
उत्तर प्रदेश की कैसरगंज संसदीय सीट से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इस सीट से पार्टी द्वारा उन्हें उम्मीदवार घोषित करने में देरी के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराया। बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘टिकट की चिंता मेरी है। आप लोगों (मीडिया) को इसकी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। मेरे टिकट की घोषणा में आप लोगों की वजह से ही विलम्ब हो रहा है।’’ महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपी सिंह गोंडा में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
Published: undefined
एक अन्य प्रश्न के जवाब में बीजेपी सांसद ने कहा कि मुसलमानों से मुलाकात करना और ईद मनाने उनके घर जाना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी धर्म और मजहब के आधार पर राजनीति नहीं की है। मैं समाज को जाति, धर्म और संप्रदाय में बांटकर राजनीति नहीं करता हूं।’’
कैसरगंज लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को चुनाव हैं। अभी इस सीट से बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined