मध्य प्रदेश के मऊगंज में पिछले दिनों भड़की हिंसा के बाद प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं। मऊगंज जिले के एसपी और कलेक्टर का तबादला कर दिया गया है। अजय श्रीवास्तव की जगह अब संजय जैन मऊगंज के नए कलेक्टर होंगे। मऊगंज में शनिवार देर रात पुलिस टीम पर हमला हुआ था। इस हमले में एक एएसआई की मौत हो गई, जबकि कई अधिकारी घायल हो गए थे।
Published: undefined
इसी घटना को लेकर मऊगंज के नए कलेक्टर के तौर पर अब संजय जैन की नियुक्ति की गई है। अजय श्रीवास्तव को मध्य प्रदेश शासन के लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग में उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही, वे राज्य परिसंपत्ति कंपनी के अपर प्रबंध संचालक भी होंगे। यह बदलाव प्रशासनिक कार्यों के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। इसके अलावा, अजय श्रीवास्तव को खेल एवं युवा कल्याण विभाग में उप सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यह बदलाव प्रशासनिक कार्यों में सुधार और गति लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Published: undefined
बता दें कि मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में शनिवार देर रात पुलिस टीम पर हमला हुआ था। इस हमले में एक एएसआई की मौत हो गई, जबकि कई अधिकारी घायल हो गए थे। मामला रमनगरी पंचायत के गड़रा गांव का था, जहां गड़रा गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद के कारण एक युवक को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी। शनिवार को दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद इस विवाद ने उस समय और तूल पकड़ लिया।
Published: undefined
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया, जिसमें एएसआई रामगोविंद गौतम की मौत हो गई। इसके अलावा थाना प्रभारी शाहपुर संदीप भारती, तहसीलदार पानिका, एएसआई जवाहर सिंह यादव और बृहस्पति पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए।
Published: undefined
इस घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल और पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना रविवार को गड़रा गांव गए। घटनास्थल से लौटने के बाद मंत्री पटेल ने संवाददाताओं से बताया कि अब स्थिति सामान्य है। इस मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined