अयोध्या में बाबरी मस्जिद-राम मंदिर विवाद के पक्षकारों ने होली के एक दिन पहले एक-दूसरे को रंग लगाकर होली मनाई। अयोध्या केस के पक्षकार इकबाल अंसारी और महंत धर्मदास ने बुधवार को एक-दूसरे को जमकर रंग लगाया और गले मिलकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।
Published: 20 Mar 2019, 7:50 AM IST
लंदन पुलिस द्वारा गिरफ्तार नीरव मोदी को वेस्टमिन्स्टर कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद वैंड्सवर्थ जेल भेज दिया गया है। अब मामले की अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी। ऐसे में नीरव मोदी को तब तक जेल में ही रहना होगा।
Published: 20 Mar 2019, 7:50 AM IST
भारत ने पाकिस्तान विदेश मंत्रालय को नोट जारी कर कहा है कि पाक एजेंसियां पाकिस्तान में भारतीय नौसेना के सलाहकार समेत भारतीय राजनयिकों की लगातार जासूसी कर रही हैं। भारत ने पाकिस्तान से मामले की जांच करने का आग्रह किया है।
Published: 20 Mar 2019, 7:50 AM IST
पीएनबी से हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में भारत का भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बुधवार को लंदन में गिरफ्तार करने के बाद वेस्टमिन्स्टर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने नीरव मोदी की जमानत की अर्जी खारिज कर दी है। कोर्ट में अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी।
Published: 20 Mar 2019, 7:50 AM IST
https://twitter.com/ANI/status/1108350052660056065
Published: 20 Mar 2019, 7:50 AM IST
पीएनबी से हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में भारत का भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बुधवार को लंदन में गिरफ्तार करने के बाद वेस्टमिन्स्टर कोर्ट में पेश किया गया। अब कोर्ट में अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी।
Published: 20 Mar 2019, 7:50 AM IST
समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट केस में एनआईए कोर्ट ने मुख्य आरोपी असीमानंद समेत चार आरोपियों को बरी कर दिया है। इस धमाके में 70 लोगों की मौत हुई थी और उन्हें एनआईए ने इसमें साजिश रचने के आरोप में असीमानंद को गिरफ्तार किया था।
Published: 20 Mar 2019, 7:50 AM IST
बीजेपी ने कहा कि लंदन में नीरव मोदी की गिरफ्तारी पीएम मोदी की उपलब्धि है इस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धि है? जाने किसने दिया था?
Published: 20 Mar 2019, 7:50 AM IST
समझौता ब्लास्ट केस में पाकिस्तानी नागरिक राहिला वकील की याचिका पंचकुला की एनआईए कोर्ट से खारिज हो गई है।
याचिका के माध्यम से रहिला समझौता ब्लास्ट केस में कोर्ट में गवाही देना चाहती थी। राहिला के पिता की मौत समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट में हुई थी। याचिका में कहा था कि पाकिस्तान के सभी चश्मदीद गवाह एनआईए कोर्ट में पेश होना चाहते हैं। याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई के बाद 20 मार्च यानी आज के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था।
Published: 20 Mar 2019, 7:50 AM IST
देश में बेरोजगारी को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मोदी की नीतियों ने 2018 में 1 करोड़ रोजगार को बर्बाद कर दिया। 2018 में हर दिन 27 हजार नौकरियां गईं। देश के प्रधानमंत्री एक मजाक हैं।”
Published: 20 Mar 2019, 7:50 AM IST
नीरव मोदी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, “बीजेपी ने उसे भागने में मदद की थी। अब उसे वो वापस लेकर आ रही। बीजेपी उसे चुनाव के लिए ला रही है। वे उसे चुनाव के बाद फिर वापस भेज देंगे।”
Published: 20 Mar 2019, 7:50 AM IST
पीएनबी घोटाले के आरोपी हीरा व्यापारी नीरव मोदी को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13 हजार करोड़ के पीएनबी स्कैम में भारतीय जांच एजेंसियों को नीरव मोदी की तलाश थी।
इससे पहले सोमवार को ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था। नीरव मोदी पंजाब नैशनल बैंक से 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का मुख्य आरोपी है।
ये है पीएनबी मामला:
पंजाब नेशनल बैंक ने 14 फरवरी, 2018 को जानकारी दी थी कि उसके ब्रैडी हाउस ब्रांच में 13,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला हुआ है। बैंक ने नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी पर 13,500 करोड़ रुपये कर्ज लेकर उसे नहीं चुकाने का आरोप लगाया था। यह कर्ज पीएनबी के लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए लिए गए और इनके आधार पर एक्सिस बैंक और इलाहाबाद बैंक की विदेशी ब्रांचों से भी कर्ज लिया गया था। इस घोटाले के सामने आने के बाद नीवर मोदी और मेहुल चोकसी देश छोड़कर फरार हो गए थे। तभी से भारत को दोनों की तलाश है।
Published: 20 Mar 2019, 7:50 AM IST
कांग्रेस पार्टी ने जेट एयरवेज को मोदी सरकार द्वारा 85,00 करोड़ रुपये का बेलआउट पैकेज देने के फैसला का कड़ा विरोध किया है। इस मुद्दे पर दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस से बात करते हुए पार्टी प्रवक्ता सरणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी जी ने देश का 8,500 करोड़ रुपये लुटवाने की योजना तैयार की है।
सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार ऐसी कंपनी को बेलआउट पैकेज देने जा रही है, जिसका खुद का घाटा करीब 7400 करोड़ रुपये का है। इसके अलावा कंपनी ने एसबीआई और पंजाब नैशनल बैंक समेत कई सरकारी बैंकों से 8500 करोड़ रुपये कर्ज ले रखा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के आदेश के मुताबिक, एक रुपये की इक्विटी में दिवालिया कंपनी जेट एयरवेज के 51 फीसदी शेयर एसबीआई और पंजाब नैशनल बैंक के हो जाएंगे, और एसबीआई और पीएनबी जैसे बैंक अब बैंकिंग का काम करने की बजाय जहाज उड़ाने का काम करेंगी।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार के इस फैसले से देश का 85,00 करोड़ रुपये डूब जाएगा, अब वह वापस नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि जेट एयरवेज के 51 फीसदी मालिक लंदन स्थित एनआरआई व्यापारी नरेश गोयल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से अब नरेश गोयल की कोई जवाबदेही नहीं रहेगी, वह सीधे तौर इस प्रक्रिया से बच जाएंगे।
कांग्रेस ने मोदी सरकार से तीन सवाल पूछे हैं:
Published: 20 Mar 2019, 7:50 AM IST
कर्नाटक के धारवाड़ में निर्माणाधीन इमारत ढहने से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, बचाव दलों ने मलबे में से 55 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। कर्नाटक के एडीजीपी ने बताया कि यह एक दुखद घटना है। इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
Published: 20 Mar 2019, 7:50 AM IST
गोवा में बीजेपी ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है। फ्लोर टेस्ट के दौरान 20 विधायकों ने बीजेपी के पक्ष में मतदान किया।
Published: 20 Mar 2019, 7:50 AM IST
सीआईरपीएफ के डीजी आरआर भटनागर ने कहा, “पुलवामा हमले के परिजनों के साथ एकजुटता दर्शाने के लिए होली के मौके पर कोई भी आधिकारिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।”
Published: 20 Mar 2019, 7:50 AM IST
गोवा में मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद प्रमोद सावंत को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। ऐसे में आज प्रमोद सावंत विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से गुजरेंगे। 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में विधायकों की संख्या इस वक्त 36 है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस का दावा है कि सरकार के पास जरुरी विधायकों का समर्थन नहीं है। वहीं विधायक शक्ति परीक्षण के लिए विधान सभा पहुंचने लगे हैं।
Published: 20 Mar 2019, 7:50 AM IST
गोवा में बीजेपी के नेतृत्व में नई सरकार गठित होने के एक दिन बाद बुधवार को राज्य विधानसभा में सरकार का शक्ति परीक्षण होगा। राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने शक्ति परीक्षण संपन्न कराने के लिए सुबह 11.30 बजे विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है।
Published: 20 Mar 2019, 7:50 AM IST
कर्नाटक के धारवाड़ में निर्माणाधीन इमारत गिरने के मामले में मरने वालों की संख्या 3 हो गई है। वहीं 50 से ज्यादा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह इमारात मंगलवार दोपहर को अचानक गिर गई थी, जिसमें गई लोग फंस गए हैं। अभी भी मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है।
Published: 20 Mar 2019, 7:50 AM IST
देश भर में आज होलिका दहन किया जाएगा। मुंबई के वर्ली में होलिका दहन की खास तैयारी की गई है। यहां पर शाम को होलिका दहन में आतंकी मसूद अजहर की प्रतिम और ऑनलाइ गेम पबजी की प्रतिमा को जलाया जाएगा।
Published: 20 Mar 2019, 7:50 AM IST
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक ड्रेनेज चेंबर में उतरे तीन किसानों की दम घुटने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कुछ किसानों को बाहर निकाला है। एक किसान का अब तक पता नहीं चल पाया है। फसलों की सिंचाई के लिए ड्रेनेज चेंबर में इलेक्ट्रिक मोटर लगाया था।
Published: 20 Mar 2019, 7:50 AM IST
बिहार में मुजफ्फरपुर के अहियापुर के झपसी टोला में भीषण आग लगने से करबी 200 कच्चे मकान जलकर राख हो गए हैं। इन घरों में रखा सामान जलकर राख हो गया है। कुछ लोगों पर आग लगाने का आरोप लगा है। पुलिस केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है।
Published: 20 Mar 2019, 7:50 AM IST
यहां के डीएम रंजन घोष ने बताया कि आग लगने से करीब 200 कच्चे मकान जल गए हैं। उन्होंने बताया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Published: 20 Mar 2019, 7:50 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 20 Mar 2019, 7:50 AM IST