महाराष्ट्र के नांदेड़ के एसपी प्रमोदकुमार शेवाले ने बताया कि रजा अकादमी ने आज नांदेड़ में धरने का आयोजन किया था। इस दौरान कुछ युवक मिश्रित रिहायशी इलाकों की ओर जा रहे थे, पुलिस ने उन्हें रोका जिसके बाद उन्होंने पथराव किया। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। यह शहर में 3-4 स्थानों पर हुआ। हम अपराध दर्ज कर रहे हैं। वर्तमान में नांदेड़ में शांति है। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि अफवाहों पर विश्वास न करें। 7-8 पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं।
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST
हरियाणा के सोनीपत में पहलवान निशा और उसके भाई की हत्या के सिलसिले में दिल्ली में स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को दिल्ली की अदालत के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने हरियाणा पुलिस को ट्रांजिट रिमांड पर सौंपने का आदेश दिया है।
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST
त्रिपुरा हिंसा के खिलाफ महाराष्ट्र में आज निकाले गए विरोध मार्च के दौरान नांदेड़, मालेगांव, अमरावती और कुछ अन्य स्थानों पर हिंसा हुई है। घटना के बाद सभी जगहों पर भारी पुलिस की तैनाती की गई है। राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने अफवाह फैलाने वालों के चेतावनी दी है।
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST
भारतीय रेलवे ने ऐलान किया है कि सभी नियमित समय सारणी वाली ट्रेनें जो वर्तमान में MSPC (मेल/एक्सप्रेस विशेष) और HSP (हॉलिडे स्पेशल) ट्रेन सेवाओं के रूप में संचालित हो रही है, उन्हें अब अपने नियमित संख्या, किराए और वर्गीकरण के साथ संचालित किया जाएगा।
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST
मालेगांव में हुई हिंसा पर नासिक के एसपी सचिन पाटिल ने कहा कि पुलिस आज शाम हुई इस घटना के संबंध में कार्रवाई कर रही है। मालेगांव में अभी शांति है। नियमित पेट्रोलिंग शुरू हो गई है। मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि अफवाह न फैलाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को दो राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया गया था। शीर्ष अदालत ने आदेश को खारिज करते हुए कहा, "हम सहानुभूति रखते हैं, लेकिन पुन: परीक्षा का आदेश नहीं दे सकते।"
यह दावा किया गया है कि पर्यवेक्षकों की लापरवाही के कारण छात्रों की टेस्ट बुकलेट और ओएमआर शीट मिश्रित हो गई थी।
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST
चित्रकूट नाबालिग गैंगरेप केस में यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। गायत्री प्रजापति को गुरुवार को दोषी ठहराया गया था। आजतक की खबर के मुताबिक पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति समेत तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हुई है। वहीं दो-दो लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST
आम लोगों को महंगाई से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। अक्टूब में खुदरा महंगाई दर में फिर से बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.48% हो गई है, सितंबर में यह 4.35% थी।
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST
चेन्नई में हुई भारी बारिश लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर अब दक्षिण तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंच गई है, जहां पर भारी बारिश लोगों की परेशानी का सबब बन रही है। गुरुवार से हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। जिले के कई इलाकों के घरों में बारिश का पानी भर गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, जिले के कई हिस्सों में औसतन 77.2 मिमी बारिश हुई, जबकि आठ स्थानों पर बीते 24 घंटे में शुक्रवार सुबह 8 बजे तक 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई।
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST
केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, “15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर हम जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाएंगे और देश के सभी हिस्सों में हमारे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15-22 नवंबर तक हम इस आयोजन में अपने स्वंतत्रता सेनानियों को सम्मान और श्रद्धांजलि देंगे।”
उन्होंने कहा, “ये केवल आयोजन के रूप में नहीं बल्कि जनजातीय समाज को संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्ररेणा देगा। देश में इस आयोजन के माध्यम से हम और संकल्पित होंगे।”
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST
पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने कहा, “मैंने हाल ही में टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीता है और मुझे कल अर्जुन अवार्ड मिलने वाला है। हर एथलेटिक का सपना होता है कि वो अर्जुन अवार्ड प्राप्त करे, मुझे ये मौका मिलने जा रहा है इसलिए मैं बहुत खुश हूं।”
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST
आम आदमी पार्टी ने 2022 में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “बीजेपी हिन्दुत्व की बात करती है। हम कहते हैं कि हिन्दू धर्म और हिन्दुत्व में फर्क है क्योंकि अगर फर्क नहीं होता तो नाम एक ही होता।”
उन्होंने कहा, “हिन्दुस्तान में दो विचारधाराएं हैं, एक कांग्रेस पार्टी की और एक RSS की। आज के हिन्दुस्तान में बीजेपी और RSS ने नफरत फैला दी है और कांग्रेस की विचारधारा जोड़ने, भाईचारे और प्यार की है।”
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST
लखनऊ में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हमारी सरकार डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और ये दोनों डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर इस प्रतिबद्धता का परिणाम हैं।”
उन्होंने कहा, “हम जल्दी ही एक केंद्र द्वारा प्रायोजित योजना ला रहे हैं जिसमें डिफेंस इंडस्ट्रीज को कॉरिडोर में निवेश करने के लिए इंसेंटिवाइज किए जाने का प्रावधान है। पिछले 5 सालों में रक्षा निर्यात 334% बढ़ा है और हम आज 75 देशों को रक्षा निर्यात कर रहे हैं।”
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, “चारों तरफ पराली जलने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को मिलाकर अब तक 45,000 जगहों पर पराली में आग लगाई गई है। इससे दिल्ली के प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है।”
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST
अर्थव्यवस्था में रिकवरी के मोदी सरकार के दावों की पोल खुल गई है। एसआईएएम के मुताबिक अक्टूबर महीने में कार और अन्य वाहनों की बिक्री एक तिहाई गिर गई है। ऑटो इंडस्ट्री की प्रमुख संस्था सियाम ने शुक्रवार को कहा कि सेमीकंडक्टर की कमी से ऑटोमोबाइल विनिर्माताओं के उत्पादन पर बुर असर पड़ा है, जो बिक्री घटने का एक प्रमुख कारण है। अक्टूबर, 2021 में कुल 2,26,353 इकाई की बिक्री हुई, जबकि एक साल पहले समान माह में यह आंकउ़ा 3,10,694 इकाई था।
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा से आपराधिक खिलवाड़ की जा रही है क्योंकि मोदी सरकार के पास कोई स्ट्रैटेजी नहीं है और Mr 56 इंच डर गए हैं। मेरी संवेदनाएं उन जवानों के साथ हैं जो अपनी जान पर खेलकर हमारे बॉर्डर की रक्षा कर रहे हैं जबकि केंद्र सरकार झूठ पे झूठ बोल रही है।”
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे और उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की बैठक में हिस्सा लिया।
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST
उत्तर प्रदेश सरकार के अनुरोध पर सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को हुई हिंसा से संबंधित मामले में सुनवाई 15 नवंबर के लिए स्थगित कर दी, जहां किसानों के विरोध के दौरान चार किसानों सहित आठ लोग मारे गए थे।
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST
पंजाब के सीएम चरणजीत एस चन्नी ने कहा, “पंजाब में कक्षा एक से दसवीं तक के सभी छात्रों के लिए पंजाबी भाषा को अनिवार्य विषय बना दिया गया है। उल्लंघन करने पर स्कूलों पर 2 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। कार्यालयों में पंजाबी अनिवार्य है। साथ ही राज्य के सभी बोर्डों के ऊपर पंजाबी लिखा जाएगा।”
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 12,516 नए मामले आए, 13,155 रिकवरी हुईं और 501 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में चल रही मुठभेड़ में अब तक दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं। सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST
हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक होटल ने प्लास्टिक की बोतलों के ढक्कनों का उपयोग कर एक लंबी दीवार बनाई है। होटल के मैनेजर ने बताया, "शिमला में बहुत पर्यटक घूमने के लिए आते हैं, जिसकी वजह से बहुत सारा प्लास्टिक इकट्ठा होता है। पहले हमने प्लास्टिक की बोतलों के ढक्कनों को इकट्ठा किया।"
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान ख्रीव, पुलवामा के आमिर रियाज के रूप में हुईहै, वो प्रतिबंधित आतंकी संगठन मुजाहिदीन गजवतुल हिंद से जुड़ा था। वह लेथपोरा आतंकी हमले के एक आरोपी का रिश्तेदार था, उसे फिदायीन हमले को अंजाम देने का काम सौंपा गया था। यह जानकारी IGP कश्मीर विजय कुमार ने दी है।
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST
राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। एक व्यक्ति ने बताया, "प्रदूषण बहुत ज़्यादा है। सुबह मैं 'मॉर्निंग वाक' के लिए आता हूं तो परेशानी होती है। दिल्ली सरकार को इसपर कुछ सोचना चाहिए।"
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST
मुंबई के मानखुर्द के न्यू मंडाला इलाके में गोदामों में आग लग गई है। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। मुंबई के मुख्य अग्निशमन अधिकारी हेमंत परब ने बताया, "यहां 12 फायर इंजन और 10 टैंकर हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, 25-30 गोदामों के जलने की आशंका है।"
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST
उत्तर प्रदेश के कानपुर और कन्नौज के बाद लखनऊ में भी जीका वायरस ने दस्तक दे दी है। लखनऊ में जीका वायरस संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं। इसकी पुष्टि महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, डॉ. वेद व्रत सिंह ने की है।
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 12 Nov 2021, 7:59 AM IST