कांग्रेस के बरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि देश में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। संविधान सुरक्षा पर भी संकट है। जिस तरह से राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी और राज्य स्तर पर राज्यपाल का इस्तेमाल किया जा रहा है उससे देश में गुस्सा है।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
कर्नाटक कांग्रेस के नेता ज़मीर अहमद ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाय है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमारे विधायकों का अपहरण कर लिया है और उन्हें बंदूक की नोक पर रख रहा है। उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। उन्हें अपने परिवार के सदस्यों से बात करने की भी अनुमति नहीं है। कांग्रेस नेता का कहना है कि विधायकों को अगर छोड़ दिया जाता है तो वो हमारे पास लौट आएंगे।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
बेंगलुरु में कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में के सी वेणुगोपाल, गुलाम नबी आज़ाद, सिद्धारमैया, दिनेश गुंडू राव, मल्लिकार्जुन खड़गे, ईश्वर खंद्रे और ज़मीर अहमद अन्य कांग्रेसी नेता शामिल रहे।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
कांग्रेस नेता और कर्नाटक सरकार में मंत्री डीके शिवकुमार बागी विधायकों से मिलने कल मुंबई जाएंगे।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
योगीराज में एक बार फिर से बदमाशों ने एक पत्रकार को अपना निशाना बनाया है। यहां बदमाशों ने पत्रकार को उस समय गोली मार दी जब वो एक न्यूज कवर करके घर वापस लौट रहा था। गोली लगने से पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया, ‘‘एक चैनल के पत्रकार अंकित शर्मा अपने साथी के साथ सोमवार रात साउथ सिटी कॉलोनी गए थे, तभी वापस लौटते समय कॉलोनी गेट के पास बाइक के साथ खड़े तीन लोगों ने उन पर गोलियां बरसा दीं।’’ उन्होंने बताया की गोली लगने से अंकित घायल हो गये। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने आज कृष्णा भाग्य जल निगम, कावेरी नीरव निगम लिमिटेड (सिंचाई निगम) और कर्नाटक सिंचाई निगम के निदेशक मंडल की बैठक की। जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार भी उपस्थित रहे।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत को चेतावनी दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक बार फिर भारत को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विट कर कहा है कि भारत ने अमेरिकी उत्पादों पर बहुत लंबे समय से उच्च शुल्क लगा रखा है। लेकिन अब इसे स्वीकार्य नहीं किया जाएगा।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
इंजीनियर को कीचड़ से नहलाने मामले में महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक नितेश राणे और उनके समर्थकों को कांकावली अदालत ने मंगलवार को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
अर्जेंटीना के पूर्व राष्ट्रपति फर्नांडो डी ला रूआ का निधन हो गया है। वे 81 साल के थे। एएफपी न्यूज एजेंसी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री के हवाले से इस खबर की पुष्टी की है।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने जेडी (एस) के विधायकों को बेंगलुरु में प्रेस्टीज गोल्फशायर क्लब में कम से कम 4 दिनों के लिए रहने का सुझाव दिया है।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा ने इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा भी रवींद्र को वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने और जामनगर लाने की है।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
कर्नाटक के विधानसभा स्पीकर ने राज्यपाल को खत लिखा है। स्पीकर ने अपने खत में कहा कि मुझसे कोई भी बागी विधायक मिला नहीं है। उन्होंने खत में लिखा कि 13 विधायकों में से 8 विधयकों ने नियमों के मुताबिक, इस्तीफा नहीं दिया है।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी देवनहल्ली में प्रेस्टीज गोल्फशायर क्लब पहुंच गए हैं, जहां जेडीएस के विधायक मौजूद हैं।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
कर्नाटक में राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और बीके हरिप्रसाद आज बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। इस दौरान दोनों नेता पार्टी के विधायकों से मुलाकात करेंगे और मौजूदा संकट का हल निकालने की कोशिश करेंगे।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
दिल्ली के हौज काजी में वीएचपी की शोभा यात्रा के दौरान अमन कमेटी के सदस्यों ने शोभा यात्रा में हिस्सा लेने वाले लोगों को भोजन बांटा।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
कर्नाटक संकट पर राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी विपक्ष के सांसदों ने हंगामा किया है। लोकसभा में इस मुद्दे को कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने उठाया उन्होंने कहा कि इस तरह की गंदी राजनीति बंद होनी चाहिए। सदन में हंगामे के बाद कांग्रेस के सांसदों ने वॉकआउट किया।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
रोज वैली घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी को तलब किया गया। उन्हें 19 जुलाई को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
कांग्रेस पार्टी ने पीएसी (लोक लेखा समिति) के अध्यक्ष पद के लिए अधीर रंजन चौधरी के नाम का प्रस्ताव दिया है।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
विधायकों के इस्तीफे पर कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर ने कहा, “कुछ नियम हैं, मैं उन नियमों के तहत काम करूंगा। तब फैसला लिया जाएगा। कानून में कई चीजे हैं, जिसका इस्तेमाल किया जाएगा। इन फैसलों को लेने के लिए कोई समय तय नहीं किया गया है।”
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
कर्नाटक में राजनीतिक संकट पर राज्यसभा में विपक्षी पार्टियों ने हंगामा किया है। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। विपक्षा का आरोप है कि बीजेपी कर्नाटक संकट के लिए जिम्मेदार है और उसके नेता जानबूझकर कर्नाटक में राजनीतिक अस्थिरता पैदा कर रहे हैं।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
एयर इंडिया ने सऊदी अरब के मक्का से आने वाले पवित्र जल जमजम पर लगाई रोक लगाने पर सफाई दी है। एयर इंडिया ने अपने पूर्व के आदेश को रद्द कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि एआई-966 और एआई-964 पर जमजम कैन्स पर लगी रोक हटा ली गई है।
सोमवार को एयर इंडिया ने तत्काल प्रभाव से जमजम को जेद्दा से आने वाली फ्लाइट्स में बैन कर दिया था। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ और कांग्रेस के नेता अमीन पटेल ने विदेश मंत्रालय से इस बात की शिकायत की इसके बात एयर इंडिया ने बयान जारी किया है।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
दिल्ली हाई कोर्ट ने जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने नरेश गोयल के खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 19 अगस्त को होगी। कोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई तक सरकार नोटिस का जवाब दाखिल करे।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
पुरानी दिल्ली के हौज काजी में वीएचपी शोभा यात्रा निकल रही है। शोभा यात्रा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आने जाने वाले लोगों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
कर्नाटक के राजनीति संकट पर रक्षा मंत्री द्वारा दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा, “राजनाथ सिंह कह रहे हैं कि हम परेशान नहीं हैं, हमें कोई दिलचस्पी नहीं है, हम इस बारे में नहीं जानते हैं। बीएस येदियुरप्पा भी यही कह रहे हैं, लेकिन वह अपने पीए को हमारे सभी मंत्रियों को लेने के लिए भेज रहे हैं।”
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर केआर रमेश कुमार ने कहा, “मौजूदा राजनीतिक संकट से मेरा कोई लेनादेना नहीं है। मैं संविधान के हिसाब से काम कर रहा हूं। अब तक किसी भी विधायक ने मुझसे मिलने का समय नहीं मांगा है। अगर कोई मुझसे मिलने चाहता है तो मैं अपने दफ्तर में उपलब्ध रहूंगा वह मिल सकता है।”
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
कर्नाटक के मौजूदा राजनीतिक संकट पर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने कहा कि सरकार को कोई खतरा नहीं है। सरकार बनी रहेगी।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट का दौर जारी रहा। शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा लुढ़का और निफ्टी भी 80 अंकों से ज्यादा फिसलकर 11,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे गिर गया। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.31 बजे पिछले सत्र से 141.41 अंकों यानी 0.37 फीसदी लुढ़ककर 38579.16 पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा लुढ़क कर 38,466.74 पर आ गया। हालांकि सत्र के आरंभ में सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले मजबूती के साथ 38,754.47 पर खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 45.45 अंकों यानी 0.39 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 11,513.15 पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले निफ्टी पिछले सत्र की क्लोजिंग से नीचे 11,531.60 पर खुला और 11,533.90 तक उठा मगर, जल्द ही बाजार में बिकवाली आने से यह 80 अंक से ज्यादा गिरकर 11,477.65 पर आ गया।
बाजार के जानकार बताते हैं कि विदेशी बाजार से मिले कमजोर संकेतों और पिछले सप्ताह देश में पेश हुए आम बजट 2019-20 में शेयरों के बायबैक पर कर लगाने व दौलतमंद करोड़पतियों पर सरचार्ज लगाने से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का मनोबल टूटने से घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी देखी जा रही है।
उधर, शेयर बाजार में एफपीआई की बिकवाली बढ़ने से घरेलू मुद्रा रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया समेत पार्टी विधायक पहुंच गए हैं। बैठक में मौजूदा राजनीतिक संकट पर चर्चा होगी और इसका हल निकालने की कोशिश की जाएगी।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
वहीं कांग्रेस सांसद बीके हरिप्रसाद ने कर्नाटक में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर नियम 267 के तहत राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
झारखंड के सरायकेला में तबरेज अंसारी की भीड़ द्वारा की गई हत्या के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने इस मामले में एक एफआइआर दर्ज की है। आरोप है कि कुछ लोगों ने टिक-टॉक पर तबरेज अंसारी की पिटाई का वीडियो वायरल किया है। वीडियो शेयर कर लोगों को भड़काया जा रहा है।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
विश्व हिन्दू परिषद की मंगलवार को होने जा रही शोभा यात्रा क मद्देनजर पुरानी दिल्ली के हौज काजी इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की थोड़ी देर में बैठक होगी। बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया समेत पार्टी विधायक पहुंच रहे हैं। बैठक में मौजूदा राजनीतिक संकट पर चर्चा होगी और इसका हल निकालने की कोशिश की जाएगी।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
सोनिया गांधी आज कांग्रेस के लोकसभा सांसदों के साथ संसद में सुबह 10 बजे बैठक करेंगी। संसदीय दल की इस बैठक में सभी सांसद शामिल होंगे। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 09 Jul 2019, 7:45 AM IST