आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि कहा जाता है कि अगर आप गलत खाना खाएंगे तो आप गलत रास्ते पर चले जाएंगे। तामसिक भोजन न करें। पश्चिम में, लोग मांस और मछली खाते हैं। यहां के मांसाहारी लोग 'सावन' और सप्ताह के कुछ दिनों में मांसाहारी भोजन नहीं करते हैं, मांस खाने में अनुशासन का पालन करने का प्रयास करें..ताकि मन एकाग्र रहे।
Published: 29 Sep 2022, 8:16 AM IST
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राम माधव जी के कार्यालय में अखंड भारत का नक्शा है और यहां बीजेपी-आरएसएस हिंदू-मुसलमानों के बीच नफरत फैलाते हैं। वे कहते हैं कि इनको पाकिस्तान भेज देना चाहिए। हमारे देश में विविधता है, यही हमारी ताकत है। इनके (बीजेपी-आरएसएस) दिलों में नफरत है और इससे दिलों को नहीं जीता जा सकता।
Published: 29 Sep 2022, 8:16 AM IST
मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले से पुलिस और सेना के संयुक्त अभियान में अंसार गजवत-उल-हिंद (एजीएच) आतंकी संगठन से जुड़े एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, "एजीएच आतंकवादी संगठन के एक आतंकवादी नवाकदल के जुनैद अहमद पारे को श्रीनगर पुलिस की एक संयुक्त टीम और श्रीनगर के पालपोरा से 24 आरआर ने गिरफ्तार किया।"
आतंकी से एक पिस्टल, मैगजीन और जिंदा कारतूस समेत हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने यूएपीए की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच चल रही है।
आईएएनएस
Published: 29 Sep 2022, 8:16 AM IST
लम्पी वायरस से संक्रमित होने से यहां 93 मवेशियों की मौत हो गई है, जबकि गुरुग्राम, सोहना और पटौदी क्षेत्रों में मवेशियों में संक्रामक बीमारी के 890 मामले पाए गए हैं। यह जानकारी जिले के पशुपालन विभाग ने दी। अधिकारियों ने बताया कि लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) तेजी से फैल रहा है, लेकिन यह न तो जानवरों से और न ही गाय के दूध से इंसानों में फैलता है।
पशुपालन और डेयरी की उप निदेशक डॉ. पुनीता गहलावत ने बताया कि लम्पी वायरस की बीमारी के एक तिहाई मामले ठीक हो गए हैं और गुरुग्राम में लगभग 71,000 मवेशियों को वायरस से बचाने के लिए टीका लगाया गया है।
Published: 29 Sep 2022, 8:16 AM IST
केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने गुरुवार को चौथे राष्ट्रीय युवा पुलिस अधीक्षक सम्मेलन और पुलिस एक्सपो का उद्घाटन किया। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय साइबर अपराधों से निपटने और साइबर हमलों को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्यों के पुलिस अधीक्षकों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के अधिकारियों को संबोधित किया और साइबर अपराधों को चुनौतीपूर्ण बताते हुए केंद्र के प्रयासों को विस्तार से गिनाया। उन्होंने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां दो मोचरें पर परिवर्तन देख रही हैं। पहला दिन-प्रतिदिन नई आपराधिक चुनौतियों को हल करने के लिए प्रौद्योगिकी को अपनाना, अपराध पैटर्न की बेहतर पहचान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि का उपयोग करना और दूसरा तेजी से बदलते अपराध पैटर्न और उनके तौर-तरीके को समझना और कड़ी कार्रवाई करना।
Published: 29 Sep 2022, 8:16 AM IST
नोएडा के सेक्टर 93 बी में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के बाहर धरना प्रदर्शन करना त्यागी समाज के लोगों को काफी महंगा पड़ा है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मांगेराम त्यागी सहित 6 नामजद और 60 से 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बीते मंगलवार दोपहर से ही अनु त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज के लोग धरने पर बैठे थे। बुधवार शाम 5 बजे के आसपास मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में धरने पर बैठे लोगों ने अपना धरना खत्म किया था। उनके धरने को देखकर बड़ी संख्या में पुलिस बल कोई सोसाइटी के बाहर लगाया गया था।
Published: 29 Sep 2022, 8:16 AM IST
भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी द्वारा फैलाई गई नफरत और गुस्से की वजह से आज देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि ऊंची कीमतों के कारण किसानों, मजदूरों, छोटे और मध्यम व्यवसाई भारी पीड़ा में जी रहे हैं।
Published: 29 Sep 2022, 8:16 AM IST
केरल में अपने चरण के समापन के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को कर्नाटक में प्रवेश करने वाली है।
Published: 29 Sep 2022, 8:16 AM IST
भोपाल की एक विशेष सीबीआई अदालत ने गुरुवार को व्यापमं घोटाले के मामले में पांच लोगों को दोषी ठहराया और सात साल की सजा सुनाई। अदालत ने प्रत्येक पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जबकि उनके दो सह-आरोपियों को ठोस सबूत के अभाव में बरी कर दिया गया था। अदालत में सीबीआई का प्रतिनिधित्व करने वाले विशेष लोक अभियोजक सतीश दिनकर ने कहा कि सजा पाए लोग 2013 में हुई पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में घोटाले में शामिल थे।
Published: 29 Sep 2022, 8:16 AM IST
मध्य प्रदेश के धार जिले में कारम बांध रिसाव मामले को लेकर कांग्रेस विधायक पांची लाल मेड़ा ने आदिवासी न्याय यात्रा निकाली और वे राजधानी भोपाल पहुंचे तो उन्हें लालघाटी पर रोक दिया गया। इस यात्रा का स्वागत करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी इन आदिवासियों और कांग्रेस नेताओं के साथ सड़क पर बैठ गए।
Published: 29 Sep 2022, 8:16 AM IST
मध्य प्रदेश के जबलपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में आग लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के F6 सेक्शन में आग लगी है। घटना में फैक्ट्री के करीब 11 कर्मचारी झुलस गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published: 29 Sep 2022, 8:16 AM IST
भारतीय क्रिकेट टीम को आइसीसी टी20 विश्व कप से पहले जोरदार झटका लगा है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान उनको पीठ दर्द की शिकायत हुई थी।
Published: 29 Sep 2022, 8:16 AM IST
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की पहली अध्यक्ष जयंती पटनायक का 90 वर्ष की उम्र में बुधवार रात यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
Published: 29 Sep 2022, 8:16 AM IST
बिहार की एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरजोत कौर भामरा का एक विवादास्पद बयान वायरल हुआ, जिसमें वो एक छात्रा द्वारा सैनिटरी नैपकिन मांगे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहती हैं, कि कल को कंडोम भी मुफ्त मांगेंगी? इस आपत्तिजनक बयान का राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए अधिकारी को नोटिस भेजकर 7 दिन में जवाब मांगा है।
Published: 29 Sep 2022, 8:16 AM IST
हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना अंतर्गत नापो खुर्द गांव में शशि कुमार नामक व्यक्ति ने अपनी नवविवाहिता गर्भवती पत्नी पूजा की गोली मारकर हत्या कर दी। पूजा के मायके वालों का आरोप है कि शशि और उसके घर वाले शादी के बाद छह लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इस वारदात से गुस्साये ग्रामीणों ने पूजा का शव उसकी ससुराल के आंगन में ही दफना दिया और वहां पक्का कब्र बना दिया। ग्रामीणों ने घर का सारा सामान बाहर निकालकर उसमें आग लगा दी।
Published: 29 Sep 2022, 8:16 AM IST
असम के सोनितपुर जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में एक नौका पलटने से करीब 50 लोग लापता है। इस घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Published: 29 Sep 2022, 8:16 AM IST
गर्भपात पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि अविवाहित महिलाओं को भी 24 हफ्ते तक गर्भपात का अधिकार है। आपको बता दें, SC ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी रूल्स के नियम 3-B का विस्तार किया है।
Published: 29 Sep 2022, 8:16 AM IST
उधमपुर विस्फोट कांड जिसमें दो व्यक्ति घायल हुए थे, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपे जाने की संभावना है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि कुलीन एनआईए अधिकारियों की एक टीम को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर भेजा गया है।
Published: 29 Sep 2022, 8:16 AM IST
अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच कर रही SIT ने कोटद्वार कोर्ट में याचिका दायर कर मुख्य आरोपी पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों के पुलिस रिमांड की मांग की है.
Published: 29 Sep 2022, 8:16 AM IST
जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में आठ घंटे के अंदर दो बम विस्फोट हुए है। पहले बुधवार देर रात जम्मू के उधमपुर जिले में एक बस में हुए धमाके से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। इस धमाके में 2 लोग घायल हो गए। गुरुवार सुबह 6 बजे इसी इलाके में एक और धमाका हुआ। ये दूसरा धमाका एक बस में ठीक उसी तरीके से हुआ जैसा बुधवार शाम उधमपुर के एक पेट्रोल पंप में खड़ी बस में हुआ था।
Published: 29 Sep 2022, 8:16 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 29 Sep 2022, 8:16 AM IST