हालात

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: मतदान के बाद कमनाथ का शिवराज पर हमला, कहा- जनता तय करेगी कितनी सीटें आएंगी

मतदान के बाद कमलनाथ ने कहा, "सब सच्चाई का साथ देंगे। मैं शिवराज सिंह नहीं हूं जो कहूंगा कि इतनी सीटें आएंगी। जनता तय करेगी कि कितनी सीटें आएंगी। बीजेपी के पास पहले पुलिस, प्रशासन और पैसा था, अभी भी कुछ घंटों तक पुलिस, प्रशासन और पैसा है।"

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, कमलनाथ, नरोत्तम मिश्रा और प्रहलाद पटेल समेत 2 हजार 533 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज हो रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने अपना मतदान किया।

मतदान के बाद कमलनाथ ने कहा, "सब सच्चाई का साथ देंगे। मैं शिवराज सिंह नहीं हूं जो कहूंगा कि इतनी सीटें आएंगी। जनता तय करेगी कि कितनी सीटें आएंगी। बीजेपी के पास पहले पुलिस, प्रशासन और पैसा था, अभी भी कुछ घंटों तक पुलिस, प्रशासन और पैसा है।" 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा के 230 सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे है। इस चुनाव में 5 करोड़ 60 लाख से ज्यादा मतदाता 2,533 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, शाह सदन में आओ के लगे नारे, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • केरल में भारी बारिश से बढ़ी परेशानी, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, राहत शिविरों में पहुंचाए जा रहे लोग

  • ,
  • TVK सरकार का पहला बजट: दुल्हनों को 8g सोने का सिक्का; रेशमी साड़ी, छात्रों को लैपटॉप... जानें क्या-क्या मिला

  • ,
  • यूपी: 'खाद के लिए कतार में किसान', अखिलेश यादव बोले- भाजपाई भ्रष्टाचार’ का नाला जब तक बहता रहेगा, कुछ भी नहीं बदलेगा

  • ,
  • राम मंदिर 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ संसद में विपक्ष का मार्च, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के लगे नारे