राजधानी दिल्ली के अमन विहार थाने से एक मामला सामने आया है। जहां कथित तौर पर कुछ लोगों ने जय श्री राम न बोलने पर एक शख्स को परेशान किया और बाद में उसका पीछा कर कार से टक्कर भी मारी। मामला दिल्ली के अमन विहार थाने के रोहिणी सेक्टर 20 का है। पुलिस के मुताबिक मामले की जानकारी मिलने के बाद इस मामले में एक्सीडेंट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित के साथ कोई मारपीट नहीं की गई है। गिरने की वजह से चोट लगी है। जो आरोप लगाए जा रहे है उसकी जांच की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए, सुरक्षा बलों ने किश्तवाड़ के केशवन इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस सूत्रों ने कहा, "घेराबंदी तेज होती देख आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।" उन्होंने कहा, "सुरक्षाबल भी जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। दोनों और से गोलीबाली जारी है।" खबरों के मुताबिक, इलाके में दो आतंकवादियों के होने की सूचना है।
इनपुट आईएएनएस
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
असम राइफल्स ने उग्रवादी संगठन एनएससीएन(के) के एक उग्रवादी को पकड़ा है। पकड़े गए उग्रवादी का नाम यांगहांग उर्फ मोपा है। 40 असम राइफल्स पर हमले के पीछे इसी का हाथ बताया जा रहा है।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
मांझगाव डॉकयार्ड में खड़े आईएनएस विशाखापट्टनम के दूसरे और तीसरे डैक पर आग लग गई है। आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। इसमें एक शख्स के फंसे होने की आशंका है। अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
विजय शंकर ने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ हुए पिछले मैच में विकेट हासिल करने से उनका आत्मबल बढ़ा है। शंकर ने अफगानिस्तान के साथ होने वाले मुकाबले से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मैं अफगान टीम के खिलाफ भी खेलने की उम्मीद कर रहा हूं। अगर आपके सामने नेट्स पर जसप्रीत बुमराह जैसा गेंदबाज हो तो आपको अंदाजा लगाना चाहिए कि आपको तैयार रहना है।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
कोलकाता के एक नामी स्कूल के टॉयलेट में शुक्रवार को एक किशोरी की बुरी तरह घायल अवस्था में मिली। उसकी कलाई कटी हुई थी और चेहरे पर प्लास्टिक बंधा हुआ था। जानकारी के मुताबिक किशोरी स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
बिहार में ‘चमकी बुखार’ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और मौत का आंकड़ा भी रुक नहीं रहा है। मुजफ्फपुर में मरने वालों का आंकड़ा 124 पहुंच गई है। बीते कुछ दिनों से लगातार इस बीमारी का कहर बढ़ रहा है, जिसके कारण राज्य की नीतीश कुमार सरकार हर किसी के निशाने पर है।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को बिकवाल के दबाव के कारण भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 407.14 अंकों यानी 1.03 फीसदी लुढ़क कर 39,194.49 पर बंद हुआ और एनएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 107.65 अंकों की गिरावट के साथ 11,724.10 पर बंद हुआ।
व्यापार-जंग और भूराजनीतिक दबाव के कारण कारोबारी रुझान कमजोर रहा जिससे कारण बिकवाली का भारी दबाव आने के से प्रमुख संवेदी सूचकांकों ने गोते लगाए। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई तेजी और देसी मुद्रा रुपये में आई कमजोरी का भी बाजार पर असर दिखा।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौत को लेकर कहा कि हमने जांच के लिए कृषि वैज्ञानिकों और बागवानी विशेषज्ञों की एक टीम का गठन किया है, जिससे पता चले कि क्या लीची इंसेफेलाइटिस के कारण मौत के लिए जिम्मेदार है?
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत के बिंजाई शहर में स्थित एक छोटे गैस लाइटर कारखाने में शुक्रवार को आग लगने से 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सैंबिरेजो के गांव बिंजाई स्थित कारखाने में आग आज दोपहर में लगी।
बिंजाई आपदा न्यूनीकरण कार्यालय के कर्मियों ने बताया कि आग गोदाम खंड में लगी, जिसमें 22 लोग मारे गए। तीन लोगों को बचाव दल ने घटनास्थल से जीवित बाहर निकाला।
घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
अरुणाचल प्रदेश में उड़ान के दौरान लापता विमान में सवार वायु सैनिक पंकज सांगवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार को हादसे के 18 दिन बाद उनके गांव कोहला पहुंचा। यहां वायुसेना ने सैनिक सम्मान के साथ पंकज सांगवान को अंतिम सलामी दी गई। लोगों ने नम आंखों से विदाई दी।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
टीडीपी के 4 सांसदों ने गुरुवार को अपना इस्तीफा उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को सौंपते हुए टीडीपी के विधानमंडल दल का बीजेपी में विलय करने का प्रस्ताव पारित किया था। टीडीपी सांसद जयदेव गल्ला समेत पांच सांसद उनके दलबदल को चुनौती देने के लिए वेंकैया नायडू से मिले।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
सारण से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि हम सभी बिहार में पैदा हुए थे और बचपन से ही हम लीची खाते थे। बिहार में एक ऐसी घटना हुई है जो लगभग एक महामारी का रुप ले ली है। इस महामारी में करीब 120 लोगों की जान चली गई है। बहरहाल, यह मानना बहुत ही अचंभित करने वाला है कि लीची इसका कारण है।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
हरियाणा के रोहतक में जिस जगह पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री एमएल खट्टर ने योग किया वहां पर मैट लूटने की लोगों में होड़ मच गई। जैसे ही कार्यक्रम खत्म हुआ लोगों ने मैट लूटना शुरू कर दिया। मैट के लिए लोग कार्यक्रमस्थल पर ही भिड़ गए।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
रेप केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने पैरोल की मांग की है। राम रहीम ने कृषि कार्य के लिए पैरोल मांगी है। रोहतक के जेल अधीक्षक की ओर से इस संबंध में सिरसा जिला प्रशासन से राय मांगी गई है।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
बिहार के मधेपुरा में फूड प्वॉइजनिंग से 200 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। कुमारखंड थाना क्षेत्र के गुड़िया में भोज का आयोजन किया गया था। भोज में खाना खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ गई। लोगों को कुमारखंड पीएचसी और दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
दिल्ली में 35वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक शुरू हो गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पद संभालने के बाद पहली बार बैठक की अध्यक्षता कर रही हैं।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को हिरासत में लिया है। चंद्रशेखर को पुलिस ने हिंडन बैराज के पास उस वक्त हिरासत में लिया जब वे मुस्लिम समाज के लोगों से बातचीत करने गाजियाबाद जा रहे थे। इससे पहले चंद्रशेखर ने बीते दिनों ज्ञान खंड स्थित मस्जिद में पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों से बात करने का ऐलान किया था
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने घोषणा की कि बिहार के सभी 17 बीजेपी सांसद अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सदर अस्पतालों में पीआईसीयू बनाने के लिए 25 लाख रुपये का दान करेंगे।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुए बस हादसे की जांच के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती कुल्लू बस दुर्घटना के घायलों से आज मुलाकात की।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमने हमेशा कहा है कि तीन तालाक बिल न तो धर्म का मुद्दा है और न ही प्रार्थना का और न ही किसी अन्य सांप्रदायिक विचार का। यह इंसाफ का एक शुद्ध और सरल मुद्दा है- महिला न्याय, महिला सम्मान और महिला सशक्तिकरण।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
तमिलनाडु के सीएम एडप्पादी ने केरल के सीएम को धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि केरल के सीएम तमिलनाडु को पानी मुहैया कराने के लिए जो आगे आए, मैं उन्हें जल्द ही धन्यवाद पत्र लिखूंगा।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने दिमागी बुखार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बिहार में तो एनडीए की सरकार भी है। उन्होंने 'एक राष्ट्र एक चुनाव' की तर्ज पर ‘एक राष्ट्र एक पोषण नीति’ लागू किए जाने की मांग की। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में चमकी बुखार से बच्चों की मौत पर मंत्री चुप हैं।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
लोकसभा में तीन तलाक बिल पेश होने के बाद अब शून्य काल शुरू हो चुका है। बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बिहार के चमकी बुखार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह काफी दुख का विषय है। उन्होंने कहा कि लीची की वजह से इस बीमारी के फैलने की बात को साजिश बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि मुजफ्फरपुर के लीची कारोबार का कारोबार साजिश के तहत नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हो सकता है इसके पीछे चीन की साजिश तो नहीं क्योंकि भारत से ज्यादा लीची चीन में होती है।
राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि इस घटना के लिए सिर्फ लीची को दोष देना ठीक नहीं है। हमें एक रिसर्च के तहत इसकी तह तक जाना चाहिए।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
लोकसभा में ध्वनिमत से तीन तलाक बिल पेश होने का विपक्षी दलों ने विरोध किया, जिसके बाद इस पर डिवीजन कराया गया। वोटिंग के नतीजों में बिल को पेश करने के पक्ष में 186 वोट और विपक्ष में 74 वोट पड़े। इसके बाद रविशंकर प्रसाद ने फिर से बिल को पेश कर दिया।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
विपक्ष के विरोध के बाद तीन तलाक बिल को लोकसभा में पेश करने के लिए वोटिंग कराई गई। बता दें कि ध्वनि मत पर विपक्ष ने आपत्ति दर्ज कराई थी जिसके बाद वोटिंग कराई गई।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
दलों ने तीन तलाक बिल पर लोकसभा में कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने डिवीजन की मांग की है। सदन में लॉबी खाली कराई जा रही है और इसके बाद वोटिंग होगी। स्पीकर ने सदन में कहा कि लॉबी खाली हो गई है और अब महासचिव वोटिंग के नियम सांसदों को बता रहें हैं।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने तीन तलाक बिल का विरोध किया। उन्होंने बिल में कई कमिया गिनाईं। ओवैसी ने बिल का विरोध करते हुए कहा कि यह संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस बिल से सिर्फ मुस्लिम पुरुषों को सजा मिलेगी, सरकार को सिर्फ मुस्लिम महिलाओं से हमदर्दी क्यों है, केरल की हिन्दू महिलाओं की चिंता सरकार क्यों नहीं कर रही है।
ओवैली ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को असंवैधानिक ठहराया है। ओवैसी ने पूछा कि इस बिल के बाद जो पति जेल जाएंगे उनकी पत्नियों का खर्चा क्या सरकार देने के लिए तैयार है।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तीन तलाक बिल का विरोध किया। उन्होंने कहा कि बिल में कई कमियां हैं। उन्होंने कहा कि कमियों को दूर करने की जरूरत है। थरूर ने कहा कि बिल से मुस्लिम महिलाओं के हितों की रक्षा नहीं होगी, बल्कि उनकी दिक्कतों और बढ़ जाएंगी।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
लोकसभा में तीन तलाक बिल पेश हो गया है। कानून मंत्री रविंशंकर प्रसाद ने बिल को सदन में पेश किया। बिल के सदन में पेश होते ही हंगामा हुआ। संसद में बिल पर पूछे गए सवालों का कानून मंत्री जवाब दे रहे हैं।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने राजाजी नेशनल पार्क में सड़क के निर्माण पर रोक लगाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी किया।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
उत्तरा प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर दायर की गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जल्द सुनवाई को तैयार हो गया है। सुनवाई 25 जून को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह गंभीर मामला है। याचिका में देश भर की महिला वकीलों को कोर्ट परिसर में सुरक्षा देने की भी मांग की गई है।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
मुंबई की विशेष एनआईए अदालत मालेगांव ब्लास्ट केस में बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कोर्ट में पेशी से छूट दे दी है। प्रज्ञा ठाकुर ने संसद सत्र चलने के आधार पर अदालत में पेश होने से छूट मांगी थी।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
लोकसभा तीन तलाक बिल को आज पेश किया जाएगा। 17वीं लोकसभा के गठन के बाद मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला बिल होगा। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद संसद में तीन तलाक बिल सदन में पेश करेंगे। जेडीय ने विरोध करने का लिया है फैसला। लोकसभा की कार्यवाही जारी है। फिलहाल प्रश्नकाल चल रहा है।
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बिहार के चमकी बुखार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह सब पोषण की कमी की वजह से हो रहा है और वहां आपकी सरकार है। इसके जवाब में बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कुषोषण से कहीं भी कोई भी मौत दुखद है और एक मां होने के नाते मैं बच्चों की मौत का दर्द समझ सकती है।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
भारतीय वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर एच विनोद के पार्थिव शरीर को कोयंबटूर के सुलूर लाया गया है। 3 जून को अरुणाचल प्रदेश में एन-32 विमान हादसे वे उनकी जान चली गई थी।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
नोएडा के बॉटनिकल गार्डन और जसोला विहार- शाहीन बाग के बीच दिल्ली मेट्रो ट्रेन की सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। दिल्ली के कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास शाहीन बाग के फर्नीचर बाजार में आज सुबह भीषण आग लग गई थी। आग की लपटें मेट्रो के पिलकर तक पहुंच गई थी। एहतियात के तौर पर इस रूट पर मेट्रो की सेवाएं बंद कर दी गई थीं। आग पर काबू पाने के बाद इस रूट पर मेट्रो सेवा अब शुरू कर दी गई है।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
तेलंगाना के सूर्यपुरी जिले के चिलकुर में एमआईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के पास लॉरी ने ऑटो को टक्कर मार दी है। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। घायल को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
लुधियाना में 5 फोकल प्वाइंट रोड पर साइकिल पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग लग गई है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। आग से दो लोग झुलस गए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
एन-32 विमान हादसे के शहीदों के पार्थिव शरीर को दिल्ली के पालम एयरपोर्ट लाया गया है। एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
दिल्ली में कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास शाहीन बाग में फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर मौजूद थीं, जिन्होंने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी फिलहास इस बात का पता नहीं चल पाया है।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
भारत समेत दुनिया भर में 5वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग दिवस पर देश के सभी जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने सुबह देश के अलग-अलग हिस्सों में योग किया। इस साल कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘हृदय के लिए योग' निर्धारित है।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
दिल्ली में कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास शाहीन बाग में फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई है। दमकल की 17 गाड़िया मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुए बस हादसे में मरने वालों की संख्या 44 हो गई है। 34 लोग घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। यह हादसा गुरुवार को कुल्लू के बंजार के पास हुआ था, जहां 500 फीट गहरी खाई में बस गिर गई थी।
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
बस हादसे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुई बस दुर्घटना दुखद है। इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं इस क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से पीड़ितों की मदद करने का अनुरोध करता हूं।”
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 21 Jun 2019, 7:47 AM IST