राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राज्य में 23 नवगठित स्थानीय निकायों के लिए 57.50 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। इसके तहत प्रत्येक नगर निकाय में 2.50 करोड़ रुपये की लागत से 15 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जायेगा।
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मंडावी गांव में 55 फुट गहरे बोरवेल में 5 साल का एक बच्चा गिर गया। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। भोपाल और होशंगाबाद से एसडीआरएफ की टीमें पहुंच गई हैं। बच्चे को ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है। सीएम शिवराज चौहान लगातार बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
बंगाल की खाड़ी के ऊपर संभावित चक्रवाती तूफान की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक हुई। आईएमडी डीजी ने समिति को चक्रवाती तूफान की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। एनडीआरएफ की 5 टीमें तमिलनाडु को, 3 टीमें पुडुचेरी को उपलब्ध कराई गई हैं और आंध्र के लिए टीमें स्टैंडबाय पर हैं।
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की को-चेयर और ट्रस्टी मेलिंडा गेट्स ने मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की।
वित्त मंत्रालय ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला के माध्यम से बताया कि दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने महामारी और उसके परिणाम और देश के प्रभावशाली वैक्सीन कवरेज से निपटने में भारत की सफल पहलों पर चर्चा की।
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
थाना फेस 1 पुलिस ने गाड़ी में बैठाकर लूट करने वाली घटनाओं का खुलासा करते हुए एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट के 8500/- रुपए, एक कार व 1 फर्जी पुलिस परिचय पत्र बरामद किया है।
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
थाना दादरी पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित 1 चीनी नागरिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। चीनी नागरिक ने एक ठेकेदार का काम करने के बाद 27 लाख रुपया और करीब 1.25 करोड़ का सामान हड़प लिया था।
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को भागलपुर एवं कटिहार जिले में गंगा नदी से हो रहे कटावग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान भागलपुर जिले के सबौर प्रखण्ड के इंगलिश फरका, रंगरा चौक प्रखण्ड के झालूदास ज्ञानीदास टोला, जहांगीरपुर बायसी तथा कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखण्ड के झाबू टोला एवं मनिहारी प्रखण्ड के बाघमारा गाँव का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कटिहार जिला के अमदाबाद से कुसेर्ला तक हो रहे कटाव की विस्तृत जानकारी ली।
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
फिच रेटिंग्स ने अपने ग्लोबल इकॉनोमिक आउटलुक में चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 7 फीसदी पर बरकरार रखा है। रेटिंग एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारत के सबसे तेजी से बढ़ते उभरते बाजारों में उभरने की संभावना है। हालांकि इसी समय, एजेंसी ने अगले दो वित्तीय वर्षों के लिए विकास अनुमानों को कम कर दिया है।
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने भारत- चीन सीमा के हालात, लगातार बढ़ रही महंगाई, कश्मीरी पंडितों के ऊपर हो रहे हमलों, संघीय ढांचे, आरक्षण, ईडब्ल्यूएस कोटे और संवैधानिक संस्थानों के दुरुपयोग सहित कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार से सदन में चर्चा कराने की मांग की। विपक्षी दलों ने सरकार द्वारा लाए जा रहे विधेयकों पर भी चर्चा का पर्याप्त समय देने की मांग की। मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर सरकार द्वारा बुलाई गई बैठक में 47 राजनीतिक दलों में से 31 राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए।
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा पर लखीमपुर खीरी के किसानों की हत्या के मामले में मुकदमा चलेगा। लखीमपुर खीरी की एक अदालत ने मंगलवार को आशीष मिश्रा और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं और घोषणा की है कि मुकदमा 16 दिसंबर से शुरू होगा। अदालत द्वारा आशीष मिश्रा की डिस्चार्ज याचिका खारिज करने के एक दिन बाद मुकदमा चलने की बात सामने आई है। पुलिस की चार्जशीट में मिश्रा पर हत्या का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि पिछले साल 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में किसानों के एक विरोध मार्च के दौरान आशीष मिश्रा एक एसयूवी में थे जिसने चार किसानों और एक पत्रकार को रौंद दिया था। जिसमें पांचों की मौत हो गई थी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था।
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
गुजरात में इलेक्शन स्टेटिक सर्विलांस स्कावड की टीम ने एक छात्र को लाइसेंसी हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उसे शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं और सार्वजनिक व्यवस्था के उल्लंघन के तहत गिरफ्तार किया गया।
स्टेटिक सर्विलांस टीम के प्रमुख और कार्यकारी मजिस्ट्रेट हिमांशु परमार ने निकोल पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में कहा कि उनकी टीम ने ठक्करनगर चौराहे पर एक कार को रोका। चेकिंग के दौरान ड्राइवर की सीट के नीचे पिस्टल जैसा हथियार मिला। कार कल्प पांड्या चला रहा था और पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि हथियार उसका है।
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
तमिलनाडु बीजेपी को एक बड़ा झटका देते हुए निलंबित ओबीसी मोर्चा के नेता तिरुचि सूर्या ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूर्या को 22 नवंबर को अल्पसंख्यक मोर्चा की नेता डेजी सरीन के साथ उनकी वॉयस चैट के बाद पार्टी से निलंबित कर दिया गया था, जिसमें उन्हें मौखिक रूप से गाली देते सुना गया था। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गयी थी। तिरुचि सुरिया का इस्तीफा महत्वपूर्ण है क्योंकि वह डीएमके के वरिष्ठ नेता और सांसद तिरुचि शिवा के बेटे हैं।
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने मंगलवार को न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर, जो उड़ीसा हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश हैं और दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश थे, के खिलाफ अपने ट्वीट के लिए उच्च न्यायालय से माफी मांगी। अग्निहोत्री ने न्यायाधीश के खिलाफ अपना बयान वापस लेते हुए माफी मांगते हुए एक हलफनामा दायर किया।
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
दिल्ली यातायात पुलिस में तैनात एक सहायक उपनिरीक्षक ने दिल्ली के द्वारका इलाके में एक पार्क में अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान तुगलक रोड सर्किल पर तैनात अशोक कुमार के रूप में हुई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे द्वारका के सेक्टर-19 स्थित जिला पार्क में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कर्नाटक CM से बात कर बेलगावी के पास हिरेबगवाड़ी में हुई घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त की। CM बोम्मई ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और फडणवीस को आश्वासन दिया कि महाराष्ट्र से आने वाले वाहनों की सुरक्षा होगी।
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से फोन पर बात की और किडनी ट्रांसप्लांट के ऑपरेशन के बाद RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य के बारे में पूछा।
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह अफसोस की बात है कि कश्मीरी पंडितों की जानकारी सरकारी दफ्तरों से लीक हो रही है। इसकी जिम्मेवार यहां की सरकार है, सरकार को जवाब देना चाहिए। सरकार कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा देने में नाकाम हो गई है।
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “इस सफर में भारत यात्रियों के साथ बिताया हर एक पल कीमती है। इन प्यारी यादों को, मैं हमेशा संजो कर अपने करीब रखूंगा। गांधी और हार्डिकर ग्रुप के साथ काफ़ी मज़ेदार और चटपटी बातें हुईं। पूरी वीडियो यूट्यूब पर देखें।”
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
मथुरा में ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता हिरासत में ले लिए गए हैं। इससे पहले हिंदू महासभा ने हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान किया था।
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम सत्र को छोटा, बंद कर त्योहर मनाने के लिए नहीं कह रहे बल्कि सरकार को इसके बारे में सोचने के लिए कह रहे। सरकार 24-25 विषयों पर चर्चा कराना चाहती है जिसके लिए समय नहीं, क्योंकि यह सत्र 17 दिन का है।
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के शिरमल इलाके में सुरक्षा बलों ने एक IED जैसा पदार्थ बरामद किया है। बम निरोधक दस्ते ने इसे निष्क्रिय कर दिया।
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
विश्व बैंक के मुताबिक, बिगड़ते बाहरी वातावरण के बीच वित्त वर्ष 2022-2023 में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि में गिरावट की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2022-2023 में GDP विकास दर घटकर 6.9% रहने की उम्मीद है।
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
मथुरा के शाही ईदगाह में हिंदू महासभा द्वारा आज हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान के बाद पुलिस सख्त है। एसएसपी ने कहा कि मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। पूरे क्षेत्र को सुपर जोन और सेक्टर में बांटकर सिविल पुलिस, PSC, ट्रेफिक अधिकारी लगातार इसमें काम कर रहे हैं। धारा 144 लगी हुई है। मामले में कई लोगों को हमने नजरबंद किया है।
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता गोविंद सिंह ने कहा कि लव जिहाद पूरी तरह से फर्जी है। संविधान में किसी को किसी भी धर्म को अपनाने, किसी भी व्यक्ति से संबंध रखने की स्वतंत्रता है। ये संविधान बदलने का षड्यंत्र है। इतने सालों में इन्होंने प्रदेश को लूटा है। प्रदेश में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए हैं।
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद में डॉ बी.आर. अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद रहे।
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कांग्रेस सांसदों ने आज संसद में डॉ बी.आर. अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
दिल्ली में वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक, आज की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 337 (बहुत खराब श्रेणी में) है। तस्वीरें अक्षरधाम और यमुना बैंक की हैं।
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के धारचूला में नेपाल की तरफ से पत्थरबाजी की घटनाओं के विरोध में ट्रेड यूनियन ने भारत-नेपाल को जोड़ने वाले पुल को बंद किया। संयुक्त मजिस्ट्रेट दिवेश शशानी धारचूला, "हमने नेपाल प्रशासन को बता दिया था कि आपको पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ सख़्त कदम उठाना पड़ेगा।"
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बहराइच से करीब 150 यात्रियों को लेकर पंजाब जा रही बस दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल में बर्बाद पुलिस चौकी के पास बेकाबू होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि दर्जनों यात्रियों की हालत गंभीर है। घायल यात्रियों को इलाज के लिए पलिया सीएससी भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि करीब 150 यात्रियों को लेकर डबल डेकर बस बहराइच से पंजाब के लुधियाना जा रही थी। इस दौरान रास्ते में ये हादसा हो गया।
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 06 Dec 2022, 7:58 AM IST