। कमजोर मानी जा रही जिम्बाब्वे की टीम ने पाकिस्तान को एक रन से हरा दिया है। 131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन ही बना सकी।
Published: 27 Oct 2022, 7:46 AM IST
असम पुलिस ने गुरुवार को करीब 2500 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हाल के दिनों में गांजा की यह सबसे बड़ी जब्ती है। पुलिस ने असम-मेघालय अंतर्राज्यीय सीमा पर गुवाहाटी के जोराबत इलाके से भांग की खेप जब्त की है। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर गुवाहाटी पुलिस की एक टीम ने संयुक्त आयुक्त पार्थ सारथी महंत के नेतृत्व में छापेमारी की। इस दौरान हरियाणा के रजिस्ट्रेशन नंबर वाले ट्रक को जब्त किया गया है।
Published: 27 Oct 2022, 7:46 AM IST
मध्यप्रदेश के भ्रमण पर आए पुर्तगाली नागरिक के साथ हुई लूट की घटना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से लिया है। साथ ही कहा है कि इस तरह की घटना से राज्य की छवि प्रभावित होती है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि प्रदेशवासियों को सुरक्षा और सुशासन देना हमारा दायित्व है। प्रदेश के भ्रमण पर आए विदेशी नागरिक के साथ हुई लूट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस प्रकार की घटनाएँ प्रदेश की छवि को प्रभावित करती हैं। ऐसे प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए भविष्य में पूर्ण सतर्कता बरती जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल में विदेशी नागरिक से हुई लूट की घटना, मुरैना में डकैत गुड्डा की गतिविधियों और सतना में प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को आवास उपलब्ध न होने संबंधी प्रकरणों में सुबह निवास कार्यालय से वर्चुअली बैठक कर अधिकारियों से अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की।
Published: 27 Oct 2022, 7:46 AM IST
जम्मू रेलवे स्टेशन से गुरुवार को एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया गया और उसे निष्क्रिय कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पैदल सेना दिवस पर आज रेलवे स्टेशन परिसर से एक आईईडी बरामद होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
Published: 27 Oct 2022, 7:46 AM IST
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने गुरुवार को बेंगलुरु की सड़कों में गड्ढों की समस्या को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा को आड़े हाथों लिया। अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) इस संबंध में अदालत द्वारा दिए गए आदेशों का पालन करने में विफल रही है। मुख्य न्यायाधीश प्रसन्ना बी. वरले की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने विजय मेनन और अन्य द्वारा गड्ढों की समस्या के संबंध में दायर याचिकाओं पर विचार करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की।
Published: 27 Oct 2022, 7:46 AM IST
मोहम्मद वसीम जूनियर (4/24) और शादाब खान (3/23) की घातक गेंदबाजी के कारण यहां पर्थ क्रिकेट ग्राउंड में गुरुवार को खेले जा रहे टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 20 ओवर में 8 विकेट पर 130 रन पर रोक दिया, जिससे पाकिस्तान को 131 रनों का छोटा लक्ष्य मिला। टीम की ओर से शॉन विलियम्स (31) और ब्रैड इवांस (19) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। वही, वसीम और शादाब के अलावा हारिस रउफ ने भी एक विकेट लिया। इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे ने शानदार शुरूआत की, 5वें ओवर में क्रेग इंवास (19) और उसके बाद वेस्ली मधेवेरे (17) के आउट होने के बाद पावरप्ले में दो विकेट खोकर 47 रन बनाए। फिर पाकिस्तान के गेंदबाजों ने उन्हें पिच पर टिकने नहीं दिया, जिससे उनके एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए।
Published: 27 Oct 2022, 7:46 AM IST
शिवमोग्गा में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है और जिले में हिंसा की घटनाओं को लेकर राजनेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। जद (एस) के प्रदेश अध्यक्ष सीएम इब्राहिम ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा ने शिवमोग्गा में सांप्रदायिक आग भड़काई।
Published: 27 Oct 2022, 7:46 AM IST
राजस्थान सरकार ने राज्य के 344 आवासीय विद्यालयों में डिजिटल पुस्तकालय स्थापित करने के लिए 36.56 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त एवं विनियोग विधेयक 2022-23 पर चर्चा के दौरान की गई घोषणा के अनुपालन में स्वीकृति प्रदान की। इसका अधिकारियों ने पुष्टि की है।
Published: 27 Oct 2022, 7:46 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, इस साल, कश्मीर में 30 टार्गेटिड किलिंग्स हो चुकी हैं। पंडितों का पलायन तेज़ी से बढ़ रहा है। बीजेपी ने यूपीए द्वारा किए गए अच्छे कामों को बर्बाद कर दिया है। सत्ता में आने से पहले बड़ी-बड़ी बातें करने वाले PM सत्ता भोग रहे हैं और कश्मीरी पंडित अपने ही देश में शरणार्थी बने हुए हैं।
Published: 27 Oct 2022, 7:46 AM IST
गुजरात के मोरबी शहर में गोलीबारी के लिए छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। घटना बुधवार रात की है जब एक व्यक्ति ने पटाखा फोड़ने की बात को लेकर दो राउंड फायरिंग की। फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन शारीरिक हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया।
Published: 27 Oct 2022, 7:46 AM IST
झारखंड के धनबाद, गिरिडीह और लोहरदगा में गुरुवार को अलग-अलग हादसों में नदी और जलाशयों में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। गिरिडीह शहर से सटे उदनाबाद के कोईमारा नदी में गुरुवार दोपहर कुछ बच्चे नहाने गये थे। इसी दौरान मयंक कुमार और गौरव कुमार नामक दो बच्चे गहरे पानी में चले गये। बाकी बच्चों ने शोर मचाया। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन नदी में ही दोनों की मौत हो गई थी। दोनों बच्चे चचेरे भाई थे और उनकी उम्र 11-12 साल के आसपास थी। हादसे की खबर पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गये। दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजे गये हैं।
Published: 27 Oct 2022, 7:46 AM IST
कोयंबटूर कार विस्फोट मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार द्वारा की गई एनआईए जांच की मांग को मंजूरी दे दी है। कोयंबटूर के उक्कदम इलाके में एक मंदिर के सामने रविवार को कार में धमाका हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
Published: 27 Oct 2022, 7:46 AM IST
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को रामपुर कोर्ट ने भड़काऊ भाषण मामले में दोषी करार दिया। रामपुर कोर्ट ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई है। उनके साथ 2 अन्य आरोपियों को भी 3 साल जेल की सजा और 2000 रुपए जुर्माना लगाया गया है।
Published: 27 Oct 2022, 7:46 AM IST
झारखंड में दुमका-भागलपुर हाईवे पर गुरुवार दोपहर एलपीजी टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने से तेज विस्फोट के साथ आग लग गई और इसने सड़क के किनारे खड़ी एक ही कंपनी की तीन बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया। टैंकर और तीनों बसें जलकर पूरी तरह खाक हो गई हैं। हादसे में एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग झुलस गये हैं। गनीमत यह रही कि बसों में कोई यात्री नहीं था, अन्यथा हादसा बेहद भयावह हो सकता था। समाचार लिखे जाने तक दमकल के दस्ते पहुंच चुके हैं। आग पूरी तर बुझने के बाद ही पता चल पाएगा कि हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं।
Published: 27 Oct 2022, 7:46 AM IST
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को रामपुर कोर्ट ने भड़काऊ भाषण मामले में दोषी करार दिया। थोड़ी देर में उन्हें सजा सुनाई जाएगी।
Published: 27 Oct 2022, 7:46 AM IST
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड को 20 ओवर में 180 रन बनाने का लक्ष्य दिया है। भारत के लिए विराट कोहली ने नाबाद 62 रन बनाए।
Published: 27 Oct 2022, 7:46 AM IST
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के कन्हाई गांव में जहरीली चाय पीने से आज 3 लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर हैं, जिन्हें सैफई रेफर किया गया है। एसपी ने बताया कि पृष्ठभूमि है कि एक महिला जो चाय बना रही थी वो भूल से धान में डालने वाली दवा चाय पत्ती समझकर डाली दी। जिसे 5 लोगों ने पीया था, वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Published: 27 Oct 2022, 7:46 AM IST
BCCI ने अनुबंधित भारतीय महिला क्रिकेटरों के लिए वेतन इक्विटी नीति के कार्यान्वयन की घोषणा की है। पुरुष और महिला दोनों क्रिकेटरों के लिए मैच फीस समान होगी।
Published: 27 Oct 2022, 7:46 AM IST
बिहार में छठ महापर्व के मद्देनज़र कलाकारों और छात्रों ने पटना में 21 फीट लंबी और 15 फीट चौड़ी पेंटिंग बनाई। एक छात्रा ने बताया, "इस पेंटिंग में प्रामाणिक रंगों का इस्तेमाल किया गया है, हमने इसे हल्दी और फैब्रिक पेंट से बनाया है। इस पेंटिंग को हमने कॉटन के कपड़े पर बनाया है।"
Published: 27 Oct 2022, 7:46 AM IST
कोयंबटूर कार विस्फोट मामले में पुलिस ने छठे व्यक्ति अफसर खान को गिरफ्तार किया है जो जेम्सा मुबीन (जिसकी विस्फोट में मृत्यु हो गई) का चचेरा भाई है। उसे दो दिन पहले विशेष जांच दल (SIT) ने पकड़ा था।
Published: 27 Oct 2022, 7:46 AM IST
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के हंडिया के पास राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार के बिजली के पोल से टकराने से 5 लोग की मौत और 5 लोग घायल हो गए। गंगापार के SP ने बताया, "सूचना सुबह करीब 6:30 बजे मिली। गाड़ी में 10 लोग सवार थे, वे विंध्याचल की ओर जा रहे थे। घायलों को अस्पताल भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।"
Published: 27 Oct 2022, 7:46 AM IST
दिल्ली में एयर क्वालिटी खराब होने की वजह से धुंध है। तस्वीरें सिग्नेचर ब्रिज की हैं। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 266 (खराब) श्रेणी में है।
Published: 27 Oct 2022, 7:46 AM IST
उत्तर प्रदेश के हरदोई में दो गुटों की झड़प में दो लोगों की मौत हो गई। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि एक व्यक्ति ने एक परिवार पर हमला किया, जिसमें बाबू सिंह और उनके बेटे की मौत हो गई, दो अन्य घायल हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई हैं।
Published: 27 Oct 2022, 7:46 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 27 Oct 2022, 7:46 AM IST