हालात

यूपी में भ्रष्टाचार देखिए! 55 पुलिसकर्मी सस्पेंड, पासपोर्ट वेरीफिकेशन के लिए मांगी रिश्वत

आगरा के पुलिस आयुक्त को पासपोर्ट सत्यापन में गड़बड़ी की कई शिकायतें मिली थीं, जिनका फीडबैक इकाई से सत्यापन कराया गया था।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

उत्तर प्रदेश के आगरा में भ्रष्टाचार और काम में लापरवाही को लेकर 55 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इनमें से 16 को पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया में लापरवाही को लेकर निलंबित किया गया है। ये 16 पुलिसकर्मी न्यू आगरा थाने, हरिपारवट, शाहगंज और कमला नगर थाने में तैनात थे।

पुलिस ने कहा कि आगरा के पुलिस आयुक्त को पासपोर्ट सत्यापन में गड़बड़ी की कई शिकायतें मिली थीं, जिनका फीडबैक इकाई से सत्यापन कराया गया था। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) ने पासपोर्ट सत्यापन में देरी को लेकर शम्साबाद थाने की एक महिला परिवीक्षा उपनिरीक्षक तथा डौकी थाने के एक हेडकांस्टेबल को भी निलंबित कर दिया है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) सोनम कुमार द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, सरकारी कार्य में देरी और अपनी भूमिका में ढिलाई बरतने के आरोप में उपनिरीक्षक, लिपिक और कांस्टेबल समेत 23 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साइबर थाने के चार लिपिक और एक सिपाही समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!