हालात

बिकरू कांड में नपे लखनऊ के हजरतगंज थाने के इंचार्ज, देर रात किया गया लाइन हाज़िर

कानपुर के कुख्यात अपराधी विकास दुबे मामले में लापरवाही बरतने पर एक और पुलिस अधिकारी नप गए हैं। इस बार लखनऊ के हजरतगंज थाने के इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

कुख्यात माफिया विकास दुबे से जुड़े बिकरू कांड में उत्तर प्रदेश के एक के बाद एक पुलिस अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। इस बार लापरवाही का दोषी पाए जाने पर लखनऊ के हजरतगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार पांडेय को बुधवार देर रात लाइन हाजिर कर दिया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने प्रभारी निरीक्षक थाना कृष्णा नगर रहते हुए ही विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया था।

विकास दुबे मामले की जांच कर रही एसआईटी ने उस समय तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक थाना कृष्णा नगर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की थी। इसके अलावा, सरोजनीनगर के प्रभारी निरीक्षक घनश्याम मणि त्रिपाठी को वजीरगंज थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा, अभी तक थाना वजीरगंज के प्रभारी निरीक्षक रहे श्यामबाबू शुक्ला को प्रभारी निरीक्षक थाना हजरतगंज के पद पर तैनाती दी गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: वर्ल्ड कप में रोहित जैसा खिलाड़ी होना बहुत बड़ी ताकत और गिल और बुमराह ICC टेस्ट रैंकिंग में नीचे खिसके

  • ,
  • जन्माष्टमी विशेष: देश के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर, जिनके पीछे छिपी हैं पौराणिक और ऐतिहासिक कहानियां

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला का आरोप, 'यह स्टेटहुड न मिलने देने की बड़ी साजिश'

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, चढ़ावा चोरी विवाद के बीच संभालेंगे कमान

  • ,
  • सिनेजीवन: साधना की जयंती पर सायरा बानो ने साझा कीं यादगार तस्वीरें और चंकी पांडे ने सुनाया डेविड धवन का मजेदार किस्सा