हालात

मध्य प्रदेश: भोपाल में बुराड़ी जैसा कांड, एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत, मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के मंडीदीप में बुधवार को एक ही कमरे में चार शव मिले हैं। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घर का मुखिया बेहोशी की हालत में मिला जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में दिल्ली के ‘बुराड़ी कांड’ जैसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 4 सदस्यों की रहस्यमयी हालात में मौत हुई है। पुलिस ने सभी शवों को एक घर से बरामद किया है। मौके पर पहुंची पुलिस को एक शख्स भी मिला, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रायसेन के एएसपी एपी सिंह के मुताबिक, “गंभीर हालत में मिले व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब वह खतरे से बाहर है। उसकी पत्नी, 12 वर्षीय बेटी, 11 वर्षीय युवक और एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।”

पुलिस के मुताबिक, मरने वाले लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। और यहां पर किराए के मकान में रहते थे। लोगों ने बताया कि उसका घर पिछले दो दिन से बंद था। आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो देखा कि 4 लोगों का शव पड़ा है।

पुलिस का कहना है कि अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये सभी चार मौतें कैसे हुईं? रायसेन के इस मामले को दिल्ली के बुराड़ी कांड से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 23 Jan 2019, 10:46 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?