नौकरी को नियमित नहीं किए जाने से दुखी असम के नागांव जिले में राज्य सरकार के एक कर्मचारी ने राष्ट्रपति, असम के राज्यपाल, सर्वोच्च न्यायालय और गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों से प्रार्थना की है कि उसे इच्छामृत्यु की अनुमति दी जाए। नगांव जिले में पीडब्ल्यूडी में एक आकस्मिक कर्मचारी के रूप में काम करने वाले 59 वर्षीय दुलाल बोरा ने दावा किया कि उच्च अधिकारियों के कई आश्वासनों के बाद भी उनकी नौकरी को नियमित नहीं किया गया है।
बोरा अगले साल 60 साल के हो जाएंगे, जिसके बाद उन्हें सरकारी कार्यालय में नियमित पद की पेशकश नहीं की जा सकती। अपनी नौकरी की स्थिति से परेशान बोरा ने इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। इच्छामृत्यु देश में सख्त दिशानिर्देशों के तहत 2018 से वैध है।
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST
गाजियाबाद पुलिस ने यहां अवैध रूप से चल रहे एक हुक्का बार में रात की छापेमारी के दौरान आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान आशु, दीपक, सौरव, अरहम खान, राजकुमार, जुबेर खान, समी खान और साकिब खान के रूप में हुई है, जबकि हुक्का बार के मालिक रजत चौहान और साहिल राजपूत फरार हैं।
अधिकारी के मुताबिक, छापेमारी 1-2 जून की दरम्यानी रात में की गई थी। अधिकारी ने कहा, "यह हुक्का बार इंदिरापुरम के सिद्धार्थ कॉम्प्लेक्स में संचालित पाया गया।" उन्होंने कहा कि पुलिस को बड़ी संख्या में हुक्का और अन्य सामग्री भी मिली है।
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST
जम्मू-कश्मीर में आम लोगों पर आतंकी हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज बडगाम में ईंट भट्ठे में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों पर हमला हुआ, जिसमें 2 मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है।
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST
भारत के प्रथम आरआरटीएस के प्रथम ट्रेन सेट को गुजरात के सावली से रवाना कर दिया गया है। इस सेमी-हाई-स्पीड एरोडायनामिक आरआरटीएस ट्रेनसेट को एल्सटॉम के फैक्ट्री से एक बड़े ट्रेलर पर रख कर भेजा गया है जो लगभग एक हफ्ते के यात्रा के बाद सड़क मार्ग से दुहाई डिपो, गाजियाबाद में पहुंचेगी।
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST
नेपाल में तारा एयरलाइंस हादसे के पीड़ितों का अंतिम संस्कार आज राजधानी काठमांडू में किया गया, जिसमें 4 भारतीय और 16 नेपाली शामिल थे। चारों भारतीयों का अंतिम संस्कार राजधानी के पशुपतिनाथ मंदिर में किया गया।
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST
सिद्धू मूसेवाला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण 'हेमोरेजिक शॉक बताया गया है जो कि एंटीमॉर्टम आग्नेयास्त्र की चोटों के कारण प्रकृति के सामान्य पाठ्यक्रम में मौत का कारण बनने के लिए पर्याप्त है'। मूसेवाला की 29 मई को मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी की वकील मधु दयाल ने कहा कि हाईकोर्ट में आज पंजाब सरकार ने कहा कि अमृतसर के घलुघरा कार्यक्रम के लिए अस्थायी रूप से सुरक्षा ली गई है और इसे 7 जून तक बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे उस व्यक्ति के लिए जिम्मेदारी चिह्नित करेंगे जिसने उन लोगों की सूची बनाई जिनकी सुरक्षा को सार्वजनिक किया गया था।
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST
कश्मीरी पंडितों के सामूहिक प्रस्थान की खबर पर श्रीनगर एयरपोर्ट ने कहा कि हम सनसनीखेज अफवाहों का खंडन करते हैं। हम प्रतिदिन 16,000 से 18,000 यात्रियों को संभालते हैं। आज भी यात्रियों की संख्या औसत है। अल्पसंख्यक समुदाय की कोई भारी भीड़ नहीं है।
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST
हरियाणा कांग्रेस के विधायक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया, "राज्यसभा चुनाव में जितनी हमारी संख्या बल है उससे ज़्यादा आपको बढ़ाकर देंगे। बीजेपी की सरकार को निर्दलीय विधायक और JJP विधायक समर्थन दे रहे हैं तो बीजेपी उनका ध्यान रखे।"
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST
जम्मू-कश्मीर में बैंक प्रबंधक विजय कुमार की हत्या पर उनके पिता ने कहा, “वो PO बनने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहा था और फिर ब्रांच मैनेजर बनकर किसी और राज्य में या यहां आने की कोशिश की जा रही थी। हम चाहते थे कि वो राजस्थान में कही आ जाए। लेकिन ईश्वर की जो इच्छा है वही होगा।”
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST
कश्मीर के मौजूदा हालात पर राहुल गांधी ने कहा, “बैंक मैनेजर, टीचर और कई मासूम लोग रोज मारे जा रहे हैं, कश्मीरी पंडित पलायन कर रहे हैं। जिनको इनकी सुरक्षा करनी है, उनको फिल्म के प्रमोशन से फुर्सत नहीं है। बीजेपी ने कश्मीर को सिर्फ अपनी सत्ता की सीढ़ी बनाया है। कश्मीर में अमन कायम करने के लिए तुरंत कदम उठाइए, प्रधानमंत्री जी।
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को स्वास्थ्य, गृह, बिजली, जल और उद्योग विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ये विभाग सत्येंद्र जैन के पास थे।
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST
प.बंगाल BJP सांसद सौमित्र खान ने गायक #KK की मृत्यु पर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर ऑडिटोरियम में 3,000 की क्षमता के बजाय 7,000 लोगों को अंदर जाने की अनुमति देने, AC के काम नहीं करने व अस्पताल में #KK को भर्ती किए जाने के दौरान TMC नेताओं की उपस्थिति पर जांच की मांग की है।
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को कहा कि नफरत की राजनीति के बोलबाले के कारण देश खतरे में है। चंद्रशेखर राव ने इस बात पर चिंता जताई कि देश में धार्मिक उन्माद के अलावा किसी भी अन्य मुद्दे पर चर्चा या बहस नहीं हो रही है। लोगों की जरूरतें अब हाशिये पर हैं।
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST
गायक केके पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। मुंबई के वर्सोवा श्माशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। केके के बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी। गायक के परिवार और फैंस ने नम आंखों के साथ केके को अलविदा कहा।
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अरेह मोहनपोरा में इलाकी ग्रामीण बैंक के बाहर सुरक्षा बल तैनात किए हैं, जहां आतंकवादियों ने बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बताया, “कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पिछले एक हफ्ते में बहुत सारे नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलीं, जिनमें से कई साथी कोविड पॉजिटिव पाए गए। कल शाम से कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को थोड़ा बुखार और कोविड के लक्षण दिखे। आज टेस्ट कराने पर वह कोविड पॉजिटिव पाई गईं।”
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST
सिद्धू मूस वाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर संपत नेहरा से पूछताछ की। पुलिस उसे 31 मई को दिल्ली की तिहाड़ जेल से पेशी वारंट पर पंजाब ले गई थी। आज उसे वापस तिहाड़ जेल लाया गया है। जेल अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST
कश्मीर में कार्यरत हिंदू समुदाय के लोगों ने जम्मू में विरोध प्रदर्शन किया और अपने समुदाय के सदस्यों के लिए सुरक्षा की मांग की।
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST
ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी विशाल पांडे ने कहा, “बुलंदशहर का रहने वाला एक 25,000 का इनामी बदमाश ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को देखकर बदमाश ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी। उससे तमंचा, कारतूस और एक बिना नंबर की बाइक मिली है।
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली है कि अगले कुछ दिनों में केंद्र सरकार मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार करने जा रही है। पता चला है कि केंद्र सरकार ने सभी जांच एजेंसियों को मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई न कोई फर्जी मामला तैयार करने को कहा है।”
उन्होंने कहा, “मनीष सिसोदिया भारत की शिक्षा क्रांति के जनक हैं, आज़ाद भारत के इतिहास के शायद वे सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18 लाख बच्चे पढ़ते हैं, मनीष जी ने इन बच्चों को सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी है।”
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को फर्जी मामलों में जेल में डालकर ये लोग दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो अच्छे काम हो रहे हैं उन्हें रोकना चाहते हैं परन्तु चिंता मत कीजिए मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। सभी अच्छे काम चलते रहेंगे।”
सीएम केजरीवाल ने कहा, “मेरा प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर अनुरोध है कि एक एक करके जेल में डालने की बजाए आप आम आदमी पार्टी के सभी मंत्रियों, विधायकों को एक साथ जेल में डाल दीजिए। सभी एजेंसियों को बोल दीजिए कि एक साथ सारी जांच कर लें। आप एक एक मंत्री को गिरफ़्तार करते हैं इससे जनता के कामों में बाधा होती है।”
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST
राहुल गांधी ने कहा, “पिछले 8 वर्षों में तेलंगाना को टीआरएस द्वारा अत्यधिक कुशासन का सामना करना पड़ा है। तेलंगाना स्थापना दिवस पर मैं एक गौरवशाली तेलंगाना, विशेष रूप से किसानों, श्रमिकों, गरीबों और आम लोगों के लिए समृद्धि लाने पर केंद्रित एक आदर्श राज्य के निर्माण के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता की पुष्टि करना चाहता हूं।”
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र में गश्त के दौरान 2 बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को पैर में गोली लगी और दूसरा फरार हो गया। आरोपी पर पहले से लगभग आधा दर्जन मामले दर्ज हैं, और 30,000 का इनाम था।
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST
हरियाणा में हिरासत में दो कैदियों को भागने में मदद करने के आरोप में तीन पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह जानकारी गुरुग्राम के एसीपी प्रीत पाल सिंह ने दी है।
उन्होंने बताया, 2 कैदियों को भोंडसी जेल से LNJP अस्पताल ले जाया गया था। वापस लौटते समय उन्हें होटल लाया गया, जहां से वे भाग गए। आरोपियों, 3 पुलिसकर्मियों और उनकी मदद करने वाले 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज़ कर तीनों पुलिस एस्कॉर्ट गार्ड को गिरफ़्तार किया है।
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST
उत्तराखंड के चमोली में फर्जी वेबसाइट से ठगी का मामला सामने आया। 15 मई को बद्रीनाथ थाने में शिकायत दर्ज़ कराई गई कि हिमालयन हेली सर्विस के नाम पर एक वेबसाइट से केदारनाथ के लिए हेली बुकिंग के नाम पर 24,000 रुपए अकाउंट में जमा कराए गए।
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST
असम के नलबाड़ी जिले में पुल ना होने के चलते प्राइमरी स्कूल के छात्रों को अपने स्कूल जाने के लिए नाव का उपयोग करना पड़ रहा है।
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST
पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इस समय दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की रिमांड पर है। पुलिस ने इसे एक पुराने मामले में रिमांड पर ले रखा है।
पुलिस की पूछताछ में गैंगस्टर लॉरेंस ने सिंगर मूसेवाला के कत्ल से खुद को अलग कर लिया है। खबरों के मुताबिक, लॉरेंस ने यह खुलासा कि विक्की मिद्दूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए ही मूसावाला की हत्या की गई है।
साथ ही सोशल मीडिया पोस्ट की भी जानकारी न होने की बात कही है। लॉरेंस ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया में जो भी पोस्ट डाले जा रहे हैं, उनमें उसका या उसकी गैंग का कोई रोल नहीं है।
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 02 Jun 2022, 8:05 AM IST