हालात

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने 'नारी न्याय' गारंटी का किया ऐलान, महिलाओं के लिए की 5 बड़ी घोषणाएं

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि इसके पहले हमने भागीदारी न्याय, किसान न्याय और युवा न्याय घोषित किए हैं । और ये कहने की जरूरत नहीं कि हमारी गारंटी खोखले वादे और जुमले नहीं होते। हमारा कहा पत्थर की लकीर होती है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने महिलाएं को लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर पोस्ट किया, "कांग्रेस पार्टी आज “नारी न्याय” गारंटी की घोषणा करती है, इसके तहत कांग्रेस पार्टी महिलाओं के लिए देश में एक नया एजेंडा सेट करने जा रही है।

'नारी न्याय' गारंटी के अन्तर्गत कांग्रेस पार्टी 5 घोषणाएं कर रही है, उसमें,

  1. महालक्ष्मी गारंटी: इसके तहत सभी गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

  2. आधी आबादी- पूरा हक: इसके तहत केंद्र सरकार की नयी नियुक्तियों में आधा हक महिलाओं को मिलेगा।

  3. शक्ति का सम्मान: इस योजना के तहत आंगनवाड़ी, ASHA और MID DAY MEAL WORKERS के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा।

  4. अधिकार मैत्री: इसके तहत हर पंचायत में महिलाओं को उनके हकों के लिए जागरूक करने और जरूरी मदद के लिए अधिकार मैत्री के रूप में एक Para-Legal यानी क़ानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी।

  5. सावित्री बाई फुले हॉस्टल: भारत सरकार देश भर में सभी जिला मुख्यालयों में कम से कम एक कामकाजी महिलाओं का HOSTEL बनाएगी और पूरे देश में इन HOSTEL की संख्या दोगुनी की जाएगी।"

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, "इसके पहले हमने भागीदारी न्याय, किसान न्याय और युवा न्याय घोषित किए हैं । और ये कहने की जरूरत नहीं कि हमारी गारंटी खोखले वादे और जुमले नहीं होते। हमारा कहा पत्थर की लकीर होती है।"

उन्होंने कहा कि यही हमारा 1926 से अब तक का record है, जब हमारे विरोधियों का जन्म हो रहा था तब से  हम Manifestos बना रहे हैं, और उन घोषणाओं को पूरा कर रहे हैं। आप सब अपना आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को देते रहिए और लोकतंत्र और संविधान बचाने की इस लड़ाई में हमारा हाथ मजबूत करिए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा