हालात

मध्य प्रदेश चुनावः मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी की शिकायतें, चुनाव आयोग ने BLO पर कार्रवाई की दी चेतावनी

प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर को किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के सभी 64 हजार 523 बूथों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का वाचन किया जाएगा। इस दौरान सेक्टर अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों के साथ बैठक भी की जाएगी।

मध्य प्रदेश में मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें, चुनाव आयोग ने BLO पर कार्रवाई की दी चेतावनी
मध्य प्रदेश में मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें, चुनाव आयोग ने BLO पर कार्रवाई की दी चेतावनी फोटोः IANS

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर सामने आ रही गड़बड़ी की शिकायतों ने चिंता बढ़ा दी है। इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य के निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पाए जाने पर बीएलओ और ईआरओ पर कार्रवाई तक की चेतावनी दे डाली है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की और विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद से मतदाता सूची में किसी भी मृत या दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाता का नाम नहीं होना चाहिए।

Published: undefined

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि यदि किसी बीएलओ की मतदाता सूची में मृत और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाता पाए जाते हैं तो संबंधित बीएलओ, ईआरओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए प्राप्त हुए आवेदनों का समय सीमा के अंदर निराकरण करने के निर्देश दिए।

Published: undefined

बताया गया है कि प्रदेश में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 अंतर्गत दो अगस्त से 11 सितंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन के माध्यम से 42 लाख 75 हजार 952 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 29 लाख 46 हजार 146 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। 13 लाख 29 हजार 806 आवेदनों का निराकरण लंबित है, जिसका समय सीमा के अंदर निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Published: undefined

मध्य प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन चार अक्टूबर को किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के सभी 64 हजार 523 मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का वाचन किया जाएगा। इस दौरान सेक्टर अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक भी की जाएगी।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • खेल: सूर्यवंशी को सूर्यकुमार का खास संदेश और अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान का निधन

  • ,
  • संजय राउत ने राम मंदिर ट्रस्ट में 2000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया, पूरे ट्रस्ट के खिलाफ FIR की मांग की

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की