हालात

देश की गुप्त सूचना पत्रकार को लीक करना आपराधिक कृत्य, ऐसा करने वालों को जेल में डालना चाहिए- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि एक पत्रकार को बालाकोट हमले की जानकारी लीक करने से वायुसेना के फाइटर जेट्स और पायलटों को खतरा है और यह कोई ‘देशभक्ति’ का कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी गुप्त जानकारी लीक करने वालों को जेल में डालने की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि एक सुनियोजित हमले से संबंधित राष्ट्र की गुप्त सूचना की संवेदनशील जानकारी को पत्रकार को लीक करना एक 'आपराधिक कृत्य' है और इसके पीछे जिम्मेदार लोगों को जेल में डाला जाना चाहिए। उन्होंने यह बात पत्रकार अर्णब गोस्वामी के हाल में लीक हुए कथित वॉट्सएप चैट पर पूछे सवाल के जवाब में कही, जिसमें वह पुलवामा हमले के बाद बालाकोट में हवाई हमले से पहले ऐसे हमले की चर्चा करते पाए गए हैं।

राहुल गांधी ने कहा, "किसी भी संवेदनशील जानकारी का लीक होना आपराधिक कृत्य है। यह उस व्यक्ति पर लागू होता है जो इसे भेजता है और जो व्यक्ति इसे प्राप्त करता है।" उन्होंने कहा कि सुनियोजित हमले से जुड़ी जानकारी राष्ट्र का एक संवेदनशील मुद्दा था, जिसकी जानकारी केवल प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, भारतीय वायु सेना प्रमुख और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पास होती है।

राहुल गांधी ने कहा, "मैं यह जानना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री या एनएसए में से किसने पत्रकार को गुप्त जानकारी लीक की। यह एक आपराधिक कृत्य है। अगर पत्रकार को इस तरह की जानकारी उसके व्हाट्सएप पर होती है, तो मुझे लगता है कि यह संभवत: पाकिस्तानियों के पास भी उपलब्ध हो सकती है।"

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि एक पत्रकार को इस तरह की जानकारी लीक करने से भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट्स और पायलटों को खतरा है और यह 'देशभक्ति' का कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी गुप्त जानकारी लीक करने वालों को जेल में डालने की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • जेल से रिहा होते ही आजम खां और अब्दुल्ला आजम को ईडी ने हिरासत में लिया, आजम खां बोले- अब कहने को बचा ही क्या है?

  • ,
  • जन-महाभियोग प्रस्ताव पर राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • खेल: 'शायद अब रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में न चुना जाए' और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा

  • ,
  • जनमहाभियोग में खड़गे का प्रस्तावः मोदी-शाह के इशारे पर चुनाव आयोग चला रहे हैं ज्ञानेश कुमार, तत्काल हटाया जाए