हालात

लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ता से कहा, 'जनता को बताएं कि बीजेपी संविधान मिटाने की कर रही है कोशिश'

राहुल गांधी ने कहा कि यह कोई आम चुनाव नहीं है बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। आप जैसे 'बब्बर शेर' कार्यकर्ताओं के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कांग्रेस पार्टी की सोच और विचारधारा आपके अंदर है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से एक दिन पहले पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता को बताएं कि भारतीय जनता पार्टी हिंदुस्तान की सोच पर हमला कर रही है और संविधान को मिटाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह कोई आम चुनाव नहीं है बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।

Published: undefined

उन्होंने कार्यकर्ताओं के नाम जारी एक वीडियो संदेश में कहा, "आप हमारी पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। मैंने सोचा कि चुनाव का समय है, अत: मैं आपसे थोड़ी सी सीधी बात कर लूं।"

राहुल गांधी ने कहा, "यह आम चुनाव नहीं है। यह संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है, जिसमें आप जैसे 'बब्बर शेर' कार्यकर्ताओं के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कांग्रेस पार्टी की सोच और विचारधारा आपके अंदर है, आपकी रगों में हैं।"

कांग्रेस नेता ने पार्टी के घोषणा पत्र में की गई कई बातों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह एक बेहतरीन घोषणापत्र है।

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया, "हमने जनता की बात सुनकर यह घोषणापत्र तैयार किया है। आप इसके बारे में देश की जनता को बताइए।"

उन्होंने कहा, "जनता को बताइए कि भाजपा हिंदुस्तान की सोच पर हमला कर रही है, हिंदुस्तान की विचारधारा को खत्म कर रही है, संविधान को मिटाने की कोशिश कर रही है।"

लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में होने वाले मतदान का पहला चरण शुक्रवार को होगा। मतगणना चार जून को होगी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट से मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज, हफ्ते में एक बार बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत

  • ,
  • सारण प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पहुंची पीएमसीएच, घायलों से की मुलाकात, चुनाव बाद गोलीबारी में एक की मौत

  • ,
  • खेल: 'IPL प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिए भारत की T20 टीम का चयन' और शूटर मनु भाकर का ओलंपिक में चयन

  • ,
  • भगवान जगन्नाथ पर पात्रा की टिप्पणी करोड़ों हिंदुओं की आस्था का हुआ अपमान, प्रधानमंत्री मोदी मांगे माफी: कांग्रेस

  • ,
  • प्रज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट होगा रद्द! कर्नाटक सरकार ने केंद्र को कार्रवाई के लिए लिखा पत्र