कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मध्य प्रदेश उपचुनाव लड़ रहे शिवराज सिंह चौहान सरकार के 14 मंत्रियों को पद से हटाने की मांग की है। ये सभी मंत्री पूर्व विधायक हैं और विधानसभा का उप-चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि ये सभी मंत्री चुनाव जीतने के लिए अपने पद और वर्चस्व का खुलेआम दुरुपयोग कर रहे हैं।
Published: undefined
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि कांग्रेस ने सोमवार को चुनाव आयोग से शिकायत कर प्रदेश के 14 पूर्व विधायक मंत्रियों को पद से हटाने की मांग की है।
सलूजा ने बताया कि, "कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायत करते हुए कहा है कि ये 14 मंत्री अपने मंत्री पद और वर्चस्व का इस्तेमाल कर अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव को प्रभावित कर आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं।"
Published: undefined
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत कर कहा है कि चुनाव लड़ रहे ये सभी 14 मंत्री अपने विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और मातहतो पर दबाव डालकर मतदाताओं और हितग्राहियों को अपने पक्ष में मतदान के लिए निर्देशित करने का काम कर रहे हैं। ये विभाग के झूठे शिलान्यास, भूमि पूजन और झूठी योजनाओं के नाम पर मतदाताओं को भ्रमित और प्रभावित करने का काम कर रहे हैं और लगातार आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। इसलिए इन्हें तत्काल मंत्री पद से हटाया जाए ताकि इनके क्षेत्रों में निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो सके।
Published: undefined
बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव निर्धारित है। चुनाव के ऐलान के बाद से मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ रहे मंत्रियों पर आचार संहिता के खुलेआम उल्लंघन के आरोप लग रहे हैं। बीते दिनों एक मंत्री का लोगों को पैसे बांटते वीडियो वायरल हुआ तो उसके बाद एक मंत्री का महिलाओं को साड़ियां बांटते वीडियो वायरल हुआ। इसके अलावा कई जगह पर अधिकारियों पर दबाव डालने का मामला भी सामने आया है। अब इन्हीं सब मामलों को लेकर कांग्रेस ने आयोग से शिकायत की है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined