हालात

संसद में अडानी मुद्दे पर विपक्ष का संग्राम, हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

संसद में बजट सत्र का आज से दूसरा हफ्ता शुरू हो गया है। अडानी विवाद को लेकर आज भी संसद में विपक्ष का हंगामा देखने को मिल रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

संसद सत्र के दूसरे हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सदन में विपक्ष का हल्ला बोल देखने को मिला। अडानी मामले में विपक्ष ने जेपीसी मांग को लेकर हंगामा किया। जिसके बाद दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।

संसद सत्र का दूसरा हफ्ता शुरू होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "जो मुद्दे हम उठा रहे हैं उससे भटकाने की कोशिश हो रही है। भारत जोड़ो यात्रा 46 दिन पहले पूरी हो गई। पुलिस अब सवाल कर रही है कि यात्रा में कौन मिला? यात्रा में लाखों लोग जुड़े थे। भाषण जम्मू-कश्मीर में दिया गया था।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान यानि कन्याकुमारी से कश्मीर तक मुझे लोगों ने अपनी समस्या सुनाई। राहुल गांधी को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। हमने कल के लिए समय मांगा है अगर बोलने दिया गया तो जरूर बोलेंगे. लोकतंत्र में ये बोलने भी नहीं देते।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 20 Mar 2023, 11:40 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा