टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार हादसे में मौत के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज ऐलान किया कि अब से फ्रंट सीट हो या फिर पीछे की सीट गाड़ी में बैठे हर किसी को सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होगा।
Published: 06 Sep 2022, 7:56 AM IST
हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि नीतीश कुमार, फारूक अब्दुल्ला, प्रकाश सिंह बादल, मुलायम यादव, एचडी देवेगौड़ा और चंद्रबाबू नायडू 25 सितंबर को हरियाणा के पूर्व सीएम देवीलाल के जन्मदिन पर 'सम्मान दिवस' में शामिल होंगे। मैंने उनसे संपर्क नहीं किया है। लेकिन फिर भी मुझे आशा है कि मेरे द्वारा आमंत्रित किए जाने के बाद वे आएंगे।
Published: 06 Sep 2022, 7:56 AM IST
एशिया कप के सुपर फोर में आज भारत और श्रीलंका की भिड़ंत है। श्रीलंका ने टॉस जीत भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। भारतीय टीम की शुरुआत बहुत ही खराब हुई, लेकिन बाद में रोहित शर्मा की फिफ्टी से संभलते हुए भारत ने श्रीलंका को 174 रन का टारगेट दिया है।
Published: 06 Sep 2022, 7:56 AM IST
एशिया कप से सुपर फोर में आज भारत और श्रीलंका की भिड़ंत है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। भारतीय टीम की शुरुआत बहुत ही खराब हुई, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने पारी को संभाला। भारत का स्कोर 17 ओवर मेंं 146 रन है।
Published: 06 Sep 2022, 7:56 AM IST
भारत एशिया कप से सुपर फोर के अपने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। भारतीय टीम की शुरुआत बहुत ही खराब हुई है। भारत ने 14 रन पर दो विकेट खो दिए हैं। विराट कोहली शुन्य पर वापस लौट गए हैं।
Published: 06 Sep 2022, 7:56 AM IST
भारत एशिया कप से सुपर फोर के अपने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। भारतीय टीम की बैटिंग शुरू हो चुकी है। केएल राहुल 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
Published: 06 Sep 2022, 7:56 AM IST
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के उर्दू विभाग के अध्यक्ष और समकालीन कथा लेखक प्रोफेसर खालिद जावेद द्वारा उपन्यास 'नेमत खाना' का अंग्रेजी अनुवाद 'जेसीबी अवार्ड फॉर लिटरेचर 2022' प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार के लिए सभी भारतीय भाषाओं से चुने गए दस उपन्यासों की सूची में शामिल किया गया है। प्रोफेसर बारा फारूकी द्वारा उपन्यास का अंग्रेजी में द पैराडाइज ऑफ फूड के रूप में अनुवाद किया गया है। इस पुरस्कार में 25 लाख रुपये की राशि दी जाती है और अनुवादक को 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी अलग से मिलती है। जिन 10 लेखकों के उपन्यासों को सूची में शामिल किया गया है, उनमें से प्रत्येक को 1 लाख रुपये मिलेंगे।
Published: 06 Sep 2022, 7:56 AM IST
रेल टिकटों की कालाबाजारी व टिकट दलालों के विरूद्ध पूर्व मध्य रेल द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रेल सुरक्षा बल द्वारा पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में सोमवार को रेल टिकटों की कालाबाजारी में लिप्त टिकट दलालों एवं आईआरसीटीसी के एजेन्टों व ट्रेवल एजेन्सी के विरूद्व विशेष छापामारी अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान 60 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया।
पूर्व मधु रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने मगलवार को बताया कि सोमवार को चलाए गए अभियान में रेल टिकट दलाली के कुल 55 मामले दर्ज करते हुए 60 टिकट दलालो को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कानूनी कारवाई की गई। इस दौरान उन टिकट दलालों से लाखों रुपए के टिकट भी जब्त किए गए।
Published: 06 Sep 2022, 7:56 AM IST
भारत एशिया कप से सुपर फोर के अपने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पाकिस्तान के साथ खेलने वाले खिलाड़ियों को ही इस मैच में भी मौका दिया गया है।
Published: 06 Sep 2022, 7:56 AM IST
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच आज कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग हुई। इसमें भारत ने पाकिस्तान द्वारा किये गए सीजफायर उलंघन का मुद्दा उठाया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी।
आज सुबह पाकिस्तान रेंजर्स ने जम्मू के अरनिया सेक्टर में बीएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर गोलीबारी की थी। इसका भारत की तरफ से भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया था। अब इसी मुद्दे को लेकर बीएसएफ के कमांडर स्तर के अधिकारी और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच फ्लैग मीटिंग हुई और दोनों पक्ष सीमा पर अधिकतम संयम बरतने पर सहमत हुए।
बीएसएफ ने बताया कि आज 1 बजकर 45 मिनट पर फ्लैग मीटिंग में उनके और पाक रेंजर्स के अधिकारी शामिल हुए। इसमें अकारण गोलीबारी के मुद्दे पर चर्चा हुई और दोनों पक्ष सीमा पर अधिकतम संयम बरतने पर सहमत हुए। दोनों पक्ष भविष्य में मौजूदा मानदंडों का सम्मान करने पर भी सहमत हुए।
Published: 06 Sep 2022, 7:56 AM IST
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के पोशक्रीरी इलाके में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। मारे गए आतंकवादियों की पहचान दानिश भट उर्फ कोकब दुरी और बशारत नबी के रूप में हुई है, दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन एचएम से जुड़े हुए थे। दोनों 9 अप्रैल 2021 को एक टीए कर्मी सलीम की हत्या और 29 मई 2021 को जबलीपोरा में दो नागरिकों की हत्या में शामिल थे।
Published: 06 Sep 2022, 7:56 AM IST
हरियाणा के गुरुग्राम में एक निजी बस वर्कशॉप में भीषण आग लग गई है। अग्निशमन अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा, "हमने आग पर काबू पा लिया और आग को ज्यादा फैलने नहीं दिया। यहां पीछे की साइड में 2 झुग्गियों और आगे की साइड 3 बसों में आग लगी थी। जांच करने के बाद ही बता पाएंगे कितना नुकसान हुआ है।"
Published: 06 Sep 2022, 7:56 AM IST
मेघालय के जयंतिया हिल्स जिले के सोनापुर टनल क्षेत्र के पास भारी बारिश के कारण आज सुबह भीषण भूस्खलन हुआ। एनएच-6 पर रुकी वाहनों की आवाजाही बाद में एक लेन में शुरू हुई। जीर्णोद्धार का काम जारी। पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के डीसी अभिलाष बरनवाल ने यह जानकारी दी है।
Published: 06 Sep 2022, 7:56 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाले केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा द्वारा दायर याचिका पर यूपी सरकार को नोटिस जारी किया, जिसने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था।
Published: 06 Sep 2022, 7:56 AM IST
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2 अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 312.5 किलोग्राम मेथामफेटामाइन दवा और 10 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। जब्त की गई कुल दवा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1200 करोड़ रुपए से अधिक है।
Published: 06 Sep 2022, 7:56 AM IST
भारत और बांग्लादेश के बीच कई अहम समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना इस अवसर पर उपस्थित रहीं।
Published: 06 Sep 2022, 7:56 AM IST
दिल्ली में बिहार के सीएम नीतीश कुमार CPI-M कार्यालय सीताराम येचुरी से मुलाकात के बाद कहा कि हमने चर्चा की है कि अगर वाम दल विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय दल और कांग्रेस एक साथ आते हैं तो यह बहुत अहम कदम होगा। वहीं येचुरी ने कहा कि हम स्वागत करते हैं कि वह (नीतीश कुमार) एक बार फिर इस कार्यालय में आए। यह देश की राजनीति के लिए सकारात्मक संकेत है। विपक्षी दलों को देश और संविधान को एक साथ बचाना है।
सीपीआई नेता डी राजा ने कहा कि समय आ गया है कि सभी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक दलों, वाम दलों और क्षेत्रीय दलों को एक साथ आना चाहिए और देश और उसके भविष्य के हित में बीजेपी को हराने के लिए एकजुट होकर लड़ना चाहिए। यही तो नीतीश जी कोशिश कर रहे हैं। हम उनके साथ हैं, वह हमारे साथ हैं।
Published: 06 Sep 2022, 7:56 AM IST
दिल्ली में जमात-ए-इस्लामी हिंद ने अहम बैठक की। यूपी में गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वेक्षण करने के प्रदेश सरकार के फैसले समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर इस बैठक में चर्चा की गई।
Published: 06 Sep 2022, 7:56 AM IST
कर्नाटक के बेंगलुरु में बारिश के बाद शहर के कई जगहों पर जलभराव है जिस वजह से लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
Published: 06 Sep 2022, 7:56 AM IST
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा, “भारत हमारा हमेशा से एक अच्छा साथी रहा है। मैं भारत-बांग्लादेश के बीच एक सकारात्मक वार्ता की अपेक्षा रखती हूं। हमारा देश जब आजाद हुआ तब भारत और भारत के लोगों ने हमारा समर्थन किया,उस दौरान किए गए भारत के योगदान का मैं शुक्रिया करती हूं।”
उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता लोगों के मुद्दों, गरीबी उन्मूलन और अर्थव्यवस्था को विकसित करना है। इन मुद्दों के साथ, मुझे लगता है कि हम दोनों देश एक साथ काम करते हैं ताकि न केवल भारत और बांग्लादेश में बल्कि पूरे दक्षिण एशिया में लोगों को बेहतर जीवन मिल सके।”
Published: 06 Sep 2022, 7:56 AM IST
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की जरूरत क्या है? कैसे जुड़ें भारत जोड़ो यात्रा से? अगर आपके पास भी है कोई एकजुटता के संदेश से जुड़ी कहानी, कविता, नारा तो कैसे करें शेयर? एक वीडियो संदेश के जरिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सभी सवालों का जवाब दिया है।
प्रियंका गांधी ने कहा, “आज भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत क्या है? क्या यह देश एकजुट नहीं है? हम क्या जोड़ रहे हैं? इसका जवाब यह है कि आप जैसे करोड़ों देशवासी बहुत मेहनत करते हैं। कोई अपने घर में काम कर रहा है, कोई खेती में कर रहा है। कोई मजदूरी कर रहा है। कोई फैक्ट्री में काम कर रहा है। कोई सरकारी नौकरी कर रहा है। सब मेहनत कर रहे हैं। मेहनत करते हुए इस देश को आगे बढ़ाना चाह रहे हैं, लेकिन जो राजनीतिक चर्चा हो रही है। वह आपके सवालों पर नहीं हो रही है। जिन समस्याओं और संघर्षों से आप जूझ रहे है उनके बारे में चर्चा नहीं हो रही है।”
उन्होंने कहा, “आज चर्चा एक अलग तरह की हो रही है। राजनीति नकारात्मक बन गई है। हम चाहते हैं कि अपनी इस यात्रा के दौरान जितनी भी देश की आवाजें है, जो चाहते हैं कि राजनीति, देश का जो शासन हो, जो नेता हों उनकी समस्याओं की बात करें। उन आवाजों को जोड़कर हम इस देश में एक मजबूत आवाज बनाना चाहते हैं। राजनीति को जनता की समस्याओं की बात करनी चाहिए। जो असली चर्चा है वह होनी चाहिए। इतनी महंगाई क्यों है? बेरोजगारी क्यों है?”
प्रियंका गांधी ने कहा, “मैं आज आपसे आग्रह कर रही हूं कि आप सब इस यात्रा से जुड़ें। कितने भी समय के लिए आप इस यात्रा के साथ जुड़ सकते हैं। यात्रा आपके शहर में से निकल रही हो, आसपास से निकल रही हो, आइए और जुड़िए। क्योंकि यह सकारात्मक प्रयास है।”
कांग्रेस महासचिव ने कहा, “कई लोगों ने हमसे पूछा कि वह इस यात्रा से कैसे जुड़ सकते हैं? हमारी एक वेबसाइट है WWW.bharatjodoyatra.in इस पर पूरी जानकारी है कि यह यात्रा किस दिन और कहां से गुजर रही है। और किस तरह से आप जुड़ सकते हैं। अगर आपके शहर, आपके इलाके से यह यात्रा गुजर रही है, आपके पास एक घंटा हो, एक दिन हो या कुछ समय हो, जितने लोग जुड़ सकें जुड़ें। क्योंकि यह एक सकारात्मक चीज है। इसकी सोच अच्छी है। प्यार भरी है, इस देश को एकजुट करने की बात कर रही है। इसमें जुड़िएगा और देश को मजबूत बनाइएगा।”
उन्होंने कहा, “अगर आप कोई कविता, स्लोगन या फिर गाना बनाना चाहते हैं और उसे अपलोड करना चाहते हैं तो #Bharatjodoyatra के साथ आप अपलोड कर सकते हैं। इसके साथ-साथ अगर कोई कहानी हो एकजुटता की या आप कुछ कहना चाहते हैं देश की एकता के बारे में, देश के भविष्य के बारे में तो इसे भी आप अपलोड कर सकते हैं। हमें बहुत खुशी होगी। आप सब इस हैशटैग का इस्तेमाल करें और हमारी वेबसाइट पर आकर पूरी यात्रा की जानकारी लें।”
Published: 06 Sep 2022, 7:56 AM IST
महाराष्ट्र में वनविभाग पश्चिम ने नाशिक के तालुका इगतपुरी आबोली गांव से तेंदुए की खाल के तस्करों को पकड़ा। उप वन संरक्षक पंकज गर्ग ने बताया, "तेंदुए की खाल के साथ 4 आरोपियों को पकड़ा है। हम पूछताछ कर रहे हैं और जांच करेंगे कि कहीं इनका कोई अंतरराष्ट्रीय ताल्लुक़ तो नहीं।"
Published: 06 Sep 2022, 7:56 AM IST
बिहार में बीजेपी के मंसूबों पर पानी फेरने और गठबंधन की सरकार बनाने के बाद सीएम नीतीश कुमार लगातार सक्रिय हैं। नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच विपक्ष के नेताओं के संग मुलाकात कर रहे हैं। नीतीश कुमार आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और लेफ्ट के नेताओं संग मुलाकात कर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।
Published: 06 Sep 2022, 7:56 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 06 Sep 2022, 7:56 AM IST