हालात

बड़ी खबर LIVE: CWG 2022 में भारतीय वेटलिफ्टरों का डंका, मीराबाई ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को अपना पहला गोल्ड मिल गया है। भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू ने देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

CWG में गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति ने मीराबाई चानू को बधाई दी

मेरी जीत के बाद राष्ट्रगान बजाया गया तो मैं बहुत भावुक हो गई :मीराबाई चानू

मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा जब मेरी जीत के बाद राष्ट्रगान बजाया गया तो मैं बहुत भावुक हो गई थी, हर कोई अपनी आवाज के ऊपर इसे गा रहा था।

CWG में भारत की झोली में गोल्ड आने पर कांग्रेस बोली- नारी शक्ति...विजयी हुई

CWG 2022 में भारत की झोली में पहला गोल्ड, मीराबाई चानू ने देश को दिलाया गोल्ड मेडल  

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को अपना पहला गोल्ड मिल गया है। भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू ने देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है।

भारतीय सेना के डॉग, एक्सल की जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन के दौरान गोली लगने से मौत

भारतीय सेना के डॉग, एक्सल ने आज 29 आरआर के साथ तैनात किए जाने के दौरान जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन में गोली लगने के बाद अपनी जान गंवा दी। पोस्टमॉर्टम में 10 से अधिक घाव और फीमर के फ्रैक्चर का पता चला है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1333 मामले दर्ज किए गए, इस दौरान तीन मरीजों की मौत भी हुई

गुजरात: सापुतारा, डांग में आज से मानसून उत्सव "मेघ मल्हार" शुरू

मीराबाई चानू महिलाओं के 49 किलोग्राम भार वर्ग में स्नैच के अपने तीसरे प्रयास में 90 किलोग्राम वजन उठाने में विफल रहीं 

तुर्बत (बलूचिस्तान) में एक स्टेडियम के अंदर फुटबॉल मैच के दौरान धमाका 

गुजरात मॉडल जैसा नहीं है छत्तीसगढ़ मॉडल, यहां सभी को नौकरी मिलती है और सभी के जेब में पैसा भी आता है: CM बघेल

छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार गुजरात मॉडल की बात करके सत्ता में आई लेकिन वे इस बात पर चर्चा नहीं कर रहे हैं कि यह मॉडल वास्तव में क्या है। लेकिन हम देख सकते हैं कि देश की संपत्ति लगातार बिक रही है। शायद यही गुजरात मॉडल है-बेरोजगारी बढ़ी, गरीब और गरीब होता गया।

सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ मॉडल वह है जहां सभी को नौकरी मिलती है, और सभी की जेब में पैसा आता है - यही छत्तीसगढ़ मॉडल है।

BCCI ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 वनडे के लिए टीम इंडिया की घोषणा की

महाराष्ट्र: सांगली के स्कूल में मिला हैंड ग्रेनेड, बम स्क्वॉड ने इसे अपने कब्जे में लिया

तिरंगा ऊंचा उड़ रहा था, यह मेरा सपना था: कांस्य पद जीतने के बाद बोले भारतीय वेटलिफ्टर गुरुराज पुजारी

बर्मिंघम में कांस्य पदक विजेता भारतीय वेटलिफ्टर गुरुराज पुजारी ने जीत के बाद कहा कि मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। तिरंगा ऊंचा उड़ रहा था, यह मेरा सपना था।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय कोयला मंत्री को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी को राज्य में इस्पात कारखानों को पर्याप्त मात्रा में कोयले की पूर्ति और उसी के लिए साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) को निर्देश देने के लिए पत्र लिखा है।

CWG 2022: वेटलिफ्टिंग में भारत को एक और मेडल,गुरूराज पुजारी ने जीता कांस्य पदक

वेटलिफ्टर गुरुराज पुजारी ने पुरुषों के 61 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 269 किलोग्राम के साथ भारत के लिए कांस्य पदक जीता।

CWG 2022: भारतीय मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन ने लगाया जीत का पंच, द.अफ्रीका के डी. अमजोले को 5-0 से हराया

भारतीय मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन ने पुरुषों के फेदरवेट वर्ग में दक्षिण अफ्रीका के डी. अमजोले को 5-0 से हराया, प्री-क्वार्टर में पहुंचे

CWG 2022: वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने पर संकेत को राहुल गांधी ने दी बधाई 

राहुल गांधी ने CWG 2022 में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने पर राहुल गांधी ने बधाई दी। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के लिए गर्व का क्षण है! सीडब्ल्यूजी 2022 में रजत पदक जीतने के लिए संकेटसरगर को हार्दिक बधाई। आपकी कई युवा भारतीयों के लिए प्रेरणा की कहानी है। टीम इंडिया को ऑल द बेस्ट। प्रकाश बनाए रखना।

भारत के पदक तालिका की शुरुआत के लिए संकेत सरगर को बधाई: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर किया, "राष्ट्रमंडल खेलों में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने के लिए संकेत सरगर को बधाई। आपकी अपार मेहनत ने आपको सफलता और भारत का गौरव बढ़ाया है। भारत के पदक तालिका की शुरुआत के लिए मेरी शुभकामनाएं।"

मेरे बेटे ने भारत को पहला पदक दिया- संकेत महादेव सरगर के पिता

कॉमन वेल्थ गेम्स में संकेत महादेव सरगर के रजक पदक जीतने के बाद उनके पिता महादेव सरगर ने कहा कि मेरे बेटे ने भारत को पहला पदक दिया है इससे हम बहुत खुश हैं।

CWG 2022: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत, गुयाना को 3-0 से हराया

CWG में रजत पदक जीतने के लिए वेटलिफ्टर संकेत सरगर को PM मोदी ने बधाई दी

राष्ट्रमंडल खेल 2022, भारत को मिला पहला मेडल, वेटलिफ्टिंग में संकेत ने जीता सिल्वर

भारतीय वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने पुरुषों के 55 किलोग्राम भारवर्ग सिल्वर मेडल जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का पहला मेडल है।

संकेत ने कहा, “मैं खुश हूं लेकिन मैं खुद से नाराज भी हूं क्योंकि मुझे स्वर्ण पदक जीतना था और मैंने स्वर्ण पदक के लिए तैयारी भी की थी। मैं 4 साल से स्वर्ण पदक के लिए तैयारी कर रहा था और स्वर्ण पदक एक कदम की दूरी पर था। मुझे इस पदक के मिलने पर खुशी है कि ये देश का पहला पदक है।”

अगले हफ्ते मौद्रिक नीति बैठक में आरबीआई 25-50 आधार अंक बढ़ा सकता है

विभिन्न फंड मैनेजरों और अर्थशास्त्रियों के अनुमान के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की रेट-सेटिंग कमेटी 3-5 अगस्त के बीच होने वाली मौद्रिक नीति की बैठक में रेपो रेट में 25-50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर सकती है।

नीतिगत रुख पर अर्थशास्त्री और फंड मैनेजरों की मिश्रित राय है। कुछ लोग उम्मीद कर रहे हैं कि रुख 'तटस्थ' में बदल जाएगा, जबकि कुछ का कहना है कि 'समायोजन रुख को वापस लेना जारी रह सकता है।'

क्वांटईको रिसर्च के अर्थशास्त्री विवेक कुमार ने कहा, "हमें अगस्त नीति समीक्षा में रेपो रेट में 40-50 बीपीएस की बढ़ोतरी की उम्मीद है। समायोजन के रुख को वापस लेना जारी रह सकता है।"

IMA ने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री से उनके दुर्व्यवहार के लिए तत्काल बिना शर्त माफी और इस्तीफे की मांग की है।

मध्य प्रदेश: रतलाम के एक मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई

रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे 109 पर बांसबारा के पास भारी भूस्खलन, जिसके बाद हाईवे को बंद किया गया  

CWG 2022: 14 वर्षीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह, डेब्यू करने वाले अभय सिंह ने जीत के साथ शुरुआत की

उद्धव ठाकरे बोले- महाराष्ट्र के राज्यपाल ने मराठियों और उनके गौरव का किया अपमान

महाराष्ट्र के राज्यपाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के पूर्व सीएम और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे कहा, “राज्यपाल राष्ट्रपति का दूत होता है, वह पूरे देश में राष्ट्रपति की बातों को मानता है। लेकिन अगर वही गलती करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई कौन करेगा? उन्होंने मराठियों और उनके गौरव का अपमान किया है।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं राज्यपाल के पद पर बैठे किसी का अपमान नहीं करना चाहता। मैं कुर्सी का सम्मान करता हूं लेकिन भगत सिंह कोश्यारी ने मराठियों का अपमान किया और लोगों में गुस्सा है। धर्म के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

न्याय तक पहुंच सामाजिक मुक्ति का साधन है: CJI रमण

CWG 2022: भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया  

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्य मंत्री सुभाष सरकार के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'उज्ज्वल भारत उज्जवल भविष्य' के समापन के मौके पर आयोजित ग्रैंड फिनाले में शामिल हुए 

शहीद अद्वितीय बल का पार्थिव शरीर जम्मू में उनके पैतृक गांव लाया गया, मिग-21 हादसे में गई थी जान

28 जुलाई को राजस्थान के बाड़मेर में मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटना में शहीद हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल का पार्थिव शरीर जम्मू में उनके पैतृक गांव पहुंच गया है।

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक कार्यक्रम में लोक कलाकारों के साथ नृत्य किया

योगी सरकार में जनता एंबुलेंस के बिना तड़प रही और एंबुलेंस सेवा कबाड़ा हो गई- समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी ने कहा, “योगीराज में अनफिट एंबुलेंस सड़कों पर दनादन दौड़ रही हैं, मरीजों को ले जाने के बजाय एंबुलेंस फर्जी चक्कर लगाकर घोटाला भी कर रहीं। अखिलेश यादव ने 108 ,102 नंबर की एंबुलेंस सेवा जनता को समर्पित की थी। योगी सरकार में जनता एंबुलेंस के बिना तड़प रही और एंबुलेंस सेवा कबाड़ा हो गई!”

ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की दौड़ में लिज ट्रस 90 प्रतिशत के साथ आगे: सर्वेक्षण

उत्तराखंड: राज्य के गढ़वाल मंडल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण गंगा का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचा

दिल्ली में पारदर्शी तरीके से शराब की दुकानों नीलामी के बाद अब 9500 करोड़ की आय सरकार को हुई- डीप्टी सीएम सिसोदिया

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में 2021-22 की एक्साइज पॉलिसी लागू होने से पहले ज्यादा सरकारी दुकानें थी। सरकारी दुकानों के जरिए शराब बिकती थी और बहुत घोटाला होता था। दिल्ली में कुछ निजी दुकानें थी लेकिन इसका लाइसेंस भी इन लोगों ने अपनों को ही दिया था। उनसे चार्ज भी कम लेते थे।

उन्होंने कहा कि हमने शराब दुकानों की पारदर्शी तरीके से नीलामी की। पहले दिल्ली में 850 दुकानें थी। नई पॉलिसी में हमने तय किया कि एक भी ज्यादा दुकान नहीं खोलेंगे। पहले इन दुकानों से सरकार को 6000 करोड़ की आय होती थी। पारदर्शी तरीके से नीलामी के बाद अब 9500 करोड़ की आय सरकार को हुई।

सिसोदिया ने कहा कि दुकानदारों, अधिकारियों को ED और CBI से धमका रहे हैं। वे चाहते हैं कि दिल्ली में कानूनी शराब की दुकानें बंद हों और अवैध दुकानों से पैसा कमाया जाए। हमने नई शराब नीति को रोकने का फैसला किया है और सरकारी शराब की दुकानें खोलने का आदेश दिया है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

बहुसंख्यक न्याय वितरण तंत्र का अनुसरण नहीं कर सकते- सीजेआई एनवी रमना

पहली अखिल भारतीय जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण बैठक में सीजेआई एनवी रमना ने कहा कि हमारी असली ताकत युवाओं में है। दुनिया के 1/5 युवा भारत में रहते हैं। कुशल श्रमिक हमारे कार्यबल का केवल 3 फीसदी हैं, हमें अपने देश के कौशल बल का उपयोग करने की आवश्यकता है और भारत अब वैश्विक अंतर को भर रहा है।

सीजेआई ने कहा कि बहुसंख्यक न्याय वितरण तंत्र का अनुसरण नहीं कर सकते। न्याय तक पहुंच सामाजिक मुक्ति का एक साधन है। अगर आज हम न्याय के साथ लोगों के दरवाजे तक पहुंच पाए हैं, तो हमें योग्य न्यायाधीशों, उत्साही अधिवक्ताओं और सरकारों को धन्यवाद देना होगा।

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने महेन्द्र भट्ट को भाजपा उत्तराखंड का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया 

देश में 24 घंटे में कोरोना के 20,408 नए केस आए सामे, 54 लोगों की मौत

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 20,408 नए मामले सामने आए और 20,958 मरीज ठीक हुए। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड से 54 लोगों की मृत्यु हुई।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है।पुलिस ने यह जानकारी दी। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

अगर मुंबई और ठाणे से गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा दिया जाता है, तो यहां कोई पैसा नहीं बचेगा- महाराष्ट्र के राज्यपाल

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि अगर महाराष्ट्र, खासकर मुंबई और ठाणे से गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा दिया जाता है, तो यहां कोई पैसा नहीं बचेगा। मुंबई, देश की आर्थिक राजधानी नहीं रह पाएगी।

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में PFI की रैली की इजाजत नहीं दी

कर्नाटक: भारी बारिश के बाद मंगलुरु शहर के कई हिस्सों में जलभराव 

देश के कई जगहों में बारिश हुई, वीडियो मंडी हाउस इलाके से   

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में फरासू हनुमान मंदिर के पास पहाड़ियों से आ रहे मलबे और पत्थरों के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 58 बंद

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, आतंकियों के छिपे होने की सूचना

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के करेरी इलाके के वानीगाम बाला में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 30 Jul 2022, 7:32 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा