हालात

ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज भी हंगामे के आसार, लोकसभा में बोल सकते हैं अमित शाह

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज भी बहस जारी रहेगी। गृहमंत्री अमित शाह चर्चा में आज हिस्सा ले सकते हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को जोरदार हंगामे के आसार हैं। सदन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। इस बहस में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी हिस्सा लेने की संभावना जताई जा रही है, जिससे सदन में सियासी टकराव और तेज हो सकता है।

Published: undefined

विपक्ष के आरोप, सरकार का पलटवार

मंगलवार को हुई चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष पर सरकार की आवाज बनने जैसे गंभीर आरोप लगाए। वहीं, सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ओम बिरला ने अपने कार्यकाल में कभी भी पक्षपातपूर्ण व्यवहार नहीं किया।

हंगामे के कारण स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि अंततः दोनों सदनों की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

Published: undefined

फरवरी में लाया गया था प्रस्ताव

ओम बिरला के खिलाफ यह अविश्वास प्रस्ताव फरवरी में लाया गया था। जानकारी के मुताबिक, इस प्रस्ताव पर करीब 118 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। इस मुद्दे पर सदन में कुल 10 घंटे की बहस तय की गई है।

बहस पूरी होने के बाद इस प्रस्ताव पर सांसदों के मत लिए जाएंगे। प्रस्ताव पारित कराने के लिए विपक्ष को साधारण बहुमत यानी सिंपल मेजोरिटी की जरूरत होगी। ऐसे में आज की कार्यवाही पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इससे सदन की राजनीतिक दिशा तय हो सकती है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined