
पुरानी दिल्ली के लाल कुआं इलाके में सांप्रदायिक तनाव अब शांत हो गया है। मध्य दिल्ली के डीसीपी एमएस रंधावा ने बताया कि अमन कमेटी की बैठक में दोनों पक्ष ने शांति बहाली पर जोर देते हुए कल से बाजार खोलने का फैसला लिया है।
रंधावा ने बताया कि पुलिस ने उपद्रव के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि इलाके में हुए उपद्रव के मामले में तीन एफआईआर दर्ज हुए हैं।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
पुरानी दिल्ली के लाल कुआं इलाके में मामूली झगड़े के सांप्रदायिक रंग लेने के बाद सक्रिय हुई अमन कमेटी और पुलिस के प्रयासों से इलाके में फिर से शांति का माहौल है। दोनों पक्षों ने अमन कमेटी की बैठक में घटना की निंदा की। इस दौरान मुस्लिम पक्ष ने ऐलान किया कि पत्थरबाजी में क्षतिग्रस्त हुए मंदिर के पुनर्निर्माण में वह पूरा सहयोग करेंगे।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
दिल्ली में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पार्टी मुख्यालय में बीजेपी महासचिवों के साथ बैठक की। शिवराज सिंह चौहान और राम माधव भी उपस्थित थे।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
दिल्ली के ओखला के सराय जुलैना गांव में आज सुबह के तीन हथियारबंद लुटेरों ने एक केमिस्ट की दुकान पर लूटपाट की।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
बॉलीवुड सिंगर, म्यूजिशियन और एक्टर हिमेश रेशमिया की कार के एक्सीडेंट होने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया रहा है कि ये हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर हुआ है। खबरों के मुताबिक, हादसे में हिमेश रेशमिया के ड्राइवर राम रंजन गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, राम रंजन बिहार के हैं।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
आईएमडी दिल्ली के नरेश ने कहा कि यदि आप उत्तर पश्चिम भारत को देखें, तो हम उम्मीद कर रहे हैं कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली यहां तक कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में मानसून अगले 72 घंटे में पहुंच जाएगी। 2 दिन के बाद उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
दिल्ली के हौज काजी इलाके में रविवार रात दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी के बाद मामला सांप्रदयिक रूप धारण कर लिया था। इस घटना में एक मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी जिसके बाद वहां तनाव फैल गया था। जिसके बाद पुलिस बल को तैनात किया गया। अब ताजा स्थिती यह है वहां कि स्थिती सामन्य हो रही है। लेकिन बाहरी लोग को हालात को दुरुस्त करने में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। सड़कों पर कुछ व्यापारी हाथों में तख्ती लेकर शांति की अपील कर रहे हैं।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
बिहार में सैकड़ों बच्चों की जान लेने के बाद चमकी बुखार अब असम में कहर बरपाया है। असम में चमकी बुखार से 28 बच्चों की मौत हो गई है। वहीं 100 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। राज्य स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी उमेश फंगचो के अनुसार राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत असम में अब तक 100 जापानी एन्सेफलाइटिस सकारात्मक मामलों का पता चला है और इसके कारण राज्य में 28 मरीजों की मौत हो गई है।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
कांग्रेस दफ्तर के बाहर एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने खुदकुशी की कोशिश की। कांग्रेस कार्यकर्ता का कहना है कि राहुल गांधी अपना इस्तीफा वापस लें।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
मुंबई में भारी बारिश अब लोगों की जान लेने लगी है। भारी बारिश मलाड के पास सबवे में एक गाड़ी फंसने से दो युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मलाड सबवे में पानी भरा हुआ था, जिसमें एक स्कॉर्पियो भी फंस गई थी। इसी वजह से दो युवक पानी में फंस गए थे और अपनी जान गंवा बैठे।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक निर्माणाधीन इमारत की पानी की टंकी गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और 2 घायल हुए हैं। सीएम देंवेद्र फडणवीस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
मुंबई के मलाड की दीवार ढहने की घटना पर एक उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया गया है जिसमें 18 लोगों की जान चली गई।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
बिहार में एक्यूट इंसेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) का मुद्दा बिहार विधानमंडल के मनसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा में उठा। मंगलवार को सदन के बाहर और अंदर विपक्षी दलों ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी और भगोड़े नीरव मोदी पर सिंगापुर हाईकोर्ट ने बड़ी कार्रवाई की है। हाईकोर्ट ने नीरव मोदी की संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद 44 करोड़ रुपये की कीमत के चार बैंक खातों को जब्त किया गया।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
कांग्रेस नेता केटीएस तुलसी ने कहा कि सदन में एक सांसद सीधे लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। वे लोगों के प्रति जवाबदेह है और अगर उसे लगता है कि कोई और व्यक्ति लोगों की शिकायतों को समझने के लिए अधिक उपयुक्त है, तो वह इस्तीफा दे सकता है और उसे चुनाव लड़ने के लिए कह सकता है।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
मुंबई के किंग्स सर्किल इलाके में पुलिस और बीएमसी के कर्मचारियों ने सड़कों में जलजमाव से होने वाली परेशानियों से बचाने का काम कर रहे हैं। बता दें कि भारी बारिश के बाद मुंबई की सड़कें ताबाल बन चुकी हैं।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
यरवदा सेंट्रल जेल के एसपी यूटी पवार ने बताया, “यरवदा जेल के भीतर आज सुबह दो कैदियों में झगड़ा हो गया। दोनों कैदी हत्या के तहत दर्ज केस में अंडर ट्रायल हैं। दोनों में से एक आरोपी जख्मी हुआ है, और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम, वीवीपैट और ईवीएम ट्रैकिंग सॉफ़्टवेयर (ईटीएस) की प्रमाणिकता की जनहित याचिका पर चुनाव आयोग से दो हफ्ते में जवाब मांगा है। मुंबई के वकील सुनील अह्या ने यह जनहित याचिका दाखिल की है।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने शराब की बोतल पर महात्मा गांधी की तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए इजरायल की एक कंपनी के बारे में राज्यसभा में शून्यकाल में मुद्दा उठाया।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
अभिनेता से नेता बने सनी देओल ने पंजाब के अपने गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र का कामकाज देखने और विभिन्न बैठकों में शामिल होने के लिए एक प्रतिनिधि नियुक्ति किया है। इसको लेकर कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने हमला बोला है। मतदाताओं ने उनके साथ सेल्फी के अलावा कभी भी उससे कुछ भी उम्मीद नहीं की थी
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
पश्चिम रेलवे ने जानकारी दी है कि बारिश की वजह से पश्चिम रेलवे में कोई व्यवधान नहीं है। वहीं मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील उदासी ने कहा कि मुंबई में भारी बारिश के कारण आज एक ट्रेन रद्द और 7 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक संसद के पुस्तकालय भवन में संपन्न हुई। खबरों के मुताबिक, बैठक में पीएम मोदी ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर-3 से विधायक आकाश विजयवर्गीय के निगम कर्मचारी को बल्ले से पिटाई करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि बेटा किसी का भी हो, ऐसे लोगों को पार्टी से निकाल देना चाहिए।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
उन्होंने कहा कि ऐसी हरकत करने वाला चाहे किसी का भी बेटा क्यों न हो, उसे मनमानी की इजाजत नहीं दी जा सकती है। बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी ने बताया, “प्रधानमंत्री इस घटना को लेकर बहुत नाराज थे।” उन्होंने कहा कि बदसलूकी करने, पार्टी को बदनाम करने या सार्वजनिक रूप से अहंकार दिखाने का हक किसी के पास नहीं है। उन्होंने कड़े शब्दों इस घटना की निंदा की और कहा कि ऐसी हरकतें स्वीकार नहीं है।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
लोकसभा में सोनिया गांधी ने कहा कि पंडित नेहरू ने सार्वजनिक उद्योगों को आधुनिक भारत का मंदिर कहा था और आज इस तरह के मंदिर खतरे में है। आज कुछ खास पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसे उद्योगों को संकट में डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि एचएएल, एमटीएनएल के साथ क्या हो रहा है यह किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की सभी कंपनियों की रक्षा की जाए।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
लोकसभा में सोनिया गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली का मुद्दा उठाया है। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने रेलवे की 6 इकाइयों के कंपनीकरण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पहले चरण में रायबरेली की कोच फैक्ट्री का कंपनीकरण किया जा रहा है जो कि निजीकरण की शुरुआत है।
उन्होंने कहा कि यह देश की अमूल्य संपत्ति को कौड़ियों के दाम चंद निजी हाथों के हवाले करने की पहली प्रक्रिया है और इससे हजारों मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे। सरकार ने इस प्रयोग के लिए रायबरेसी की मॉर्डन कोच फैक्ट्री को चुना है। इसमें बुनियादी क्षमता से ज्यादा उत्पादन हो रहा है और ये रेलवे का सबसे आधुनिक रेलवे कारखाना है। यह सबसे अच्छी इकाइयों में जानी जाती है। सोनिया गांधी ने कहा कि इसमें 2 हजार मजदूरों और कर्मचारियों की मेहनत लगी है लेकिन अब उन परिवारों को भविष्य खतरे में है।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
लखनऊ में एक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक से ड्राइवर और क्लीनर को निकालने में कई घंटे लग गए। बताया जा रहा है करि टक्कर के बाद ट्रक एक मिठाई के दुकान में घुस गया।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोलकाता हाईकोर्ट ने राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर रोक की समय सीमा को 22 जुलाई तक बढ़ा दी है।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
महाराष्ट्र के सीएम ने कहा कि दोपहर 12 बजे हाई टाइड की उम्मीद है, हम स्थिति पर नजर रखेंगे। कल रात मुंबई पुलिस को लोगों से 1600-1700 ट्वीट मिले, उन्हें तत्काल मदद मिली। बीएमसी आपदा एमजीएमटी ने पूरी रात काम किया। अगले 2 दिनों में भारी बारिश की संभावना है। हम इसके लिए तैयार हैं।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सोमवार की रात मुंबई में भारी बारिश के चलते कई हादसे हुए हैं। मलाड में, दीवार ढह गई और कम से कम 13 की मौत हो गई, 30-40 घायल हो गए। मैं उनसे मिला।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि आईएमडी की भविष्यवाणी के बाद हमने कल रात स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की और सुबह कार्यालयों के लिए।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
तेलंगाना में सत्तारुढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के विधायक के भाई ने एक वन अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई कर दी थी। इस हमले में घायल अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। यह घटना आसिफाबाद जिले के कुमाराम भीम के सरसाला आदिवासी गांव में घटित हुई थी।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
राजधानी दिल्ली में दो लोगों के बीच मामूली हाथापाई की घटना को सांप्रदायिक रंग देकर भड़काने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जहां पार्किंग को लेकर 2 समूहों के बीच झड़प हुई थी और एक मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
भगोड़ा कारोबारी मेहुल चौकसी पर केंद्र और प्रवर्तन निदेशालय सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं और बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने चौकसी के स्वास्थ्य संबंधी दस्तावेज़ मांगे हैं कि क्या वह भारत यात्रा कर सकता है या नहीं। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले से प्रत्यर्पण प्रक्रिया पर असर पड़ेगा।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
भारी बारिश की वजह से मुंबई के लोग बेहाल है। वहीं सीएम देवेंद्र फडणवीस ने स्थिति पर नजर रखने के लिए बीएमसी नियंत्रण कक्ष का दौरा किया।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के प्रवक्ता ने कहा कि बारिश की वजह से मुंबई की कुछ उड़ानों को बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया गया है।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
असम में तिनसुकिया जिले के आरक्षित वन में कोयला खदानों की अवैध खुदाई को लेकर कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) के प्रवक्ता ने बताया कि भारी बारिश की वजह से हवाई अड्डे का मुख्य रनवे बंद है लेकिन वैकल्पिक रनवे कार्स कर रहा है। उड़ानों की देरी हो रही हैं।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
मुंबई के मलाड में हुए हादेसे में घायलों लोगों से मिलने के लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस अस्पताल पहुंचे। उनके साथ मंत्री योगेश सागर भी मौजूद रहे। बता दें कि घटना में 18 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 13 घायल हो गए।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
भारी बारिश के चलते मुंबई में मलाड ईस्ट के पिंपरीपाड़ा इलाके में झुग्गी बस्ती में दीवार गिरने से मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। बता दें कि अब मुंबई और पुणे के अलग-अलग हिस्सों में हादसे की वजह से मरने वालों की संख्या 27 हो गई है।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
मुंबई में बारिश के कारण यातायात प्रभावित हो गई है। मुंबई एयरपोर्ट पर अभी तक 54 फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया है, साथ ही 52 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
केंद्रीय मंत्री और चांदनी चौक लोकसभा सीट से सांसद डॉ हर्षवर्धन ने कहा, “दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक है। मंदिर के साथ जो कुछ किया गया, वह अक्षम्य है। मुझे बताया गया है कि पुलिस कार्रवाई कर रही है, अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा, और दंडित किया जाएगा। मैं लोगों से सद्भाव बनाए रखने की अपील करता हूं।”
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
कांग्रेस, टीएमसी, एनसीपी, आम आदमी पार्टी और सीपीआई सहित 14 विपक्षी दलों ने राज्य सभा में नियम 176 के तहत 'देश में चुनावी सुधारों की आवश्यकता' पर चर्चा की मांग की।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
मुंबई के मलाड़ में दीवार गिरने से मरने वालों की संख्या 13 पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि पूर्वी मलाड एरिया के पिंपरीपाड़ा में भारी बारिश के बाद एक दीवार गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
मुंबई में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को राज्य के तीन जिलों - मुंबई नगर, मुंबई सब-अर्बन तथा ठाणे - के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि, आज बीएसई यानी मुंबई स्टॉक एक्सचेंज खुला रहेगा।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में अभी भी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले दो से तीन घंटों में मुंबई और आसपास के इलाकों में ज़बरदस्त बारिश हो सकती है। ऐसे में अगर आप मुंबई में रहते हैं तो घर से बाहर ना निकलने की कोशिश करें।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
बारिश की मार झेल रहे मुंबई में आधी रात को एक हादसा होते होते टल गया। दरअसल स्पाइस जेट की फ्लाइट 6237 जयपुर मुंबई एयरपोर्ट के मुख्य रनवे पर फिसल गई। ये फ्लाइट जयपुर से मुंबई आ रही थी। ये फ्लाइट छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कर रही थी, तभी ये हादसा हुआ।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
महाराष्ट्र के कल्याण इलाके में तेज बारिश से राष्ट्रीय उर्दू स्कूल की दीवार गिरने की खबर है।इस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है और 1 शख्स घायल है।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
मुंबई में भारी बारिश के चलते 54 उड़ानों का रूट बदला गया है। सभी उड़ानों को आसपास के एयरपोर्टों की ओर भेजा गया।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीश ने मलाड में दीवार गिरने से मरने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजे का किया ऐलान।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
पुणे नगर निकाय ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा आने वाले घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में सभी नागरिकों से जरूरी न होने पर बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की अपील की जाती है।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
भारी बारिश से पुणे में सिंहगढ़ कॉलेज की दीवार गिरने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुणे में हादसा रात को करीब 1 बजकर 15 मिनट पर हुआ।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
मुंबई में भारी बारिश की वजह से आज सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया गया है। सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
मुंबई में भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूटी है। मलाड के पिंपरीपाड़ा इलाके में हुए हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से ज्यादा जख्मी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार तेज बारिश हो रही है।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का कहर बनकर टूटी है। पुणे और मुंबई में दो अलग-अलग जगह बरसात की वजह से दीवारें गिरने का मामला सामने आया है। दोनों की जगह से अबतक कुल 22 लोगों की मौत की बात सामने आई है। वहीं मौसम विभाग की चेतावनी है कि राज्य के कई इलाकों में अगले 24 घंटे में जहां भारी बरसात होगी, वहीं बाकी इलाकों में भी रुक-रुककर बारिश होती रहेगी।
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 02 Jul 2019, 8:04 AM IST