हालात

उत्तर प्रदेश पुलिस की बेरहमी देखिए! रेलवे ट्रैक पर फेंका सब्जीवाले का तराजू, उठाने गया तो कट गए उसके दोनों पैर

हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। भारी भीड़ जमा हो गई। खून से लथपथ सब्जीवाले को लोगों ने उठाया और कानपुर के हैलट हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के कानपुर के कल्याणपुर थाना इलाके में पुलिस की बेरहमी ने एक सब्जीवाले दुनिया उजाड़ कर रख दी है। सब्जीवाले के दोनों पैर कट गए हैं। बताया जा रहा है क थाने के सामने रोड के किनारे यह सब्जीवाला टमाटर बेच रहा था। आरोप है कि दीवान राकेश और कल्याणपुर थाने के दरोगा शादाब मौके पर पहुंचे और लड्डू सब्जिवाले को हड़काने लगे। इसके बाद दीवान उसकी तराजू को उठाने लगा। इस दौरान सब्जीवाले ने पुलिस दीवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना की और कहा कि तराजू मत पर फेंकिए, मैं दुकान हटा रहा हूं। लेकिन दीवान ने एक न सुनी। दीवान ने तराजू समेत कुछ समान उठाकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। सब्जीवाला लड्डू दीवार फांद कर जल्दी से अपना तराजू रेलवे ट्रैक पर उटाने के लिए गया। इसी दौरान सामने से ट्रेन आ गई और उसके दोनों पैर कट गए।

हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। भारी भीड़ जमा हो गई। खून से लथपथ सब्जीवाले को लोगों ने उठाया और कानपुर के हैलट हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, कल्याणपुर थाने के सामने रोड के किनारे सब्जीवालों की दुकानें लगती हैं। यहां दुकानें लगाना नियम के खिलाफ है। लेकिन कुछ गरीब परिवार दशकों से यहा दुकानें लगाकर रोजी-रोटी कमाते रहे हैं। इन सब्जीवालों में लड्डू भी एक, जो टमाटर की दुकान यहां लगाता था। 

हादसे के बाद से पुलिस के रवैये पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। उधर पुलिस विभाग डैमेड कंट्रोल में जुट गआ है। विभाग आरोपी दीवान को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस विभाक की ओर से कहा गया है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अमेरिका के साथ शांति समझौते पर ईरानी राष्ट्रपति बोले- 'सम्मान और ताकत' के साथ बढ़े आगे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: हादसों का सोमवार, लखीसराय में मंदिर में भगदड़ से 7 की मौत, बंगाल के तारापीठ में होटल में आग से गई कई जानें

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में लगी भीषण आग, 7 तीर्थयात्री जिंदा जले, कई घायल, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, राजस्थान और MP में भारी बारिश का अलर्ट, 16 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

  • ,
  • बिहार: सावन के तीसरे सोमवार पर बड़ा हादसा, अशोकधाम मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से मची भगदड़, 7 लोगों की मौत