
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का कहना है कि वह राज्य सरकार और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए हर मंगलवार को मंत्रियों, विधायकों और अन्य राजनीतिक पदाधिकारियों से मिलेंगे।
आईपीएल-14 के 37वें मैच में पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रन से हरा दिया है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना सकी। इस जीत के साथ पंजाब की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं। इस जीत से पंजाब अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गई है और उसके 8 अंक हो गए हैं।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), पुणे ने बताया कि मालदीव के कैडेट मोहम्मद सुल्तान अहमद आज राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में एक संगठित प्रशिक्षण गतिविधि के दौरान अचानक गिर गए। उन्हें तमाम कोशिशों के बावजूद बचाया नहीं जा सका। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए उनका पोस्टमॉर्टम होगा।
दिल्ली के शिक्षा निदेशक ने पत्र लिखकर सीबीएसई से अनुरोध किया है कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, पत्राचार विद्यालय, एनडीएमसी, दिल्ली छावनी बोर्ड और समाज कल्याण स्कूलों में पढ़ने वाले दसवीं और बारहवीं कक्षा के सभी छात्रों के परीक्षा शुल्क को माफ कर दिया जाए।
भारतीय मौसम विभाग भुवनेश्वर के निदेशक एचआर विश्वास ने कहा कि चक्रवाती तूफान गुलाब के कारण दक्षिणी ओडिशा प्रभावित होगा। हमने अत्यधिक भारी बारिश और हवा की चेतावनी जारी की है। बिजली और संचार ढांचा चक्रवाती तूफान से प्रभावित हो सकता है।
कांग्रेस ने संयुक्त राष्ट्र में प्रधानमंत्री द्वारा विविधता का जिक्र करने पर भी कटाक्ष किया है। कांग्रेस ने कहा है कि सच तो यह है कि पीएम मोदी के तानाशाही राज में लोगों को खान-पान पर पीटा जा रहा है। देश की विविधता को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। और जीते-जागते लोकतंत्र को हिंसा में बदलने की कोशिश जारी है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा मेंं पीएम मोदी के दिए भाषण पर कांग्रेस ने तीखा तंज किया है। कांग्रेस ने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री अपने ही भाषणों का सही अर्थ समझते तो भयावह संकट के दौर में देशवासियों को उनकी सरकार ने अकेला नहीं छोड़ा होता।
केरल सरकार ने कोविड दिशानिर्देशों का नया सेट जारी किया है। जिन लोगों ने वैक्सीन की कम से कम एक खुराक नहीं ली है, उनके लिए आवाजाही पर प्रतिबंध वापस ले लिया गया है। होटल, रेस्तरां और बार के लिए इन-हाउस डाइनिंग 50% बैठने की क्षमता के साथ खोली जाएगी। कर्मचारियों को पूरी तरह से टीका लगाया जाना चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 1.5 साल से पूरी दुनिया 100 वर्षों में सबसे खराब महामारी का सामना कर रही है। मैं उन सभी को श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने इस घातक महामारी में अपनी जान गंवाई है और मैं उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि प्रतिगामी सोच वाले देश जो आतंकवाद को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें यह समझने की जरूरत है कि आतंकवाद उनके लिए भी उतना ही बड़ा खतरा है। यह सुनिश्चित करना होगा कि अफगानिस्तान का इस्तेमाल आतंकवाद फैलाने या आतंकी हमले शुरू करने के लिए नहीं हो।
अमेरिका दौरे पर गए पीएम मोदी आज संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भारत में लोकतंत्र की मजबूती का जिक्र किया। उन्होंने कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में भारत को योगदान के बारे में भी महासभा को बताया। उन्होंने कहा कि मैं दुनिया भर के सभी वैक्सीन निर्माताओं को भारत में वैक्सीन बनाने का निमंत्रण देता हूं।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आज कोलकाता में कहा कि हमें अपनी आजादी की रक्षा करनी है. भारत में 'तालिबानी' बीजेपी नहीं चल सकती... बीजेपी को हराने के लिए टीएमसी ही काफी है। 'खेला' भबनीपुर से शुरू होगा और पूरे देश में हमारी जीत के बाद खत्म होगा।
कॉमेडियन कपिल शर्मा की शिकायत के आधार पर दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में मुंबई पुलिस ने कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के बेटे बोनिटो छाबड़िया को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
ओडिशा में गंजाम जिला प्रशासन ने चक्रवाती तूफान गुलाब के मद्देनजर जनता को सतर्क कर दिया है, जिसके 26 सितंबर की शाम तक तट से टकराने की आशंका है। गंजाम कलेक्टर ने कहा कि भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना के कारण अगले 2 दिनों के लिए यहां के समुद्र तट बंद रहेंगे।
केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की। उनकी सुरक्षा सीआईएसएफ के जवान करेंगे। बीजेपी नेता को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने के लिए सीआईएसएफ को कल गृह मंत्रालय का आदेश मिल गया है।
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ने कहा कि उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों के लिए चक्रवात अलर्ट के मद्देनजर ओडिशा और आंध्र प्रदेश में क्रमशः 13 टीमों और 5 टीमों को तैनात किया जाएगा।
असम पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एडीपीसीएल) परीक्षा में घोटाले के सिलसिले में मुख्यमंत्री के विशेष सतर्कता प्रकोष्ठ ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
राजस्थान के अजमेर जिले में आरईईटी परीक्षा के मद्देनजर 26 सितंबर को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, बल्क एसएमएस/एमएमएस और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं द्वारा उपलब्धअ न्य सोशल मीडिया (लैंडलाइन, मोबाइल फोन और लैंडलाइन ब्रॉडबैंड की वॉयस कॉल को छोड़कर) सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक निलंबित रहेंगी।
दिल्ली की एक अदालत ने लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के बिहार से सांसद प्रिंस राज को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ कथित बलात्कार के मामले में अग्रिम जमानत दे दी है। प्रिंस पर पार्टी की एक पूर्व महिला पदाधिकारी ने रेप का आरोप लगाया है।
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (आरईईटी) परीक्षा के छह उम्मीदवारों की शनिवार को एनएच-12 पर एक ट्रक से टक्कर के बाद सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
रोहिणी कोर्ट में गोलीबारी की घटना के बाद यहां उच्च सुरक्षा जेल में बंद कई दुश्मन आपराधिक गिरोह के सदस्यों के बीच झड़प की आशंका के बीच तिहाड़ जेल के अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं।
पंजाब की नई कैबिनेट तय हो गई है। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित रविवार शाम साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली नई कैबिनेट के मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। शनिवार दोपहर राज्यपाल से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने मंत्रियों की शपथ ग्रहण के लिए राज्यपाल से समय मांगा था।
दिल्ली बार काउंसिल के अध्यक्ष राकेश सहरावत ने कहा कि हमने रोहिणी कोर्ट में सुरक्षा कमियों को लेकर कमिश्नर से बात की। वहां पाया गया कि सिक्योरिटी कैमरा और मेटल डिटेक्टर काम नहीं करते और स्टाफ सतर्क नहीं है। इन सब मुद्दों पर उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया और एक हफ़्ते का समय मांगा है।
बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात पंचायत चुनाव में मुखिया प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में निकली बोलेरो ने छह लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में वोट मांग रहे मुखिया प्रत्याशी के तीन समर्थकों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 29,616 नए मामले आए, 28,046 रिकवरी हुईं और 290 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
रोहिणी कोर्ट में कल गैंगस्टर जितेंद्र मान गोगी की गोली मारकर हत्या के बाद गैंगवार की आशंका है, इसलिए तिहाड़ जेल, मंडोली जेल और रोहिणी जेल समेत दिल्ली की सभी जेलों को अलर्ट पर रखा गया है: जेल अधिकारी
राइट टू रिप्लाई के तहत भारत की तरफ से इमरान खान के भाषण पर जवाब देते हुए भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी स्नेहा दुबे ने कहा- अफसोस की बात है कि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के नेता ने मेरे देश के खिलाफ झूठे और दुर्भावनापूर्ण प्रचार करने के लिए UN द्वारा प्रदान किए गए प्लेटफार्मों का दुरुपयोग किया है। वह दुनिया का ध्यान अपने देश की उस स्थिति से हटाने की कोशिश कर रहे हैं जहां आतंकवादी मुफ्त पास का आनंद लेते हैं।
अमेरिका के व्हाइट हाउस में शुक्रवार को भारतीय समयानुसार देर रात क्वाड देशों की बैठक हुई। बैठक खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गए। जहां पीएम मोदी आज (25 सितंबर) संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 76वें सत्र को संबोधित करने वाले हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया और जापान के अपने समकक्षों के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा आयोजित क्वाड नेताओं के पहले व्यक्तिगत शिखर सम्मेलन में भाग लिया और कहा कि उनका दृढ़ विश्वास है कि चार लोकतंत्रों का समूह 'फोर्स फॉर ग्लोबल गुड' के रूप में कार्य करेगा और हिंद-प्रशांत के साथ-साथ पूरी दुनिया में शांति और समृद्धि सुनिश्चित करेगा।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 25 Sep 2021, 8:09 AM IST