
लखनऊ में खेले गए पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 9 रन से हरा दिया है। अफ्रीका 40 ओवर में 250 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। 86 रन के साथ अंत तक टिके रहे संजू सैमसन ने काफी कोशिश की, लेकिन वह मैच नहीं बचा पाए।
सीमा शुल्क अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति को 28 करोड़ रुपये मूल्य की एक आईफोन 14 प्रो और सात महंगी कलाई घड़ी (जिनमें से एक हीरे से जड़ित है) की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यात्री को एपीआईएस प्रोफाइलिंग के आधार पर पकड़ा गया।
अधिकारी ने कहा, "हमने सात बेहद कीमती कलाई घड़ियों की तस्करी का मामला दर्ज किया है। चार में से एक सोने से बनी है और उसमें हीरे के टुकड़े जड़े हुए हैं। इसके अलावा हीरा जड़ा हुआ एक सोने का कंगन और एक आईफोन 14 प्रो भी बरामद किया गया।"
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने एक बार फिर सरकार को जमकर घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि, अभी आंकिता की चिता की अग्नि शांत ही नहीं हुई थी कि, अल्मोड़ा के डांडा कांडा में दिल्ली के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ए वी प्रेमनाथ द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म ने उत्तराखण्ड राज्य की कानून और प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रश्न खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि, इससे पहले उत्तरकाशी जिले में भी सितंबर के महीने एक भी एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था। यशपाल आर्य ने कहा कि, इन तीनों घटनाओं में कई समानताएं हैं। सबसे पहले ये सभी जघन्य अपराध राजस्व पुलिस के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में हुए हैं। दूसरा इन तीनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज करने में देरी हुई है। इन तीनों ही मामलों में अपराधी पक्ष रसूखदार और ताकतवर था। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, उत्तराखण्ड के पर्वतीय जिलों का बड़ा भू-भाग राजस्व पुलिस के अधीन आता है। इन तीनो आपराधिक घटनाओं ने सिद्ध कर दिया है कि इन क्षेत्रों में अराजकता का माहौल है।
समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए चिकित्सा निदेशक संजीव गुप्ता ने कहा, मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर है। विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा आईसीयू में उनका इलाज किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने मेडिकल बुलेटिन ट्वीट किया।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक आशीष कपूर को चेक के जरिए एक करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। डीएसपी (इंटेलिजेंस) पवन कुमार और एएसआई हरजिंदर सिंह भी मामले में आरोपियों में शामिल हैं।
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को दिल दहलाने वाला हादसा हो गया था। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक खराब मौसम की वजह से बचाव कार्य को रोक दिया गया है। अभी तक 16 पर्वतारोहियों के शवों को बरामद किया जा चुका है।
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में 11 अक्टूबर को महाकाल लोक के लोकार्पण से पहले नगर निगम आयुक्त को हटाए जाने पर कांग्रेस ने तंज कसा है और कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले में गाय घुस गई थी, इसलिए निगमायुक्त हटाए गए हैं, वहीं इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में स्नातक की पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय एक छात्रा के साथ कथित तौर पर बलात्कार के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान इसी गांव के रहने वाले पुष्कर लोधी के रूप में हुई है। बुधवार देर रात वह कथित तौर पर पीड़िता के घर में घुसा जब उसके माता-पिता आगरा गए थे।
स्टॉकहोम में स्वीडिश अकादमी ने एनी एर्नाक्स को साल 2022 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया है। नोबेल पुरस्कार समिति ने कहा कि एनी एर्नाक्स को साहस और धारदार लेखनी के लिए पुरस्कार दिया गया है।
रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत यहां रायपुर इंडोर स्टेडियम से हुई है। यहां अनेक प्रकार के खेल का आयोजन किया जा रहा है, जिन खेलों को गावों में खेला जाता है।
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को पिछले 24 घंटों में अलग-अलग जगहों से हत्या के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के शिरालाकोप्पा कस्बे में गुरुवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा ICU में उनका इलाज किया जा रहा है
हाल में शुरू की गई नई पीढ़ी की वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) गुरुवार को एक हादसे का शिकार हो गई। मुंबई से आते वक्त अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास भैंसों के झुंड से टकरा गई। यह घटना सुबह 11:18 मिनट पर हुई। इसमें वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का फ्रंट का हिस्सा टूट गया।
उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी के पास हुए हिमस्खलन में फंसे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के लोगों को निकालने के लिए खोज और बचाव काम गुरुवार को फिर से शुरू किया गया। जानकारी के मुताबिक अब तक 9 शव बरामद हो चुके हैं, जबकि 14 लोगों को बचाया गया है। 29 के अभी भी फंसे होने की खबर है।
PM मोदी ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की है।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने विजय नायर को 20 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा। उनकी न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक थी।
बांद्रा वर्ली सी लिंक सड़क दुर्घटना का आरोपी इरफान अब्दुल रहीम बेलकिया को पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 (लापरवाही से मौत) के तहत तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस हादसे में कुल 5 की मौत हो गई, जबकि 8 घायल हो गए।
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा के लोग एक बाघ के कारण दहशत में हैं। करीब एक दर्जन गांव के लोग पहले से ही दहशत के कारण खेतों में नहीं जा रहे थे। इस बीच, बुधवार की रात सिंगाही गांव में घर में सोई 12 वर्षीय बच्ची को बाघ ने मार डाला।
उत्तरकाशी (उत्तराखंड): बचाव अभियान जारी है, हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल (HAWS) की एक टीम ऑपरेशन के लिए ITBP, SDRF, NIM और NDRF के साथ शामिल हुई।
मांड्या में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में शायद हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है। यह हर चीज़ में 40 प्रतिशत कमीशन लेती है। कर्नाटक के ठेकेदारों ने प्रधानमंत्री को इसको लेकर चिट्ठी लिखी लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इस यात्रा का लक्ष्य इन मुद्दों के लिए लड़ने का है।
अमेरिका के पड़ोसी देश मैक्सिको में बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 18 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। इस वारदात में मैक्सिको सिटी के मेयर की भी मौत हुई है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 06 Oct 2022, 8:03 AM IST