
रांची में खेले गए दूसरे टी 20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज पर कब्जा कर लिया। पिछले मैच की तरह ही इस बार भी विजयी शॉट ऋषभ पंत ने खेला। उन्होंने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का मारकर विजय दिलाई। पिछले मैच में पंत ने चौका मारकर जीत हासिल की थी।
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 153 रन बनाए थे। जिसे भारत ने निर्धारित बीस ओवरों की 16 गेंदें बाकी रहते हासिल कर लिया। भारत की तरफ से के एल राहुल ने 65 रन और रोहित शर्मा ने 50 रनों की पारी खेली।
भारत ने रांची में खेले गए दूसरे टी 20 मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए थे, जिसे भारत ने 3 विकेट खोकर बना लिया।
आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। जिला कलेक्टर का कहना है कि भारी बारिश और अन्नामय्या बांध के टूटने से 20 ग्रामीण बाढ़ में बह गए। 20 लोगों में से 8 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, 12 अभी भी लापता हैं।
केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने कहा कि किसानों की जीत संघ परिवार की सांप्रदायिकता के जरिए लोगों को बांटने और पूंजीवादी एजेंडे को लागू करने की रणनीति के लिए एक बड़ा झटका है। यह संघर्ष लोगों को एक ऐसे विश्व के सपने को थामने के लिए ऊर्जा देता है जहां समानता और भाईचारा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आज दूसरा मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड को 20 ओवर में 153 रन पर रोक दिया। भारत की पारी शुरू हो गई है। रोहित-राहुल की जोड़ी क्रीज पर है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आज दूसरा मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन बनाए हैं। भारत को 154 रनों का लक्ष्य दिया है। अश्विन और पहला मैच खेल रहे हर्शल पटेल ने शानादार गेंदबाजी की है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आज दूसरा मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं। जिमी नीशम मात्र 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आज दूसरा मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने 16.3 ओवर में 5 विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। हर्शल पटेल को दूसरी सफलता मिली है। फिलिप्स 34 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आज दूसरा मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने 15.1 ओवर में 4 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। अश्विन ने साइफर्ट को 13 रन पर चलता किया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आज दूसरा मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने 11.2 ओवर में 3 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। हर्षल पटेल को अपना पहाल विकेट मिला है। उन्होंने मिचेल को 31 रन पर आउट किया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आज दूसरा मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने 8.5 ओवर में दो विकेट पर 79 रन बना लिए हैं। चैपमैन को 21 रन पर अक्षर पटेल ने आउट किया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आज दूसरा मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। न्यूजीलैंड को 48 रन पर पहला झटका लगा है। गप्टिल 31 रन पर आउट हो गए हैं।
बिहार के मधुबनी जिले में एक अदालत कक्ष के अंदर अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) अविनाश कुमार के साथ कथित मारपीट के बाद पुलिस ने आरोपी एसएचओ और सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार देर रात थाना प्रभारी (एसएचओ) गोपाल कृष्ण और उपनिरीक्षक अभिमन्यु शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।
घोघरडीहा थाने में तैनात कथित अधिकारियों ने गुरुवार दोपहर झंझारपुर अनुमंडल न्यायालय के अंदर एडीजे के साथ मारपीट ही नहीं की बल्कि सर्विस पिस्टल से धमकाया भी था। कोर्ट में मौजूद वकीलों ने एडीजे को बचाया था।
मधुबनी के पुलिस अधीक्षक डॉ सत्य प्रकाश ने इस मामले की पुष्टि की।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आज दूसरा मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। न्यूजीलैंड के लिए डेरल मिचेल और गप्टिल ओपनिंग करने आए हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आज दूसरा मुकाबला है। रांची के जेएससीए स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। हर्षल पटेल आज अपना पहला मैच खेलेंगे। मोहम्मद सिराज की जगह उन्हें टीम में शामिल किया गया है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आज दूसरा मुकाबला है। रांची के जेएससीए स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।
नक्सलियों और उग्रवादी संगठनों के खिलाफ द्वारा चलाये जा रहे अभियान में शुक्रवार को झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने चतरा में सात और चाईबासा में छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। दोनों स्थानों पर उग्रवादियों के पास से कई हथियार बरामद किये गये हैं। पुलिस का कहना है कि इन उग्रवादियों की गिरफ्तारी से कई घटनाओं का खुलासा होगा। चतरा में एसडीपीओ अशोक रविदास के नेतृत्व में पुलिस ने टूटकी जंगल से टीपीसी उग्रवादी संगठन के सबजोनल कमांडर रामराज रजक और उसके छह सहयोगियों उमेश कुमार, गणेश कुमार महतो, होरिल भुईयां राहुल कुमार, श्याम उरांव और दिलीप कुमार शामिल हैं। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एम-1 गैंड राइफल, एक एसएलआर, एक अमेरिकी स्टेनगन, एक बंदूक, देसी कट्टा, 105 कारतूस समेत कई अन्य सामान बरामद हुए हैं। चतरा के एसपी राकेश रंजन ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि टीपीसी उग्रवादी संगठन का दस्ता हथियार के बल पर चतरा जिले में वसूली की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। इस टीम ने टूटकी जंगल में छापा मारकर सात उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें सब जोनल कमांडर रामराज पर जिले के अलग-अलग थाने में और बिहार के दो थाना में कुल 8 मामले दर्ज हैं।
गुरुग्राम के सरहौल गांव से नेपाल के दो नागरिकों को फर्जी वोटर आईडी, आधार और पैन कार्ड बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान विकास (27) और सुनील (25) के रूप में हुई है, जो फरुखनगर ब्लॉक में रहते हैं।
एक गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग फर्जी आधार, पैन कार्ड और वोटर आईडी बना रहे हैं और इसके लिए 2,000 से 3,000 रुपये वसूल रहे हैं। मुख्यमंत्री के फ्लाइंग स्क्वॉड ने डीएसपी इंद्रजीत सिंह यादव के नेतृत्व में गुरुवार को 'नवीन कम्युनिकेशन' नाम की एक दुकान पर छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
राज्य में तीन महीने से अधिक समय के बाद कोविड की मौत दर्ज होने के बाद राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों की एक आपातकालीन बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई बैठक में बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के उपायों पर चर्चा हुई।
अधिकारियों के मुताबिक गहलोत ने कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की संभावना तलाशने और इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र लिखने का फैसला किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सदस्य डॉ फारूक अब्दुल्ला ने भारत के राष्ट्रपति को पत्र लिखकर हैदरपोरा मुठभेड़ की समयबद्ध न्यायिक जांच की मांग की है। अब्दुल्ला, जो पीपुल्स अलायंस फॉर गुप्कर डिक्लेरेशन (पीएजीडी) के प्रमुख भी हैं, उन्होंने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से उस घटना की समयबद्ध न्यायिक जांच का आदेश देने को कहा है।
अपने पत्र में अब्दुल्ला ने कहा, "सोमवार शाम श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में हुई दुखद घटना ने लोगों में भारी आक्रोश पैदा किया है।"
"इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में तीन नागरिक संदिग्ध परिस्थितियों में मारे गए। घटना की समयबद्ध न्यायिक जांच की जाए ताकि सही तथ्य सामने आएं और सार्वजनिक किया जाए।"
उन्होंने कहा, "यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं ने जम्मू और कश्मीर के लोगों और भारत सरकार के बीच की खाई को चौड़ा कर दिया है और इसलिए, किसी भी कीमत पर इससे बचा जाना चाहिए।"
इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरिज का दूसरा मैच शुक्रवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में शाम सात बजे से शुरू होगा। इस ग्राउंड में चार साल बाद हो रहे इंटरनेशनल मैच को लेकर रांची में क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह है। बाहर के राज्यों और शहरों से भी हजारों लोग इस मैच के गवाह बनने पहुंचे हैं। शहर के तमाम होटल्स पूरी तरह बुक हैं। जेएससीए स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से दर्शकों का प्रवेश शुरू हो गया है। झारखंड सरकार ने 39 हजार दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम में शत-प्रतिशत सीटों पर ऑक्यूपेंसी की इजाजत दे दी है। उम्मीद की जा रही है कि इस मुकाबले के दौरान स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा होगा। यह पहली बार है, जब रांची में खेले जा रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इस शहर के लाडले महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर नहीं होंगे। धोनी रांची में ही मौजूद हैं और उम्मीद की जा रही है कि वह मैच देखने स्टेडियम पहुंचेंगे। धोनी के रांची के सिमलिया स्थित फॉर्म हाउस के बाहर भी सुबह से ही उनके फैन्स मौजूद हैं। हालांकि रांची के लोगों को उम्मीद है कि टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में झारखंड के ईशान किशन को मौका मिलेगा।
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा, “आज केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया है ये सराहनीय है, मैं पीएम मोदी का धन्यवाद करूंगा कि किसानों के इस लंबे संर्घष को देखते हुए उन्होंने इस कानून को वापस लिया है।”
इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने आज संसद के सेंट्रल हॉल में उनकी तस्वीर पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
अखिलेश यादव ने कहा, “3 कृषि क़ानून किसान हित में तो वापस हुए ही हैं लेकिन सरकार चुनाव से डर गई और वोट के लिए क़ानून वापस लिए हैं... हो सकता है कि सरकार चुनाव के बाद फिर से ऐसा कोई क़ानून लेकर आए। यह भरोसा कौन दिलाएगा कि भविष्य में ऐसे क़ानून नहीं आएंगे जिससे किसान संकट में आए?”
प्रियंका गांधी ने कहा, “मुझे खुशी है कि यह सरकार समझ गई है कि इस देश में किसानों से बड़ा कोई नहीं है। इस देश में एक सरकार अगर किसानों को कुचलने की कोशिश करती है और किसान खड़ा हो जाता है तो सरकार को अंत में झुकना ही पड़ेगा। यह सरकार समझ गई है।”
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “600 से अधिक किसानों की शहादत, 350 से अधिक दिन का संघर्ष, नरेंद्र मोदीजी आपके मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल कर मार डाला, आपको कोई परवाह नहीं थी। आपकी पार्टी के नेताओं ने किसानों का अपमान करते हुए उन्हें आतंकवादी, देशद्रोही, गुंडे, उपद्रवी कहा, आपने खुद आंदोलनजीवी बोला।”
तीनों कृषि कानून रद्द होने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “यह किसानों की बहुत बड़ी जीत है। मैं किसानों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। उनके संघर्ष को सलाम करता हूं। सरकार ने यह फ़ैसला उत्तर प्रदेश चुनाव को ध्यान में रखते हुए लिया है।”
कृषि क़ानून रद्द होने पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “सरकार को उन तमाम किसान परिवारों से माफी मांगनी चाहिए जिन्होंने इस आंदोलन की वजह से अपनी जान गंवाई। भाजपा के यही लोग थे जिन्होंने किसानों को आतंकवादी बताया था। सरकार का किसानों के साथ एक साल तक ऐसा व्यवहार करना गलत था।”
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “600 से अधिक किसानों की शहादत, 350 से अधिक दिन का संघर्ष, नरेंद्र मोदीजी आपके मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल कर मार डाला, आपको कोई परवाह नहीं थी। आपकी पार्टी के नेताओं ने किसानों का अपमान करते हुए उन्हें आतंकवादी, देशद्रोही, गुंडे, उपद्रवी कहा, आपने खुद आंदोलनजीवी बोला।”
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, “आज सरकार को तीनों कृषि क़ानून वापस लेने पड़े हैं, राजनीति की वजह से यह वापस लिए गए हैं लेकिन मैं इसका स्वागत करता हूं। पंजाब और उत्तर प्रदेश के चुनाव में हार के डर की वजह से यह क़ानून वापस लिए हैं। सरकार के ऊपर दबाव था आखिर में किसानों की जीत हुई।”
कृषि कानून रद्द होने पर ऑल इंडिया किसान सभा महासचिव हन्नान मौला ने कहा, “मैं इस घोषणा का स्वागत करता हूं। जब तक सदन से इस घोषणा पर कार्यवाही नहीं होती है तब तक यह कोशिश संपूर्ण नहीं होगी। इससे हमारे किसानों की समस्या हल नहीं होगी। एमएसपी के लिए हमारा आंदोलन जारी है और जारी रहेगा।”
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि आज से तीनों कृषि क़ानून इस देश में नहीं रहेंगे। एक बड़ा संदेश देश में गया है कि देश एकजुट हो तो कोई भी फैसला बदला जा सकता है। चुनाव में हार के डर से प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि क़ानूनों का वापस लिया है। किसानों की जीत देशवासीयों की जीत है।
आज देश की किसानों की बड़ी जीत हुई है। पीएम मोदी ने तीनों कृषि कानून को निरस्त करने का ऐलान किया। साथ ही पीएम मोदी ने किसानों से अपील की, आप अपने अपने घर लौटे, खेत में लौटें, परिवार के बीच लौटें, एक नई शुरुआत करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने अपने 5 दशक के सार्वजनिक जीवन में किसानों की परेशानियों और चुनौतियों को बहुत करीब से देखा और महसूस किया है। जब देश ने मुझे 2014 में प्रधानमंत्री के रूप में सेवा का अवसर दिया तो हमने कृषि विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती है। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल जाकर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 19 Nov 2021, 8:35 AM IST